1 Samuel 15

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Samuel said to Saul, “The LORD sent me to anoint you king over His people Israel. Now therefore, listen to the words of the LORD.

HINCV

1 एक दिन शमुएल शाऊल के पास आए और उनसे कहने लगे, “इस्राएली प्रजा के लिए राजा के पद पर तुम्हारा अभिषेक करने के लिए याहवेह ने मुझे ही चुना था; तब अब ध्यानपूर्वक याहवेह द्वारा भेजा संदेश सुनो.

BSB

2 This is what the LORD of Hosts says: ‘I witnessed what the Amalekites did to the Israelites when they opposed them on their way up from Egypt.

HINCV

2 सेनाओं के याहवेह का यह वचन है. ‘अमालेकियों ने मिस्र देश से निकलकर आ रहे इस्राएल का विरोध करते हुए क्या-क्या किया था, मैंने अच्छी रीति से ध्यान में रखा है, उनके इस व्यवहार के लिए मैं सजा ज़रूर दूंगा.

BSB

3 Now go and attack the Amalekites and devote to destruction all that belongs to them. Do not spare them, but put to death men and women, children and infants, oxen and sheep, camels and donkeys.’”

HINCV

3 तो अब जाओ और अमालेकियों पर वार करो, और उनकी सारी वस्तुओं को पूरी तरह नष्ट कर डालो. किसी को भी न छोड़ना; पुरुष, स्त्री, बालक शिशु, बैल, भेड़, ऊंट तथा गधे, सभी मार डाले जाएं.’”

BSB

4 So Saul summoned the troops and numbered them at Telaim—200,000 foot soldiers and 10,000 men of Judah.

HINCV

4 तब शाऊल ने सेना को बुलाया कि वे तेलाइम में इकट्‍ठे हों. ये सब दो लाख सैनिक थे, तथा दस हज़ार पुरुष यहूदिया से आए हुए थे.

BSB

5 Saul came to the city of Amalek and lay in wait in the valley.

HINCV

5 शाऊल इन्हें लेकर अमालेक नगर पहुंचे और वहां घाटी में घात लगाकर बैठ गए.

BSB

6 And he warned the Kenites, “Since you showed kindness to all the Israelites when they came up out of Egypt, go on and get away from the Amalekites. Otherwise I will sweep you away with them.” So the Kenites moved away from the Amalekites.

HINCV

6 वहां शाऊल ने केनी जाति के लोगों से कहा, “तुम लोग यहां से निकल भागो. अमालेकियों के बीच से तुम्हारा चले जाना ही सही होगा. कहीं उनके साथ तुम्हारा भी नाश न हो जाए. तुम लोगों ने मिस्र देश से निकलकर आए इस्राएलियों के साथ कृपापूर्ण व्यवहार किया था.” तब केनी अमालेकियों को छोड़कर चले गए.

BSB

7 Then Saul struck down the Amalekites all the way from Havilah to Shur, which is east of Egypt.

HINCV

7 तब शाऊल ने अमालेकियों पर हमला कर हाविलाह से लेकर शूर तक, जो मिस्र देश के पास है, अमालेकियों को मारा.

BSB

8 He captured Agag king of Amalek alive, but devoted all the others to destruction with the sword.

HINCV

8 उन्होंने अमालेकियों के राजा अगाग को जीवित पकड़ लिया और तलवार से देश के सभी लोगों की हत्या कर दी.

BSB

9 Saul and his troops spared Agag, along with the best of the sheep and cattle, the fat calves and lambs, and the best of everything else. They were unwilling to devote them to destruction, but they devoted to destruction all that was despised and worthless.

HINCV

9 मगर शाऊल तथा सेना ने राजा अगाग तथा सबसे अच्छी भेड़ों, बैलों तथा पुष्ट बछड़ों और मेमनों की हत्या नहीं की. साथ ही उन वस्तुओं को भी नष्ट नहीं किया, जो अच्छी तथा मूल्यवान थी. इन्हें नष्ट करना उन्हें सही न लगा. हां, उन्होंने वह सब नष्ट कर दिया, जो उन्हें घृणित लगा, जो उनकी दृष्टि में बेकार था.

BSB

10 Then the word of the LORD came to Samuel, saying,

HINCV

10 शमुएल को याहवेह का यह संदेश दिया गया:

BSB

11 “I regret that I have made Saul king, for he has turned away from following Me and has not carried out My instructions.” And Samuel was distressed and cried out to the LORD all that night.

HINCV

11 “मुझे खेद है कि मैंने शाऊल को राजा चुना है, क्योंकि वह मुझसे दूर हो चुका है. उसने मेरे आदेशों का पालन नहीं किया.” इस पर शमुएल बहुत ही क्रोधित हो गए, और वह याहवेह के सामने पूरी रात रोते रहे.

BSB

12 Early in the morning Samuel got up to confront Saul, but he was told, “Saul has gone to Carmel, and behold, he has set up a monument for himself and has turned and gone down to Gilgal.”

