2 Chronicles 23
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then in the seventh year, Jehoiada strengthened himself and made a covenant with the commanders of hundreds—with Azariah son of Jeroham, Ishmael son of Jehohanan, Azariah son of Obed, Maaseiah son of Adaiah, and Elishaphat son of Zichri. | HINCV 1 मगर सातवें साल में पुरोहित यहोयादा ने साहस किया और सेना के इन शतपतियों से वाचा बांधी की येरोहाम के पुत्र अज़रियाह, येहोहानन के पुत्र इशमाएल, ओबेद के पुत्र अज़रियाह, अदाइयाह के पुत्र मआसेइयाह और ज़ीकरी के पुत्र एलिषाफत से. |
| BSB 2 So they went throughout Judah and gathered the Levites from all the cities of Judah and the heads of the families of Israel. And when they came to Jerusalem, | HINCV 2 इन्होंने सारी यहूदिया में घूमकर यहूदिया के सारे नगरों से लेवियों को और इस्राएल के पितरों के गोत्रों के प्रधानों को इकट्ठा किया और वे सभी येरूशलेम आ गए. |
| BSB 3 the whole assembly made a covenant with the king in the house of God. “Behold, the king’s son!” said Jehoiada. “He must reign, just as the LORD promised concerning the descendants of David. | HINCV 3 तब परमेश्वर के भवन में इन सभी ने राजा के साथ वाचा बांधी. पुरोहित यहोयादा ने इन सबको संबोधित करते हुए कहा, “यह देख लीजिए कि शासन राजकुमार ही करेगा, क्योंकि यह दावीद के वंशजों के बारे में की गई याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार है. |
| BSB 4 This is what you are to do: A third of you priests and Levites who come on duty on the Sabbath shall keep watch at the doors, | HINCV 4 आप लोगों को करना यह होगा: वे पुरोहित और लेवी, जो शब्बाथ पर यहां आया करते हैं, उनमें से एक तिहाई द्वारपाल का काम करेंगे, |
| BSB 5 a third shall be at the royal palace, and a third at the Foundation Gate, while all the others are to be in the courtyards of the house of the LORD. | HINCV 5 बाकी एक तिहाई राजा के घर पर होंगे और बाकी एक तिहाई नींव के द्वार पर रहेंगे. बाकी सभी याहवेह के भवन के आंगन में रहेंगे. |
| BSB 6 No one is to enter the house of the LORD except the priests and those Levites who serve; they may enter because they are consecrated, but all the people are to obey the requirement of the LORD. | HINCV 6 यह ध्यान रखा जाए कि पुरोहितों और सेवा के लिए चुने गए लेवियों के अलावा कोई भी याहवेह के भवन में प्रवेश न करे. पुरोहित और लेवी भवन में इसलिये प्रवेश करेंगे, कि वे पवित्र हैं. हर एक व्यक्ति याहवेह की विधि का पालन करेगा. |
| BSB 7 The Levites must surround the king with weapons in hand, and anyone who enters the temple must be put to death. You must stay close to the king wherever he goes.” | HINCV 7 लेवी राजा को घेर लेंगे, हर एक के हाथ में उसके शस्त्र होंगे. यदि कोई भी भवन में आने की कोशिश करे, उसका वध कर दिया जाए. राजा के आने जाने में आप हमेशा राजा के साथ साथ रहेंगे.” |
| BSB 8 So the Levites and all Judah did everything that Jehoiada the priest had ordered. Each of them took his men—those coming on duty on the Sabbath and those going off duty—for Jehoiada the priest had not released any of the divisions. | HINCV 8 उन्हें जैसा आदेश पुरोहित यहोयादा द्वारा दिया गया था, उन्होंने उसकी एक-एक बात पूरी की. पुरोहित यहोयादा ने छुट्टी पर जा रहे किसी भी दल को शब्बाथ सेवा से अवकाश लेने न दिया. इससे जो अवकाश पर जा रहे थे वे, और जो सेवा के लिए आ रहे थे वे सभी वहां इकट्ठा हो गए. |
| BSB 9 Then Jehoiada the priest gave to the commanders of hundreds the spears and the large and small shields of King David that were in the house of God. | HINCV 9 तब यहोयादा ने परमेश्वर के भवन में जमा राजा दावीद की छोटी और बड़ी ढालें और बर्छियां शतपतियों को दे दी. |
| BSB 10 He stationed all the troops, with their weapons in hand, surrounding the king by the altar and the temple, from the south side to the north side of the temple. | HINCV 10 अपने-अपने हाथों में हथियार लिए इन सभी व्यक्तियों को यहोयादा ने राजा के आस-पास भवन में वेदी के पास और भवन के दायीं ओर से बायीं ओर तक ठहरा दिया. |
| BSB 11 Then Jehoiada and his sons brought out the king’s son, put the crown on him, presented him with the Testimony, and proclaimed him king. They anointed him and shouted, “Long live the king!” | HINCV 11 तब पुरोहित यहोयादा और उसके पुत्रों ने राजकुमार को लेकर बाहर आए, उसके सिर पर मुकुट रखा और उसे साक्षी पत्र दे दिया. उन्होंने उसे राजा घोषित कर उसका राजाभिषेक किया और सबने जयघोष करते हुए कहा, “महाराज जीवित रहें!” |
