1 Kings 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 At that time Solomon assembled before him in Jerusalem the elders of Israel—all the tribal heads and family leaders of the Israelites—to bring up the ark of the covenant of the LORD from Zion, the City of David. | HINCV 1 राजा शलोमोन ने येरूशलेम में इस्राएल के सभी पुरनियों को, गोत्र प्रमुखों और पूर्वजों के परिवारों के प्रधानों को आमंत्रित किया. ये सभी राजा शलोमोन के सामने येरूशलेम में इकट्ठे हो गए, कि याहवेह की वाचा के संदूक को दावीद के नगर अर्थात् ज़ियोन से लाया जा सके. |
| BSB 2 And all the men of Israel came together to King Solomon at the feast in the seventh month, the month of Ethanim. | HINCV 2 सातवें महीने, एथनिम नामक महीने में, उस उत्सव के अवसर पर, सारी इस्राएली प्रजा राजा शलोमोन के सामने इकट्ठी हुई. |
| BSB 3 When all the elders of Israel had arrived, the priests took up the ark, | HINCV 3 तब इस्राएल के सभी प्राचीन सामने आए, और पुरोहितों ने संदूक को उठाया. |
| BSB 4 and they brought up the ark of the LORD and the Tent of Meeting with all its sacred furnishings. So the priests and Levites carried them up. | HINCV 4 पुरोहित और लेवी याहवेह के संदूक, मिलापवाला तंबू और उसमें रखे हुए सभी पवित्र बर्तन अपने साथ ले आए थे. |
| BSB 5 There, before the ark, King Solomon and the whole congregation of Israel who had assembled with him sacrificed so many sheep and oxen that they could not be counted or numbered. | HINCV 5 राजा शलोमोन और इस्राएल की सारी सभा, जो उस समय उनके साथ वहां संदूक के सामने इकट्ठी हुई थी, इतनी बड़ी संख्या में भेड़ें और बछड़े बलि कर रहे थे, कि उनकी गिनती असंभव हो गई. |
| BSB 6 Then the priests brought the ark of the covenant of the LORD to its place in the inner sanctuary of the temple, the Most Holy Place, beneath the wings of the cherubim. | HINCV 6 इसके बाद पुरोहितों ने याहवेह की वाचा के संदूक को लाकर उसके लिए निर्धारित स्थान पर, भवन के भीतरी कमरे में, परम पवित्र स्थान में करूबों के पंखों के नीचे रख दिया, |
| BSB 7 For the cherubim spread their wings over the place of the ark and overshadowed the ark and its poles. | HINCV 7 क्योंकि करूब संदूक के लिए तय स्थान पर अपने पंख फैलाए हुए थे. यह ऐसा प्रबंध था कि करूबों के पंख संदूक को उसके उठाने के लिए बनाई गई बल्लियों को आच्छादित करें. |
| BSB 8 The poles extended far enough that their ends were visible from the Holy Place in front of the inner sanctuary, but not from outside the Holy Place; and they are there to this day. | HINCV 8 ये डंडे इतने लंबे थे, कि संदूक के इन डंडों को भीतरी कमरे से देखा जा सकता था, मगर इसके बाहर से नहीं. आज तक वे इसी स्थिति में हैं. |
| BSB 9 There was nothing in the ark except the two stone tablets that Moses had placed in it at Horeb, where the LORD had made a covenant with the Israelites after they had come out of the land of Egypt. | HINCV 9 संदूक में पत्थर के उन दो पट्टियों के अलावा कुछ न था, जिन्हें मोशेह ने होरेब पर्वत पर उसमें रख दी थी, जहां याहवेह ने इस्राएल से वाचा बांधी थी, जब वे मिस्र देश से बाहर आए थे. |
| BSB 10 And when the priests came out of the Holy Place, the cloud filled the house of the LORD | HINCV 10 जैसे ही पुरोहित पवित्र स्थान से बाहर आए, याहवेह के भवन में बादल समा गया. |
