2 Kings 12

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 In the seventh year of Jehu, Joash became king, and he reigned in Jerusalem forty years. His mother’s name was Zibiah; she was from Beersheba.

HINIRV

1 येहू के राज्य के सातवें वर्ष में योआश राज्य करने लगा, और यरूशलेम में चालीस वर्ष तक राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम सिब्या था जो बेर्शेबा की थी।

BSB

2 And Joash did what was right in the eyes of the LORD all the days he was instructed by Jehoiada the priest.

HINIRV

2 और जब तक यहोयादा याजक योआश को शिक्षा देता रहा, तब तक वह वही काम करता रहा जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है।

BSB

3 Nevertheless, the high places were not removed; the people continued sacrificing and burning incense there.

HINIRV

3 तो भी ऊँचे स्थान गिराए न गए; प्रजा के लोग तब भी ऊँचे स्थान पर बलि चढ़ाते और धूप जलाते रहे।

BSB

4 Then Joash said to the priests, “Collect all the money brought as sacred gifts into the house of the LORD—the census money, the money from vows, and the money brought voluntarily into the house of the LORD.

HINIRV

4 योआश ने याजकों से कहा, “पवित्र की हुई वस्तुओं का जितना रुपया यहोवा के भवन में पहुँचाया जाए, अर्थात् गिने हुए लोगों का रुपया और जितना रुपया देने के जो कोई योग्य ठहराया जाए, और जितना रुपया जिसकी इच्छा यहोवा के भवन में ले आने की हो,

BSB

5 Let every priest receive it from his constituency, and let it be used to repair any damage found in the temple.”

HINIRV

5 इन सब को याजक लोग अपनी जान-पहचान के लोगों से लिया करें और भवन में जो कुछ टूटा फूटा हो उसको सुधार दें।”

BSB

6 By the twenty-third year of the reign of Joash, however, the priests had not yet repaired the damage to the temple.

HINIRV

6 तो भी याजकों ने भवन में जो टूटा फूटा था, उसे योआश राजा के राज्य के तेईसवें वर्ष तक नहीं सुधारा था।

BSB

7 So King Joash called Jehoiada and the other priests and said, “Why have you not repaired the damage to the temple? Now, therefore, take no more money from your constituency, but hand it over for the repair of the temple.”

HINIRV

7 इसलिए राजा योआश ने यहोयादा याजक, और याजकों को बुलवाकर पूछा, “भवन में जो कुछ टूटा फूटा है, उसे तुम क्यों नहीं सुधारते? अब से अपनी जान-पहचान के लोगों से और रुपया न लेना, और जो तुम्हें मिले, उसे भवन के सुधारने के लिये दे देना।”

BSB

8 So the priests agreed that they would not receive money from the people and that they would not repair the temple themselves.

HINIRV

8 तब याजकों ने मान लिया कि न तो हम प्रजा से और रुपया लें और न भवन को सुधारें।

BSB

9 Then Jehoiada the priest took a chest, bored a hole in its lid, and set it beside the altar on the right side as one enters the house of the LORD. There the priests who guarded the threshold put all the money brought into the house of the LORD.

HINIRV

9 तब यहोयादा याजक ने एक सन्दूक लेकर, उसके ढ़क्कन में छेद करके उसको यहोवा के भवन में आनेवालों के दाहिने हाथ पर वेदी के पास रख दिया; और द्वार की रखवाली करनेवाले याजक उसमें वह सब रुपया डालने लगे जो यहोवा के भवन में लाया जाता था। (मर. 12:41)

BSB

10 Whenever they saw that there was a large amount of money in the chest, the royal scribe and the high priest would go up, count the money brought into the house of the LORD, and tie it up in bags.

HINIRV

10 जब उन्होंने देखा, कि सन्दूक में बहुत रुपया है, तब राजा के प्रधान और महायाजक ने आकर उसे थैलियों में बाँध दिया, और यहोवा के भवन में पाए हुए रुपये को गिन लिया।

BSB

11 Then they would put the counted money into the hands of those who supervised the work on the house of the LORD, who in turn would pay those doing the work—the carpenters, builders,

HINIRV

11 तब उन्होंने उस तौले हुए रुपये को उन काम करानेवालों के हाथ में दिया, जो यहोवा के भवन में अधिकारी थे; और इन्होंने उसे यहोवा के भवन के बनानेवाले बढ़इयों, राजमिस्त्रियों, और संगतराशों को दिये।

BSB

12 masons, and stonecutters. They also purchased timber and dressed stone to repair the damage to the house of the LORD, and they paid the other expenses of the temple repairs.

