1 Kings 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 King Solomon, however, loved many foreign women along with the daughter of Pharaoh—women of Moab, Ammon, Edom, and Sidon, as well as Hittite women. | HINCV 1 फ़रोह की पुत्री के अलावा शलोमोन को अनेक विदेशी स्त्रियों से प्रेम हो गया था: मोआबी, अम्मोनी, एदोमी, सीदोनी, और हित्ती स्त्रियों से. |
| BSB 2 These women were from the nations about which the LORD had told the Israelites, “You must not intermarry with them, for surely they will turn your hearts after their gods.” Yet Solomon clung to these women in love. | HINCV 2 ये वे राष्ट्र थे, जिनके विषय में याहवेह ने इस्राएल को चेतावनी देते हुए कहा था, “तुम न तो उन जनताओं से कोई वैवाहिक संबंध रखना, और न उनका ही तुम्हारे साथ किसी प्रकार का संबंध हो, क्योंकि यह तय है कि वे तुम्हारा हृदय अपने देवताओं की ओर लगा ही लेंगे.” शलोमोन को इन स्त्रियों से गहरा प्रेम हो गया था. |
| BSB 3 He had seven hundred wives of royal birth and three hundred concubines—and his wives turned his heart away. | HINCV 3 शलोमोन ने सात सौ राजकुमारियों से विवाह किया और उनकी तीन सौ उपपत्नियां थी! उनकी पत्नियों ने उनका हृदय परमेश्वर से दूर कर दिया. |
| BSB 4 For when Solomon grew old, his wives turned his heart after other gods, and he was not wholeheartedly devoted to the LORD his God, as his father David had been. | HINCV 4 क्योंकि जब शलोमोन की उम्र ढलने लगी, उनकी पत्नियों ने उनका हृदय पराए देवताओं की ओर कर दिया; उनका हृदय याहवेह, उनके परमेश्वर के लिए पूरी तरह सच्चा नहीं रह गया, जैसे उनके पिता दावीद का था. |
| BSB 5 Solomon followed Ashtoreth the goddess of the Sidonians and Milcom the abomination of the Ammonites. | HINCV 5 शलोमोन ने सीदोनिवासियों की देवी अश्तोरेथ और अम्मोनियों के घृणित देवता मिलकाम की आराधना करनी शुरू कर दी. |
| BSB 6 So Solomon did evil in the sight of the LORD; unlike his father David, he did not follow the LORD completely. | HINCV 6 यह करते हुए शलोमोन ने वह किया जो याहवेह की दृष्टि में गलत था. अब वह पूरी तरह याहवेह के मार्गों पर नहीं चल रहे थे, जैसा दावीद, उनके पिता ने किया था. |
| BSB 7 At that time on a hill east of Jerusalem, Solomon built a high place for Chemosh the abomination of Moab and for Molech the abomination of the Ammonites. | HINCV 7 शलोमोन ने येरूशलेम की पूर्वी पहाड़ी पर मोआब देश के घृणित देवता खेमोश और अम्मोनियों के घृणित देवता मोलेख के आदर में पूजा घर बनवाए. |
| BSB 8 He did the same for all his foreign wives, who burned incense and sacrificed to their gods. | HINCV 8 यही उन्होंने अपनी सभी विदेशी पत्नियों के लिए किया, जो इन पर अपने-अपने देवताओं के लिए बलि चढ़ाया करती और धूप जलाया करती थीं. |
| BSB 9 Now the LORD grew angry with Solomon, because his heart had turned away from the LORD, the God of Israel, who had appeared to him twice. | HINCV 9 इन कामों के कारण याहवेह शलोमोन से क्रोधित हो गए, क्योंकि उनका मन याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर से, जिन्होंने दो बार उन्हें दर्शन दिए थे, दूर हो गया था, |
| BSB 10 Although He had warned Solomon explicitly not to follow other gods, Solomon did not keep the LORD’s command. | HINCV 10 जिन्होंने उन्हें यह आदेश दिया था कि वह पराए देवताओं के पीछे न चलें. मगर उन्होंने याहवेह के इस आदेश का पालन न किया. |
| BSB 11 Then the LORD said to Solomon, “Because you have done this and have not kept My covenant and My statutes, which I have commanded you, I will tear the kingdom away from you and give it to your servant. | HINCV 11 इसलिये याहवेह ने शलोमोन से कहा, “तुम्हारे इसी काम के कारण, और इसलिये कि तुमने मेरी वाचा और विधियों का पालन नहीं किया, जिनका मैंने तुम्हें आदेश दिया था, यह तय है कि मैं तुम्हारा राज्य तुमसे छीनकर तुम्हारे सेवक को दे दूंगा. |