| BSB 11 so that the priests could not stand there to minister because of the cloud. For the glory of the LORD filled the house of the LORD. | HINCV 11 इसके कारण अपनी सेवा पूरी करने के लिए पुरोहित वहां ठहरे न रह सके, क्योंकि याहवेह के तेज से अपना भवन भर गया था. |
| BSB 12 Then Solomon declared: “The LORD has said that He would dwell in the thick cloud. | HINCV 12 तब शलोमोन ने यह कहा: “याहवेह ने यह प्रकट किया है कि वह घने बादल में रहना सही समझते हैं. |
| BSB 13 I have indeed built You an exalted house, a place for You to dwell forever.” | HINCV 13 निश्चय आपके लिए मैंने एक ऐसा भव्य भवन बनवाया है, कि आप उसमें हमेशा रहें.” |
| BSB 14 And as the whole assembly of Israel stood there, the king turned around and blessed them all | HINCV 14 यह कहकर राजा ने सारी इस्राएली प्रजा की ओर होकर उनको आशीर्वाद दिया, इस अवसर पर सारी इस्राएली सभा खड़ी हुई थी. |
| BSB 15 and said: “Blessed be the LORD, the God of Israel, who has fulfilled with His own hand what He spoke with His mouth to my father David, saying, | HINCV 15 राजा ने उन्हें कहा: “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर, जिन्होंने अपने हाथों से वह पूरा कर दिखाया, जो उन्होंने अपने मुख से मेरे पिता दावीद से कहा था, |
| BSB 16 ‘Since the day I brought My people Israel out of Egypt, I have not chosen a city from any tribe of Israel in which to build a house so that My Name would be there. But I have chosen David to be over My people Israel.’ | HINCV 16 ‘जिस दिन से मैंने अपनी प्रजा इस्राएली गोत्रों में से किसी भी नगर को इस उद्देश्य से नहीं चुना कि वहां मेरा नाम प्रतिष्ठित हो. हां, मैंने दावीद को अपनी प्रजा इस्राएल का शासक होने के लिए चुना.’ |
| BSB 17 Now it was in the heart of my father David to build a house for the Name of the LORD, the God of Israel. | HINCV 17 “मेरे पिता दावीद की इच्छा थी कि वह याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की महिमा के लिए एक भवन बनवाएं. |
| BSB 18 But the LORD said to my father David, ‘Since it was in your heart to build a house for My Name, you have done well to have this in your heart. | HINCV 18 किंतु याहवेह ने मेरे पिता दावीद से कहा, ‘तुम्हारे मन में मेरे लिए भवन के निर्माण का आना एक उत्तम विचार है; |
| BSB 19 Nevertheless, you are not the one to build it; but your son, your own offspring, will build the house for My Name.’ | HINCV 19 फिर भी, इस भवन को तुम नहीं, बल्कि वह पुत्र, जो तुमसे पैदा होगा, मेरी महिमा के लिए वही भवन बनाएगा.’ |
| BSB 20 Now the LORD has fulfilled the word that He spoke. I have succeeded my father David, and I sit on the throne of Israel, as the LORD promised. I have built the house for the Name of the LORD, the God of Israel. | HINCV 20 “आज याहवेह ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की है. क्योंकि अब, जैसे याहवेह ने प्रतिज्ञा की थी, और मैंने याहवेह इस्राएल के परमेश्वर की महिमा के लिए इस भवन को बनवाया है. |
| BSB 21 And there I have provided a place for the ark, which contains the covenant of the LORD that He made with our fathers when He brought them out of the land of Egypt.” | HINCV 21 इसमें मैंने संदूक के लिए स्थान निर्धारित किया है, जिसमें हमारे पूर्वजों से बांधी गई याहवेह की वाचा रखी है; वह वाचा, जो उन्होंने उनसे उस समय बांधी थी, जब उन्होंने उन्हें मिस्र देश से निकाला था.” |
