1 Samuel 22

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 So David left Gath and took refuge in the cave of Adullam. When his brothers and the rest of his father’s household heard about it, they went down to him there.

HINIRV

1 दाऊद वहाँ से चला, और बचकरअदुल्लाम की गुफा में पहुँच गया; यह सुनकर उसके भाई, वरन् उसके पिता का समस्त घराना वहाँ उसके पास गया।

BSB

2 And all who were distressed or indebted or discontented rallied around him, and he became their leader. About four hundred men were with him.

HINIRV

2 और जितने संकट में पड़े थे, और जितने ऋणी थे, और जितने उदास थे, वे सब उसके पास इकट्ठे हुए; और वह उनका प्रधान हुआ। और कोई चार सौ पुरुष उसके साथ हो गए।

BSB

3 From there David went to Mizpeh of Moab, where he said to the king of Moab, “Please let my father and mother stay with you until I learn what God will do for me.”

HINIRV

3 वहाँ से दाऊद ने मोआब के मिस्पे को जाकर मोआब के राजा से कहा, “मेरे पिता को अपने पास तब तक आकर रहने दो, जब तक कि मैं न जानूं कि परमेश्वर मेरे लिये क्या करेगा।”

BSB

4 So he left them in the care of the king of Moab, and they stayed with him the whole time David was in the stronghold.

HINIRV

4 और वह उनको मोआब के राजा के सम्मुख ले गया, और जब तक दाऊद उस गढ़ में रहा, तब तक वे उसके पास रहे।

BSB

5 Then the prophet Gad said to David, “Do not stay in the stronghold. Depart and go into the land of Judah.” So David left and went to the forest of Hereth.

HINIRV

5 फिर गाद नामक एक नबी ने दाऊद से कहा, “इस गढ़ में मत रह; चल, यहूदा के देश में जा।” और दाऊद चलकर हेरेत के जंगल में गया।

BSB

6 Soon Saul learned that David and his men had been discovered. At that time Saul was sitting under the tamarisk tree on the hill at Gibeah, with his spear in hand and all his servants standing around him.

HINIRV

6 तब शाऊल ने सुना कि दाऊद और उसके संगियों का पता लग गया हैं उस समय शाऊल गिबा के ऊँचे स्थान पर, एक झाऊ के पेड़ के नीचे, हाथ में अपना भाला लिए हुए बैठा था, और उसके सब कर्मचारी उसके आस-पास खड़े थे।

BSB

7 Then Saul said to his servants, “Listen, men of Benjamin! Is the son of Jesse giving all of you fields and vineyards and making you commanders of thousands or hundreds?

HINIRV

7 तब शाऊल अपने कर्मचारियों से जो उसके आस-पास खड़े थे कहने लगा, “हे बिन्यामीनियों, सुनो; क्या यिशै का पुत्र तुम सभी को खेत और दाख की बारियाँ देगा? क्या वह तुम सभी को सहस्त्रपति और शतपति करेगा?

BSB

8 Is that why all of you have conspired against me? Not one of you told me that my own son had made a covenant with the son of Jesse. Not one of you has shown concern for me or revealed to me that my son has stirred up my own servant to lie in wait against me, as is the case today.”

HINIRV

8 तुम सभी ने मेरे विरुद्ध क्यों राजद्रोह की गोष्ठी की है? और जब मेरे पुत्र ने यिशै के पुत्र से वाचा बाँधी, तब किसी ने मुझ पर प्रगट नहीं किया; और तुम में से किसी ने मेरे लिये शोकित होकर मुझ पर प्रगट नहीं किया, कि मेरे पुत्र ने मेरे कर्मचारी को मेरे विरुद्ध ऐसा घात लगाने को उभारा है, जैसा आज के दिन है।”

BSB

9 But Doeg the Edomite, who had stationed himself with Saul’s servants, answered: “I saw the son of Jesse come to Ahimelech son of Ahitub at Nob.

HINIRV

9 तब एदोमी दोएग ने, जो शाऊल के सेवकों के ऊपर ठहराया गया था, उत्तर देकर कहा, “मैंने तो यिशै के पुत्र को नोब में अहीतूब के पुत्र अहीमेलेक के पास आते देखा,

BSB

10 Ahimelech inquired of the LORD for him and gave him provisions. He also gave him the sword of Goliath the Philistine.”

HINIRV

10 और उसने उसके लिये यहोवा से पूछा, और उसे भोजनवस्तु दी, और पलिश्ती गोलियत की तलवार भी दी।”

BSB

11 Then the king sent messengers to summon Ahimelech the priest, the son of Ahitub, and his father’s whole family, who were priests at Nob. And all of them came to the king.

HINIRV

11 और राजा ने अहीतूब के पुत्र अहीमेलेक याजक को और उसके पिता के समस्त घराने को, अर्थात् नोब में रहनेवाले याजकों को बुलवा भेजा; और जब वे सब के सब शाऊल राजा के पास आए,

BSB

12 “Listen now, son of Ahitub,” said Saul. “Here I am, my lord,” he replied.