| BSB 12 Nevertheless, for the sake of your father David, I will not do it during your lifetime; I will tear it out of the hand of your son. | HINCV 12 फिर भी, तुम्हारे पिता दावीद के कारण मैं यह तुम्हारे जीवनकाल में नहीं करूंगा. बल्कि मैं यह तुम्हारे पुत्र के हाथ से छीन लूंगा. |
| BSB 13 Yet I will not tear the whole kingdom away from him. I will give one tribe to your son for the sake of My servant David and for the sake of Jerusalem, which I have chosen.” | HINCV 13 फिर भी मैं पूरा राज्य नहीं छीनूंगा. मैं एक गोत्र तुम्हारे पुत्र के लिए छोड़ दूंगा; मेरे सेवक दावीद और मेरे चुने गए नगर येरूशलेम के कारण.” |
| BSB 14 Then the LORD raised up against Solomon an adversary, Hadad the Edomite, from the royal line of Edom. | HINCV 14 इसके बाद याहवेह ने शलोमोन के लिए एक शत्रु खड़ा किया; एदोमी हदद, जो एदोम राजा के वंश से था. |
| BSB 15 Earlier, when David was in Edom, Joab the commander of the army had gone to bury the dead and had struck down every male in Edom. | HINCV 15 जब दावीद एदोम देश में थे और सेनापति योआब मरे हुओं को मिट्टी देने वहां गए हुए थे, उन्होंने एदोम देश के हर एक पुरुष का वध कर दिया था. |
| BSB 16 Joab and all Israel had stayed there six months, until he had killed every male in Edom. | HINCV 16 योआब और इस्राएल सेना वहां छः महीने तक ठहरी रही थी, जब तक एदोम के हर एक पुरुष की हत्या न कर दी गई. |
| BSB 17 But Hadad, still just a young boy, had fled to Egypt, along with some Edomites who were servants of his father. | HINCV 17 मगर हदद मिस्र देश को भाग चुका था. उसके साथ उसके पिता के एदोमी सेवक भी थे. उस समय हदद सिर्फ छोटा बालक ही था. |
| BSB 18 Hadad and his men set out from Midian and went to Paran. They took men from Paran with them and went to Egypt, to Pharaoh king of Egypt, who gave Hadad a house and land and provided him with food. | HINCV 18 उसने मिदियान देश से चलना शुरू किया और पारान नामक स्थान पर आ पहुंचा. वहां से कुछ व्यक्तियों को अपने साथ लेकर वे मिस्र देश में फ़रोह की शरण में पहुंच गया. फ़रोह ने उसे एक घर और ज़मीन का टुकड़ा देकर उसके लिए नियमित भोजन की व्यवस्था भी कर दी. |
| BSB 19 There Hadad found such great favor in the sight of Pharaoh that he gave to him in marriage the sister of Queen Tahpenes, his own wife. | HINCV 19 हदद फ़रोह का प्रिय बन गया, यहां तक कि फ़रोह ने उसका विवाह अपनी पत्नी तहपनीस की बहन से कर दिया. |
| BSB 20 And the sister of Tahpenes bore Hadad a son named Genubath. Tahpenes herself weaned him in Pharaoh’s palace, and Genubath lived there among the sons of Pharaoh. | HINCV 20 उससे उसके एक पुत्र पैदा हुआ. उसका नाम गेनुबाथ रखा; फ़रोह के यहां रहते हुए ही इसने माता का दूध पीना छोड़ दिया था. गेनुबाथ राजमहल में फ़रोह के पुत्रों के साथ ही रहता था. |
| BSB 21 When Hadad heard in Egypt that David had rested with his fathers and that Joab, the commander of the army, was dead, he said to Pharaoh, “Let me go, that I may return to my own country.” | HINCV 21 मिस्र में रहते हुए ही जब हदद ने यह सुना कि दावीद अब नहीं रहे, और सेनापति योआब की भी मृत्यु हो गई है, हदद ने फ़रोह से विनती की, “मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं अपने देश में जा रहूं.” |
| BSB 22 But Pharaoh asked him, “What have you lacked here with me that you suddenly want to go back to your own country?” “Nothing,” Hadad replied, “but please let me go.” | HINCV 22 मगर फ़रोह ने उससे कहा, “मेरे यहां ऐसी क्या कमी है कि तुम अपने देश को जाना चाह रहे हो?” हदद ने उत्तर दिया, “कमी तो कुछ भी नहीं है, मगर फिर भी मुझे जाने दीजिए.” |
