2 Kings 21
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Manasseh was twelve years old when he became king, and he reigned in Jerusalem fifty-five years. His mother’s name was Hephzibah. | HINIRV 1 जब मनश्शे राज्य करने लगा, तब वह बारह वर्ष का था, और यरूशलेम में पचपन वर्ष तक राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम हेप्सीबा था। |
| BSB 2 And he did evil in the sight of the LORD by following the abominations of the nations that the LORD had driven out before the Israelites. | HINIRV 2 उसने उन जातियों के घिनौने कामों के अनुसार, जिनको यहोवा ने इस्राएलियों के सामने देश से निकाल दिया था, वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था । |
| BSB 3 For he rebuilt the high places that his father Hezekiah had destroyed, and he raised up altars for Baal. He made an Asherah pole, as King Ahab of Israel had done, and he worshiped and served all the host of heaven. | HINIRV 3 उसने उन ऊँचे स्थानों को जिनको उसके पिता हिजकिय्याह ने नष्ट किया था, फिर बनाया, और इस्राएल के राजा अहाब के समान बाल के लिये वेदियाँ और एक अशेरा बनवाई, और आकाश के सारे गणों को दण्डवत् और उनकी उपासना करता रहा। |
| BSB 4 Manasseh also built altars in the house of the LORD, of which the LORD had said, “In Jerusalem I will put My Name.” | HINIRV 4 उसने यहोवा के उस भवन में वेदियाँ बनाईं जिसके विषय यहोवा ने कहा था, “यरूशलेम में मैं अपना नाम रखूँगा।” |
| BSB 5 In both courtyards of the house of the LORD, he built altars to all the host of heaven. | HINIRV 5 वरन् यहोवा के भवन के दोनों आँगनों में भी उसने आकाश के सारे गणों के लिये वेदियाँ बनाई। |
| BSB 6 He sacrificed his own son in the fire, practiced sorcery and divination, and consulted mediums and spiritists. He did great evil in the sight of the LORD, provoking Him to anger. | HINIRV 6 फिर उसने अपने बेटे को आग में होम करके चढ़ाया; और शुभ-अशुभ मुहूर्त्तों को मानता, और टोना करता, और ओझों और भूत सिद्धिवालों से व्यवहार करता था; उसने ऐसे बहुत से काम किए जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं, और जिनसे वह क्रोधित होता है। |
| BSB 7 Manasseh even took the carved Asherah pole he had made and set it up in the temple, of which the LORD had said to David and his son Solomon, “In this temple and in Jerusalem, which I have chosen out of all the tribes of Israel, I will establish My Name forever. | HINIRV 7 अशेरा की जो मूर्ति उसने खुदवाई, उसको उसने उस भवन में स्थापित किया, जिसके विषय यहोवा ने दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान से कहा था, “इस भवन में और यरूशलेम में, जिसको मैंने इस्राएल के सब गोत्रों में से चुन लिया है, मैं सदैव अपना नाम रखूँगा। |
| BSB 8 I will never again cause the feet of the Israelites to wander from the land that I gave to their fathers, if only they are careful to do all I have commanded them—the whole Law that My servant Moses commanded them.” | HINIRV 8 और यदि वे मेरी सब आज्ञाओं के और मेरे दास मूसा की दी हुई पूरी व्यवस्था के अनुसार करने की चौकसी करें, तो मैं ऐसा न करूँगा कि जो देश मैंने इस्राएल के पुरखाओं को दिया था, उससे वे फिर निकलकर मारे-मारे फिरें।” |
| BSB 9 But the people did not listen and Manasseh led them astray, so that they did greater evil than the nations that the LORD had destroyed before the Israelites. | HINIRV 9 परन्तु उन्होंने न माना, वरन् मनश्शे ने उनको यहाँ तक भटका दिया कि उन्होंने उन जातियों से भी बढ़कर बुराई की जिनका यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से विनाश किया था। |
| BSB 10 And the LORD spoke through His servants the prophets, saying, | HINIRV 10 इसलिए यहोवा ने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा, |
| BSB 11 “Since Manasseh king of Judah has committed all these abominations, acting more wickedly than the Amorites who preceded him, and with his idols has caused Judah to sin, | HINIRV 11 “यहूदा के राजा मनश्शे ने जो ये घृणित काम किए, और जितनी बुराइयाँ एमोरियों ने जो उससे पहले थे की थीं, उनसे भी अधिक बुराइयाँ की; और यहूदियों से अपनी बनाई हुई मूरतों की पूजा करवाकर उन्हें पाप में फँसाया है। |
| BSB 12 this is what the LORD, the God of Israel, says: ‘Behold, I am bringing such calamity upon Jerusalem and Judah that the news will reverberate in the ears of all who hear it. | HINIRV 12 इस कारण इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है कि सुनो, मैं यरूशलेम और यहूदा पर ऐसी विपत्ति डालना चाहता हूँ कि जो कोई उसका समाचार सुनेगा वह बड़े सन्नाटे में आ जाएगा। |