HINIRV

12 और लकड़ी और गढ़े हुए पत्थर मोल लेने में, वरन् जो कुछ भवन के टूटे फूटे की मरम्मत में खर्च होता था, उसमें लगाया।

BSB

13 However, the money brought into the house of the LORD was not used for making silver basins, wick trimmers, sprinkling bowls, trumpets, or any articles of gold or silver for the house of the LORD.

HINIRV

13 परन्तु जो रुपया यहोवा के भवन में आता था, उससे चाँदी के तसले, चिमटे, कटोरे, तुरहियां आदि सोने या चाँदी के किसी प्रकार के पात्र न बने।

BSB

14 Instead, it was paid to those doing the work, and with it they repaired the house of the LORD.

HINIRV

14 परन्तु वह काम करनेवाले को दिया गया, और उन्होंने उसे लेकर यहोवा के भवन की मरम्मत की।

BSB

15 No accounting was required from the men who received the money to pay the workmen, because they acted with integrity.

HINIRV

15 और जिनके हाथ में काम करनेवालों को देने के लिये रुपया दिया जाता था, उनसे कुछ हिसाब न लिया जाता था, क्योंकि वे सच्चाई से काम करते थे।

BSB

16 The money from the guilt offerings and sin offerings was not brought into the house of the LORD; it belonged to the priests.

HINIRV

16 जो रुपया दोषबलियों और पापबलियों के लिये दिया जाता था, यह तो यहोवा के भवन में न लगाया गया, वह याजकों को मिलता था।

BSB

17 At that time Hazael king of Aram marched up and fought against Gath and captured it. Then he decided to attack Jerusalem.

HINIRV

17 तब अराम के राजा हजाएल ने गत नगर पर चढ़ाई की, और उससे लड़ाई करके उसे ले लिया। तब उसने यरूशलेम पर भी चढ़ाई करने को अपना मुँह किया।

BSB

18 So King Joash of Judah took all the sacred objects dedicated by his fathers—Jehoshaphat, Jehoram, and Ahaziah, the kings of Judah—along with his own consecrated items and all the gold found in the treasuries of the house of the LORD and the royal palace, and he sent them to Hazael king of Aram. So Hazael withdrew from Jerusalem.

HINIRV

18 तब यहूदा के राजा योआश ने उन सब पवित्र वस्तुओं को जिन्हें उसके पुरखा यहोशापात यहोराम और अहज्याह नामक यहूदा के राजाओं ने पवित्र किया था, और अपनी पवित्र की हुई वस्तुओं को भी और जितना सोना यहोवा के भवन के भण्डारों में और राजभवन में मिला, उस सब को लेकर अराम के राजा हजाएल के पास भेज दिया; और वह यरूशलेम के पास से चला गया।

BSB

19 As for the rest of the acts of Joash, along with all his accomplishments, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah?

HINIRV

19 योआश के और सब काम जो उसने किया, वह क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

BSB

20 And the servants of Joash rose up and formed a conspiracy and killed him at Beth-millo, on the road down to Silla.

HINIRV

20 योआश के कर्मचारियों ने राजद्रोह की युक्ति करके, उसको मिल्लो के भवन में जो सिल्ला की ढलान पर था, मार डाला।

BSB

21 His servants Jozabad son of Shimeath and Jehozabad son of Shomer struck him down, and he died. And they buried him with his fathers in the City of David, and his son Amaziah reigned in his place.

HINIRV

21 अर्थात् शिमात का पुत्र योजाबाद और शोमेर का पुत्र यहोजाबाद, जो उसके कर्मचारी थे, उन्होंने उसे ऐसा मारा, कि वह मर गया। तब उसे उसके पुरखाओं के बीच दाऊदपुर में मिट्टी दी, और उसका पुत्र अमस्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

Questions about 2 Kings 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.