2 Peter 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Beloved, this is now my second letter to you. Both of them are reminders to stir you to wholesome thinking | HINCV 1 प्रिय भाई बहनो, मेरी ओर से यह तुम्हें दूसरा पत्र है. इन दोनों पत्रों के द्वारा मैं तुम्हें दोबारा याद दिलाते हुए तुम्हारे निर्मल मन को छलकाना चाहता हूं. |
| BSB 2 by recalling what was foretold by the holy prophets and commanded by our Lord and Savior through your apostles. | HINCV 2 यह तुम्हारे लिए ज़रूरी है कि तुम पवित्र भविष्यद्वक्ताओं द्वारा पहले से कही बातों तथा प्रेरितों के माध्यम से दिए गए हमारे प्रभु व उद्धारकर्ता के आदेशों को याद करो. |
| BSB 3 Most importantly, you must understand that in the last days scoffers will come, scoffing and following their own evil desires. | HINCV 3 सबसे पहले, तुम्हारे लिए यह समझ लेना ज़रूरी है कि अंतिम दिनों में अपनी ही वासनाओं द्वारा नियंत्रित ठट्ठा करनेवालों का आगमन होगा, |
| BSB 4 “Where is the promise of His coming?” they will ask. “Ever since our fathers fell asleep, everything continues as it has from the beginning of creation.” | HINCV 4 जो ठट्ठा करते हुए यह कहेंगे: “क्या हुआ प्रभु के दूसरे आगमन की प्रतिज्ञा का? पूर्वजों की मृत्यु से अब तक सब कुछ वैसा ही चल रहा है जैसा सृष्टि के प्रारंभ से था.” |
| BSB 5 But they deliberately overlook the fact that long ago by God’s word the heavens existed and the earth was formed out of water and by water, | HINCV 5 जब वे जानबूझकर यह भूल जाते हैं कि प्राचीन काल में परमेश्वर के शब्द मात्र द्वारा आकाशमंडल अस्तित्व में आया तथा शब्द ही के द्वारा जल में से, जल के द्वारा ही पृथ्वी की रचना हुई. |
| BSB 6 through which the world of that time perished in the flood. | HINCV 6 यह उनके ठट्ठे का ही परिणाम था कि उस समय का संसार जल की बाढ़ के द्वारा नाश किया गया. |
| BSB 7 And by that same word, the present heavens and earth are reserved for fire, being kept for the day of judgment and destruction of ungodly men. | HINCV 7 इसी शब्द के द्वारा वर्तमान आकाशमंडल तथा पृथ्वी अग्नि के लिए रखे गए तथा न्याय के दिन पर अधर्मियों के नाश के लिए सुरक्षित रखे जा रहे है. |
| BSB 8 Beloved, do not let this one thing escape your notice: With the Lord a day is like a thousand years, and a thousand years are like a day. | HINCV 8 किंतु प्रिय भाई बहनो, इस बात को कभी भूलने न देना कि प्रभु के सामने एक दिन एक हज़ार वर्ष और हज़ार वर्ष एक दिन के बराबर हैं. |
| BSB 9 The Lord is not slow in keeping His promise as some understand slowness, but is patient with you, not wanting anyone to perish but everyone to come to repentance. | HINCV 9 प्रभु अपनी प्रतिज्ञा को पूरी करने में देर नहीं करते जैसा कुछ लोगों का विचार है. वह तुम्हारे प्रति धीरज धरते हैं और नहीं चाहते कि किसी का भी विनाश हो परंतु यह कि सभी को पाप से मन फिराने का सुअवसर प्राप्त हो. |
| BSB 10 But the Day of the Lord will come like a thief. The heavens will disappear with a roar, the elements will be destroyed by fire, and the earth and its works will be laid bare. | HINCV 10 प्रभु का दिन चोर के समान अचानक से आएगा, जिसमें आकाशमंडल गड़गड़ाहट की तेज आवाज करते हुए नष्ट हो जाएगा, तत्व बहुत ही गर्म होकर पिघल जाएंगे तथा पृथ्वी और उस पर किए गए सभी काम प्रकट हो जाएंगे. |
| BSB 11 Since everything will be destroyed in this way, what kind of people ought you to be? You ought to conduct yourselves in holiness and godliness | HINCV 11 जब इन सभी वस्तुओं का इस रीति से नाश होना निश्चित है तो पवित्र चालचलन तथा भक्ति में तुम्हारा किस प्रकार के व्यक्ति होना सही है, |
| BSB 12 as you anticipate and hasten the coming of the day of God, when the heavens will be destroyed by fire and the elements will melt in the heat. | HINCV 12 जब तुम परमेश्वर के दिन के लिए ऐसी लालसा में इंतजार कर रहे हो, मानो उसे गति प्रदान कर रहे हो तो इस बात के प्रकाश में जब आकाशमंडल आग से नाश कर दिया जाएगा तथा तेज गर्मी के कारण तत्व पिघल जाएंगे |
| BSB 13 But in keeping with God’s promise, we are looking forward to a new heaven and a new earth, where righteousness dwells. | HINCV 13 प्रभु की प्रतिज्ञा के अनुसार हम नए आकाश और नई पृथ्वी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जहां धार्मिकता का वास है. |
| BSB 14 Therefore, beloved, as you anticipate these things, make every effort to be found at peace—spotless and blameless in His sight. | HINCV 14 इसलिये प्रिय भाई बहनो, जब तुम उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हो, कोशिश करो कि प्रभु की दृष्टि में निष्कलंक तथा निर्दोष पाए जाओ तथा तुममें उनकी शांति का वास हो. |
| BSB 15 Consider also that our Lord’s patience brings salvation, just as our beloved brother Paul also wrote you with the wisdom God gave him. | HINCV 15 हमारे प्रभु के धीरज को उद्धार समझो—ठीक जैसे हमारे प्रिय भाई पौलॉस ने उन्हें दिए गए ज्ञान के अनुसार तुम्हें लिखा है, |
| BSB 16 He writes this way in all his letters, speaking in them about such matters. Some parts of his letters are hard to understand, which ignorant and unstable people distort, as they do the rest of the Scriptures, to their own destruction. | HINCV 16 जैसे उन्होंने अपने सभी पत्रों में भी इन्हीं विषयों का वर्णन किया है, जिनमें से कुछ विषय समझने में कठिन हैं, जिन्हें अस्थिर तथा अनपढ़ लोग बिगाड़ देते हैं—जैसा कि वे शेष पवित्र शास्त्र के साथ भी करते हैं; जिससे वे स्वयं अपना ही विनाश कर लेते हैं. |
| BSB 17 Therefore, beloved, since you already know these things, be on your guard so that you will not be carried away by the error of the lawless and fall from your secure standing. | HINCV 17 इसलिये प्रिय भाई बहनो, यह सब पहले से जानते हुए सचेत रहो. ऐसा न हो कि अधर्मियों की गलत शिक्षा में बहककर स्थिरता से तुम गिर न जाओ. |
| BSB 18 But grow in the grace and knowledge of our Lord and Savior Jesus Christ. To Him be the glory both now and to the day of eternity. Amen. | HINCV 18 हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता मसीह येशु के अनुग्रह और ज्ञान में बढ़ते जाओ. उनकी महिमा अब भी और युगानुयुग होती रहे! आमेन. |
Questions about 2 Peter 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.