2 Chronicles 35

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Josiah kept the Passover to the LORD in Jerusalem, and the Passover lamb was slaughtered on the fourteenth day of the first month.

HINCV

1 तब योशियाह ने येरूशलेम में याहवेह के लिए फ़सह उत्सव मनाया. पहले महीने के चौदहवें दिन उन्होंने फ़सह पशुओं का वध किया.

BSB

2 He appointed the priests to their duties and encouraged them in the service of the house of the LORD.

HINCV

2 उसने पुरोहितों को उनके पदों पर ठहराया और उन्हें याहवेह के भवन संबंधी सेवा के लिए प्रोत्साहित भी किया.

BSB

3 To the Levites who taught all Israel and were holy to the LORD, Josiah said: “Put the holy ark in the temple built by Solomon son of David king of Israel. It is not to be carried around on your shoulders. Now serve the LORD your God and His people Israel.

HINCV

3 सारे इस्राएल में शिक्षा देने के लिए ठहराए गए लेवियों को, जो याहवेह के लिए अलग किए हुए थे, राजा ने आदेश दिया: “उस पवित्र संदूक को इस्राएल के राजा दावीद के पुत्र शलोमोन द्वारा बनवाए याहवेह के घर में प्रतिष्ठित कर दो. अब यह तुम्हारे कांधों के लिए बोझ नहीं रहेगा. अब आप लोग याहवेह अपने परमेश्वर और उनकी प्रजा इस्राएल की सेवा की ओर ध्यान लगाइए.

BSB

4 Prepare yourselves by families in your divisions, according to the instructions written by David king of Israel and Solomon his son.

HINCV

4 स्वयं को अपने-अपने विभागों में कुलों के अनुसार इस्राएल के राजा दावीद और उनके पुत्र शलोमोन के लिखित निर्देशों के अनुसार इकट्ठा कर लीजिए.

BSB

5 Moreover, stand in the Holy Place by the divisions of the families of your kinsmen the lay people, and by the divisions of the families of the Levites.

HINCV

5 “इसके अलावा पवित्र स्थान जनसाधारण के कुलों के भागों के अनुसार खड़े हो जाइए, लेवी भी कुलों के भागों के अनुसार खड़े हो जाइए.

BSB

6 Slaughter the Passover lambs, consecrate yourselves, and make preparations for your fellow countrymen to carry out the word of the LORD given by Moses.”

HINCV

6 अब फ़सह के लिए ठहराए गए पशु वध किए जाएं. स्वयं को शुद्ध कीजिए और अपने भाई-बंधुओं को मोशेह द्वारा सौंपे गए याहवेह के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार कीजिए.”

BSB

7 From his own flocks and herds Josiah contributed 30,000 lambs and goats plus 3,000 bulls for the Passover offerings for all the people who were present.

HINCV

7 खुद योशियाह ने लोगों के लिए, जितने वहां उपस्थित थे, मेमनों का समूह और बकरी के बच्‍चे दान में दिए कि वे फ़सह के लिए इस्तेमाल हो. इनकी कुल संख्या हो गई थी तीस हज़ार और तीन हज़ार बछड़े. ये सभी राजा की संपत्ति में से दिए गए थे.

BSB

8 His officials also contributed willingly to the people and priests and Levites. Hilkiah, Zechariah, and Jehiel, the chief officials of the house of God, gave the priests 2,600 Passover offerings and 300 bulls.

HINCV

8 राजा के अधिकारियों ने भी लोगों, पुरोहितों और लेवियों के लिए अपनी इच्छा से दान दिया. परमेश्वर के भवन के अधिकारी हिलकियाह, ज़करयाह और यहीएल ने पुरोहितों को फ़सह का बलिदान के लिए भेड़ों और बकरियों के दो हजार छ: सौ और तीन सौ बछड़े दान में दिए.

BSB

9 Additionally, Conaniah and his brothers Shemaiah and Nethanel, as well as Hashabiah, Jeiel, and Jozabad, officers of the Levites, contributed to the Levites 5,000 Passover offerings and 500 bulls.

HINCV

9 इनके अलावा लेवियों के अधिकारी केनानियाह, नेथानेल, उसके भाई, हशाबियाह, येइएल और योज़ाबाद ने फ़सह बलि के लिए लेवियों को पांच हज़ार मेमने और पांच सौ बछड़े दान में दिए.

