1 Kings 15

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 In the eighteenth year of the reign of Jeroboam son of Nebat, Abijam became king of Judah,

HINIRV

1 नबात के पुत्र यारोबाम के राज्य के अठारहवें वर्ष में अबिय्याम यहूदा पर राज्य करने लगा।

BSB

2 and he reigned in Jerusalem three years. His mother’s name was Maacah daughter of Abishalom.

HINIRV

2 और वह तीन वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम माका था जो अबशालोम की पुत्री थीः

BSB

3 And Abijam walked in all the sins that his father before him had committed, and his heart was not as fully devoted to the LORD his God as the heart of David his forefather had been.

HINIRV

3 वह वैसे ही पापों की लीक पर चलता रहा जैसे उसके पिता ने उससे पहले किए थे और उसका मन अपने परमेश्वर यहोवा की ओर अपने परदादा दाऊद के समान पूरी रीति से सिद्ध न था;

BSB

4 Nevertheless, for the sake of David, the LORD his God gave him a lamp in Jerusalem by raising up a son to succeed him and to make Jerusalem strong.

HINIRV

4 तो भी दाऊद के कारण उसके परमेश्वर यहोवा ने यरूशलेम में उसे एक दीपक दिया अर्थात् उसके पुत्र को उसके बाद ठहराया और यरूशलेम को बनाए रखा।

BSB

5 For David had done what was right in the eyes of the LORD and had not turned aside from anything the LORD commanded all the days of his life, except in the matter of Uriah the Hittite.

HINIRV

5 क्योंकि दाऊद वह किया करता था जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था और हित्ती ऊरिय्याह की बात के सिवाय और किसी बात में यहोवा की किसी आज्ञा से जीवन भर कभी न मुड़ा।

BSB

6 And there was war between the houses of Rehoboam and Jeroboam all the days of Abijam’s life.

HINIRV

6 रहबाम के जीवन भर उसके और यारोबाम के बीच लड़ाई होती रही।

BSB

7 As for the rest of the acts of Abijam, along with all his accomplishments, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah? And there was war between Abijam and Jeroboam.

HINIRV

7 अबिय्याम के और सब काम जो उसने किए, क्या वे यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं? और अबिय्याम की यारोबाम के साथ लड़ाई होती रही।

BSB

8 And Abijam rested with his fathers and was buried in the City of David, and his son Asa reigned in his place.

HINIRV

8 अबिय्याम मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और उसको दाऊदपुर में मिट्टी दी गई, और उसका पुत्र आसा उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

BSB

9 In the twentieth year of Jeroboam’s reign over Israel, Asa became king of Judah,

HINIRV

9 इस्राएल के राजा यारोबाम के राज्य के बीसवें वर्ष में आसा यहूदा पर राज्य करने लगा;

BSB

10 and he reigned in Jerusalem forty-one years. His grandmother’s name was Maacah daughter of Abishalom.

HINIRV

10 और यरूशलेम में इकतालीस वर्ष तक राज्य करता रहा, और उसकी माता अबशालोम की पुत्री माका थी।

BSB

11 And Asa did what was right in the eyes of the LORD, as his father David had done.

HINIRV

11 और आसा ने अपने मूलपुरुष दाऊद के समान वही किया जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था।

BSB

12 He banished the male shrine prostitutes from the land and removed all the idols that his fathers had made.

HINIRV

12 उसने तो पुरुषगामियों को देश से निकाल दिया, और जितनी मूरतें उसके पुरखाओं ने बनाई थीं उन सभी को उसने दूर कर दिया।

BSB

13 He also removed his grandmother Maacah from her position as queen mother because she had made a detestable Asherah pole. Asa chopped down the pole and burned it in the Kidron Valley.

