1 Kings 21
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Some time after these events, Naboth the Jezreelite owned a vineyard in Jezreel next to the palace of Ahab king of Samaria. | HINIRV 1 नाबोत नामक एक यिज्रेली की एक दाख की बारी सामरिया के राजा अहाब के राजभवन के पास यिज्रेल में थी। |
| BSB 2 So Ahab said to Naboth, “Give me your vineyard to use as a vegetable garden, since it is next to my palace. I will give you a better vineyard in its place—or if you prefer, I will give you its value in silver.” | HINIRV 2 इन बातों के बाद अहाब ने नाबोत से कहा, “तेरी दाख की बारी मेरे घर के पास है, तू उसे मुझे दे कि मैं उसमें साग-पात की बारी लगाऊँ; और मैं उसके बदले तुझे उससे अच्छी एक वाटिका दूँगा, नहीं तो तेरी इच्छा हो तो मैं तुझे उसका मूल्य दे दूँगा।” |
| BSB 3 But Naboth replied, “The LORD forbid that I should give you the inheritance of my fathers.” | HINIRV 3 नाबोत ने अहाब से कहा, “यहोवा न करे कि मैं अपने पुरखाओं का निज भाग तुझे दूँ!” |
| BSB 4 So Ahab went to his palace, sullen and angry because Naboth the Jezreelite had told him, “I will not give you the inheritance of my fathers.” He lay down on his bed, turned his face away, and refused to eat. | HINIRV 4 यिज्रेली नाबोत के इस वचन के कारण “मैं तुझे अपने पुरखाओं का निज भाग न दूँगा,” अहाब उदास और अप्रसन्न होकर अपने घर गया, और बिछौने पर लेट गया और मुँह फेर लिया, और कुछ भोजन न किया। |
| BSB 5 Soon his wife Jezebel came in and asked, “Why are you so sullen that you refuse to eat?” | HINIRV 5 तब उसकी पत्नी ईजेबेल ने उसके पास आकर पूछा, “तेरा मन क्यों ऐसा उदास है कि तू कुछ भोजन नहीं करता?” |
| BSB 6 Ahab answered, “Because I spoke to Naboth the Jezreelite and told him, ‘Give me your vineyard for silver, or if you wish, I will give you another vineyard in its place.’ And he replied, ‘I will not give you my vineyard!’” | HINIRV 6 उसने कहा, “कारण यह है, कि मैंने यिज्रेली नाबोत से कहा ‘रुपया लेकर मुझे अपनी दाख की बारी दे, नहीं तो यदि तू चाहे तो मैं उसके बदले दूसरी दाख की बारी दूँगा’; और उसने कहा, ‘मैं अपनी दाख की बारी तुझे न दूँगा।’” |
| BSB 7 But his wife Jezebel said to him, “Do you not reign over Israel? Get up, eat some food, and be cheerful, for I will get you the vineyard of Naboth the Jezreelite.” | HINIRV 7 उसकी पत्नी ईजेबेल ने उससे कहा, “क्या तू इस्राएल पर राज्य करता है कि नहीं? उठकर भोजन कर; और तेरा मन आनन्दित हो; यिज्रेली नाबोत की दाख की बारी मैं तुझे दिलवा दूँगी।” |
| BSB 8 Then Jezebel wrote letters in Ahab’s name, sealed them with his seal, and sent them to the elders and nobles who lived with Naboth in his city. | HINIRV 8 तब उसने अहाब के नाम से चिट्ठी लिखकर उसकी अंगूठी की छाप लगाकर, उन पुरनियों और रईसों के पास भेज दी जो उसी नगर में नाबोत के पड़ोस में रहते थे। |
| BSB 9 In the letters she wrote: “Proclaim a fast and give Naboth a seat of honor among the people. | HINIRV 9 उस चिट्ठी में उसने यह लिखा, “उपवास का प्रचार करो, और नाबोत को लोगों के सामने ऊँचे स्थान पर बैठाना। |