HINCV

12 प्रातःकाल वह शीघ्र उठ गए कि जाकर शाऊल से मिलें; मगर उन्हें यह सूचना दी गई, “शाऊल कर्मेल को चले गए थे, कि वह वहां अपनी स्मृति के लिए एक स्मारक का निर्माण करें. इसके बाद वह आगे बढ़कर गिलगाल को चले गए हैं.”

BSB

13 When Samuel reached him, Saul said to him, “May the LORD bless you. I have carried out the LORD’s instructions.”

HINCV

13 जब शमुएल शाऊल के निकट पहुंचे, शाऊल ने उनका अभिवंदन करते हुए कहा, “याहवेह की कृपादृष्टि आप पर बनी रहे! मैंने याहवेह के आदेश का पालन किया है.”

BSB

14 But Samuel replied, “Then what is this bleating of sheep and lowing of cattle that I hear?”

HINCV

14 “अच्छा!” शमुएल ने शाऊल से प्रश्न किया, “तब मैं जो भेड़ों का मिमियाना तथा गायों का रम्भाना सुन रहा हूं; वह कहां से आता है?”

BSB

15 Saul answered, “The troops brought them from the Amalekites; they spared the best sheep and cattle to sacrifice to the LORD your God, but the rest we devoted to destruction.”

HINCV

15 शाऊल ने स्पष्ट किया, “उन्हें सेना अमालेकियों के यहां से ले आये है. सेना ने सर्वोत्तम पशु याहवेह, हमारे परमेश्वर को चढ़ाने के उद्देश्य से बचा लिए हैं, शेष सभी का वध कर दिया गया है.”

BSB

16 “Stop!” exclaimed Samuel. “Let me tell you what the LORD said to me last night.” “Tell me,” Saul replied.

HINCV

16 “बस! बस करो!” शमुएल ने शाऊल से कहा, “अब वह सुनो, जो याहवेह ने कल रात मुझ पर प्रकट किया है.” शाऊल ने उत्तर दिया, “जी, बताइए.”

BSB

17 And Samuel said, “Although you were once small in your own eyes, have you not become the head of the tribes of Israel? The LORD anointed you king over Israel

HINCV

17 शमुएल ने उनसे कहा, “क्या यह सच नहीं कि जब तुम स्वयं अपने ही दृष्टि में महत्वहीन थे, तुम्हें इस्राएल के सारा गोत्रों का अगुआ बना दिया गया? याहवेह ने तुम्हें इस्राएल का राजा नियुक्त किया.

BSB

18 and sent you on a mission, saying, ‘Go and devote to destruction the sinful Amalekites. Fight against them until you have wiped them out.’

HINCV

18 याहवेह ने तुम्हें यह कहकर विशेष काम का दायित्व सौंपते हुए भेजा था ‘जाओ! उन पापी अमालेकियों का नाश करो! उनका पूरा नाश होने तक युद्ध करते रहो.’

BSB

19 So why did you not obey the LORD? Why did you rush upon the plunder and do evil in the sight of the LORD?”

HINCV

19 तुमने याहवेह के आदेश का पालन क्यों नहीं किया? बल्कि तुमने लूट की वस्तुओं का लोभ किया है, जो याहवेह की दृष्टि में अनुचित है.”

BSB

20 “But I did obey the LORD,” Saul replied. “I went on the mission that the LORD gave me. I brought back Agag king of Amalek and devoted the Amalekites to destruction.

HINCV

20 शाऊल ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा, “मगर मैंने तो याहवेह की आज्ञा का पालन किया है! जिस विशेष काम के लिए याहवेह ने मुझे भेजा था, वह मैंने पूर्ण किया है. अमालेकियों का संहार करने के बाद मैं राजा अगाग को यहां ले आया हूं.

BSB

21 The troops took sheep and cattle from the plunder, the best of the things devoted to destruction, in order to sacrifice them to the LORD your God at Gilgal.”

HINCV

21 हां, सेना ने कुछ भेड़ें तथा गाय-बैल बचा लिए हैं—संहार के लिए निर्धारित पशुओं में से सर्वोत्तम, ताकि इन्हें गिलगाल में याहवेह, आपके परमेश्वर को चढ़ाए जा सके.”

BSB

22 But Samuel declared: “Does the LORD delight in burnt offerings and sacrifices as much as in obedience to His voice? Behold, obedience is better than sacrifice, and attentiveness is better than the fat of rams.

HINCV

22 शमुएल ने उनसे पूछा: “क्या याहवेह की खुशी आज्ञाकारिता से बढ़कर होमबलि तथा बलि चढ़ाने में है? निःसंदेह आज्ञाकारिता, बलि चढ़ाने से कहीं अधिक बढ़कर है, तथा याहवेह के वचन को ध्यान से सुनना मेढ़ों की बलि से बढ़कर है.

BSB

23 For rebellion is like the sin of divination, and arrogance is like the wickedness of idolatry. Because you have rejected the word of the LORD, He has rejected you as king.”