BSB

10 So the service was prepared; the priests stood in their places and the Levites in their divisions according to the king’s command.

HINCV

10 तब राजा के आदेश के अनुसार फ़सह की तैयारी पूरी हो गई. पुरोहित अपने निर्धारित स्थान पर खड़े थे और लेवी अपने विभागों के अनुसार.

BSB

11 And they slaughtered the Passover lambs, while the priests splattered the blood handed to them and the Levites skinned the animals.

HINCV

11 उन्होंने फ़सह के लिए ठहराए गए पशुओं का वध करना शुरू किया. पुरोहित उनके द्वारा इकट्ठा हुआ लहू लेकर छिड़काव कर रहे थे और लेवी पशु-शवों की खाल उतार रहे थे.

BSB

12 They set aside the burnt offerings to be given to the divisions of the families of the people to offer to the LORD, as it is written in the Book of Moses. And they did the same with the bulls.

HINCV

12 तब उन्होंने होमबलियों को अलग रख दिया, कि इन्हें लोगों में कुलों के अनुसार बांट दिया जाए, कि वे इसे याहवेह को पेश कर सकें, जैसा मोशेह की पुस्तक में लिखा है.

BSB

13 They roasted the Passover animals on the fire according to the regulation, and they boiled the other holy offerings in pots, kettles, and bowls and quickly brought them to all the people.

HINCV

13 तब उन्होंने फ़सह पशुओं को आग पर नियम के अनुसार भुना और पवित्र भेंटों को विभिन्‍न बर्तनों में उबाल लिया और जल्दी ही सभी लोगों को परोस दिया.

BSB

14 Afterward, they made preparations for themselves and for the priests, since the priests, the descendants of Aaron, were offering up burnt offerings and fat until nightfall. So the Levites made preparations for themselves and for the priests, the descendants of Aaron.

HINCV

14 इसके बाद उन्होंने अपने लिए और पुरोहितों के लिए भी तैयारी की, क्योंकि अहरोन के वंशज पुरोहित रात होने तक होमबलि और चर्बी चढ़ा रहे थे. इसलिये लेवियों को खुद अपने लिए और पुरोहितों के लिए जो अहरोन के वंशज थे, तैयारी करनी पड़ी.

BSB

15 The singers, the descendants of Asaph, were at their stations according to the command of David, Asaph, Heman, and Jeduthun the king’s seer. And the gatekeepers at each gate did not need to leave their posts, because their fellow Levites made preparations for them.

HINCV

15 दावीद, आसफ, हेमान और राजा के दर्शी यदूथून द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार, आसफ के वंशज गायक भी अपने-अपने ठहराए गए स्थानों पर खड़े हुए थे. द्वारपालों को द्वार छोड़कर जाना ज़रूरी नहीं था, क्योंकि आवश्यक तैयारी उनके भाई-बन्धु लेवियों ने उनके लिए पहले ही कर ली थी.

BSB

16 So on that day the entire service of the LORD was carried out for celebrating the Passover and offering burnt offerings on the altar of the LORD, according to the command of King Josiah.

HINCV

16 तब उस दिन राजा योशियाह के आदेश के अनुसार याहवेह की आराधना के लिए, फ़सह उत्सव मनाने और याहवेह की वेदी पर होमबलि चढ़ाने के लिए सभी कुछ तैयार पाया गया.

BSB

17 The Israelites who were present also observed the Passover at that time, as well as the Feast of Unleavened Bread for seven days.

HINCV

17 इस प्रकार इस अवसर पर वहां उपस्थित इस्राएल वंशजों ने फ़सह उत्सव और खमीर रहित रोटी का उत्सव मनाया.

BSB

18 No such Passover had been observed in Israel since the days of Samuel the prophet. None of the kings of Israel ever observed a Passover like the one that Josiah observed with the priests, the Levites, all Judah, the Israelites who were present, and the people of Jerusalem.

HINCV

18 भविष्यद्वक्ता शमुएल के समय से अब तक इस्राएल में फ़सह उत्सव का ऐसा समारोह नहीं मनाया गया था और न ही इस्राएल के किसी भी राजा ने पुरोहितों, लेवियों, सारे यहूदिया, उपस्थित इस्राएल और येरूशलेम वासियों के साथ इस तरह का समारोह कभी नहीं मनाया था, जैसे योशियाह ने मनाया था.

