2 Samuel 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Some time later, David inquired of the LORD, “Should I go up to one of the towns of Judah?” “Go up,” the LORD answered. Then David asked, “Where should I go?” “To Hebron,” replied the LORD.

HINIRV

1 इसके बाद दाऊद ने यहोवा से पूछा, “क्या मैं यहूदा के किसी नगर में जाऊँ?” यहोवा ने उससे कहा, “हाँ, जा।” दाऊद ने फिर पूछा, “किस नगर में जाऊँ?” उसने कहा, “हेब्रोन में।”

BSB

2 So David went there with his two wives, Ahinoam of Jezreel and Abigail the widow of Nabal of Carmel.

HINIRV

2 तब दाऊद यिज्रेली अहीनोअम, और कर्मेली नाबाल की स्त्री अबीगैल नामक, अपनी दोनों पत्नियों समेत वहाँ गया।

BSB

3 David also took the men who were with him, each with his household, and they settled in the towns near Hebron.

HINIRV

3 दाऊद अपने साथियों को भी एक-एक के घराने समेत वहाँ ले गया; और वे हेब्रोन के गाँवों में रहने लगे।

BSB

4 Then the men of Judah came to Hebron, and there they anointed David king over the house of Judah. And they told David, “It was the men of Jabesh-gilead who buried Saul.”

HINIRV

4 और यहूदी लोग गए, और वहाँ दाऊद का अभिषेक किया कि वह यहूदा के घराने का राजा हो। जब दाऊद को यह समाचार मिला, कि जिन्होंने शाऊल को मिट्टी दी वे गिलाद के याबेश नगर के लोग हैं।

BSB

5 So David sent messengers to the men of Jabesh-gilead to tell them, “The LORD bless you, because you showed this kindness to Saul your lord when you buried him.

HINIRV

5 तब दाऊद ने दूतों से गिलाद के याबेश के लोगों के पास यह कहला भेजा, “यहोवा की आशीष तुम पर हो, क्योंकि तुम ने अपने प्रभु शाऊल पर यह कृपा करके उसको मिट्टी दी।

BSB

6 Now may the LORD show you loving devotion and faithfulness, and I will also show you the same favor because you have done this.

HINIRV

6 इसलिए अब यहोवा तुम से कृपा और सच्चाई का बर्ताव करे; और मैं भी तुम्हारी इस भलाई का बदला तुम को दूँगा, क्योंकि तुम ने यह काम किया है।

BSB

7 Now then, be strong and courageous, for though Saul your lord is dead, the house of Judah has anointed me as their king.”

HINIRV

7 अब हियाव बाँधो, और पुरुषार्थ करो; क्योंकि तुम्हारा प्रभु शाऊल मर गया, और यहूदा के घराने ने अपने ऊपर राजा होने को मेरा अभिषेक किया है।”

BSB

8 Meanwhile, Abner son of Ner, the commander of Saul’s army, took Saul’s son Ish-bosheth, moved him to Mahanaim,

HINIRV

8 परन्तु नेर का पुत्र अब्नेर जो शाऊल का प्रधान सेनापति था, उसने शाऊल के पुत्र ईशबोशेत को संग ले पार जाकर महनैम में पहुँचाया;

BSB

9 and made him king over Gilead, Asher, Jezreel, Ephraim, and Benjamin—over all Israel.

HINIRV

9 और उसे गिलाद अशूरियों के देश, यिज्रेल, एप्रैम, बिन्यामीन, वरन् समस्त इस्राएल प्रदेश पर राजा नियुक्त किया।

BSB

10 Saul’s son Ish-bosheth was forty years old when he began to reign over Israel, and he reigned for two years. The house of Judah, however, followed David.

