2 Kings 10
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now Ahab had seventy sons in Samaria. So Jehu wrote letters and sent them to Samaria to the officials of Jezreel, to the elders, and to the guardians of the sons of Ahab, saying: | HINIRV 1 अहाब के सत्तर बेटे, पोते, सामरिया में रहते थे। अतः येहू ने सामरिया में उन पुरनियों के पास, और जो यिज्रेल के हाकिम थे, और जो अहाब के लड़कों के पालनेवाले थे, उनके पास पत्रों को लिखकर भेजा, |
| BSB 2 “When this letter arrives, since your master’s sons are with you and you have chariots and horses, a fortified city and weaponry, | HINIRV 2 “तुम्हारे स्वामी के बेटे, पोते तो तुम्हारे पास रहते हैं, और तुम्हारे रथ, और घोड़े भी हैं, और तुम्हारे एक गढ़वाला नगर, और हथियार भी हैं; तो इस पत्र के हाथ लगते ही, |
| BSB 3 select the best and most worthy son of your master, set him on his father’s throne, and fight for your master’s house.” | HINIRV 3 अपने स्वामी के बेटों में से जो सबसे अच्छा और योग्य हो, उसको छांटकर, उसके पिता की गद्दी पर बैठाओ, और अपने स्वामी के घराने के लिये लड़ो।” |
| BSB 4 But they were terrified and reasoned, “If two kings could not stand against him, how can we?” | HINIRV 4 परन्तु वे बहुत डर गए, और कहने लगे, “उसके सामने दो राजा भी ठहर न सके, फिर हम कहाँ ठहर सकेंगे?” |
| BSB 5 So the palace administrator, the overseer of the city, the elders, and the guardians sent a message to Jehu: “We are your servants, and we will do whatever you say. We will not make anyone king. Do whatever is good in your sight.” | HINIRV 5 तब जो राजघराने के काम पर था, और जो नगर के ऊपर था, उन्होंने और पुरनियों और लड़कों के पालनेवालों ने येहू के पास यह कहला भेजा, “हम तेरे दास हैं, जो कुछ तू हम से कहे, उसे हम करेंगे; हम किसी को राजा न बनाएँगे, जो तुझे भाए वही कर।” |
| BSB 6 Then Jehu wrote them a second letter and said: “If you are on my side, and if you will obey me, then bring the heads of your master’s sons to me at Jezreel by this time tomorrow.” Now the sons of the king, seventy in all, were being brought up by the leading men of the city. | HINIRV 6 तब उसने दूसरा पत्र लिखकर उनके पास भेजा, “यदि तुम मेरी ओर के हो और मेरी मानो, तो अपने स्वामी के बेटों-पोतों के सिर कटवाकर कल इसी समय तक मेरे पास यिज्रेल में हाजिर होना।” राजपुत्र तो जो सत्तर मनुष्य थे, वे उस नगर के रईसों के पास पलते थे। |
| BSB 7 And when the letter arrived, they took the sons of the king and slaughtered all seventy of them. They put their heads in baskets and sent them to Jehu at Jezreel. | HINIRV 7 यह पत्र उनके हाथ लगते ही, उन्होंने उन सत्तरों राजपुत्रों को पकड़कर मार डाला, और उनके सिर टोकरियों में रखकर यिज्रेल को उसके पास भेज दिए। |
| BSB 8 When the messenger arrived, he told Jehu, “They have brought the heads of the sons of the king.” And Jehu ordered, “Pile them in two heaps at the entrance of the gate until morning.” | HINIRV 8 जब एक दूत ने उसके पास जाकर बता दिया, “राजकुमारों के सिर आ गए हैं।” तब उसने कहा, “उन्हें फाटक में दो ढेर करके सवेरे तक रखो।” |
| BSB 9 The next morning, Jehu went out and stood before all the people and said, “You are innocent. It was I who conspired against my master and killed him. But who killed all these? | HINIRV 9 सवेरे उसने बाहर जा खड़े होकर सब लोगों से कहा, “तुम तो निर्दोष हो, मैंने अपने स्वामी से राजद्रोह की युक्ति करके उसे घात किया, परन्तु इन सभी को किसने मार डाला? |
| BSB 10 Know, then, that not a word the LORD has spoken against the house of Ahab will fail, for the LORD has done what He promised through His servant Elijah.” | HINIRV 10 अब जान लो कि जो वचन यहोवा ने अपने दास एलिय्याह के द्वारा कहा था, उसे उसने पूरा किया है; जो वचन यहोवा ने अहाब के घराने के विषय कहा, उसमें से एक भी बात बिना पूरी हुए न रहेगी।” |
| BSB 11 So Jehu killed everyone in Jezreel who remained of the house of Ahab, as well as all his great men and close friends and priests, leaving him without a single survivor. | HINIRV 11 तब अहाब के घराने के जितने लोग यिज्रेल में रह गए, उन सभी को और उसके जितने प्रधान पुरुष और मित्र और याजक थे, उन सभी को येहू ने मार डाला, यहाँ तक कि उसने किसी को जीवित न छोड़ा। |
| BSB 12 Then Jehu set out toward Samaria. At Beth-eked of the Shepherds, | HINIRV 12 तब वह वहाँ से चलकर सामरिया को गया। और मार्ग में चरवाहों के ऊन कतरने के स्थान पर पहुँचा ही था, |
