2 Kings 13
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In the twenty-third year of the reign of Joash son of Ahaziah over Judah, Jehoahaz son of Jehu became king of Israel, and he reigned in Samaria seventeen years. | HINCV 1 अहज़्याह के पुत्र यहूदिया के राजा योआश के शासनकाल के तेईसवें साल में येहू के पुत्र यहोआहाज़ ने शमरिया में इस्राएल पर शासन करना शुरू किया. उसने सत्रह साल शासन किया. |
| BSB 2 And he did evil in the sight of the LORD and followed the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit; he did not turn away from them. | HINCV 2 उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत है और उसने नेबाथ के पुत्र यरोबोअम के पापों का अनुसरण किया, जिन्हें करने के लिए उसने इस्राएल राष्ट्र को भी उकसाया; वह इन पापों से दूर न हुआ. |
| BSB 3 So the anger of the LORD burned against Israel, and He delivered them continually into the hands of Hazael king of Aram and his son Ben-hadad. | HINCV 3 फलस्वरूप याहवेह का क्रोध इस्राएल राष्ट्र पर भड़क गया, और याहवेह उन्हें बार-बार अराम के राजा हाज़ाएल के और उसके पुत्र बेन-हदद के अधीन करते रहे. |
| BSB 4 Then Jehoahaz sought the favor of the LORD, and the LORD listened to him because He saw the oppression that the king of Aram had inflicted on Israel. | HINCV 4 इसलिये यहोआहाज़ ने याहवेह से प्रार्थना की और याहवेह ने उसकी बिनती पर ध्यान दिया, क्योंकि उन्होंने इस्राएली प्रजा पर हो रहे अत्याचार को देखा, कि अराम का राजा उन्हें कैसे सता रहा था. |
| BSB 5 So the LORD gave Israel a deliverer, and they escaped the power of the Arameans. Then the people of Israel lived in their own homes as they had before. | HINCV 5 याहवेह ने इस्राएल राष्ट्र को एक छुड़ाने वाला दिया, फलस्वरूप इस्राएली प्रजा अराम देश के अधिकार से मुक्त हो गई, और वे अपने ही तंबुओं में पहले के समान रहने लगे. |
| BSB 6 Nevertheless, they did not turn away from the sins that the house of Jeroboam had caused Israel to commit, but they continued to walk in them. The Asherah pole even remained standing in Samaria. | HINCV 6 इतना सब होने पर भी वे यरोबोअम के वंश द्वारा किए जानेवाले पापों से दूर न हुए; वे पाप, जिन्हें करने के लिए उसने इस्राएल को उकसाया था. वे इन पापों में उसका अनुसरण करते रहे. अशेरा देवी की मूर्ति शमरिया नगर में बनी ही रही. |
| BSB 7 Jehoahaz had no army left, except fifty horsemen, ten chariots, and ten thousand foot soldiers, because the king of Aram had destroyed them and made them like the dust at threshing. | HINCV 7 अब यहोआहाज़ की सेना में पचास घुड़सवारों और दस रथों और दस हज़ार पैदल सैनिकों से ज्यादा बाकी नहीं रह गए; क्योंकि अराम के राजा ने उन्हें नाश कर, रौंदते हुए धूल के समान बना दिया था. |
| BSB 8 As for the rest of the acts of Jehoahaz, along with all his accomplishments and his might, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel? | HINCV 8 यहोआहाज़ की उपलब्धियों, उसके द्वारा किए गए बाकी कामों और उसके शौर्य का ब्यौरा इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में दिया गया है. |
| BSB 9 And Jehoahaz rested with his fathers and was buried in Samaria. And his son Jehoash reigned in his place. | HINCV 9 यहोआहाज़, हमेशा के लिए अपने पूर्वजों में जा मिला. उन्होंने उसे शमरिया में गाड़ दिया. उसकी जगह पर उसके पुत्र योआश ने शासन करना शुरू किया. |
| BSB 10 In the thirty-seventh year of the reign of Joash over Judah, Jehoash son of Jehoahaz became king of Israel in Samaria, and he reigned sixteen years. | HINCV 10 यहूदिया के राजा योआश के शासन के सैंतीसवें साल में यहोआहाज़ का पुत्र यहोआश शमरिया में इस्राएल पर शासन करने लगा और उसने सोलह साल शासन किया. |
| BSB 11 And he did evil in the sight of the LORD and did not turn away from all the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit, but he walked in them. | HINCV 11 उसने वही किया जो याहवेह की दृष्टि में गलत था. वह उन पाप, कामों से दूर न हुआ—वह उन्हीं पापों का अनुसरण करता रहा, जिन्हें नेबाथ के पुत्र यरोबोअम ने इस्राएल को करने के लिए उकसाया था. |
| BSB 12 As for the rest of the acts of Jehoash, along with all his accomplishments and his might, including his war against Amaziah king of Judah, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel? | HINCV 12 यहोआश के बाकी कामों का, उसकी सारी उपलब्धियों का, उसकी वीरता का, यहूदिया के राजा अमाज़्याह से उसके युद्ध, इन सभी का ब्यौरा इस्राएल के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में दिया गया है. |
| BSB 13 And Jehoash rested with his fathers, and Jeroboam succeeded him on the throne. Jehoash was buried in Samaria with the kings of Israel. | HINCV 13 यहोआश हमेशा के लिए अपने पूर्वजों में जा मिला, और यरोबोअम उसके सिंहासन पर बैठा. यहोआश शमरिया में इस्राएल के राजाओं के साथ गाड़ा गया. |