| BSB 10 But seat two scoundrels opposite him and have them testify, ‘You have cursed both God and the king!’ Then take him out and stone him to death.” | HINIRV 10 तब दो नीच जनों को उसके सामने बैठाना जो साक्षी देकर उससे कहें, ‘तूने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की।’ तब तुम लोग उसे बाहर ले जाकर उसको पथरवाह करना, कि वह मर जाए।” |
| BSB 11 So the elders and nobles who lived in Naboth’s city did as Jezebel had instructed in the letters she had written to them. | HINIRV 11 ईजेबेल की चिट्ठी में की आज्ञा के अनुसार नगर में रहनेवाले पुरनियों और रईसों ने उपवास का प्रचार किया, |
| BSB 12 They proclaimed a fast and gave Naboth a seat of honor among the people. | HINIRV 12 और नाबोत को लोगों के सामने ऊँचे स्थान पर बैठाया। |
| BSB 13 And the two scoundrels came in and sat opposite Naboth, and these men testified against him before the people, saying, “Naboth has cursed both God and the king!” So they took him outside the city and stoned him to death. | HINIRV 13 तब दो नीच जन आकर उसके सम्मुख बैठ गए; और उन नीच जनों ने लोगों के सामने नाबोत के विरुद्ध यह साक्षी दी, “नाबोत ने परमेश्वर और राजा दोनों की निन्दा की।” इस पर उन्होंने उसे नगर से बाहर ले जाकर उसको पथरवाह किया, और वह मर गया। |
| BSB 14 Then they sent word to Jezebel: “Naboth has been stoned to death.” | HINIRV 14 तब उन्होंने ईजेबेल के पास यह कहला भेजा कि नाबोत पथरवाह करके मार डाला गया है। |
| BSB 15 When Jezebel heard that Naboth had been stoned to death, she said to Ahab, “Get up and take possession of the vineyard of Naboth the Jezreelite, who refused to give it to you for silver. For Naboth is no longer alive, but dead.” | HINIRV 15 यह सुनते ही कि नाबोत पथरवाह करके मार डाला गया है, ईजेबेल ने अहाब से कहा, “उठकर यिज्रेली नाबोत की दाख की बारी को जिसे उसने तुझे रुपया लेकर देने से भी इन्कार किया था अपने अधिकार में ले, क्योंकि नाबोत जीवित नहीं परन्तु वह मर गया है।” |
| BSB 16 And when Ahab heard that Naboth was dead, he got up and went down to take possession of the vineyard of Naboth the Jezreelite. | HINIRV 16 यिज्रेली नाबोत की मृत्यु का समाचार पाते ही अहाब उसकी दाख की बारी अपने अधिकार में लेने के लिये वहाँ जाने को उठ खड़ा हुआ। |
| BSB 17 Then the word of the LORD came to Elijah the Tishbite, saying, | HINIRV 17 तब यहोवा का यह वचन तिशबी एलिय्याह के पास पहुँचा, |
| BSB 18 “Get up and go down to meet Ahab king of Israel, who is in Samaria. See, he is in the vineyard of Naboth, where he has gone to take possession of it. | HINIRV 18 “चल, सामरिया में रहनेवाले इस्राएल के राजा अहाब से मिलने को जा; वह तो नाबोत की दाख की बारी में है, उसे अपने अधिकार में लेने को वह वहाँ गया है। |
| BSB 19 Tell him that this is what the LORD says: ‘Have you not murdered a man and seized his land?’ Then tell him that this is also what the LORD says: ‘In the place where the dogs licked up the blood of Naboth, there also the dogs will lick up your blood—yes, yours!’” | HINIRV 19 और उससे यह कहना, कि यहोवा यह कहता है, ‘क्या तूने घात किया, और अधिकारी भी बन बैठा?’ फिर तू उससे यह भी कहना, कि यहोवा यह कहता है, ‘जिस स्थान पर कुत्तों ने नाबोत का लहू चाटा, उसी स्थान पर कुत्ते तेरा भी लहू चाटेंगे।’” |