HINCV

23 विद्रोह वैसा ही पाप है, जैसा जादू-टोना, और अहंकार वैसा ही घोर अपराध है जैसा मूर्ति पूजा. इसलिये कि तुमने याहवेह के आदेश को अस्वीकार कर दिया है, याहवेह ने भी तुम्हारे राजत्व को अस्वीकार कर दिया है.”

BSB

24 Then Saul said to Samuel, “I have sinned; I have transgressed the LORD’s commandment and your instructions, because I feared the people and obeyed their voice.

HINCV

24 यह सुन शाऊल ने शमुएल से कहा, “मैंने पाप किया है. मैंने याहवेह के आदेश का उल्लंघन तथा आपके निर्देशों को ठुकराया है. इसका कारण यह था कि मुझे अपनी सेना से भय लग रहा था, और मैं उनकी इच्छा का विरोध न कर सका.

BSB

25 Now therefore, please forgive my sin and return with me so I can worship the LORD.”

HINCV

25 तब अब कृपा कर मेरा पाप क्षमा कर दें. लौटकर मेरे साथ चलिए कि मैं याहवेह की वंदना कर सकूं.”

BSB

26 “I will not return with you,” Samuel replied. “For you have rejected the word of the LORD, and He has rejected you as king over Israel.”

HINCV

26 शमुएल ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम्हारे साथ लौटकर नहीं जाऊंगा, क्योंकि तुमने याहवेह के आदेश को ठुकराया है, याहवेह भी तुम्हें इस्राएल के राजा के रूप में अस्वीकार कर चुके हैं.”

BSB

27 As Samuel turned to go, Saul grabbed the hem of his robe, and it tore.

HINCV

27 जैसे ही शमुएल मुड़कर जाने के लिए तैयार हुए, शाऊल ने उनके बाहरी वस्त्र के छोर को पकड़ लिया और इस काम में वह वस्त्र फट गया.

BSB

28 So Samuel said to him, “The LORD has torn the kingdom of Israel from you today and has given it to your neighbor who is better than you.

HINCV

28 इस पर शमुएल ने शाऊल से कहा, “आज याहवेह ने इस्राएल राज्य को तुमसे छीनकर तुम्हारे पड़ोसी को दे दिया है, जो तुमसे श्रेष्ठ है.

BSB

29 Moreover, the Glory of Israel does not lie or change His mind, for He is not a man, that He should change His mind.”

HINCV

29 इस्राएल के परम प्रधान अपनी बातें नहीं बदलते, और न ही वह अपने विचार बदलते हैं, क्योंकि वह मनुष्य नहीं कि अपने विचार बदलते रहें.”

BSB

30 “I have sinned,” Saul replied. “Please honor me now before the elders of my people and before Israel. Come back with me, so that I may worship the LORD your God.”

HINCV

30 शाऊल ने दोबारा स्वीकार किया, “मैंने पाप किया है, मगर कृपया मेरी प्रजा के पुरनियों के सामने तथा सारे इस्राएल राष्ट्र के सामने मेरे सम्मान का ध्यान रखकर मेरे साथ वहां लौट चलिए, कि मैं याहवेह, आपके परमेश्वर की वंदना कर सकूं.”

BSB

31 So Samuel went back with Saul, and Saul worshiped the LORD.

HINCV

31 तो शमुएल उनके साथ लौटने के लिए अंत में सहमत हो गए, और शाऊल ने वहां याहवेह की वंदना की.

BSB

32 Then Samuel said, “Bring me Agag king of the Amalekites.” Agag came to him cheerfully, for he thought, “Surely the bitterness of death is past.”

HINCV

32 इसके बाद शमुएल ने आदेश दिया, “अमालेकियों के राजा अगाग को यहां लाया जाए.” अगाग उनके सामने प्रसन्‍नता से, यह विचार करता हुआ आया. “मृत्यु का कड़वा क्षण अब बीत चुका है.”

BSB

33 But Samuel declared: “As your sword has made women childless, so your mother will be childless among women.” And Samuel hacked Agag to pieces before the LORD at Gilgal.

HINCV

33 मगर शमुएल ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा, “ठीक जिस प्रकार तुम्हारी तलवार ने न जाने कितनी स्त्रियों की गोद सुनी कर दी है, उसी प्रकार आज तुम्हारी माता भी संतानहीन स्त्रियों में से एक हो जाएगी.” यह कहते हुए शमुएल ने गिलगाल में याहवेह के सामने अगाग को टुकड़े-टुकड़े कर दिए.

BSB

34 Then Samuel went to Ramah, but Saul went up to his home in Gibeah of Saul.

HINCV

34 इसके बाद शमुएल रामाह नगर को चले गए, तथा शाऊल अपने घर शाऊल के गिबियाह को.

BSB

35 And to the day of his death, Samuel never again visited Saul. Samuel mourned for Saul, and the LORD regretted that He had made Saul king over Israel.

HINCV

35 इसके बाद शमुएल ने आजीवन शाऊल से भेंट न की; मगर वह शाऊल के लिए विलाप करते रहे. याहवेह को इस विषय का खेद रहा कि उन्होंने शाऊल को इस्राएल का राजा बनाया था.

Questions about 1 Samuel 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.