| BSB 12 When Athaliah heard the noise of the people running and cheering the king, she went out to them in the house of the LORD. | HINCV 12 जब अथालियाह ने उस भीड़ का हल्ला और राजा की प्रशंसा में की जा रही जय जयकार सुनी, वह याहवेह के भवन में लोगों के बीच में आ गई. |
| BSB 13 And she looked and saw the king standing by his pillar at the entrance. The officers and trumpeters were beside the king, and all the people of the land were rejoicing and blowing trumpets, while the singers with musical instruments were leading the praises. Then Athaliah tore her clothes and screamed, “Treason, treason!” | HINCV 13 उसने दृष्टि की और देखा कि राजा अपने ठहराए हुए खंभे के पास खड़ा हुआ था और शतपति और तुरही वादक राजा के पास खड़े हुए थे. सभी देशवासी आनन्दमग्न हो तुरही फूंक रहे थे, गायक लोग अपने वाद्य-यंत्रों के साथ स्तुति कर रहे थे. यह देख अथालियाह अपने वस्त्र फाड़ चिल्ला उठी, “राजद्रोह! राजद्रोह!” |
| BSB 14 And Jehoiada the priest sent out the commanders of hundreds in charge of the army, saying, “Bring her out between the ranks, and put to the sword anyone who follows her.” For the priest had said, “She must not be put to death in the house of the LORD.” | HINCV 14 पुरोहित यहोयादा ने शतपतियों को, जो सेना के अधिकारी थे, आदेश दिया: “उसे बाहर पंक्तियों के बीच में लाया जाए” और जो कोई उसके प्रति सच्चा व्यक्ति हो, उसको तलवार से मार डाला जाए. पुरोहित यह आदेश दे चुका था, “याहवेह के भवन में उसका वध न किया जाए.” |
| BSB 15 So they seized Athaliah as she reached the entrance of the Horse Gate on the palace grounds, and there they put her to death. | HINCV 15 तब उन्होंने उसे पकड़ लिया. जब वह राजघराने के घोड़ा फाटक के पास पहुंची, उन्होंने उसका वध कर दिया. |
| BSB 16 Then Jehoiada made a covenant between himself and the king and the people that they would be the LORD’s people. | HINCV 16 यहोयादा ने खुद अपने, सारी प्रजा और राजा के साथ यह वाचा बांधी, कि वे अब याहवेह के होकर रहेंगे. |
| BSB 17 So all the people went to the temple of Baal and tore it down. They smashed the altars and idols to pieces and killed Mattan the priest of Baal in front of the altars. | HINCV 17 सारी जनता बाल के भवन को गई ओर उसे नाश कर डाला. उन्होंने वेदियों और मूर्तियों को चूर-चूर कर डाला. तब उन्होंने वेदियों के बीच ही बाल के पुरोहित मत्तान का वध कर डाला. |
| BSB 18 Moreover, Jehoiada put the oversight of the house of the LORD into the hands of the Levitical priests, whom David had appointed over the house of the LORD, to offer burnt offerings to the LORD as written in the Law of Moses, with rejoicing and song, as ordained by David. | HINCV 18 इसके अलावा यहोयादा ने याहवेह के भवन की देखरेख की जवाबदारी लेवी पुरोहितों को सौंप दी. इन्हें याहवेह के भवन में दावीद द्वारा चुना गया था, कि वे मोशेह की व्यवस्था की पुस्तक के अनुसार होमबलि चढ़ाया करें, यह सब दावीद द्वारा चलाई गई विधि के अनुसार खुशी से गाते हुए किया जाना था. |
| BSB 19 He stationed gatekeepers at the gates of the house of the LORD, so that no one who was in any way unclean could enter. | HINCV 19 उसने याहवेह के भवन के लिए द्वारपाल चुन दिए, कि किसी भी रूप में सांस्कारिक रूप से अशुद्ध कोई भी व्यक्ति भवन में आ न सके. |
| BSB 20 And he took with him the commanders of hundreds, the nobles, the rulers of the people, and all the people of the land, and they brought the king down from the house of the LORD and entered the royal palace through the Upper Gate. They seated King Joash on the royal throne, | HINCV 20 तब यहोयादा ने शतपतियों, समाज के सम्मान्य व्यक्तियों, प्रजा के प्रशासकों और सारी प्रजा को इकट्ठा किया और याहवेह के भवन में से इन सभी के सामने राजा को बाहर लाया गया. उसे ऊपरी द्वार से लेकर वे राजघराने में आए. वहां उन्होंने राजा को राज सिंहासन पर बैठाया. |
| BSB 21 and all the people of the land rejoiced. And the city was quiet, because Athaliah had been put to the sword. | HINCV 21 इस पर सारी प्रजा में खुशी छा गई और नगर में शांति भर गई, तलवार से अथालियाह की हत्या हुई थी यह इसका मुख्य कारण था. |
Questions about 2 Chronicles 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.