HINIRV

10 शाऊल का पुत्र ईशबोशेत चालीस वर्ष का था जब वह इस्राएल पर राज्य करने लगा, और दो वर्ष तक राज्य करता रहा। परन्तु यहूदा का घराना दाऊद के पक्ष में रहा।

BSB

11 And the length of time that David was king in Hebron over the house of Judah was seven years and six months.

HINIRV

11 और दाऊद का हेब्रोन में यहूदा के घराने पर राज्य करने का समय साढ़े सात वर्ष था।

BSB

12 One day Abner son of Ner and the servants of Ish-bosheth son of Saul marched out from Mahanaim to Gibeon.

HINIRV

12 नेर का पुत्र अब्नेर, और शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के जन, महनैम से गिबोन को आए।

BSB

13 So Joab son of Zeruiah and the servants of David marched out and met them by the pool of Gibeon. And the two groups took up positions on opposite sides of the pool.

HINIRV

13 तब सरूयाह का पुत्र योआब, और दाऊद के जन, हेब्रोन से निकलकर उनसे गिबोन के जलकुण्ड के पास मिले; और दोनों दल उस जलकुण्ड के एक-एक ओर बैठ गए।

BSB

14 Then Abner said to Joab, “Let us have the young men get up and compete before us.” “Let them get up,” Joab replied.

HINIRV

14 तब अब्नेर ने योआब से कहा, “जवान लोग उठकर हमारे सामने खेलें।” योआब ने कहा, “वे उठें।”

BSB

15 So they got up and were counted off—twelve for Benjamin and Ish-bosheth son of Saul, and twelve for David.

HINIRV

15 तब वे उठे, और बिन्यामीन, अर्थात् शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के पक्ष के लिये बारह जन गिनकर निकले, और दाऊद के जनों में से भी बारह निकले।

BSB

16 Then each man grabbed his opponent by the head and thrust his sword into his opponent’s side, and they all fell together. So this place, which is in Gibeon, is called Helkath-hazzurim.

HINIRV

16 और उन्होंने एक दूसरे का सिर पकड़कर अपनी-अपनी तलवार एक दूसरे के पाँजर में भोंक दी; और वे एक ही संग मरे। इससे उस स्थान का नाम हेल्कथस्सूरीम पड़ा, वह गिबोन में है।

BSB

17 The battle that day was intense, and Abner and the men of Israel were defeated by the servants of David.

HINIRV

17 उस दिन बड़ा घोर युद्ध हुआ; और अब्नेर और इस्राएल के पुरुष दाऊद के जनों से हार गए।

BSB

18 The three sons of Zeruiah were there: Joab, Abishai, and Asahel. Now Asahel was fleet of foot like a wild gazelle,

HINIRV

18 वहाँ योआब, अबीशै, और असाहेल नामक सरूयाह के तीनों पुत्र थे। असाहेल जंगली हिरन के समान वेग से दौड़नेवाला था।

BSB

19 and he chased Abner, not turning to the right or to the left in his pursuit.

HINIRV

19 तब असाहेल अब्नेर का पीछा करने लगा, और उसका पीछा करते हुए न तो दाहिनी ओर मुड़ा न बाईं ओर।

BSB

20 And Abner glanced back and said, “Is that you, Asahel?” “It is,” Asahel replied.

HINIRV

20 अब्नेर ने पीछे फिरके पूछा, “क्या तू असाहेल है?” उसने कहा, “हाँ मैं वही हूँ।”

BSB

21 So Abner told him, “Turn to your right or to your left, seize one of the young men, and take his equipment for yourself.” But Asahel would not stop chasing him.

HINIRV

21 अब्नेर ने उससे कहा, “चाहे दाहिनी, चाहे बाईं ओर मुड़, किसी जवान को पकड़कर उसका कवच ले ले।” परन्तु असाहेल ने उसका पीछा न छोड़ा।

BSB

22 Once again, Abner warned Asahel, “Stop chasing me. Why should I strike you to the ground? How could I show my face to your brother Joab?”

HINIRV

22 अब्नेर ने असाहेल से फिर कहा, “मेरा पीछा छोड़ दे; मुझ को क्यों तुझे मारकर मिट्टी में मिला देना पड़े? ऐसा करके मैं तेरे भाई योआब को अपना मुख कैसे दिखाऊँगा?”

