1 Samuel 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Thus the word of Samuel came to all Israel. Now the Israelites went out to meet the Philistines in battle and camped at Ebenezer, while the Philistines camped at Aphek.

HINIRV

1 और शमूएल का वचन सारे इस्राएल के पास पहुँचा। और इस्राएली पलिश्तियों से युद्ध करने को निकले; और उन्होंने तो एबेनेजेर के आस-पास छावनी डाली, और पलिश्तियों ने अपेक में छावनी डाली।

BSB

2 The Philistines arrayed themselves against Israel, and as the battle spread, Israel was defeated by the Philistines, who struck down about four thousand men on the battlefield.

HINIRV

2 तब पलिश्तियों ने इस्राएल के विरुद्ध पाँति बाँधी, और जब घमासान युद्ध होने लगा तब इस्राएली पलिश्तियों से हार गए, और उन्होंने कोई चार हजार इस्राएली सेना के पुरुषों को मैदान में ही मार डाला।

BSB

3 When the troops returned to the camp, the elders of Israel asked, “Why has the LORD brought defeat on us before the Philistines today? Let us bring the ark of the covenant of the LORD from Shiloh, so that it may go with us to save us from the hand of our enemies.”

HINIRV

3 जब वे लोग छावनी में लौट आए, तब इस्राएल के वृद्ध लोग कहने लगे, “यहोवा ने आज हमें पलिश्तियों से क्यों हरवा दिया है? आओ, हम यहोवा की वाचा का सन्दूक शीलो से माँग ले आएँ, कि वह हमारे बीच में आकर हमें शत्रुओं के हाथ से बचाए।”

BSB

4 So the people sent men to Shiloh, and they brought back the ark of the covenant of the LORD of Hosts, who sits enthroned between the cherubim. And the two sons of Eli, Hophni and Phinehas, were there with the ark of the covenant of God.

HINIRV

4 तब उन लोगों ने शीलो में भेजकर वहाँ से करूबों के ऊपर विराजनेवाले सेनाओं के यहोवा की वाचा का सन्दूक मँगवा लिया; और परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के साथ एली के दोनों पुत्र, होप्नी और पीनहास भी वहाँ थे।

BSB

5 When the ark of the covenant of the LORD entered the camp, all the Israelites raised such a great shout that the ground shook.

HINIRV

5 जब यहोवा की वाचा का सन्दूक छावनी में पहुँचा, तब सारे इस्राएली इतने बल से ललकार उठे, कि भूमि गूँज उठी।

BSB

6 On hearing the noise of the shout, the Philistines asked, “What is this loud shouting in the camp of the Hebrews?” And when they realized that the ark of the LORD had entered the camp,

HINIRV

6 इस ललकार का शब्द सुनकर पलिश्तियों ने पूछा, “इब्रियों की छावनी में ऐसी बड़ी ललकार का क्या कारण है?” तब उन्होंने जान लिया, कि यहोवा का सन्दूक छावनी में आया है।

BSB

7 the Philistines were afraid. “The gods have entered their camp!” they said. “Woe to us, for nothing like this has happened before.

HINIRV

7 तब पलिश्ती डरकर कहने लगे, “उस छावनी में परमेश्वर आ गया है।” फिर उन्होंने कहा, “हाय! हम पर ऐसी बात पहले नहीं हुई थी।

BSB

8 Woe to us! Who will deliver us from the hand of these mighty gods? These are the gods who struck the Egyptians with all kinds of plagues in the wilderness.

HINIRV

8 हाय! ऐसे महाप्रतापी देवताओं के हाथ से हमको कौन बचाएगा? ये तो वे ही देवता हैं जिन्होंने मिस्रियों पर जंगल में सब प्रकार की विपत्तियाँ डाली थीं।

BSB

9 Take courage and be men, O Philistines! Otherwise, you will serve the Hebrews just as they served you. Now be men and fight!”

HINIRV

9 हे पलिश्तियों, तुम हियाव बाँधो, और पुरुषार्थ जगाओ, कहीं ऐसा न हो कि जैसे इब्री तुम्हारे अधीन हो गए वैसे तुम भी उनके अधीन हो जाओ; पुरुषार्थ करके संग्राम करो।”

BSB

10 So the Philistines fought, and Israel was defeated, and each man fled to his tent. The slaughter was very great—thirty thousand foot soldiers of Israel fell.