| BSB 23 And God raised up against Solomon another adversary, Rezon the son of Eliada, who had fled from his master, Hadadezer king of Zobah, | HINCV 23 परमेश्वर ने शलोमोन के विरुद्ध एक और शत्रु खड़ा कर दिया: एलियादा का पुत्र रेज़ोन, जो ज़ोबाह के राजा हादेदेज़र अपने स्वामी से बचकर भागा था. |
| BSB 24 and had gathered men to himself. When David killed the Zobaites, Rezon captained a band of raiders and went to Damascus, where they settled and gained control. | HINCV 24 दावीद द्वारा की गई हत्याओं के बाद उसने अपने साथ अनेक व्यक्ति जुटा लिए, और वह लूटमार करनेवाले झुण्ड़ का मुखिया बन गया. ये सब दमेशेक जाकर वहां बस गए. वहां इन लोगों ने उसे दमेशेक का राजा बना दिया. |
| BSB 25 Rezon was Israel’s enemy throughout the days of Solomon, adding to the trouble caused by Hadad. So Rezon ruled over Aram with hostility toward Israel. | HINCV 25 शलोमोन के पूरे जीवनकाल में वह इस्राएल का शत्रु ही बना रहा. हदद ने इस्राएल की हानि ही की थी. इसके अलावा रेज़ोन अराम का शासक को इस्राएल से घोर नफरत थी. |
| BSB 26 Now Jeroboam son of Nebat was an Ephraimite from Zeredah whose mother was a widow named Zeruah. Jeroboam was a servant of Solomon, but he rebelled against the king, | HINCV 26 ज़ेरेदाह नगर से एक एफ्राईमवासी, नेबाथ के पुत्र यरोबोअम ने भी, जो शलोमोन का ही सेवक था, जिसकी माता का नाम ज़ेरुआह था, जो विधवा थी, राजा के विरुद्ध सिर उठाया. |
| BSB 27 and this is the account of his rebellion against the king. Solomon had built the supporting terraces and repaired the gap in the wall of the city of his father David. | HINCV 27 राजा के विरुद्ध उसके विद्रोह का कारण यह था: जब शलोमोन मिल्लो को बनवा रहा था और जब उनके पिता दावीद के नगर की शहरपनाह की मरम्मत की जा रही थी, |
| BSB 28 Now Jeroboam was a mighty man of valor. So when Solomon noticed that the young man was industrious, he put him in charge of the whole labor force of the house of Joseph. | HINCV 28 राजा ने ध्यान दिया कि यरोबोअम शक्तिशाली जवान था, और राजा ने यह भी देखा कि वह मेहनती है, तो राजा ने उसे योसेफ़वंशी दासों का मुखिया बना दिया. |
| BSB 29 During that time, the prophet Ahijah the Shilonite met Jeroboam on the road as he was going out of Jerusalem. Now Ahijah had wrapped himself in a new cloak, and the two of them were alone in the open field. | HINCV 29 जब यरोबोअम येरूशलेम से बाहर गया तो मार्ग में शीलो वासी भविष्यद्वक्ता अहीयाह से उसकी भेंट हो गई. अहीयाह ने नए कपड़े पहने हुए था. सिर्फ ये दोनों इस समय मैदान में खड़े हुए थे. |
| BSB 30 And Ahijah took hold of the new cloak he was wearing, tore it into twelve pieces, | HINCV 30 अचानक ही अहीयाह ने अपने उस नए कपड़े को लिया, जिसे वह पहने हुए थे, और उसे फाड़ते हुए बारह भागों में बांट दिया. |
| BSB 31 and said to Jeroboam, “Take ten pieces for yourself, for this is what the LORD, the God of Israel, says: ‘Behold, I will tear the kingdom out of the hand of Solomon, and I will give you ten tribes. | HINCV 31 यरोबोअम से उन्होंने कहा, “अपने लिए इनमें से दस भाग उठा लो, क्योंकि याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने यह कहा है, ‘यह देख लेना कि मैं शलोमोन के हाथ से छीनकर तुम्हें दस गोत्रों का अधिकार दे दूंगा, |
| BSB 32 But one tribe will remain for the sake of My servant David and for the sake of Jerusalem, the city I have chosen out of all the tribes of Israel. | HINCV 32 मगर मेरे सेवक दावीद और येरूशलेम नगर के हित में, उसके लिए एक गोत्र दे दिया जाएगा, जिसे मैंने इस्राएल के सारे गोत्रों में से चुन लिया है, |