HINIRV

13 वरन् उसकी माता माका जिसने अशेरा के लिये एक घिनौनी मूरत बनाई थी उसको उसने राजमाता के पद से उतार दिया, और आसा ने उसकी मूरत को काट डाला और किद्रोन के नाले में फूँक दिया।

BSB

14 The high places were not removed, but Asa’s heart was fully devoted to the LORD all his days.

HINIRV

14 परन्तु ऊँचे स्थान तो ढाए न गए; तो भी आसा का मन जीवन भर यहोवा की ओर पूरी रीति से लगा रहा।

BSB

15 And he brought into the house of the LORD the silver and gold and the articles that he and his father had dedicated.

HINIRV

15 और जो सोना चाँदी और पात्र उसके पिता ने अर्पण किए थे, और जो उसने स्वयं अर्पण किए थे, उन सभी को उसने यहोवा के भवन में पहुँचा दिया।

BSB

16 Now there was war between Asa and Baasha king of Israel throughout their days.

HINIRV

16 आसा और इस्राएल के राजा बाशा के बीच उनके जीवन भर युद्ध होता रहा ।

BSB

17 Baasha king of Israel went to war against Judah and fortified Ramah to prevent anyone from leaving or entering the territory of Asa king of Judah.

HINIRV

17 इस्राएल के राजा बाशा ने यहूदा पर चढ़ाई की, और रामाह को इसलिए दृढ़ किया कि कोई यहूदा के राजा आसा के पास आने-जाने न पाए।

BSB

18 So Asa withdrew all the silver and gold that remained in the treasuries of the house of the LORD and the royal palace. He entrusted it to his servants and sent them with this message to Ben-hadad son of Tabrimmon, the son of Hezion, the king of Aram, who was ruling in Damascus:

HINIRV

18 तब आसा ने जितना सोना चाँदी यहोवा के भवन और राजभवन के भण्डारों में रह गया था उस सब को निकाल अपने कर्मचारियों के हाथ सौंपकर, दमिश्कवासी अराम के राजा बेन्हदद के पास जो हेज्योन का पोता और तब्रिम्मोन का पुत्र था भेजकर यह कहा,

BSB

19 “Let there be a treaty between me and you as there was between my father and your father. See, I have sent you a gift of silver and gold. Now go and break your treaty with Baasha king of Israel, so that he will withdraw from me.”

HINIRV

19 “जैसा मेरे और तेरे पिता के मध्य में वैसा ही मेरे और तेरे मध्य भी वाचा बाँधी जाएः देख, मैं तेरे पास चाँदी सोने की भेंट भेजता हूँ, इसलिए आ, इस्राएल के राजा बाशा के साथ की अपनी वाचा को टाल दे, कि वह मेरे पास से चला जाए।”

BSB

20 And Ben-hadad listened to King Asa and sent the commanders of his armies against the cities of Israel, conquering Ijon, Dan, Abel-beth-maacah, and the whole land of Naphtali, including the region of Chinnereth.

HINIRV

20 राजा आसा की यह बात मानकर बेन्हदद ने अपने दलों के प्रधानों से इस्राएली नगरों पर चढ़ाई करवाकर इय्योन, दान, आबेल्वेत्माका और समस्त किन्नेरेत को और नप्ताली के समस्त देश को पूरा जीत लिया।

BSB

21 When Baasha learned of this, he stopped fortifying Ramah and withdrew to Tirzah.

HINIRV

21 यह सुनकर बाशा ने रामाह को दृढ़ करना छोड़ दिया, और तिर्सा में रहने लगा।

BSB

22 Then King Asa summoned all the men of Judah, with no exceptions, and they carried away the stones of Ramah and the timbers Baasha had used for building. And with these materials King Asa built up Geba of Benjamin, as well as Mizpah.

HINIRV

22 तब राजा आसा ने सारे यहूदा में प्रचार करवाया और कोई अनसुना न रहा, तब वे रामाह के पत्थरों और लकड़ी को जिनसे बाशा उसे दृढ़ करता था उठा ले गए, और उनसे राजा आसा ने बिन्यामीन के गेबा और मिस्पा को दृढ़ किया।

BSB

23 Now the rest of the acts of Asa, along with all his might, all his accomplishments, and the cities he built, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah? In his old age, however, he became diseased in his feet.

