1 Peter 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Rid yourselves, therefore, of all malice, deceit, hypocrisy, envy, and slander. | HINCV 1 इसलिये सब प्रकार का बैरभाव, सारे छल, कपट, डाह तथा सारी निंदा को दूर करते हुए |
| BSB 2 Like newborn babies, crave pure spiritual milk, so that by it you may grow up in your salvation, | HINCV 2 वचन के निर्मल दूध के लिए तुम्हारी लालसा नवजात शिशुओं के समान हो कि तुम उसके द्वारा उद्धार के पूर्ण अनुभव में बढ़ते जाओगे. |
| BSB 3 now that you have tasted that the Lord is good. | HINCV 3 अब तुमने यह चखकर जान लिया है कि प्रभु कृपानिधान हैं. |
| BSB 4 As you come to Him, the living stone, rejected by men but chosen and precious in God’s sight, | HINCV 4 अब तुम उनके पास आए हो, जो जीवित पत्थर हैं, जो मनुष्यों द्वारा त्यागा हुआ किंतु परमेश्वर के लिए बहुमूल्य और प्रतिष्ठित हैं. |
| BSB 5 you also, like living stones, are being built into a spiritual house to be a holy priesthood, offering spiritual sacrifices acceptable to God through Jesus Christ. | HINCV 5 तुम भी जीवित पत्थरों के समान पवित्र पौरोहित्य के लिए एक आत्मिक भवन बनते जा रहे हो कि मसीह येशु के द्वारा परमेश्वर को भानेवाली आत्मिक बलि भेंट करो. |
| BSB 6 For it stands in Scripture: “See, I lay in Zion a stone, a chosen and precious cornerstone; and the one who believes in Him will never be put to shame.” | HINCV 6 पवित्र शास्त्र का लेख है: “देखो, मैं ज़ियोन में एक उत्तम पत्थर, एक बहुमूल्य कोने के पत्थर की स्थापना कर रहा हूं, वह, जो उनमें विश्वास करता है कभी भी लज्जित न होगा.” |
| BSB 7 To you who believe, then, this stone is precious. But to those who do not believe, “The stone the builders rejected has become the cornerstone,” | HINCV 7 इसलिये तुम्हारे लिए, जो विश्वासी हो, वह बहुमूल्य हैं. किंतु अविश्वासियों के लिए, “वही पत्थर, जो राजमिस्त्रियों द्वारा नकार दिया गया था,” कोने का सिरा बन गया. |
| BSB 8 and, “A stone of stumbling and a rock of offense.” They stumble because they disobey the word—and to this they were appointed. | HINCV 8 तथा, “वह पत्थर जिससे ठोकर लगती है, वह चट्टान, जो उनके पतन का कारण है.” वे लड़खड़ाते इसलिये हैं कि वे वचन को नहीं मानते हैं और यही दंड उनके लिये परमेश्वर द्वारा ठहराया गया है. |
| BSB 9 But you are a chosen people, a royal priesthood, a holy nation, a people for God’s own possession, to proclaim the virtues of Him who called you out of darkness into His marvelous light. | HINCV 9 किंतु तुम एक चुने हुए वंश, राजकीय पुरोहित, पवित्र राष्ट्र तथा परमेश्वर की अपनी प्रजा हो कि तुम उनकी सर्वश्रेष्ठता की घोषणा कर सको, जिन्होंने अंधकार में से तुम्हारा बुलावा अपनी अद्भुत ज्योति में किया है. |
| BSB 10 Once you were not a people, but now you are the people of God; once you had not received mercy, but now you have received mercy. | HINCV 10 एक समय था जब तुम प्रजा ही न थे, किंतु अब परमेश्वर की प्रजा हो; तुम कृपा से वंचित थे परंतु अब तुम उनके कृपापात्र हो गए हो. |
| BSB 11 Beloved, I urge you, as foreigners and exiles, to abstain from the desires of the flesh, which war against your soul. | HINCV 11 प्रिय भाई बहनो, मैं तुम्हारे परदेशी और यात्री होने के कारण तुमसे विनती करता हूं कि तुम शारीरिक अभिलाषाओं से बचे रहो, जो आत्मा के विरुद्ध युद्ध करते हैं. |
| BSB 12 Conduct yourselves with such honor among the Gentiles that, though they slander you as evildoers, they may see your good deeds and glorify God on the day He visits us. | HINCV 12 अन्यजातियों में अपना चालचलन भला रखो, जिससे कि जिस विषय में वे तुम्हें कुकर्मी मानते हुए तुम्हारी निंदा करते हैं, तुम्हारे भले कामों को देखकर उस आगमन दिवस पर परमेश्वर की वंदना करें. |