| BSB 22 Then Solomon stood before the altar of the LORD in front of the whole assembly of Israel, spread out his hands toward heaven, | HINCV 22 इसके बाद शलोमोन सारी इस्राएल सभा के देखते हाथों को स्वर्ग की ओर फैलाकर याहवेह की वेदी के सामने खड़े हो गए. |
| BSB 23 and said: “O LORD, God of Israel, there is no God like You in heaven above or on earth below, keeping Your covenant of loving devotion with Your servants who walk before You with all their hearts. | HINCV 23 उस समय उनके वचन ये थे: “याहवेह इस्राएल के परमेश्वर, आपके तुल्य परमेश्वर न तो कोई ऊपर स्वर्ग में है, और न यहां नीचे धरती पर, जो अपने उन सेवकों पर अपना अपार प्रेम दिखाते हुए अपनी वाचा को पूर्ण करता है, जिनका जीवन आपके प्रति पूरी तरह समर्पित है. |
| BSB 24 You have kept Your promise to Your servant, my father David. What You spoke with Your mouth You have fulfilled with Your hand this day. | HINCV 24 आपने अपने सेवक, मेरे पिता दावीद को जो वचन दिया था, उसे पूरा किया है. आज आपने अपने शब्द को सच्चाई में बदल दिया है. आपके सेवक दावीद से की गई अपनी वह प्रतिज्ञा पूरी करें, जो आपने उनसे इन शब्दों में की थी. |
| BSB 25 Therefore now, O LORD, God of Israel, keep for Your servant, my father David, what You promised when You said: ‘You will never fail to have a man to sit before Me on the throne of Israel, if only your descendants guard their way to walk before Me as you have done.’ | HINCV 25 “अब इस्राएल के परमेश्वर, याहवेह, आपके सेवक मेरे पिता दावीद के लिए अपनी यह प्रतिज्ञा पूरी कीजिए. ‘मेरे सामने इस्राएल के सिंहासन पर तुम्हारे उत्तराधिकारी की कोई कमी न होगी, सिर्फ यदि तुम्हारे पुत्र सावधानीपूर्वक मेरे सामने अपने आचरण के विषय में सच्चे रहें; ठीक जिस प्रकार तुम्हारा आचरण मेरे सामने सच्चा रहा है.’ |
| BSB 26 And now, O God of Israel, please confirm what You promised to Your servant, my father David. | HINCV 26 इसलिये अब, इस्राएल के परमेश्वर अपने सेवक, मेरे पिता दावीद से की गई प्रतिज्ञा पूरी कीजिए. |
| BSB 27 But will God indeed dwell upon the earth? The heavens, even the highest heavens, cannot contain You, much less this temple I have built. | HINCV 27 “मगर क्या वास्तव में परमेश्वर पृथ्वी पर रहेंगे? स्वर्ग, हां, सबसे ऊंचा स्वर्ग भी आपको समाकर नहीं रख सकता, तो भला मेरे द्वारा बनाए गए भवन में यह कैसे संभव हो सकता है! |
| BSB 28 Yet regard the prayer and plea of Your servant, O LORD my God, so that You may hear the cry and the prayer that Your servant is praying before You today. | HINCV 28 फिर भी अपने सेवक की विनती और प्रार्थना का ध्यान रखिए. याहवेह, मेरे परमेश्वर, इस दोहाई को, इस गिड़गिड़ाहट को सुन लीजिए, जो आपका सेवक आपके सामने आज प्रस्तुत कर रहा है, |
| BSB 29 May Your eyes be open toward this temple night and day, toward the place of which You said, ‘My Name shall be there,’ so that You may hear the prayer that Your servant prays toward this place. | HINCV 29 कि इस भवन की ओर आपकी दृष्टि रात और दिन लगी रहे. इस भवन पर, जिसके विषय में आपने कहा था, ‘मेरी प्रतिष्ठा वहां बनी रहेगी,’ कि आप उस प्रार्थना को सुन सकें, जो आपका सेवक इस ओर होकर कर रहा है. |
| BSB 30 Hear the plea of Your servant and of Your people Israel when they pray toward this place. May You hear from heaven, Your dwelling place. May You hear and forgive. | HINCV 30 अपने सेवक और अपनी प्रजा इस्राएल की विनती सुन लीजिए, जब वे इस स्थान की ओर मुंह कर आपसे करते हैं, और स्वर्ग, अपने घर में इसे सुनें और जब आप यह सुनें, आप उन्हें क्षमा प्रदान करें. |
