2 Chronicles 33

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Manasseh was twelve years old when he became king, and he reigned in Jerusalem fifty-five years.

HINCV

1 शासन शुरू करते समय मनश्शेह की उम्र बारह साल थी. येरूशलेम में उसने पचपन साल शासन किया.

BSB

2 And he did evil in the sight of the LORD by following the abominations of the nations that the LORD had driven out before the Israelites.

HINCV

2 उसने वही किया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत था, वही सभी जो उन जनताओं के समान घृणित था, जिन्हें याहवेह ने इस्राएल के सामने से निकाल दिया था.

BSB

3 For he rebuilt the high places that his father Hezekiah had torn down, and he raised up altars for the Baals and made Asherah poles. And he worshiped and served all the host of heaven.

HINCV

3 उसने उन सभी ऊंचे स्थानों को दोबारा बनवा दिया, जो उसके पिता हिज़किय्याह द्वारा गिराए गए थे. उसने बाल के लिए वेदियां और अशेराहें बनाईं. उसने आकाश के सभी तारों और नक्षत्रों की पूजा करनी भी शुरू कर दी.

BSB

4 Manasseh also built altars in the house of the LORD, of which the LORD had said, “My Name will remain in Jerusalem forever.”

HINCV

4 उसने याहवेह के उसी भवन में अनेकों वेदियां बनवा दीं, जिस भवन के बारे में याहवेह कह चुके थे, “येरूशलेम में मेरा नाम हमेशा के लिए रहेगा.”

BSB

5 In both courtyards of the house of the LORD, he built altars to all the host of heaven.

HINCV

5 उसने याहवेह के ही भवन के दो आंगनों में आकाशमंडल के सारे नक्षत्रों के लिए वेदियां बनवाई.

BSB

6 He sacrificed his sons in the fire in the Valley of Ben-hinnom. He practiced sorcery, divination, and witchcraft, and consulted mediums and spiritists. He did great evil in the sight of the LORD, provoking Him to anger.

HINCV

6 बेन-हिन्‍नोम की घाटी में उसने अपने पुत्रों को आग में से होकर निकलने की प्रथा पूरी कराई थी. वह मोहिनी, शकुन विचारने वालों, प्रेत-सिद्धियों से व्यवहार रखता था. उसने याहवेह की दृष्टि में बड़ी बुराई करते हुए उनके क्रोध को भड़का दिया.

BSB

7 Manasseh even took the carved image he had made and set it up in the house of God, of which God had said to David and his son Solomon, “In this temple and in Jerusalem, which I have chosen out of all the tribes of Israel, I will establish My Name forever.

HINCV

7 उसने मूर्ति की प्रतिष्ठा उस भवन में कर दी, जिसके विषय में परमेश्वर ने दावीद और उनके पुत्र शलोमोन से यह कहा था, “मैं इस भवन में और येरूशलेम नगर में, जिसे मैंने इस्राएल के सारे गोत्रों में से चुन लिया है, हमेशा के लिए अपना नाम स्थापित करूंगा,

BSB

8 I will never again cause the feet of the Israelites to leave the land that I assigned to your fathers, if only they are careful to do all that I have commanded them through Moses—all the laws, statutes, and judgments.”

HINCV

8 यदि केवल वे उन सभी आदेशों का पालन करें, जो मोशेह द्वारा दी हुई विधियों, आज्ञाओं और नियमों के अनुसार हैं, मैं उस भूमि से इस्राएल के पग अलग न होने दूंगा, जो भूमि मैंने तुम्हारे पूर्वजों के लिए ठहराई है.”

BSB

9 So Manasseh led the people of Judah and Jerusalem astray, so that they did greater evil than the nations that the LORD had destroyed before the Israelites.

HINCV

9 इस प्रकार मनश्शेह ने यहूदिया और येरूशलेम वासियों को भटका दिया कि वे उन राष्ट्रों से भी भयंकर पापों में लग जाएं, जिनको याहवेह ने इस्राएल वंशजों के सामने से खत्म कर दिया था.

BSB

10 And the LORD spoke to Manasseh and his people, but they did not listen.

HINCV

10 याहवेह ने मनश्शेह और उसकी प्रजा से बातें की, मगर किसी ने भी उनकी ओर ध्यान न दिया.

BSB

11 So the LORD brought against them the military commanders of the king of Assyria, who captured Manasseh, put a hook in his nose, bound him with bronze shackles, and took him to Babylon.

HINCV

11 तब याहवेह ने अश्शूर के राजा की सेना के सेनापति उस पर हमला करने के लिए भेजे. उन्होंने मनश्शेह को नकेल डालकर पकड़ा, कांसे की बेड़ियों से बांधकर उसे बाबेल ले गए.

BSB

12 And in his distress, Manasseh sought the favor of the LORD his God and earnestly humbled himself before the God of his fathers.

HINCV

12 जब वह इस दुःख में पड़ा था उसने याहवेह अपने परमेश्वर से प्रार्थना की, उसने अपने आपको अपने पूर्वजों के परमेश्वर के सामने बहुत ही नम्र बना लिया.

BSB

13 And when he prayed to Him, the LORD received his plea and heard his petition. So He brought him back to Jerusalem and to his kingdom. Then Manasseh knew that the LORD is God.