BSB

23 But Asahel refused to turn away. So Abner thrust the butt of his spear into his stomach, and it came out his back, and he fell dead on the spot. And every man paused when he came to the place where Asahel had fallen and died.

HINIRV

23 तो भी उसने हट जाने को मना किया; तब अब्नेर ने अपने भाले की पिछाड़ी उसके पेट में ऐसे मारी, कि भाला आर-पार होकर पीछे निकला; और वह वहीं गिरकर मर गया। जितने लोग उस स्थान पर आए जहाँ असाहेल गिरकर मर गया, वहाँ वे सब खड़े रहे।

BSB

24 But Joab and Abishai pursued Abner. By sunset, they had gone as far as the hill of Ammah opposite Giah on the way to the wilderness of Gibeon.

HINIRV

24 परन्तु योआब और अबीशै अब्नेर का पीछा करते रहे; और सूर्य डूबते-डूबते वे अम्माह नामक उस पहाड़ी तक पहुँचे, जो गिबोन के जंगल के मार्ग में गीह के सामने है।

BSB

25 The Benjamites rallied to Abner, formed a single unit, and took their stand atop a hill.

HINIRV

25 और बिन्यामीनी अब्नेर के पीछे होकर एक दल हो गए, और एक पहाड़ी की चोटी पर खड़े हुए।

BSB

26 Then Abner called out to Joab: “Must the sword devour forever? Do you not realize that this will only end in bitterness? How long before you tell the troops to stop pursuing their brothers?”

HINIRV

26 तब अब्नेर योआब को पुकारके कहने लगा, “क्या तलवार सदा मारती रहे? क्या तू नहीं जानता कि इसका फल दुःखदाई होगा? तू कब तक अपने लोगों को आज्ञा न देगा, कि अपने भाइयों का पीछा छोड़कर लौटो?”

BSB

27 “As surely as God lives,” Joab replied, “if you had not spoken up, the troops would have continued pursuing their brothers until morning.”

HINIRV

27 योआब ने कहा, “परमेश्वर के जीवन की शपथ, कि यदि तू न बोला होता, तो निःसन्देह लोग सवेरे ही चले जाते, और अपने-अपने भाई का पीछा न करते।”

BSB

28 So Joab blew the ram’s horn, and all the troops stopped; they no longer pursued Israel or continued to fight.

HINIRV

28 तब योआब ने नरसिंगा फूँका; और सब लोग ठहर गए, और फिर इस्राएलियों का पीछा न किया, और लड़ाई फिर न की।

BSB

29 And all that night Abner and his men marched through the Arabah. They crossed the Jordan, marched all morning, and arrived at Mahanaim.

HINIRV

29 अब्नेर अपने जनों समेत उसी दिन रातों-रात अराबा से होकर गया; और यरदन के पार हो समस्त बित्रोन देश में होकर महनैम में पहुँचा।

BSB

30 When Joab returned from pursuing Abner, he gathered all the troops. In addition to Asahel, nineteen of David’s servants were missing,

HINIRV

30 योआब अब्नेर का पीछा छोड़कर लौटा; और जब उसने सब लोगों को इकट्ठा किया, तब क्या देखा, कि दाऊद के जनों में से उन्नीस पुरुष और असाहेल भी नहीं हैं।

BSB

31 but they had struck down 360 Benjamites who were with Abner.

HINIRV

31 परन्तु दाऊद के जनों ने बिन्यामीनियों और अब्नेर के जनों को ऐसा मारा कि उनमें से तीन सौ साठ जन मर गए।

BSB

32 And they took Asahel and buried him in his father’s tomb in Bethlehem. Then Joab and his men marched all night and reached Hebron at daybreak.

HINIRV

32 और उन्होंने असाहेल को उठाकर उसके पिता के कब्रिस्तान में, जो बैतलहम में था, मिट्टी दी। तब योआब अपने जनों समेत रात भर चलकर पौ फटते-फटते हेब्रोन में पहुँचा।

Questions about 2 Samuel 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.