| BSB 31 When a man sins against his neighbor and is required to take an oath, and he comes to take an oath before Your altar in this temple, | HINCV 31 “जब कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी के विरुद्ध पाप करता है, और उसे शपथ लेने के लिए विवश किया जाता है और वह आकर इस भवन में आपकी वेदी के सामने शपथ लेता है, |
| BSB 32 then may You hear from heaven and act. May You judge Your servants, condemning the wicked man by bringing down on his own head what he has done, and justifying the righteous man by rewarding him according to his righteousness. | HINCV 32 तब आप स्वर्ग से सुनें, और अपने सेवकों का न्याय करें, दुराचारी का दंड उसके दुराचार को उसी पर प्रभावी करने के द्वारा दें, और सदाचारी को उसके सदाचार का प्रतिफल देने के द्वारा. |
| BSB 33 When Your people Israel are defeated before an enemy because they have sinned against You, and they return to You and confess Your name, praying and pleading with You in this temple, | HINCV 33 “जब आपकी प्रजा इस्राएल उनके शत्रुओं द्वारा इसलिये हार जाती है, कि उन्होंने आपके विरुद्ध पाप किया है और वे दोबारा आपकी ओर लौट आते हैं, आपके नाम की दोहाई देते हुए प्रार्थना करते हैं, और इस भवन में आपसे विनती करते हैं, |
| BSB 34 then may You hear from heaven and forgive the sin of Your people Israel. May You restore them to the land You gave to their fathers. | HINCV 34 तब स्वर्ग से यह सुनकर अपनी प्रजा इस्राएल का पाप क्षमा कर दीजिए, और उन्हें उस देश में लौटा ले आइए, जो आपने उन्हें और उनके पूर्वजों को दिया है. |
| BSB 35 When the skies are shut and there is no rain because Your people have sinned against You, and they pray toward this place and confess Your name, and they turn from their sins because You have afflicted them, | HINCV 35 “जब आप बारिश इसलिये रोक दें कि आपकी प्रजा ने आपके विरुद्ध पाप किया है और फिर, जब वे इस स्थान की ओर फिरकर प्रार्थना करें और आपके प्रति सच्चे हो, जब आप उन्हें सताएं, और वे पाप से फिर जाएं; |
| BSB 36 then may You hear from heaven and forgive the sin of Your servants, Your people Israel, so that You may teach them the good way in which they should walk. May You send rain on the land that You gave Your people as an inheritance. | HINCV 36 तब स्वर्ग में अपने सेवकों और अपनी प्रजा इस्राएल की दोहाई सुनकर उनका पाप क्षमा कर दें. आप उन्हें उन अच्छे मार्ग पर चलने की शिक्षा दें. फिर अपनी भूमि पर बारिश भेजें; उस भूमि पर जिसे आपने उत्तराधिकार के रूप में अपनी प्रजा को प्रदान किया है. |
| BSB 37 When famine or plague comes upon the land, or blight or mildew or locusts or grasshoppers, or when their enemy besieges them in their cities, whatever plague or sickness may come, | HINCV 37 “जब देश में अकाल का प्रकोप हो जाए, यदि यहां महामारी हो जाए, पाला पड़े, अथवा उपज में गेरुआ रोग लग जाए, टिड्डियों अथवा इल्लियों का आक्रमण हो जाए, यदि शत्रु उन्हीं के देश में, उन्हीं के द्वार के भीतर उन्हें बंदी बना ले, कोई भी महामारी हो, कोई भी व्याधि हो, |
| BSB 38 then may whatever prayer or petition Your people Israel make—each knowing his own afflictions and spreading out his hands toward this temple— | HINCV 38 कैसी भी प्रार्थना की जाए, किसी भी व्यक्ति या सारे इस्राएल देश द्वारा हर एक अपनी हृदय वेदना को पहचानते हुए जब अपना हाथ इस भवन की ओर बढ़ाए, |