| BSB 33 For they have forsaken Me to worship Ashtoreth the goddess of the Sidonians, Chemosh the god of the Moabites, and Milcom the god of the Ammonites. They have not walked in My ways, nor done what is right in My eyes, nor kept My statutes and judgments, as Solomon’s father David did. | HINCV 33 क्योंकि उसने मुझे भुलाकर सीदोनियों की देवी अश्तोरेथ की, मोआब के देवता खेमोश की और अम्मोनियों के देवता मिलकाम की पूजा करना शुरू कर दिया है. उसने मेरे नियमों का पालन करना छोड़ दिया है. उसने अपने पिता दावीद के समान वह नहीं किया, जो मेरी नज़रों में सही है, और न ही उसने मेरी विधियों और नियमों का पालन ही किया है. |
| BSB 34 Nevertheless, I will not take the whole kingdom out of Solomon’s hand, because I have made him ruler all the days of his life for the sake of David My servant, whom I chose because he kept My commandments and statutes. | HINCV 34 “ ‘यह सब होने पर भी मैं उससे सारा राज्य नहीं छीनूंगा, मैं अपने सेवक दावीद के कारण उसे आजीवन शासक बना रहने दूंगा, जो मेरा चुना हुआ था, जो मेरे आदेशों और नियमों का पालन करता रहा, |
| BSB 35 But I will take ten tribes of the kingdom from the hand of his son and give them to you. | HINCV 35 मगर मैं यह राज्य उसके पुत्र से ज़रूर छीन लूंगा और ये दस गोत्र तुम्हें दे दूंगा. |
| BSB 36 I will give one tribe to his son, so that My servant David will always have a lamp before Me in Jerusalem, the city where I chose to put My Name. | HINCV 36 हां, उसके पुत्र को मैं एक गोत्र दे दूंगा, कि येरूशलेम में मेरे सामने मेरे सेवक दावीद का दीप हमेशा जलता रहे. येरूशलेम वह नगर है, जहां मैंने अपनी महिमा करना सही समझा है. |
| BSB 37 But as for you, I will take you, and you shall reign over all that your heart desires, and you will be king over Israel. | HINCV 37 मैं तुम्हें प्रतिष्ठित करूंगा, कि तुम अपनी इच्छा अनुसार शासन कर सकोगे. तुम इस्राएल देश के राजा बन जाओगे. |
| BSB 38 If you listen to all that I command you, walk in My ways, and do what is right in My sight in order to keep My statutes and commandments as My servant David did, then I will be with you. I will build you a lasting dynasty just as I built for David, and I will give Israel to you. | HINCV 38 और यदि तुम मेरे आदेश को सुनकर उनका पालन करोगे, मेरी आज्ञाओं को मानोगे, और वही सब करोगे जो मेरी नज़रों में सही है, जैसा मेरे सेवक दावीद ने मेरे नियमों और आदेशों का पालन करने में किया था, मैं तुम्हारे साथ रहूंगा और तुम्हारे वंश को स्थिर करूंगा, जैसा मैंने दावीद के साथ किया. तब मैं तुम्हें इस्राएल की प्रभुता सौंप दूंगा. |
| BSB 39 Because of this, I will humble David’s descendants—but not forever.’” | HINCV 39 ऐसा करके मैं दावीद के वंशजों को पीड़ित तो करूंगा, मगर यह पीड़ा हमेशा के लिए नहीं होगी.’” |
| BSB 40 Solomon therefore sought to kill Jeroboam. But Jeroboam arose and fled to Egypt, to Shishak king of Egypt, where he remained until the death of Solomon. | HINCV 40 यह सुन शलोमोन ने यरोबोअम की हत्या करने की कोशिश की, मगर यरोबोअम मिस्र के राजा शिशाक की शरण में चला गया और शलोमोन की मृत्यु तक वहीं रहा. |
| BSB 41 As for the rest of the acts of Solomon—all that he did, as well as his wisdom—are they not written in the Book of the Acts of Solomon? | HINCV 41 शलोमोन की बाकी उपलब्धि और उसके द्वारा किए गए सारे सुधारों का ब्योरा शलोमोन के काम नामक पुस्तक में लिखित है. |
| BSB 42 Thus the time that Solomon reigned in Jerusalem over all Israel was forty years. | HINCV 42 सारे इस्राएल पर शलोमोन ने येरूशलेम से चालीस साल राज किया. |
| BSB 43 And Solomon rested with his fathers and was buried in the city of his father David. And his son Rehoboam reigned in his place. | HINCV 43 शलोमोन अपने पूर्वजों के साथ हमेशा के लिए सो गए. उसका अंतिम संस्कार उसके पिता दावीद के नगर में किया गया. उसका स्थान पर उसका पुत्र रिहोबोयाम राजा बना. |
Questions about 1 Kings 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.