HINIRV

12 तब शाऊल ने कहा, “हे अहीतूब के पुत्र, सुन,” वह बोला, “हे प्रभु, क्या आज्ञा?”

BSB

13 And Saul asked him, “Why have you and the son of Jesse conspired against me? You gave him bread and a sword and inquired of God for him so that he could rise up against me to lie in wait, as he is doing today.”

HINIRV

13 शाऊल ने उससे पूछा, “क्या कारण है कि तू और यिशै के पुत्र दोनों ने मेरे विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी की है? तूने उसे रोटी और तलवार दी, और उसके लिये परमेश्वर से पूछा भी, जिससे वह मेरे विरुद्ध उठे, और ऐसा घात लगाए जैसा आज के दिन है?”

BSB

14 Ahimelech answered the king, “Who among all your servants is as faithful as David, the king’s son-in-law, the captain of your bodyguard and honored in your house?

HINIRV

14 अहीमेलेक ने राजा को उत्तर देकर कहा, तेरे समस्त कर्मचारियों में दाऊद के तुल्य विश्वासयोग्य कौन है? वह तो राजा का दामाद है, और तेरी राजसभा में उपस्थित हुआ करता, और तेरे परिवार में प्रतिष्ठित है।

BSB

15 Was that day the first time I inquired of God for him? Far be it from me! Let not the king accuse your servant or any of my father’s household, for your servant knew nothing of this whole affair—not in part or in whole.”

HINIRV

15 क्या मैंने आज ही उसके लिये परमेश्वर से पूछना आरम्भ किया है? वह मुझसे दूर रहे! राजा न तो अपने दास पर ऐसा कोई दोष लगाए, न मेरे पिता के समस्त घराने पर, क्योंकि तेरा दास इन सब बातों के विषय कुछ भी नहीं जानता।”

BSB

16 But the king replied, “You will surely die, Ahimelech, you and all your father’s house!”

HINIRV

16 राजा ने कहा, “हे अहीमेलेक, तू और तेरे पिता का समस्त घराना निश्चय मार डाला जाएगा।”

BSB

17 Then the king ordered the guards at his side, “Turn and kill the priests of the LORD, because they too sided with David. For they knew he was fleeing, but they did not tell me.” But the king’s servants would not lift a hand to strike the priests of the LORD.

HINIRV

17 फिर राजा ने उन पहरुओं से जो उसके आस-पास खड़े थे आज्ञा दी, “मुड़ो और यहोवा के याजकों को मार डालो; क्योंकि उन्होंने भी दाऊद की सहायता की है, और उसका भागना जानने पर भी मुझ पर प्रगट नहीं किया।” परन्तु राजा के सेवक यहोवा के याजकों को मारने के लिये हाथ बढ़ाना न चाहते थे।

BSB

18 So the king ordered Doeg, “You turn and strike down the priests!” And Doeg the Edomite turned and struck down the priests himself. On that day he killed eighty-five men who wore the linen ephod.

HINIRV

18 तब राजा ने दोएग से कहा, “तू मुड़कर याजकों को मार डाल।” तब एदोमी दोएग ने मुड़कर याजकों को मारा, और उस दिन सनीवाला एपोद पहने हुए पचासी पुरुषों को घात किया।

BSB

19 He also put to the sword Nob, the city of the priests, with its men and women, children and infants, oxen, donkeys, and sheep.

HINIRV

19 और याजकों के नगर नोब को उसने स्त्रियों-पुरुषों, और बाल-बच्चों, और दूधपीतों, और बैलों, गदहों, और भेड़-बकरियों समेत तलवार से मारा।

BSB

20 But one of the sons of Ahimelech son of Ahitub escaped. His name was Abiathar, and he fled to David.

HINIRV

20 परन्तु अहीतूब के पुत्र अहीमेलेक का एब्यातार नामक एक पुत्र बच निकला, और दाऊद के पास भाग गया।

BSB

21 And Abiathar told David that Saul had killed the priests of the LORD.

HINIRV

21 तब एब्यातार ने दाऊद को बताया, कि शाऊल ने यहोवा के याजकों का वध किया है।

BSB

22 Then David said to Abiathar, “I knew that Doeg the Edomite was there that day, and that he was sure to tell Saul. I myself am responsible for the lives of everyone in your father’s house.

HINIRV

22 और दाऊद ने एब्यातार से कहा, “जिस दिन एदोमी दोएग वहाँ था, उसी दिन मैंने जान लिया था, कि वह निश्चय शाऊल को बताएगा। तेरे पिता के समस्त घराने के मारे जाने का कारण मैं ही हुआ।

BSB

23 Stay with me; do not be afraid, for he who seeks your life is seeking mine as well. You will be safe with me.”

HINIRV

23 इसलिए तू मेरे साथ निडर रह; जो मेरे प्राण का ग्राहक है वही तेरे प्राण का भी ग्राहक है; परन्तु मेरे साथ रहने से तेरी रक्षा होगी।”

Questions about 1 Samuel 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.