| BSB 13 Jehu met some relatives of Ahaziah king of Judah and asked, “Who are you?” “We are relatives of Ahaziah,” they answered, “and we have come down to greet the sons of the king and of the queen mother.” | HINIRV 13 कि यहूदा के राजा अहज्याह के भाई येहू से मिले और जब उसने पूछा, “तुम कौन हो?” तब उन्होंने उत्तर दिया, “हम अहज्याह के भाई हैं, और राजपुत्रों और राजमाता के बेटों का कुशल क्षेम पूछने को जाते हैं।” |
| BSB 14 Then Jehu ordered, “Take them alive.” So his men took them alive, then slaughtered them at the well of Beth-eked—forty-two men. He spared none of them. | HINIRV 14 तब उसने कहा, “इन्हें जीवित पकड़ो।” अतः उन्होंने उनको जो बयालीस पुरुष थे, जीवित पकड़ा, और ऊन कतरने के स्थान की बावली पर मार डाला, उसने उनमें से किसी को न छोड़ा। |
| BSB 15 When he left there, he found Jehonadab son of Rechab, who was coming to meet him. Jehu greeted him and asked, “Is your heart as true to mine as my heart is to yours?” “It is!” Jehonadab replied. “If it is,” said Jehu, “give me your hand.” So he gave him his hand, and Jehu helped him into his chariot, | HINIRV 15 जब वह वहाँ से चला, तब रेकाब का पुत्र यहोनादाब सामने से आता हुआ उसको मिला। उसका कुशल उसने पूछकर कहा, “मेरा मन तो तेरे प्रति निष्कपट है, क्या तेरा मन भी वैसा ही है?” यहोनादाब ने कहा, “हाँ, ऐसा ही है।” फिर उसने कहा, “ऐसा हो, तो अपना हाथ मुझे दे।” उसने अपना हाथ उसे दिया, और वह यह कहकर उसे अपने पास रथ पर चढ़ाने लगा, |
| BSB 16 saying, “Come with me and see my zeal for the LORD!” So he had him ride in his chariot. | HINIRV 16 “मेरे संग चल और देख, कि मुझे यहोवा के निमित्त कैसी जलन रहती है।” तब वह उसके रथ पर चढ़ा दिया गया। |
| BSB 17 When Jehu came to Samaria, he struck down everyone belonging to Ahab who remained there, until he had destroyed them, according to the word that the LORD had spoken to Elijah. | HINIRV 17 सामरिया को पहुँचकर उसने यहोवा के उस वचन के अनुसार जो उसने एलिय्याह से कहा था, अहाब के जितने सामरिया में बचे रहे, उन सभी को मार के विनाश किया। |
| BSB 18 Then Jehu brought all the people together and said, “Ahab served Baal a little, but Jehu will serve him a lot. | HINIRV 18 तब येहू ने सब लोगों को इकट्ठा करके कहा, “अहाब ने तो बाल की थोड़ी ही उपासना की थी, अब येहू उसकी उपासना बढ़के करेगा। |
| BSB 19 Now, therefore, summon to me all the prophets of Baal, all his servants, and all his priests. See that no one is missing, for I have a great sacrifice for Baal. Whoever is missing will not live.” But Jehu was acting deceptively in order to destroy the servants of Baal. | HINIRV 19 इसलिए अब बाल के सब नबियों, सब उपासकों और सब याजकों को मेरे पास बुला लाओ, उनमें से कोई भी न रह जाए; क्योंकि बाल के लिये मेरा एक बड़ा यज्ञ होनेवाला है; जो कोई न आए वह जीवित न बचेगा।” येहू ने यह काम कपट करके बाल के सब उपासकों को नाश करने के लिये किया। |
| BSB 20 And Jehu commanded, “Proclaim a solemn assembly for Baal.” So they announced it. | HINIRV 20 तब येहू ने कहा, “बाल की एक पवित्र महासभा का प्रचार करो।” और लोगों ने प्रचार किया। |
| BSB 21 Then Jehu sent word throughout Israel, and all the servants of Baal came; there was not a man who failed to show. They entered the temple of Baal, and it was filled from end to end. | HINIRV 21 येहू ने सारे इस्राएल में दूत भेजे; तब बाल के सब उपासक आए, यहाँ तक कि ऐसा कोई न रह गया जो न आया हो। वे बाल के भवन में इतने आए, कि वह एक सिरे से दूसरे सिरे तक भर गया। |
| BSB 22 And Jehu said to the keeper of the wardrobe, “Bring out garments for all the servants of Baal.” So he brought out garments for them. | HINIRV 22 तब उसने उस मनुष्य से जो वस्त्र के घर का अधिकारी था, कहा, “बाल के सब उपासकों के लिये वस्त्र निकाल ले आ।” अतः वह उनके लिये वस्त्र निकाल ले आया। |
| BSB 23 Next, Jehu and Jehonadab son of Rechab entered the temple of Baal, and Jehu said to the servants of Baal, “Look around to see that there are no servants of the LORD here among you—only servants of Baal.” | HINIRV 23 तब येहू रेकाब के पुत्र यहोनादाब को संग लेकर बाल के भवन में गया, और बाल के उपासकों से कहा, “ढूँढ़कर देखो, कि यहाँ तुम्हारे संग यहोवा का कोई उपासक तो नहीं है, केवल बाल ही के उपासक हैं।” |
