1 John 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Behold what manner of love the Father has given to us, that we should be called children of God. And that is what we are! The reason the world does not know us is that it did not know Him.

HINCV

1 विचार तो करो कि कैसा अथाह है हमारे प्रति परमेश्वर पिता का प्रेम, कि हम परमेश्वर की संतान कहलाएं; जो वास्तव में हम हैं. संसार ने परमेश्वर को नहीं पहचाना इसलिये वह हमें भी नहीं पहचानता.

BSB

2 Beloved, we are now children of God, and what we will be has not yet been revealed. We know that when Christ appears, we will be like Him, for we will see Him as He is.

HINCV

2 प्रिय भाई बहनो, अब हम परमेश्वर की संतान हैं और अब तक यह प्रकट नहीं किया गया है कि भविष्य में हम क्या बन जाएंगे किंतु हम यह अवश्य जानते हैं कि जब वह प्रकट होंगे तो हम उनके समान होंगे तथा उन्हें वैसा ही देखेंगे ठीक जैसे वह हैं.

BSB

3 And everyone who has this hope in Him purifies himself, just as Christ is pure.

HINCV

3 हर एक व्यक्ति, जिसने उनसे यह आशा रखी है, स्वयं को वैसा ही पवित्र रखता है, जैसे वह पवित्र हैं.

BSB

4 Everyone who practices sin practices lawlessness as well. Indeed, sin is lawlessness.

HINCV

4 पाप में लीन प्रत्येक व्यक्ति व्यवस्था भंग करने का दोषी है—वास्तव में व्यवस्था भंग करना ही पाप है.

BSB

5 But you know that Christ appeared to take away sins, and in Him there is no sin.

HINCV

5 तुम जानते हो कि मसीह येशु का प्रकट होना इसलिये हुआ कि वह पापों को हर ले जाएं. उनमें पाप ज़रा सा भी नहीं.

BSB

6 No one who remains in Him keeps on sinning. No one who continues to sin has seen Him or known Him.

HINCV

6 कोई भी व्यक्ति, जो उनमें बना रहता है, पाप नहीं करता रहता; पाप में लीन व्यक्ति ने न तो उन्हें देखा है और न ही उन्हें जाना है.

BSB

7 Little children, let no one deceive you: The one who practices righteousness is righteous, just as Christ is righteous.

HINCV

7 प्रिय भाई बहनो, कोई तुम्हें मार्ग से भटकाने न पाए. जो सही है वही जो करता है; धर्मी वही है जैसे मसीह येशु धर्मी हैं.

BSB

8 The one who practices sin is of the devil, because the devil has been sinning from the very start. This is why the Son of God was revealed, to destroy the works of the devil.

HINCV

8 पाप में लीन हर एक व्यक्ति शैतान से है क्योंकि शैतान प्रारंभ ही से पाप करता रहा है. परमेश्वर-पुत्र का प्रकट होना इसलिये हुआ कि वह शैतान के कामों का नाश कर दें.

BSB

9 Anyone born of God refuses to practice sin, because God’s seed abides in him; he cannot go on sinning, because he has been born of God.

HINCV

9 परमेश्वर से उत्पन्‍न कोई भी व्यक्ति पाप में लीन नहीं रहता क्योंकि परमेश्वर का मूल तत्व उसमें बना रहता है. उसमें पाप करते रहने की क्षमता नहीं रह जाती क्योंकि वह परमेश्वर से उत्पन्‍न हुआ है.

BSB

10 By this the children of God are distinguished from the children of the devil: Anyone who does not practice righteousness is not of God, nor is anyone who does not love his brother.

HINCV

10 परमेश्वर की संतान व शैतान की संतान की पहचान इसी से हो जाती है: कोई भी व्यक्ति, जिसका जीवन धर्मी नहीं है, परमेश्वर से नहीं है और न ही वह, जिसे अपने भाई से प्रेम नहीं है.

BSB

11 This is the message you have heard from the beginning: We should love one another.

HINCV

11 तुमने आरंभ ही से यह संदेश सुना है कि हममें आपस में प्रेम हो.

BSB

12 Do not be like Cain, who belonged to the evil one and murdered his brother. And why did Cain slay him? Because his own deeds were evil, while those of his brother were righteous.

