2 Samuel 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now when Ish-bosheth son of Saul heard that Abner had died in Hebron, he lost courage, and all Israel was dismayed. | HINCV 1 अबनेर की मृत्यु का समाचार सुनकर इश-बोशेथ का साहस जाता रहा, और सारे इस्राएल में निराशा छा गई. |
| BSB 2 Saul’s son had two men who were leaders of raiding parties. One was named Baanah and the other Rechab; they were sons of Rimmon the Beerothite of the tribe of Benjamin—Beeroth is considered part of Benjamin, | HINCV 2 शाऊल के पुत्र के छापामार दलों के दो प्रधान थे: बाअनाह और रेखाब. ये दोनों बिन्यामिन प्रदेश के बएरोथ नगरवासी रिम्मोन नामक व्यक्ति के पुत्र थे. बीरोथ नगर बिन्यामिन प्रदेश का हिस्सा माना जाता था, |
| BSB 3 because the Beerothites fled to Gittaim and have lived there as foreigners to this day. | HINCV 3 बीरोथवासियों को पलायन कर गित्ताईम नगर में जा बसना पड़ा, और वे वहां आज तक परदेशी ही माने जाते हैं. |
| BSB 4 And Jonathan son of Saul had a son who was lame in his feet. He was five years old when the report about Saul and Jonathan came from Jezreel. His nurse picked him up and fled, but as she was hurrying to escape, he fell and became lame. His name was Mephibosheth. | HINCV 4 शाऊल के पुत्र योनातन के एक पुत्र था, जो पैरों से विकलांग था. जब येज़्रील से शाऊल और योनातन से संबंधित समाचार उन्हें दिया गया, वह सिर्फ पांच वर्ष का था. उसकी सेविका उसे लेकर भाग रही थी; उतावली में वह गिर पड़ा और विकलांग रह गया. उसका नाम मेफ़िबोशेथ था. |
| BSB 5 Now Rechab and Baanah, the sons of Rimmon the Beerothite, set out and arrived at the house of Ish-bosheth in the heat of the day, while the king was taking his midday nap. | HINCV 5 बीरोथवासी रिम्मोन के दोनों पुत्रों, रेखाब और बाअनाह ने यात्रा प्रारंभ की, और वे इश-बोशेथ के आवास पर उस समय जा पहुंचे जब दिन की गर्मी के समय इश-बोशेथ विश्राम कर रहा था. |
| BSB 6 They entered the interior of the house as if to get some wheat, and they stabbed him in the stomach. Then Rechab and his brother Baanah slipped away. | HINCV 6 वे भवन के बीचवाले कमरे में कुछ इस ढंग से जा पहुंचे मानो वे वहां गेहूं लेने आए थे. वहां उन्होंने इश-बोशेथ के पेट में वार कर दिया. यह करके रेखाब और उसका भाई बाअनाह भाग निकले. |
| BSB 7 They had entered the house while Ish-bosheth was lying on his bed, and having stabbed and killed him, they beheaded him, took his head, and traveled all night by way of the Arabah. | HINCV 7 जब उन्होंने भवन में प्रवेश किया, इश-बोशेथ अपने कमरे में बिछौने पर लेटे हुए थे. उन्होंने उन पर वार किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. इसके बाद उन्होंने उनका सिर काट लिया और उसे लेकर वे सारी रात अराबाह मार्ग पर चलते रहे. |
| BSB 8 They brought the head of Ish-bosheth to David at Hebron and said to the king, “Here is the head of Ish-bosheth son of Saul, your enemy who sought your life. Today the LORD has granted vengeance to my lord the king against Saul and his offspring.” | HINCV 8 इश-बोशेथ के सिर को लेकर दावीद के पास हेब्रोन जा पहुंचे और उन्हें यह सूचना दी, “यह देखिए, आपके शत्रु शाऊल के पुत्र इश-बोशेथ का सिर, जो आपके प्राणों के प्यासे रहे थे. अब आज याहवेह ने राजा, मेरे स्वामी को शाऊल और उनके वंशजों का बदला दे दिया है.” |
| BSB 9 But David answered Rechab and his brother Baanah, the sons of Rimmon the Beerothite, “As surely as the LORD lives, who has redeemed my life from all distress, | HINCV 9 दावीद ने बीरोथवासी रिम्मोन के पुत्रों रेखाब और उसके भाई बाअनाह को उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ, जिन्होंने मेरे जीवन को सभी पीड़ाओं से छुड़ाया है, |
| BSB 10 when someone told me, ‘Look, Saul is dead,’ and thought he was a bearer of good news, I seized him and put him to death at Ziklag. That was his reward for his news! | HINCV 10 जब उस व्यक्ति ने आकर मुझे सूचना दी, सुनिए, ‘शाऊल की मृत्यु हो चुकी है,’ वह यह समझ रहा था कि वह मेरे लिए शुभ संदेश लेकर आया है, मैंने उसे पकड़ा और उसका वध कर दिया, यह ज़िकलाग की घटना है. उसके द्वारा लाए गए समाचार का ईनाम मैंने उसे इस रीति से दिया था. |
| BSB 11 How much more, when wicked men kill a righteous man in his own house and on his own bed, shall I not now require his blood from your hands and remove you from the earth!” | HINCV 11 अब यह विचार करो कि और कितनी अधिक होगी वह प्रतिक्रिया, जब दुष्ट व्यक्तियों ने एक धर्मी व्यक्ति की हत्या उसके घर में जाकर उसके बिछौने पर की है. क्या सही नहीं कि उसके रक्त का बदला तुम्हीं से लेकर तुम्हें पृथ्वी पर से मिटा दूं!” |
| BSB 12 So David commanded his young men, and they killed Rechab and Baanah. They cut off their hands and feet and hung their bodies by the pool in Hebron, but they took the head of Ish-bosheth and buried it in Abner’s tomb in Hebron. | HINCV 12 तब दावीद ने युवाओं को आदेश दिया और उन्होंने उन दोनों की हत्या कर दी, उनके हाथ और पांव काटकर उनके शव हेब्रोन के ताल के निकट लटका दिए. मगर उन्होंने इश-बोशेथ के सिर को हेब्रोन में अबनेर की कब्र में गाड़ दिया. |
Questions about 2 Samuel 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.