| BSB 24 And they went in to offer sacrifices and burnt offerings. Now Jehu had stationed eighty men outside and warned them, “If anyone allows one of the men I am delivering into your hands to escape, he will forfeit his life for theirs.” | HINIRV 24 तब वे मेलबलि और होमबलि चढ़ाने को भीतर गए। येहू ने तो अस्सी पुरुष बाहर ठहराकर उनसे कहा था, “यदि उन मनुष्यों में से जिन्हें मैं तुम्हारे हाथ कर दूँ, कोई भी बचने पाए, तो जो उसे जाने देगा उसका प्राण, उसके प्राण के बदले जाएगा।” |
| BSB 25 When he had finished making the burnt offering, Jehu said to the guards and officers, “Go in and kill them. Do not let anyone out.” So the guards and officers put them to the sword, threw the bodies out, and went into the inner room of the temple of Baal. | HINIRV 25 फिर जब होमबलि चढ़ चुका, तब येहू ने पहरुओं और सरदारों से कहा, “भीतर जाकर उन्हें मार डालो; कोई निकलने न पाए।” तब उन्होंने उन्हें तलवार से मारा और पहरुए और सरदार उनको बाहर फेंककर बाल के भवन के नगर को गए। |
| BSB 26 They brought out the sacred pillar of the temple of Baal and burned it. | HINIRV 26 और उन्होंने बाल के भवन में की लाठें निकालकर फूँक दीं। |
| BSB 27 They also demolished the sacred pillar of Baal. Then they tore down the temple of Baal and made it into a latrine, which it is to this day. | HINIRV 27 और बाल के स्तम्भ को उन्होंने तोड़ डाला; और बाल के भवन को ढाकर शौचालय बना दिया; और वह आज तक ऐसा ही है। |
| BSB 28 Thus Jehu eradicated Baal from Israel, | HINIRV 28 अतः येहू ने बाल को इस्राएल में से नाश करके दूर किया। |
| BSB 29 but he did not turn away from the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit—the worship of the golden calves at Bethel and Dan. | HINIRV 29 तो भी नबात के पुत्र यारोबाम, जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार करने, अर्थात् बेतेल और दान में के सोने के बछड़ों की पूजा, उससे येहू अलग न हुआ। |
| BSB 30 Nevertheless, the LORD said to Jehu, “Because you have done well in carrying out what is right in My sight and have done to the house of Ahab all that was in My heart, four generations of your sons will sit on the throne of Israel.” | HINIRV 30 यहोवा ने येहू से कहा, “इसलिए कि तूने वह किया, जो मेरी दृष्टि में ठीक है, और अहाब के घराने से मेरी इच्छा के अनुसार बर्ताव किया है, तेरे परपोते के पुत्र तक तेरी सन्तान इस्राएल की गद्दी पर विराजती रहेगी।” |
| BSB 31 Yet Jehu was not careful to follow the instruction of the LORD, the God of Israel, with all his heart. He did not turn away from the sins that Jeroboam had caused Israel to commit. | HINIRV 31 परन्तु येहू ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की व्यवस्था पर पूर्ण मन से चलने की चौकसी न की, वरन् यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार करने से वह अलग न हुआ। |
| BSB 32 In those days the LORD began to reduce the size of Israel. Hazael defeated the Israelites throughout their territory | HINIRV 32 उन दिनों यहोवा इस्राएल की सीमा को घटाने लगा, इसलिए हजाएल ने इस्राएल के उन सारे देशों में उनको मारा: |
| BSB 33 from the Jordan eastward through all the land of Gilead (the region of Gad, Reuben, and Manasseh), and from Aroer by the Arnon Valley through Gilead to Bashan. | HINIRV 33 यरदन से पूरब की ओर गिलाद का सारा देश, और गादी और रूबेनी और मनश्शेई का देश अर्थात् अरोएर से लेकर जो अर्नोन की तराई के पास है, गिलाद और बाशान तक। |
| BSB 34 As for the rest of the acts of Jehu, along with all his accomplishments and all his might, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel? | HINIRV 34 येहू के और सब काम और जो कुछ उसने किया, और उसकी पूर्ण वीरता, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है? |
| BSB 35 And Jehu rested with his fathers and was buried in Samaria, and his son Jehoahaz reigned in his place. | HINIRV 35 अन्त में येहू मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और सामरिया में उसको मिट्टी दी गई, और उसका पुत्र यहोआहाज उसके स्थान पर राजा बन गया। |
| BSB 36 So the duration of Jehu’s reign over Israel in Samaria was twenty-eight years. | HINIRV 36 येहू के सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने का समय तो अट्ठाईस वर्ष का था। |
Questions about 2 Kings 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.