1 Corinthians 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 So then, men ought to regard us as servants of Christ and stewards of the mysteries of God.

HINIRV

1 मनुष्य हमें मसीह के सेवक और परमेश्वर के भेदों के भण्डारी समझे।

BSB

2 Now it is required of stewards that they be found faithful.

HINIRV

2 फिर यहाँ भण्डारी में यह बात देखी जाती है, कि विश्वासयोग्य निकले।

BSB

3 I care very little, however, if I am judged by you or by any human court. In fact, I do not even judge myself.

HINIRV

3 परन्तु मेरी दृष्टि में यह बहुत छोटी बात है, कि तुम या मनुष्यों का कोई न्यायी मुझे परखे, वरन् मैं आप ही अपने आपको नहीं परखता।

BSB

4 My conscience is clear, but that does not vindicate me. It is the Lord who judges me.

HINIRV

4 क्योंकि मेरा मन मुझे किसी बात में दोषी नहीं ठहराता, परन्तु इससे मैं निर्दोष नहीं ठहरता, क्योंकि मेरा परखनेवाला प्रभु है। (भज. 19:12)

BSB

5 Therefore judge nothing before the appointed time; wait until the Lord comes. He will bring to light what is hidden in darkness and will expose the motives of men’s hearts. At that time each will receive his praise from God.

HINIRV

5 इसलिए जब तक प्रभु न आए, समय से पहले किसी बात का न्याय न करो: वही तो अंधकार की छिपी बातें ज्योति में दिखाएगा, और मनों के उद्देश्यों को प्रगट करेगा, तब परमेश्वर की ओर से हर एक की प्रशंसा होगी।

BSB

6 Brothers, I have applied these things to myself and Apollos for your benefit, so that you may learn from us not to go beyond what is written. Then you will not take pride in one man over another.

HINIRV

6 हे भाइयों, मैंने इन बातों में तुम्हारे लिये अपनी और अपुल्लोस की चर्चा दृष्टान्त की रीति पर की है, इसलिए कि तुम हमारे द्वारा यह सीखो, कि लिखे हुए से आगे न बढ़ना, और एक के पक्ष में और दूसरे के विरोध में गर्व न करना।

BSB

7 For who makes you so superior? What do you have that you did not receive? And if you did receive it, why do you boast as though you did not?

HINIRV

7 क्योंकि तुझ में और दूसरे में कौन भेद करता है? और तेरे पास क्या है जो तूने (दूसरे से) नहीं पाया और जबकि तूने (दूसरे से) पाया है, तो ऐसा घमण्ड क्यों करता है, कि मानो नहीं पाया?

BSB

8 Already you have all you want. Already you have become rich. Without us, you have become kings. How I wish you really were kings, so that we might be kings with you!

HINIRV

8 तुम तो तृप्त हो चुके; तुम धनी हो चुके, तुम ने हमारे बिना राज्य किया; परन्तु भला होता कि तुम राज्य करते कि हम भी तुम्हारे साथ राज्य करते।

BSB

9 For it seems to me that God has displayed us apostles at the end of the procession, like prisoners appointed for death. We have become a spectacle to the whole world, to angels as well as to men.

HINIRV

9 मेरी समझ में परमेश्वर ने हम प्रेरितों को सब के बाद उन लोगों के समान ठहराया है, जिनकी मृत्यु की आज्ञा हो चुकी हो; क्योंकि हम जगत और स्वर्गदूतों और मनुष्यों के लिये एक तमाशा ठहरे हैं।

BSB

10 We are fools for Christ, but you are wise in Christ. We are weak, but you are strong. You are honored, but we are dishonored.

HINIRV

10 हम मसीह के लिये मूर्ख हैं; परन्तु तुम मसीह में बुद्धिमान हो; हम निर्बल हैं परन्तु तुम बलवान हो। तुम आदर पाते हो, परन्तु हम निरादर होते हैं।

BSB

11 To this very hour we are hungry and thirsty, we are poorly clothed, we are brutally treated, we are homeless.

HINIRV

11 हम इस घड़ी तक भूखे प्यासे और नंगे हैं, और घूसे खाते हैं और मारे-मारे फिरते हैं;

BSB

12 We work hard with our own hands. When we are vilified, we bless; when we are persecuted, we endure it;

HINIRV

12 और अपने ही हाथों के काम करके परिश्रम करते हैं। लोग बुरा कहते हैं, हम आशीष देते हैं; वे सताते हैं, हम सहते हैं।

BSB

13 when we are slandered, we answer gently. Up to this moment we have become the scum of the earth, the refuse of the world.

HINIRV

13 वे बदनाम करते हैं, हम विनती करते हैं हम आज तक जगत के कूड़े और सब वस्तुओं की खुरचन के समान ठहरे हैं। (विला. 3:45)

BSB

14 I am not writing this to shame you, but to warn you as my beloved children.

HINIRV

14 मैं तुम्हें लज्जित करने के लिये ये बातें नहीं लिखता, परन्तु अपने प्रिय बालक जानकर तुम्हें चिताता हूँ।

BSB

15 Even if you have ten thousand guardians in Christ, you do not have many fathers; for in Christ Jesus I became your father through the gospel.

HINIRV

15 क्योंकि यदि मसीह में तुम्हारे सिखानेवाले दस हजार भी होते, तो भी तुम्हारे पिता बहुत से नहीं, इसलिए कि मसीह यीशु में सुसमाचार के द्वारा मैं तुम्हारा पिता हुआ।

BSB

16 Therefore I urge you to imitate me.

HINIRV

16 इसलिए मैं तुम से विनती करता हूँ, कि मेरी जैसी चाल चलो।

BSB

17 That is why I have sent you Timothy, my beloved and faithful child in the Lord. He will remind you of my way of life in Christ Jesus, which is exactly what I teach everywhere in every church.

HINIRV

17 इसलिए मैंने तीमुथियुस को जो प्रभु में मेरा प्रिय और विश्वासयोग्य पुत्र है, तुम्हारे पास भेजा है, और वह तुम्हें मसीह में मेरा चरित्र स्मरण कराएगा, जैसे कि मैं हर जगह हर एक कलीसिया में उपदेश देता हूँ।

BSB

18 Some of you have become arrogant, as if I were not coming to you.

HINIRV

18 कितने तो ऐसे फूल गए हैं, मानो मैं तुम्हारे पास आने ही का नहीं।

BSB

19 But I will come to you shortly, if the Lord is willing, and then I will find out not only what these arrogant people are saying, but what power they have.

HINIRV

19 परन्तु प्रभु चाहे तो मैं तुम्हारे पास शीघ्र ही आऊँगा, और उन फूले हुओं की बातों को नहीं, परन्तु उनकी सामर्थ्य को जान लूँगा।

BSB

20 For the kingdom of God is not a matter of talk but of power.

HINIRV

20 क्योंकि परमेश्वर का राज्य बातों में नहीं, परन्तु सामर्थ्य में है।

BSB

21 Which do you prefer? Shall I come to you with a rod, or in love and with a gentle spirit?

HINIRV

21 तुम क्या चाहते हो? क्या मैं छड़ी लेकर तुम्हारे पास आऊँ या प्रेम और नम्रता की आत्मा के साथ?

Questions about 1 Corinthians 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.