HINIRV

23 आसा के अन्य काम और उसकी वीरता और जो कुछ उसने किया, और जो नगर उसने दृढ़ किए, यह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है? परन्तु उसके बुढ़ापे में तो उसे पाँवों का रोग लग गया।

BSB

24 And Asa rested with his fathers and was buried with them in the city of his father David, and his son Jehoshaphat reigned in his place.

HINIRV

24 आसा मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और उसे उसके मूलपुरुष दाऊद के नगर में उन्हीं के पास मिट्टी दी गई और उसका पुत्र यहोशापात उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

BSB

25 In the second year of Asa’s reign over Judah, Nadab son of Jeroboam became king of Israel, and he reigned two years.

HINIRV

25 यहूदा के राजा आसा के राज्य के दूसरे वर्ष में यारोबाम का पुत्र नादाब इस्राएल पर राज्य करने लगा; और दो वर्ष तक राज्य करता रहा।

BSB

26 And he did evil in the sight of the LORD and walked in the way of his father and in his sin, which he had caused Israel to commit.

HINIRV

26 उसने वह काम किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था और अपने पिता के मार्ग पर वही पाप करता हुआ चलता रहा जो उसने इस्राएल से करवाया था।

BSB

27 Then Baasha son of Ahijah of the house of Issachar conspired against Nadab, and Baasha struck him down at Gibbethon of the Philistines while Nadab and all Israel were besieging the city.

HINIRV

27 नादाब सब इस्राएल समेत पलिश्तियों के देश के गिब्बतोन नगर को घेरे था। और इस्साकार के गोत्र के अहिय्याह के पुत्र बाशा ने उसके विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके गिब्बतोन के पास उसको मार डाला।

BSB

28 In the third year of Asa’s reign over Judah, Baasha killed Nadab and reigned in his place.

HINIRV

28 और यहूदा के राजा आसा के राज्य के तीसरे वर्ष में बाशा ने नादाब को मार डाला, और उसके स्थान पर राजा बन गया।

BSB

29 As soon as Baasha became king, he struck down the entire household of Jeroboam. He did not leave to Jeroboam anyone who breathed, but destroyed them all according to the word that the LORD had spoken through His servant Ahijah the Shilonite,

HINIRV

29 राजा होते ही बाशा ने यारोबाम के समस्त घराने को मार डाला; उसने यारोबाम के वंश को यहाँ तक नष्ट किया कि एक भी जीवित न रहा। यह सब यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ जो उसने अपने दास शीलोवासी अहिय्याह से कहलवाया था।

BSB

30 because of the sins Jeroboam had committed and had caused Israel to commit, and because he had provoked the LORD, the God of Israel, to anger.

HINIRV

30 यह इस कारण हुआ कि यारोबाम ने स्वयं पाप किए, और इस्राएल से भी करवाए थे, और उसने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को क्रोधित किया था।

BSB

31 As for the rest of the acts of Nadab, along with all his accomplishments, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel?

HINIRV

31 नादाब के और सब काम जो उसने किए, वह क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

BSB

32 And there was war between Asa and Baasha king of Israel throughout their days.

HINIRV

32 आसा और इस्राएल के राजा बाशा के मध्य में तो उनके जीवन भर युद्ध होता रहा।

BSB

33 In the third year of Asa’s reign over Judah, Baasha son of Ahijah became king of all Israel, and he reigned in Tirzah twenty-four years.

HINIRV

33 यहूदा के राजा आसा के राज्य के तीसरे वर्ष में अहिय्याह का पुत्र बाशा, तिर्सा में समस्त इस्राएल पर राज्य करने लगा, और चौबीस वर्ष तक राज्य करता रहा।

BSB

34 And Baasha did evil in the sight of the LORD and walked in the way of Jeroboam and in his sin, which he had caused Israel to commit.

HINIRV

34 और उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, और यारोबाम के मार्ग पर वही पाप करता रहा जिसे उसने इस्राएल से करवाया था।

Questions about 1 Kings 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.