2 Chronicles 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now at the end of the twenty years during which Solomon had built the house of the LORD and his own palace, | HINCV 1 इस घटना के बाद बीस साल खत्म होते-होते, जब शलोमोन याहवेह का भवन और खुद अपने लिए राजमहल बनवा चुके, |
| BSB 2 Solomon rebuilt the cities Hiram had given him and settled Israelites there. | HINCV 2 उन्होंने हीराम से मिले नगरों को भी बनवाया और वहां उन्होंने इस्राएल के वंशजों को बसा दिया. |
| BSB 3 Then Solomon went to Hamath-zobah and captured it. | HINCV 3 तब शलोमोन ने जाकर हामाथ-ज़ोबाह को अपने अधीन कर लिया. |
| BSB 4 He built Tadmor in the wilderness, in addition to all the store cities that he had built in Hamath. | HINCV 4 शलोमोन ने बंजर भूमि में तादमोर का और हामाथ क्षेत्र में भंडार नगरों को बनवाया. |
| BSB 5 He rebuilt Upper and Lower Beth-horon as fortified cities with walls, gates, and bars, | HINCV 5 इनके अलावा उन्होंने ऊंचे बेथ-होरोन और निचले बेथ-होरोन, को बनवाया. ये गढ़नगर थे, जिनमें शहरपनाह, फाटक और छड़ें बनाई गई थी. |
| BSB 6 as well as Baalath, all the store cities that belonged to Solomon, and all the cities for his chariots and horses—whatever he desired to build in Jerusalem, Lebanon, and throughout the land of his dominion. | HINCV 6 शलोमोन ने बालाथ और दूसरे भण्ड़ार नगरों को भी बनवाया जहां उनके रथ, घोड़े और घुड़सवार रखे गए थे. इनके अलावा उन्होंने येरूशलेम, लबानोन और सारे देश में अपनी इच्छा के अनुसार भवन बनवाए. |
| BSB 7 As for all the people who remained of the Hittites, Amorites, Perizzites, Hivites, and Jebusites (these people were not Israelites)— | HINCV 7 देश में अब भी कुछ ऐसे लोग रह रहे थे, जो इस्राएल के वंशज नहीं थे. ये हित्ती, अमोरी परिज्ज़ी, हिव्वी और यबूसी वंश के लोग थे. |
| BSB 8 their descendants who remained in the land, those whom the Israelites had not destroyed—Solomon conscripted these people to be forced laborers, as they are to this day. | HINCV 8 वास्तव में ये उन राष्ट्रों के वंशज थे, जिन्हें इस्राएलियों ने नाश नहीं किया था. तब शलोमोन ने इन सबको बेगार में रख लिया. ये सब आज तक इसी पद पर काम करते हैं. |
| BSB 9 But Solomon did not consign any of the Israelites to slave labor, because they were his men of war, the leaders of his captains, and the commanders of his chariots and cavalry. | HINCV 9 मगर शलोमोन ने किसी भी इस्राएली को अपने काम के लिए दास नहीं बनाया. वे सैनिक बनाए जाते थे, उन्हें सैन्य अधिकारी बनाया जाता था: योद्धा, कप्तान, रथ, हाकिम और घुड़सवार. |
| BSB 10 They were also the chief officers for King Solomon: 250 supervisors. | HINCV 10 राजा शलोमोन ने दो सौ पचास व्यक्तियों को इन सबके ऊपर हाकिमों के पद पर चुन लिया था. |
| BSB 11 Solomon brought the daughter of Pharaoh up from the City of David to the palace he had built for her. For he said, “My wife must not live in the house of David king of Israel, because the places the ark of the LORD has entered are holy.” | HINCV 11 इसके बाद शलोमोन दावीद के नगर से फ़रोह की पुत्री को उसी के लिए बनाए गए भवन में ले आए. उनका विचार था, “मेरी पत्नी का घर इस्राएल के राजा दावीद के भवन में नहीं होगा, क्योंकि जहां-जहां याहवेह के संदूक का प्रवेश हुआ है, वह स्थान पवित्र स्थान है.” |
| BSB 12 At that time Solomon offered burnt offerings to the LORD on the altar of the LORD he had built in front of the portico. | HINCV 12 इसके बाद शलोमोन ने याहवेह की वेदी, जो उन्होंने ओसारे में बनवाई थी, उस पर याहवेह को होमबलि चढ़ाई, |
| BSB 13 He observed the daily requirement for offerings according to the commandment of Moses for Sabbaths, New Moons, and the three annual appointed feasts—the Feast of Unleavened Bread, the Feast of Weeks, and the Feast of Tabernacles. | HINCV 13 जैसा कि व्यवस्था में मोशेह द्वारा शब्बाथों, नए चांद के उत्सवों और तीन वार्षिक उत्सवों-खमीररहित रोटी का उत्सव, सप्ताहों के उत्सव और कुटीरों के उत्सव के लिए आदेश दिया गया है. |
| BSB 14 In keeping with the ordinances of his father David, Solomon appointed the divisions of the priests over their service, and the Levites for their duties to offer praise and to minister before the priests according to the daily requirement. He also appointed gatekeepers by their divisions at each gate, for this had been the command of David, the man of God. | HINCV 14 जैसा उनके पिता दावीद ने आज्ञा दी थी, शलोमोन ने पुरोहितों के दलों को उनके लिए ठहराए गए रोज़ के काम करने के लिए, लेवियों को आराधना करने और पुरोहितों की सहायता करने के लिए और द्वारपालों के दलों को उनके लिए ठहराए गए द्वारों पर सेवा करने के लिए चुन लिया. परमेश्वर के जन दावीद ने यही आदेश दिया था. |
| BSB 15 They did not turn aside from the king’s command regarding the priests or the Levites in any matter, including that of the treasuries. | HINCV 15 वे राजा द्वारा पुरोहितों और लेवियों को दिए गए किसी भी विषय के या भंडार घरों से संबंधित आदेश से ज़रा भी अलग न हुए. |
| BSB 16 Thus all the work of Solomon was carried out, from the day the foundation was laid for the house of the LORD until it was finished. So the house of the LORD was completed. | HINCV 16 इस प्रकार शलोमोन द्वारा शुरू किया गया सारा काम पूरा हुआ. उस दिन से शुरू हुआ काम, जब याहवेह के भवन की नींव रखी गई थी और जिस दिन बनाने का काम पूरा हो गया, तब याहवेह के भवन का काम पूरा हुआ. |
| BSB 17 Then Solomon went to Ezion-geber and to Eloth on the coast of Edom. | HINCV 17 तब शलोमोन एदोम देश में सागर तट पर बसे नगर एज़िओन-गेबेर और एलाथ को गए. |
| BSB 18 So Hiram sent him ships captained by his servants, along with crews of experienced sailors. They went with Solomon’s servants to Ophir and acquired from there 450 talents of gold, which they delivered to King Solomon. | HINCV 18 राजा हीराम ने बेड़े के साथ अपने सेवक भेज दिए. इनमें ऐसे सेवक थे, जिन्हें समुद्र का ज्ञान था. इनके साथ शलोमोन के सेवक भी थे ये सभी ओफीर नगर को गए और वहां से वे लगभग पन्द्रह हज़ार किलो सोना लाए. उन्होंने यह शलोमोन को भेंट कर दिया. |
Questions about 2 Chronicles 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.