HINIRV

10 तब पलिश्ती लड़ाई के मैदान में टूट पड़े, और इस्राएली हारकर अपने-अपने डेरे को भागने लगे; और ऐसा अत्यन्त संहार हुआ, कि तीस हजार इस्राएली पैदल खेत आए।

BSB

11 The ark of God was captured, and Eli’s two sons, Hophni and Phinehas, died.

HINIRV

11 और परमेश्वर का सन्दूक छीन लिया गया; और एली के दोनों पुत्र, होप्नी और पीनहास, भी मारे गए।

BSB

12 That same day a Benjamite ran from the battle line all the way to Shiloh, with his clothes torn and dirt on his head.

HINIRV

12 तब उसी दिन एक बिन्यामीनी मनुष्य सेना में से दौड़कर अपने वस्त्र फाड़े और सिर पर मिट्टी डाले हुए शीलो पहुँचा।

BSB

13 When he arrived, there was Eli, sitting on his chair beside the road and watching, because his heart trembled for the ark of God. When the man entered the city to give a report, the whole city cried out.

HINIRV

13 वह जब पहुँचा उस समय एली, जिसका मन परमेश्वर के सन्दूक की चिन्ता से थरथरा रहा था, वह मार्ग के किनारे कुर्सी पर बैठा बाट जोह रहा था। और जैसे ही उस मनुष्य ने नगर में पहुँचकर वह समाचार दिया वैसे ही सारा नगर चिल्ला उठा।

BSB

14 Eli heard the outcry and asked, “Why this commotion?” So the man hurried over and reported to Eli.

HINIRV

14 चिल्लाने का शब्द सुनकर एली ने पूछा, “ऐसे हुल्लड़ और हाहाकार मचने का क्या कारण है?” और उस मनुष्य ने झट जाकर एली को पूरा हाल सुनाया।

BSB

15 Now Eli was ninety-eight years old, and his gaze was fixed because he could not see.

HINIRV

15 एली तो अठानवे वर्ष का था, और उसकी आँखें धुंधली पड़ गई थीं, और उसे कुछ सूझता न था।

BSB

16 “I have just come from the battle,” the man said to Eli. “I fled from there today.” “What happened, my son?” Eli asked.

HINIRV

16 उस मनुष्य ने एली से कहा, “मैं वही हूँ जो सेना में से आया हूँ; और मैं सेना से आज ही भागकर आया हूँ।” वह बोला, “हे मेरे बेटे, क्या समाचार है?”

BSB

17 The messenger answered, “Israel has fled before the Philistines, and there has been a great slaughter among the people. Your two sons, Hophni and Phinehas, are both dead, and the ark of God has been captured.”

HINIRV

17 उस समाचार देनेवाले ने उत्तर दिया, “इस्राएली पलिश्तियों के सामने से भाग गए हैं, और लोगों का बड़ा भयानक संहार भी हुआ है, और तेरे दोनों पुत्र होप्नी और पीनहास भी मारे गए, और परमेश्वर का सन्दूक भी छीन लिया गया है।”

BSB

18 As soon as the ark of God was mentioned, Eli fell backward from his chair by the city gate, and being old and heavy, he broke his neck and died. And Eli had judged Israel forty years.

HINIRV

18 जैसे ही उसने परमेश्वर के सन्दूक का नाम लिया वैसे ही एली फाटक के पास कुर्सी पर से पछाड़ खाकर गिर पड़ा; और बूढ़ा और भारी होने के कारण उसकी गर्दन टूट गई, और वह मर गया। उसने तो इस्राएलियों का न्याय चालीस वर्ष तक किया था।

BSB

19 Now Eli’s daughter-in-law, the wife of Phinehas, was pregnant and about to give birth. When she heard the news of the capture of God’s ark and the deaths of her father-in-law and her husband, she collapsed and gave birth, for her labor pains overtook her.

HINIRV

19 उसकी बहू पीनहास की स्त्री गर्भवती थी, और उसका समय समीप था। और जब उसने परमेश्वर के सन्दूक के छीन लिए जाने, और अपने ससुर और पति के मरने का समाचार सुना, तब उसको जच्चा का दर्द उठा, और वह दुहर गई, और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ।

BSB

20 As she was dying, the women attending to her said, “Do not be afraid, for you have given birth to a son!” But she did not respond or pay any heed.

HINIRV

20 उसके मरते-मरते उन स्त्रियों ने जो उसके आस-पास खड़ी थीं उससे कहा, “मत डर, क्योंकि तेरे पुत्र उत्पन्न हुआ है।” परन्तु उसने कुछ उत्तर न दिया, और न कुछ ध्यान दिया।

BSB

21 And she named the boy Ichabod, saying, “The glory has departed from Israel,” because the ark of God had been captured and her father-in-law and her husband had been killed.

HINIRV

21 और परमेश्वर के सन्दूक के छीन लिए जाने और अपने ससुर और पति के कारण उसने यह कहकर उस बालक का नाम ईकाबोद रखा, “इस्राएल में से महिमा उठ गई!”

BSB

22 “The glory has departed from Israel,” she said, “for the ark of God has been captured.”

HINIRV

22 फिर उसने कहा, “इस्राएल में से महिमा उठ गई है, क्योंकि परमेश्वर का सन्दूक छीन लिया गया है।”

Questions about 1 Samuel 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.