| BSB 39 be heard by You from heaven, Your dwelling place. And may You forgive and act, and repay each man according to all his ways, since You know his heart—for You alone know the hearts of all men— | HINCV 39 तब अपने घर स्वर्ग में यह सुनकर क्षमा प्रदान करें, और हर एक को, जिसके हृदय को आप जानते हैं, उसके सभी कामों के अनुसार प्रतिफल दें; क्योंकि आप—सिर्फ आप—हर एक मानव हृदय को जानते हैं, |
| BSB 40 so that they may fear You all the days they live in the land that You gave to our fathers. | HINCV 40 कि वे इस देश में जो आपने उनके पूर्वजों को प्रदान किया है, रहते हुए आपके प्रति आजीवन श्रद्धा बनाए रखें. |
| BSB 41 And as for the foreigner who is not of Your people Israel but has come from a distant land because of Your name— | HINCV 41 “इसी प्रकार जब कोई परदेशी, जो आपकी प्रजा इस्राएल में से नहीं है, आपका नाम सुनकर दूर देश से यहां आता है, |
| BSB 42 for they will hear of Your great name and mighty hand and outstretched arm—when he comes and prays toward this temple, | HINCV 42 क्योंकि आपकी महिमा आपके महाकार्य और आपकी महाशक्ति के विषय में सुनकर वे यहां ज़रूर आएंगे; तब, जब वह विदेशी यहां आकर इस भवन की ओर होकर प्रार्थना करे, |
| BSB 43 then may You hear from heaven, Your dwelling place, and do according to all for which the foreigner calls to You. Then all the peoples of the earth will know Your name and fear You, as do Your people Israel, and they will know that this house I have built is called by Your Name. | HINCV 43 अपने आवास स्वर्ग में सुनकर उन सभी विनतियों को पूरा करें, जिसकी याचना उस परदेशी ने की है, कि पृथ्वी के सभी मनुष्यों को आपकी महिमा का ज्ञान हो जाए, उनमें आपके प्रति भय जाग जाए; जैसा आपकी प्रजा इस्राएल में है, और उन्हें यह अहसास हो जाए कि यह आपकी महिमा में मेरे द्वारा बनाया गया भवन है. |
| BSB 44 When Your people go to war against their enemies, wherever You send them, and when they pray to the LORD in the direction of the city You have chosen and the house I have built for Your Name, | HINCV 44 “जब आपकी प्रजा अपने शत्रु के विरुद्ध बाहर जाए, चाहे आप उन्हें किसी भी मार्ग से भेजें; जब वे आपके द्वारा चुने गए इस नगर और मेरे द्वारा आपकी महिमा में बनाए गए इस भवन की ओर होकर, हे प्रभु याहवेह, आपसे प्रार्थना करें, |
| BSB 45 then may You hear from heaven their prayer and their plea, and may You uphold their cause. | HINCV 45 तब स्वर्ग में उनकी प्रार्थना और अनुरोध सुनकर उनके पक्ष में निर्णय की जायें. |
| BSB 46 When they sin against You—for there is no one who does not sin—and You become angry with them and deliver them to an enemy who takes them as captives to his own land, whether far or near, | HINCV 46 “यदि वे आपके विरुद्ध पाप करें—क्योंकि ऐसा कोई भी नहीं जो पाप नहीं करता—और आप उन पर क्रुद्ध हो जाएं, और उन्हें शत्रु के अधीन कर दें कि उन्हें बंदी बनाकर शत्रु के देश ले जाया जाए, दूर देश अथवा निकट, |
| BSB 47 and when they come to their senses in the land to which they were taken, and they repent and plead with You in the land of their captors, saying, ‘We have sinned and done wrong; we have acted wickedly,’ | HINCV 47 फिर भी यदि वे उस बंदिता के देश में चेत कर पश्चाताप करें, और अपने बंधुआई के देश में यह कहते हुए दोहाई दें, ‘हमने पाप किया है, हमने कुटिलता और दुष्टता भरे काम किए हैं,’ |