| BSB 20 When Elijah arrived, Ahab said to him, “So you have found me out, my enemy.” He replied, “I have found you out because you have sold yourself to do evil in the sight of the LORD. | HINIRV 20 एलिय्याह को देखकर अहाब ने कहा, “हे मेरे शत्रु! क्या तूने मेरा पता लगाया है?” उसने कहा, “हाँ, लगाया तो है; और इसका कारण यह है, कि जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, उसे करने के लिये तूने अपने को बेच डाला है। |
| BSB 21 This is what the LORD says: ‘I will bring calamity on you and consume your descendants; I will cut off from Ahab every male in Israel, both slave and free. | HINIRV 21 मैं तुझ पर ऐसी विपत्ति डालूँगा, कि तुझे पूरी रीति से मिटा डालूँगा; और तेरे घर के एक-एक लड़के को और क्या बन्धुए, क्या स्वाधीन इस्राएल में हर एक रहनेवाले को भी नाश कर डालूँगा। |
| BSB 22 I will make your house like that of Jeroboam son of Nebat and like that of Baasha son of Ahijah, because you have provoked My anger and caused Israel to sin.’ | HINIRV 22 और मैं तेरा घराना नबात के पुत्र यारोबाम, और अहिय्याह के पुत्र बाशा का सा कर दूँगा; इसलिए कि तूने मुझे क्रोधित किया है, और इस्राएल से पाप करवाया है। |
| BSB 23 And the LORD also speaks concerning Jezebel: ‘The dogs will devour Jezebel by the wall of Jezreel.’ | HINIRV 23 और ईजेबेल के विषय में यहोवा यह कहता है, ‘यिज्रेल के किले के पास कुत्ते ईजेबेल को खा डालेंगे।’ |
| BSB 24 Anyone belonging to Ahab who dies in the city will be eaten by dogs, and anyone who dies in the field will be eaten by the birds of the air.” | HINIRV 24 अहाब का जो कोई नगर में मर जाएगा उसको कुत्ते खा लेंगे; और जो कोई मैदान में मर जाएगा उसको आकाश के पक्षी खा जाएँगे।” |
| BSB 25 (Surely there was never one like Ahab, who sold himself to do evil in the sight of the LORD, incited by his wife Jezebel. | HINIRV 25 सचमुच अहाब के तुल्य और कोई न था जिसने अपनी पत्नी ईजेबेल के उकसाने पर वह काम करने को जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, अपने को बेच डाला था। |
| BSB 26 He committed the most detestable acts by going after idols, just like the Amorites whom the LORD had driven out before the Israelites.) | HINIRV 26 वह तो उन एमोरियों के समान जिनको यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से देश से निकाला था बहुत ही घिनौने काम करता था, अर्थात् मूरतों की उपासना करने लगा था। |
| BSB 27 When Ahab heard these words, he tore his clothes, put on sackcloth, and fasted. He lay down in sackcloth and walked around meekly. | HINIRV 27 एलिय्याह के ये वचन सुनकर अहाब ने अपने वस्त्र फाड़े, और अपनी देह पर टाट लपेटकर उपवास करने और टाट ही ओढ़े पड़ा रहने लगा, और दबे पाँवों चलने लगा। |
| BSB 28 Then the word of the LORD came to Elijah the Tishbite, saying: | HINIRV 28 और यहोवा का यह वचन तिशबी एलिय्याह के पास पहुँचा, |
| BSB 29 “Have you seen how Ahab has humbled himself before Me? Because he has humbled himself before Me, I will not bring the calamity during his days, but I will bring it upon his house in the days of his son.” | HINIRV 29 “क्या तूने देखा है कि अहाब मेरे सामने नम्र बन गया है? इस कारण कि वह मेरे सामने नम्र बन गया है मैं वह विपत्ति उसके जीते जी उस पर न डालूँगा परन्तु उसके पुत्र के दिनों में मैं उसके घराने पर वह विपत्ति भेजूँगा।” |
Questions about 1 Kings 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.