1 Samuel 31
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now the Philistines fought against Israel, and the men of Israel fled before them, and many fell slain on Mount Gilboa. | HINCV 1 फिलिस्तीनियों ने इस्राएल पर हमला कर दिया. इस्राएली सैनिक फिलिस्तीनियों के सामने टिक न सके. अनेक गिलबोआ पर्वत पर मारे गए. |
| BSB 2 The Philistines hotly pursued Saul and his sons, and they killed Saul’s sons Jonathan, Abinadab, and Malchishua. | HINCV 2 फिलिस्तीनियों ने शाऊल और उनके पुत्रों को जा पकड़ा, और उन्होंने शाऊल के पुत्रों योनातन, अबीनादाब तथा मालखी-शुआ की हत्या कर दी. |
| BSB 3 When the battle intensified against Saul, the archers overtook him and wounded him critically. | HINCV 3 शाऊल के आस-पास युद्ध बहुत ही उग्र था. धनुर्धारियों ने उन्हें देख लिया और उन्हें बहुत ही गंभीर रूप घायल कर दिया. |
| BSB 4 Then Saul said to his armor-bearer, “Draw your sword and run me through with it, or these uncircumcised men will come and run me through and torture me!” But his armor-bearer was terrified and refused to do it. So Saul took his own sword and fell on it. | HINCV 4 शाऊल ने अपने शस्त्रवाहक को आदेश दिया, “इसके पहले कि ये अख़तनित आकर मेरी दुर्गति करके मुझ पर तलवार का प्रहार करें, तुम अपनी तलवार से मुझ पर प्रहार कर दो.” मगर उस भयभीत शस्त्रवाहक ने यह विनती अस्वीकार कर दी. तब स्वयं शाऊल ने अपनी तलवार निकाली और उस पर गिर पड़े. |
| BSB 5 When his armor-bearer saw that Saul was dead, he too fell on his own sword and died with him. | HINCV 5 जब उनके शस्त्रवाहक ने देखा कि शाऊल की मृत्यु हो गई है, वह स्वयं अपनी तलवार पर गिर गया, और उसकी भी मृत्यु शाऊल के ही साथ हो गई. |
| BSB 6 So Saul, his three sons, his armor-bearer, and all his men died together that same day. | HINCV 6 इस प्रकार शाऊल, उनके तीन पुत्र, उनका शस्त्रवाहक तथा उनके सभी सैनिकों की मृत्यु एक ही दिन हो गई. |
| BSB 7 When the Israelites along the valley and those on the other side of the Jordan saw that the army of Israel had fled and that Saul and his sons had died, they abandoned their cities and ran away. So the Philistines came and occupied their cities. | HINCV 7 जब घाटी के और यरदन पार के इस्राएलियों ने देखा कि इस्राएली सेना पीठ दिखाकर भाग रही है, शाऊल और उनके पुत्र युद्ध में मारे गए हैं, वे नगर छोड़-छोड़कर भागने लगे. तब फिलिस्तीनी आए और नगरों में निवास करने लगे. |
| BSB 8 The next day, when the Philistines came to strip the dead, they found Saul and his three sons fallen on Mount Gilboa. | HINCV 8 अगले दिन, जब फिलिस्तीनी आए कि शवों से जो मिल सके, अपने लिए उठा ले जाएं. उन्हें गिलबोआ पर्वत पर शाऊल और उसके तीन पुत्रों के शव दिखाई दिए. |
| BSB 9 They cut off Saul’s head, stripped off his armor, and sent messengers throughout the land of the Philistines to proclaim the news in the temples of their idols and among their people. | HINCV 9 उन्होंने शाऊल का सिर काटा, उनके हथियार उनकी शव से उतार लिए, और अपने देवताओं के मंदिर तथा सारा फिलिस्तिया देश के लोगों को यह संदेश अपने दूतों द्वारा भेज दिया. |
| BSB 10 They put his armor in the temple of the Ashtoreths and hung his body on the wall of Beth-shan. | HINCV 10 उन्होंने शाऊल के शस्त्र ले जाकर अश्तोरेथ के मंदिर में सजा दिया तथा उनके शव को बेथ-शान नगर की दीवार पर जड़ दिया. |
| BSB 11 When the people of Jabesh-gilead heard what the Philistines had done to Saul, | HINCV 11 जब याबेश-गिलआदवासियों तक यह समाचार पहुंचा कि शाऊल के साथ फिलिस्तीनियों ने कैसा व्यवहार किया है, |
| BSB 12 all their men of valor set out, journeyed all night, and retrieved the bodies of Saul and his sons from the wall of Beth-shan. When they arrived at Jabesh, they burned the bodies there. | HINCV 12 वहां के सारे योद्धा इकट्ठा हुए, सारी रात यात्रा की, और शाऊल के तथा उनके पुत्रों के शवों को नगर बेथ-शान प्राचीर से उतारकर याबेश नामक स्थान को ले गए. वहां उन्होंने शवों को जला दिया. |
| BSB 13 Then they took their bones and buried them under the tamarisk tree in Jabesh, and they fasted seven days. | HINCV 13 फिर उन्होंने उनकी अस्थियां लेकर उन्हें याबेश के झाऊ वृक्ष के नीचे गाड़ दिया. उसके बाद उन्होंने सात दिन उपवास रखा. |
Questions about 1 Samuel 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.