| BSB 48 and when they return to You with all their heart and soul in the land of the enemies who took them captive, and when they pray to You in the direction of the land that You gave to their fathers, the city You have chosen, and the house I have built for Your Name, | HINCV 48 यदि वे अपने शत्रुओं के देश में ही, जिन्होंने उन्हें बंदी बना रखा है, पूरे मन और पूरे हृदय से पश्चाताप करें, अपने देश की ओर होकर प्रार्थना करें, जो देश आपने उनके पूर्वजों को दिया है, इस नगर की ओर, जिसे आपने चुना है और जो भवन मैंने आपकी महिमा में बनवाया है, |
| BSB 49 then may You hear from heaven, Your dwelling place, their prayer and petition, and may You uphold their cause. | HINCV 49 तब अपने घर स्वर्ग में उनकी प्रार्थना सुन लीजिए और उनका न्याय कीजिए, |
| BSB 50 May You forgive Your people who have sinned against You and all the transgressions they have committed against You, and may You grant them compassion in the eyes of their captors to show them mercy. | HINCV 50 और अपनी प्रजा को क्षमा कीजिए, जिन्होंने आपके विरुद्ध पाप किया है. उन्हें उनकी दृष्टि में कृपा प्रदान करें, जिन्होंने उन्हें बंदी बना रखा है, कि वे उनकी कृपा के पात्र हो जाएं. |
| BSB 51 For they are Your people and Your inheritance; You brought them out of Egypt, out of the furnace for iron. | HINCV 51 क्योंकि वे आप ही के लोग हैं, आप ही की संपत्ति, जिन्हें आप मिस्र देश से, लोहा गलाने की भट्टी में से, निकालकर लाए हैं. |
| BSB 52 May Your eyes be open to the pleas of Your servant and of Your people Israel, and may You listen to them whenever they call to You. | HINCV 52 “आपकी आंखें आपके सेवक की और आपकी प्रजा इस्राएल की प्रार्थना के लिए खुली रहें कि वे जब भी आपको पुकारें, आप उनकी सुन लें. |
| BSB 53 For You, O Lord GOD, have set them apart from all the peoples of the earth as Your inheritance, as You spoke through Your servant Moses when You brought our fathers out of Egypt.” | HINCV 53 प्रभु याहवेह, जैसा आपने अपने सेवक मोशेह के द्वारा भेजा, जब आप हमारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर ला रहे थे, आपने इन्हें विश्व के सभी जनताओं से अलग किया कि वे आपके मीरास होकर रहें.” |
| BSB 54 Now when Solomon had finished praying this entire prayer and petition to the LORD, he got up before the altar of the LORD, where he had been kneeling with his hands spread out toward heaven. | HINCV 54 जब शलोमोन यह प्रार्थना और विनती याहवेह से कर चुके, वह याहवेह की वेदी के सामने से उठे, जहां वह घुटने टेक स्वर्ग की ओर अपने हाथ बढ़ाए हुए थे, |
| BSB 55 And he stood and blessed the whole assembly of Israel in a loud voice, saying: | HINCV 55 उन्होंने खड़े होकर पूरी इस्राएली सभा के लिए ऊंची आवाज में ये आशीर्वाद दिया: |
| BSB 56 “Blessed be the LORD, who has given rest to His people Israel according to all that He promised. Not one word has failed of all the good promises He made through His servant Moses. | HINCV 56 “धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने अपनी सभी प्रतिज्ञाओं के अनुसार अपनी प्रजा इस्राएल को शांति दी है. उनके सेवक मोशेह द्वारा दी गई उनकी सभी भली प्रतिज्ञाओं में से एक भी पूरी हुई बिना नहीं रही है. |
| BSB 57 May the LORD our God be with us, as He was with our fathers. May He never leave us or forsake us. | HINCV 57 याहवेह हमारे परमेश्वर हमारे साथ रहें, जैसे वह हमारे पूर्वजों के साथ रहे थे. ऐसा कभी न हो कि वह हमें त्याग दें, हमें भुला दें, |