| BSB 14 When Elisha had fallen sick with the illness from which he would die, Jehoash king of Israel came down to him and wept over him, saying, “My father, my father, the chariots and horsemen of Israel!” | HINCV 14 इस समय एलीशा ऐसे बीमार पड़े कि वे मरने पर थे. इस्राएल का राजा यहोआश उनसे भेंटकरने गया. वह उनके सामने जाकर रोते हुए कहने लगा, “मेरे पिता, मेरे पिता! और इस्राएल के रथों और उसके घुड़सवारों!” |
| BSB 15 Elisha told him, “Take a bow and some arrows.” So Jehoash took a bow and some arrows. | HINCV 15 एलीशा ने उसे कहा, “एक धनुष लो और बाण भी.” राजा ने वैसा ही किया. |
| BSB 16 Then Elisha said to the king of Israel, “Put your hand on the bow.” So the king put his hand on the bow, and Elisha put his hands on the king’s hands. | HINCV 16 तब एलीशा ने इस्राएल के राजा को आदेश दिया, “धनुष पर अपना हाथ रखो.” उसने धनुष पर अपना हाथ रखा. तब एलीशा ने अपना हाथ राजा के हाथ के ऊपर रख दिया. |
| BSB 17 “Open the east window,” said Elisha. So he opened it and Elisha said, “Shoot!” So he shot. And Elisha declared: “This is the LORD’s arrow of victory, the arrow of victory over Aram, for you shall strike the Arameans in Aphek until you have put an end to them.” | HINCV 17 तब एलीशा ने आदेश दिया, “पूर्व की ओर की खिड़की खोल दो.” उसने वह खिड़की खोल दी. तब एलीशा ने आदेश दिया, “बाण छोड़ो!” उसने बाण छोड़ा. एलीशा ने कहा, “याहवेह का विजय बाण! हां, अराम देश पर जय का बाण. तुम अफेक में अरामियों से तब तक युद्ध करोगे, जब तक तुम उन्हें खत्म न कर दो.” |
| BSB 18 Then Elisha said, “Take the arrows!” So he took them, and Elisha said to the king of Israel, “Strike the ground!” So he struck the ground three times and stopped. | HINCV 18 एलीशा ने दोबारा कहा, “बाण उठाओ.” उसने बाण उठाए. तब एलीशा ने इस्राएल के राजा को आदेश दिया, “भूमि को निशाना बनाकर वार करो!” राजा ने भूमि पर तीन वार किए और रुक गया. |
| BSB 19 But the man of God was angry with him and said, “You should have struck the ground five or six times. Then you would have struck down Aram until you had put an end to it. But now you will strike down Aram only three times.” | HINCV 19 इस पर परमेश्वर के जन ने उस पर गुस्सा करते हुए कहा, “तुम्हें पांच या छः वार तो करने थे, तभी तुम अराम को ऐसा मारते कि उनका अंत होकर ही रहता. अब तो तुम अराम को सिर्फ तीन बार ही हरा सकोगे.” |
| BSB 20 And Elisha died and was buried. Now the Moabite raiders used to come into the land every spring. | HINCV 20 एलीशा की मृत्यु हो गई और उन्होंने उन्हें गाड़ दिया. हर साल वसन्त ऋतु में मोआबी लुटेरों का एक दल उस क्षेत्र पर हमला किया करता था. |
| BSB 21 Once, as the Israelites were burying a man, suddenly they saw a band of raiders, so they threw the man’s body into Elisha’s tomb. And as soon as his body touched the bones of Elisha, the man was revived and stood up on his feet. | HINCV 21 एक अवसर पर, जब किसी व्यक्ति की देह को गाड़ा जा रहा था, लोगों ने लुटेरों के दल को आते देखा. उस व्यक्ति की देह को जल्दी ही एलीशा की कब्र में फेंक दिया. जैसे ही शव ने एलीशा की अस्थियों से छुआ, वह व्यक्ति जीवित हो अपने पैरों पर खड़ा हो गया. |
| BSB 22 And Hazael king of Aram oppressed Israel throughout the reign of Jehoahaz. | HINCV 22 यहोआहाज़ के पूरे शासनकाल में अराम का राजा हाज़ाएल इस्राएल को सताता ही रहा. |
| BSB 23 But the LORD was gracious to Israel and had compassion on them, and He turned toward them because of His covenant with Abraham, Isaac, and Jacob. And to this day, the LORD has been unwilling to destroy them or cast them from His presence. | HINCV 23 मगर याहवेह उन पर कृपालु थे, उन पर उनकी करुणा बनी थी. अब्राहाम, यित्सहाक और याकोब से अपनी वाचा के कारण याहवेह उनकी ओर हुए. उन्होंने उन्हें खत्म न होने दिया और न ही उन्हें अब तक अपने सामने से दूर ही किया. |
| BSB 24 When Hazael king of Aram died, his son Ben-hadad reigned in his place. | HINCV 24 अराम के राजा हाज़ाएल की मृत्यु के बाद उसका पुत्र बेन-हदद उसकी जगह पर शासन करने लगा. |
| BSB 25 Then Jehoash son of Jehoahaz took back from Ben-hadad son of Hazael the cities that Hazael had taken in battle from his father Jehoahaz. Jehoash defeated Ben-hadad three times, and so recovered the cities of Israel. | HINCV 25 इस समय यहोआहाज़ के पुत्र यहोआश ने हाज़ाएल के पुत्र बेन-हदद से वे सारे नगर वापस ले लिए, जो उसने युद्ध में उसके पिता यहोआहाज़ से छीन लिए थे. यहोआश ने उसे तीन बार हराया और ये इस्राएली नगर वापस ले लिए. |
Questions about 2 Kings 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.