HINCV

13 जब उसने याहवेह से प्रार्थना की, याहवेह उसकी प्रार्थना से पिघल गए और उन्होंने उसकी विनती को स्वीकार किया और वह उसे उसके राज्य में ही येरूशलेम लौटा ले आए. इससे मनश्शेह को मालूम हो गया कि याहवेह ही परमेश्वर है.

BSB

14 After this, Manasseh rebuilt the outer wall of the City of David from west of Gihon in the valley to the entrance of the Fish Gate, and he brought it around the hill of Ophel and heightened it considerably. He also stationed military commanders in all the fortified cities of Judah.

HINCV

14 यह होने पर उसने घाटी गीहोन के पश्चिमी ओर दावीद के नगर की बाहरी शहरपनाह को बनवाया, जो मछली फाटक तक बनाई गई थी. उसने इससे ओफेल को घेरकर बहुत ऊंचा बना दिया. इसके बाद उसने यहूदिया के सभी गढ़ नगरों में सेनापति ठहरा दिए.

BSB

15 He removed the foreign gods and the idol from the house of the LORD, along with all the altars he had built on the temple mount and in Jerusalem, and he dumped them outside the city.

HINCV

15 याहवेह के भवन से उसने वह मूर्ति और पराए देवता हटा दिए. साथ ही वे सारी वेदियां भी, जो उसने याहवेह के भवन के पर्वत पर और येरूशलेम में बनाई गई थी. इन्हें उसने नगर के बाहर फेंक दिया.

BSB

16 Then he restored the altar of the LORD and sacrificed peace offerings and thank offerings on it, and he told Judah to serve the LORD, the God of Israel.

HINCV

16 उसने याहवेह की वेदी दोबारा से बनवाई और उस पर मेल बलि और धन्यवाद बलि चढ़ाईं. उसने सारे यहूदिया में यह आदेश दे दिया कि सेवा-आराधना सिर्फ इस्राएल के परमेश्वर याहवेह की ही की जाए.

BSB

17 Nevertheless, the people still sacrificed at the high places, but only to the LORD their God.

HINCV

17 फिर भी लोग ऊंची जगहों पर ही बलि चढ़ाते रहे हालांकि यह वे याहवेह अपने परमेश्वर ही को चढ़ा रहे होते थे.

BSB

18 As for the rest of the acts of Manasseh, along with his prayer to his God and the words of the seers who spoke to him in the name of the LORD, the God of Israel, they are indeed written in the Chronicles of the Kings of Israel.

HINCV

18 मनश्शेह के बाकी कामों का वर्णन, यहां तक कि परमेश्वर से की गई उसकी प्रार्थना, इस्राएल के परमेश्वर याहवेह द्वारा भेजे दर्शियों के वचन, जिन्होंने उससे बातें की, यह सब इस्राएल के राजाओं की पुस्तक में किया गया है.

BSB

19 His prayer and how God received his plea, as well as all his sin and unfaithfulness, and the sites where he built high places and set up Asherah poles and idols before he humbled himself, they are indeed written in the Records of the Seers.

HINCV

19 उसके द्वारा की गई प्रार्थना, किस प्रकार उसकी प्रार्थना से परमेश्वर पिघल गए, उसके द्वारा किए गए पाप, उसका विश्वासघात, उसके द्वारा ऊंचे स्थानों पर बनाई वेदियां, अशेराह देवियां, खोदकर गढ़ी हुई मूर्तियां, सब कुछ जो उसने नम्र होने के पहले किया था, इन सभी का वर्णन होत्साई के प्रलेख में मिलता है.

BSB

20 And Manasseh rested with his fathers and was buried at his palace. And his son Amon reigned in his place.

HINCV

20 मनश्शेह हमेशा के लिए अपने पूर्वजों में जा मिला. उन्होंने उसे उसी के घर में गाड़ दिया. उसके स्थान पर उसका पुत्र अमोन राजा हो गया.

BSB

21 Amon was twenty-two years old when he became king, and he reigned in Jerusalem two years.

HINCV

21 राजा बनने के अवसर पर अमोन की उम्र बाईस साल थी. येरूशलेम में उसने दो साल शासन किया.

BSB

22 And he did evil in the sight of the LORD, as his father Manasseh had done. Amon served and sacrificed to all the idols that his father Manasseh had made,

HINCV

22 उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में बुरा है, जैसा उसके पिता ने भी किया था. अमोन अपने पिता द्वारा बनाई गई और सभी खोदी गई मूर्तियों के लिए बलि चढ़ाता रहा और वह उनकी सेवा भी करता रहा.

BSB

23 but he did not humble himself before the LORD as his father Manasseh had done; instead, Amon increased his guilt.

HINCV

23 जैसा उसके पिता ने याहवेह के सामने अपने आपको नम्र किया था, उसने ऐसा नहीं किया, बल्कि अमोन अपने ऊपर दोष इकट्ठा करता चला गया.

BSB

24 Then the servants of Amon conspired against him and killed him in his palace.

HINCV

24 उसके सेवकों ने उसके विरुद्ध षड़्‍यंत्र रचा और उसी के घर में उसका वध कर दिया.

BSB

25 But the people of the land killed all those who had conspired against King Amon, and they made his son Josiah king in his place.

HINCV

25 मगर प्रजाजनों ने उन सभी की हत्या कर दी, जिन्होंने राजा अमोन के विरुद्ध षड़्‍यंत्र रचा था. उन्होंने उसके स्थान पर उसके पुत्र योशियाह को राजा बनाया.

Questions about 2 Chronicles 33? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.