HINCV

12 हम काइन जैसे न हों, जो उस दुष्ट से था और जिसने अपने भाई की हत्या कर दी. उसने अपने भाई की हत्या किस लिए की? इसलिये कि उसके काम बुरे तथा उसके भाई के काम धार्मिकता के थे.

BSB

13 So do not be surprised, brothers, if the world hates you.

HINCV

13 यदि संसार तुमसे घृणा करता है, तो, प्रिय भाई बहनो, चकित न हो.

BSB

14 We know that we have passed from death to life, because we love our brothers. The one who does not love remains in death.

HINCV

14 हम जानते हैं कि हम मृत्यु के अधिकार से निकलकर जीवन में प्रवेश कर चुके हैं, क्योंकि हममें आपस में प्रेम है; वह, जिसमें प्रेम नहीं, मृत्यु के अधिकार में ही है.

BSB

15 Everyone who hates his brother is a murderer, and you know that eternal life does not reside in a murderer.

HINCV

15 हर एक, जो साथी विश्वासी से घृणा करता है, हत्यारा है. तुम्हें यह मालूम है कि किसी भी हत्यारे में अनंत जीवन मौजूद नहीं रहता.

BSB

16 By this we know what love is: Jesus laid down His life for us, and we ought to lay down our lives for our brothers.

HINCV

16 प्रेम क्या है यह हमने इस प्रकार जाना: मसीह येशु ने हमारे लिए प्राणों का त्याग कर दिया. इसलिये हमारा भी एक दूसरे भाई बहनों के लिए अपने प्राणों का त्याग करना सही है.

BSB

17 If anyone with earthly possessions sees his brother in need, but withholds his compassion from him, how can the love of God abide in him?

HINCV

17 जो कोई संसार की संपत्ति के होते हुए भी साथी विश्वासी की ज़रूरत की अनदेखी करता है, तो कैसे कहा जा सकता है कि उसमें परमेश्वर का प्रेम मौजूद है?

BSB

18 Little children, let us love not in word and speech, but in action and truth.

HINCV

18 प्रिय भाई बहनो, हमारे प्रेम की अभिव्यक्ति वचन व मौखिक नहीं परंतु कामों और सच्चाई में हो.

BSB

19 And by this we will know that we belong to the truth, and will assure our hearts in His presence:

HINCV

19 इसी के द्वारा हमें ढाढस मिलता है कि हम उसी सत्य के हैं. इसी के द्वारा हम परमेश्वर के सामने उन सभी विषयों में आश्वस्त हो सकेंगे.

BSB

20 Even if our hearts condemn us, God is greater than our hearts, and He knows all things.

HINCV

20 जब कभी हमारा अंतर्मन हम पर आरोप लगाता रहता है; क्योंकि परमेश्वर हमारे हृदय से बड़े हैं, वह सर्वज्ञानी हैं.

BSB

21 Beloved, if our hearts do not condemn us, we have confidence before God,

HINCV

21 इसलिये प्रिय भाई बहनो, यदि हमारा मन हम पर आरोप न लगाए तो हम परमेश्वर के सामने निडर बने रहते हैं

BSB

22 and we will receive from Him whatever we ask, because we keep His commandments and do what is pleasing in His sight.

HINCV

22 तथा हम उनसे जो भी विनती करते हैं, उनसे प्राप्‍त करते हैं क्योंकि हम उनके आदेशों का पालन करते हैं तथा उनकी इच्छा के अनुसार स्वभाव करते हैं.

BSB

23 And this is His commandment: that we should believe in the name of His Son, Jesus Christ, and we should love one another just as He commanded us.

HINCV

23 यह परमेश्वर की आज्ञा है: कि हम उनके पुत्र मसीह येशु में विश्वास करें तथा हममें आपस में प्रेम हो जैसा उन्होंने हमें आज्ञा दी है.

BSB

24 Whoever keeps His commandments remains in God, and God in him. And by this we know that He remains in us: by the Spirit He has given us.

HINCV

24 वह, जो उनके आदेशों का पालन करता है, उनमें स्थिर है और उसके भीतर उनका वास है. इसका अहसास हमें उन्हीं पवित्र आत्मा द्वारा होता है, जिन्हें परमेश्वर ने हमें दिया है.

Questions about 1 John 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.