| BSB 13 I will stretch out over Jerusalem the measuring line used against Samaria and the plumb line used against the house of Ahab, and I will wipe out Jerusalem as one wipes out a bowl—wiping it and turning it upside down. | HINIRV 13 और जो मापने की डोरी मैंने सामरिया पर डाली है और जो साहुल मैंने अहाब के घराने पर लटकाया है वही यरूशलेम पर डालूँगा। और मैं यरूशलेम को ऐसा पोछूँगा जैसे कोई थाली को पोंछता है और उसे पोंछकर उलट देता है। |
| BSB 14 So I will forsake the remnant of My inheritance and deliver them into the hands of their enemies. And they will become plunder and spoil to all their enemies, | HINIRV 14 मैं अपने निज भाग के बचे हुओं को त्याग कर शत्रुओं के हाथ कर दूँगा और वे अपने सब शत्रुओं के लिए लूट और धन बन जाएँगे। |
| BSB 15 because they have done evil in My sight and have provoked Me to anger from the day their fathers came out of Egypt until this day.’” | HINIRV 15 इसका कारण यह है, कि जब से उनके पुरखा मिस्र से निकले तब से आज के दिन तक वे वह काम करके जो मेरी दृष्टि में बुरा है, मुझे क्रोध दिलाते आ रहे हैं।” |
| BSB 16 Moreover, Manasseh shed so much innocent blood that he filled Jerusalem from end to end, in addition to the sin that he had caused Judah to commit, doing evil in the sight of the LORD. | HINIRV 16 मनश्शे ने न केवल वह काम कराके यहूदियों से पाप कराया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, वरन् निर्दोषों का खून बहुत बहाया, यहाँ तक कि उसने यरूशलेम को एक सिरे से दूसरे सिरे तक खून से भर दिया। |
| BSB 17 As for the rest of the acts of Manasseh, along with all his accomplishments and the sin that he committed, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah? | HINIRV 17 मनश्शे के और सब काम जो उसने किए, और जो पाप उसने किए, वह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है? |
| BSB 18 And Manasseh rested with his fathers and was buried in his palace garden, the garden of Uzza. And his son Amon reigned in his place. | HINIRV 18 अन्त में मनश्शे मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसे उसके भवन की बारी में जो उज्जा की बारी कहलाती थी मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र आमोन उसके स्थान पर राजा हुआ। |
| BSB 19 Amon was twenty-two years old when he became king, and he reigned in Jerusalem two years. His mother’s name was Meshullemeth daughter of Haruz; she was from Jotbah. | HINIRV 19 जब आमोन राज्य करने लगा, तब वह बाईस वर्ष का था, और यरूशलेम में दो वर्ष तक राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम मशुल्लेमेत था जो योत्बावासी हारूस की बेटी थी। |
| BSB 20 And he did evil in the sight of the LORD, as his father Manasseh had done. | HINIRV 20 और उसने अपने पिता मनश्शे के समान वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है। |
| BSB 21 He walked in all the ways of his father, and he served and worshiped the idols his father had served. | HINIRV 21 वह पूरी तरह अपने पिता के समान चाल चला, और जिन मूरतों की उपासना उसका पिता करता था, उनकी वह भी उपासना करता, और उन्हें दण्डवत् करता था। |
| BSB 22 He abandoned the LORD, the God of his fathers, and did not walk in the way of the LORD. | HINIRV 22 उसने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को त्याग दिया, और यहोवा के मार्ग पर न चला। |
| BSB 23 Then the servants of Amon conspired against him and killed the king in his palace. | HINIRV 23 आमोन के कर्मचारियों ने विद्रोह की गोष्ठी करके राजा को उसी के भवन में मार डाला। |
| BSB 24 But the people of the land killed all those who had conspired against King Amon, and they made his son Josiah king in his place. | HINIRV 24 तब साधारण लोगों ने उन सभी को मार डाला, जिन्होंने राजा आमोन के विरुद्ध-विद्रोह की गोष्ठी की थी, और लोगों ने उसके पुत्र योशिय्याह को उसके स्थान पर राजा बनाया। |
| BSB 25 As for the rest of the acts of Amon, along with his accomplishments, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah? | HINIRV 25 आमोन के और काम जो उसने किए, वह क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं। |
| BSB 26 And he was buried in his tomb in the garden of Uzza, and his son Josiah reigned in his place. | HINIRV 26 उसे भी उज्जा की बारी में उसकी निज कब्र में मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र योशिय्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा। |
Questions about 2 Kings 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.