BSB

19 In the eighteenth year of Josiah’s reign, this Passover was observed.

HINCV

19 यह फ़सह का उत्सव योशियाह के शासनकाल के अठारहवें साल में मनाया गया था.

BSB

20 After all this, when Josiah had set the temple in order, Neco king of Egypt marched up to fight at Carchemish by the Euphrates, and Josiah went out to confront him.

HINCV

20 फिर, यह सब होने के बाद, जब योशियाह मंदिर में सब कुछ तैयार कर चुका, युद्ध की इच्छा से मिस्र का राजा नेको फरात नदी के तट पर कर्कमीश नामक स्थान तक आ गया. योशियाह भी उसका सामना करने वहां पहुंचा.

BSB

21 But Neco sent messengers to him, saying, “What is the issue between you and me, O king of Judah? I have not come against you today, but I am fighting another dynasty, and God has told me to hurry. So stop opposing God, who is with me, or He will destroy you!”

HINCV

21 मगर नेको ने उसके लिए इस संदेश के साथ दूत भेजे, “यहूदिया के राजा, आपसे मेरी कोई शत्रुता नहीं है. इस समय मैं आपसे युद्ध करने यहां नहीं आया हूं, बल्कि मैं उस परिवार के विरुद्ध आया हूं, जिससे मेरा विवाद है और परमेश्वर ने ही मुझे पूर्ति का आदेश दिया है. अपने ही हित में आप परमेश्वर के इस काम से अलग रहिए, कहीं ऐसा न हो कि वह आपको नाश करे, क्योंकि परमेश्वर यहां मेरी ओर हैं.”

BSB

22 Josiah, however, did not turn away from him; instead, in order to engage him in battle, he disguised himself. He did not listen to Neco’s words from the mouth of God, but went to fight him on the Plain of Megiddo.

HINCV

22 फिर भी योशियाह ने उसकी एक न सुनी. बल्कि उससे युद्ध करने के उद्देश्य से उसने भेष बदल लिया कि वह उससे युद्ध कर सके. वह नेको के द्वारा दिए परमेश्वर के संदेश को ठुकरा कर उससे युद्ध करने के उद्देश्य से मगिद्दो के मैदान में आ गया.

BSB

23 There the archers shot King Josiah, who said to his servants, “Take me away, for I am badly wounded!”

HINCV

23 राजा योशियाह मिस्री धनुर्धारियों के बाणों का निशाना हो गया. राजा ने अपने सेवक को आदेश दिया, “मुझे यहां से ले चलो; मुझे गहरी चोट लगी है.”

BSB

24 So his servants took him out of his chariot, put him in his second chariot, and brought him to Jerusalem, where he died. And Josiah was buried in the tomb of his fathers, and all Judah and Jerusalem mourned for him.

HINCV

24 तब उसके सेवकों ने उसे उस रथ से निकालकर उसके ही एक दूसरे रथ में बैठा दिया और उसे येरूशलेम ले गये, जहां उसकी मृत्यु हो गई. उसे उसके पूर्वजों की कब्र में रखा गया. योशियाह के लिए सारे यहूदिया और येरूशलेम ने विलाप किया.

BSB

25 Then Jeremiah lamented over Josiah, and to this day all the male and female singers recite laments over Josiah. They established them as a statute for Israel, and indeed they are written in the Book of Laments.

HINCV

25 योशियाह के शोक में येरेमियाह ने एक विलापगीत प्रस्तुत किया. आज भी पुरुष और स्त्री गायक अपने शोक गीत में योशियाह का उल्लेख करते हैं. इस्राएल में इसे गाने की रीति हो गई है. इसे विलापगीत की पुस्तक में शामिल किया गया है.

BSB

26 As for the rest of the acts of Josiah and his deeds of loving devotion according to what is written in the Law of the LORD—

HINCV

26 योशियाह के बाकी कामों का वर्णन और याहवेह की व्यवस्था के प्रति उसके पहले के समर्पण द्वारा किए गए सुधारों का वर्णन,

BSB

27 his acts from beginning to end—they are indeed written in the Book of the Kings of Israel and Judah.

HINCV

27 शुरू से अंत तक उसके सभी कामों का वर्णन इस्राएल और यहूदिया के राजा नामक पुस्तक में किया गया है.

Questions about 2 Chronicles 35? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.