| BSB 58 May He incline our hearts to Himself, to walk in all His ways and to keep the commandments and statutes and ordinances He commanded our fathers. | HINCV 58 कि वह हमारे हृदय अपनी ओर लगाए रखें, कि हम उन्हीं के मार्गों पर चलें और उनके आदेशों, नियमों और विधियों का पालन करें; जिन्हें उन्होंने हमारे पूर्वजों को सौंपा था. |
| BSB 59 And may these words with which I have made my petition before the LORD be near to the LORD our God day and night, so that He may uphold the cause of His servant and of His people Israel as each day requires, | HINCV 59 मेरे ये शब्द, जिन्हें मैंने याहवेह तक अपनी विनती करने के लिए इस्तेमाल किया है, रात-दिन याहवेह, हमारे परमेश्वर के निकट बने रहें और दिन की आवश्यकता के अनुसार वह अपने सेवक और अपनी प्रजा इस्राएल के पक्ष में अपना निर्णय दें, |
| BSB 60 so that all the peoples of the earth may know that the LORD is God. There is no other! | HINCV 60 कि पृथ्वी पर सभी को यह मालूम हो जाए कि याहवेह ही परमेश्वर हैं, दूसरा कोई नहीं. |
| BSB 61 So let your heart be fully devoted to the LORD our God, as it is this day, to walk in His statutes and to keep His commandments.” | HINCV 61 तुम्हारा हृदय याहवेह हमारे परमेश्वर के प्रति पूरी तरह सच्चा बना रहे, और तुम उनके नियमों और उनके आदेशों को पालन करते रहो—जैसा तुम यहां आज कर रहे हो.” |
| BSB 62 Then the king and all Israel with him offered sacrifices before the LORD. | HINCV 62 तब राजा और सारे इस्राएल ने उनके साथ याहवेह के सामने बलि चढ़ाई. |
| BSB 63 And Solomon offered as peace offerings to the LORD 22,000 oxen and 120,000 sheep. So the king and all the Israelites dedicated the house of the LORD. | HINCV 63 शलोमोन ने 22,000 बछड़े और 1,20,000 भेड़ें मेल बलि के रूप में चढ़ाईं. इस प्रकार राजा और सारी इस्राएल प्रजा ने याहवेह के भवन को समर्पित किया. |
| BSB 64 On that same day the king consecrated the middle of the courtyard in front of the house of the LORD, and there he offered the burnt offerings, the grain offerings, and the fat of the peace offerings, since the bronze altar before the LORD was too small to contain all these offerings. | HINCV 64 उसी समय राजा ने याहवेह के भवन के सामने के बीचवाले आंगन को समर्पित किया, क्योंकि उसी स्थान पर उन्होंने होमबलि, अन्नबलि और मेल बलि की चर्बी के लिए वह कांसे की वेदी बहुत ही छोटी पड़ रही थी. |
| BSB 65 So at that time Solomon and all Israel with him—a great assembly of people from Lebo-hamath to the Brook of Egypt—kept the feast before the LORD our God for seven days and seven more days—fourteen days in all. | HINCV 65 शलोमोन ने इस अवसर पर एक भोज दिया. इसमें सारा इस्राएल शामिल हुआ. यह बहुत ही बड़ा सम्मेलन था, जिसमें लेबो हामाथ से लेकर मिस्र देश की नदी तक से लोग आए हुए थे. वे याहवेह, हमारे परमेश्वर के सामने सात दिन तक रहे. |
| BSB 66 On the fifteenth day Solomon sent the people away. So they blessed the king and went home, joyful and glad in heart for all the good things that the LORD had done for His servant David and for His people Israel. | HINCV 66 आठवें दिन राजा ने सभा को विदा किया. प्रजा ने राजा के लिए शुभकामनाओं के शब्द कहे और बहुत ही आनंद के साथ अपने-अपने घर लौट गए. उनके आनंद का विषय था याहवेह द्वारा उनके सेवक दावीद और उनकी प्रजा इस्राएल के ऊपर दिखाई गई दया. |
Questions about 1 Kings 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.