| BSB 13 Submit yourselves for the Lord’s sake to every human institution, whether to the king as the supreme authority, | HINCV 13 मनुष्य द्वारा चुने हुए हर एक शासक के प्रभु के लिए अधीन रहो: चाहे राजा के, जो सर्वोच्च अधिकारी है |
| BSB 14 or to governors as those sent by him to punish those who do wrong and to praise those who do right. | HINCV 14 या राज्यपालों के, जो कुकर्मियों को दंड देने परंतु सुकर्मियों की सराहना के लिए चुने गए हैं, |
| BSB 15 For it is God’s will that by doing good you should silence the ignorance of foolish men. | HINCV 15 क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यही है कि तुम अपने सच्चे चरित्र के द्वारा उन मूर्खों का मुख बंद करो, जो बेबुनियादी बातें करते रहते हैं. |
| BSB 16 Live in freedom, but do not use your freedom as a cover-up for evil; live as servants of God. | HINCV 16 तुम्हारा स्वभाव स्वतंत्र व्यक्तियों के समान तो हो किंतु तुम अपनी स्वतंत्रता का प्रयोग बुराई पर पर्दा डालने के लिए नहीं परंतु परमेश्वर के सेवकों के रूप में ही करो. |
| BSB 17 Treat everyone with high regard: Love the brotherhood of believers, fear God, honor the king. | HINCV 17 सभी का सम्मान करो, साथी विश्वासियों के समुदाय से प्रेम करो; परमेश्वर के प्रति श्रद्धा भाव रखो और राजा का सम्मान करो. |
| BSB 18 Servants, submit yourselves to your masters with all respect, not only to those who are good and gentle, but even to those who are unreasonable. | HINCV 18 सेवको, पूरे आदर भाव में अपने स्वामियों के अधीन रहो; भले और हितैषी स्वामियों के ही नहीं परंतु बुरे स्वामियों के भी. |
| BSB 19 For if anyone endures the pain of unjust suffering because he is conscious of God, this is to be commended. | HINCV 19 यदि कोई परमेश्वर के प्रति विवेकशीलता के कारण क्लेश भोगता है और अन्यायपूर्ण रीति से सताया जाता है, वह प्रशंसनीय है. |
| BSB 20 How is it to your credit if you are beaten for doing wrong and you endure it? But if you suffer for doing good and you endure it, this is commendable before God. | HINCV 20 भला इसमें प्रशंसनीय क्या है कि तुमने अपराध किया, उसके लिए सताए गए और उसे धीरज के साथ सहते रहे? परंतु यदि तुमने वह किया, जो उचित है और उसके लिए धीरज के साथ दुःख सहे तो तुम परमेश्वर के कृपापात्र हो. |
| BSB 21 For to this you were called, because Christ also suffered for you, leaving you an example, that you should follow in His footsteps: | HINCV 21 इसी के लिए तुम बुलाए गए हो क्योंकि मसीह ने भी तुम्हारे लिए दुःख सहे और एक आदर्श छोड़ गए कि तुम उनके पद-चिह्नों पर चलो. |
| BSB 22 “He committed no sin, and no deceit was found in His mouth.” | HINCV 22 “न उन्होंने कोई पाप किया और न उनके मुख से छल का कोई शब्द निकला” |
| BSB 23 When they heaped abuse on Him, He did not retaliate; when He suffered, He made no threats, but entrusted Himself to Him who judges justly. | HINCV 23 जब उनकी उल्लाहना की जा रही थी, उन्होंने इसके उत्तर में उल्लाहना नहीं की; दुःख सहते हुए भी, उन्होंने धमकी नहीं दी; परंतु स्वयं को परमेश्वर के हाथों में सौंप दिया, जो धार्मिकता से न्याय करते हैं. |
| BSB 24 He Himself bore our sins in His body on the tree, so that we might die to sin and live to righteousness. “By His stripes you are healed.” | HINCV 24 “मसीह ने काठ पर स्वयं” अपने शरीर में हमारे पाप उठा लिए कि हम पाप के लिए मरकर तथा धार्मिकता के लिए जीवित हो जाएं. “उनके घावों के द्वारा तुम्हारी चंगाई हुई है. |
| BSB 25 For “you were like sheep going astray,” but now you have returned to the Shepherd and Overseer of your souls. | HINCV 25 तुम लगातार भेड़ों के समान भटक रहे थे,” किंतु अब अपने चरवाहे व अपनी आत्मा के रखवाले के पास लौट आए हो. |
Questions about 1 Peter 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.