Daniel 7

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 In the first year of the reign of Belshazzar over Babylon, Daniel had a dream, and visions passed through his mind as he lay on his bed. He wrote down the dream, and this is the summary of his account.

HINCV

1 बाबेल के राजा बैलशत्सर के शासन के पहले साल में, दानिएल जब अपने पलंग पर लेटा हुआ था, तो उसने एक स्वप्न तथा मन में दर्शन देखे. उसने अपने स्वप्न के सारांश को लिख लिया.

BSB

2 Daniel declared: “In my vision in the night I looked, and suddenly the four winds of heaven were churning up the great sea.

HINCV

2 दानिएल ने कहा: “रात में मैंने अपने दर्शन में देखा कि आकाश से चारों दिशाओं से महासागर पर मंथन हवा चलने लगी.

BSB

3 Then four great beasts came up out of the sea, each one different from the others:

HINCV

3 तब चार बड़े-बड़े पशु समुद्र से निकले, और ये एक दूसरे से भिन्‍न थे.

BSB

4 The first beast was like a lion, and it had the wings of an eagle. I watched until its wings were torn off and it was lifted up from the ground and made to stand on two feet like a man and given the mind of a man.

HINCV

4 “पहला पशु सिंह के समान था, जिसके गरुड़ के समान पंख थे. मेरे देखते ही देखते उसके पंखों को नोच डाला गया और उसे भूमि पर से उठाकर मनुष्य के समान दो पैरों पर खड़ा किया गया, और उसे एक मनुष्य का मन दिया गया.

BSB

5 Suddenly another beast appeared, which looked like a bear. It was raised up on one of its sides, and it had three ribs in its mouth between its teeth. So it was told, ‘Get up and gorge yourself on flesh!’

HINCV

5 “उसके बाद मैंने दूसरे पशु को देखा, जो भालू के समान दिखता था, उसे उसके एक तरफ से उठाया गया, और उसके मुंह में उसके दांतों के बीच तीन पसलियां थी. उसे कहा गया, ‘उठ और संतुष्ट होते तक मांस खा!’

BSB

6 Next, as I watched, suddenly another beast appeared. It was like a leopard, and on its back it had four wings like those of a bird. The beast also had four heads, and it was given authority to rule.

HINCV

6 “उसके बाद, मैंने एक दूसरे पशु को देखा, जो चीते के समान दिखता था. और उसकी पीठ पर पक्षी के समान चार पंख थे. इस पशु के चार सिर थे, और उसे शासन करने का अधिकार दिया गया.

BSB

7 After this, as I watched in my vision in the night, suddenly a fourth beast appeared, and it was terrifying—dreadful and extremely strong—with large iron teeth. It devoured and crushed; then it trampled underfoot whatever was left. It was different from all the beasts before it, and it had ten horns.

HINCV

7 “उसके बाद, रात को मैंने अपने दर्शन में एक चौथे पशु को देखा, जो भयंकर, डरावना और बहुत शक्तिशाली था. इसके बड़े-बड़े लोहे के दांत थे. वह अपने शिकार को दबाकर खा जाता था और जो कुछ बच जाता था, उसे पांव से कुचल डालता था. वह इसके पहले के सब पशुओं से भिन्‍न था, और इसके दस सींग थे.

BSB

8 While I was contemplating the horns, suddenly another horn, a little one, came up among them, and three of the first horns were uprooted before it. This horn had eyes like those of a man and a mouth that spoke words of arrogance.

HINCV

8 “जब मैं इन सींगों के बारे में सोच ही रहा था, कि मैंने देखा उन सींगों के बीच एक और छोटा सींग था, और इस सींग के निकलने से वहां पहले के तीन सींग अपने जड़ से उखड़ गए. मैंने देखा कि इस सींग में मनुष्य के समान आंखें थी और एक मुंह भी था जो घमंड से भरी बातें कर रहा था.

BSB

9 As I continued to watch, thrones were set in place, and the Ancient of Days took His seat. His clothing was white as snow, and the hair of His head was like pure wool. His throne was flaming with fire, and its wheels were all ablaze.

HINCV

9 “जैसे कि मैंने देखा, “वहां सिंहासन रखे गए, और वह अति प्राचीन अपने आसन पर बैठा. उसके कपड़े हिम के समान सफेद थे; उसके सिर के बाल शुद्ध ऊन की तरह थे. उसका सिंहासन आग से ज्वालामय था, और सिंहासन के पहियों से लपटें निकल रही थी.

BSB

10 A river of fire was flowing, coming out from His presence. Thousands upon thousands attended Him, and myriads upon myriads stood before Him. The court was convened, and the books were opened.

HINCV

10 उसके सामने से एक आग का दरिया निकलकर बह रहा था. हजारों हजार लोग उसकी सेवा में लगे थे; लाखों लोग उसके सामने खड़े थे. तब न्यायाधीश बैठ गये, और पुस्तकें खोली गईं.

BSB

11 Then I kept watching because of the arrogant words the horn was speaking. As I continued to watch, the beast was slain, and its body was destroyed and thrown into the blazing fire.

HINCV

11 “वह सींग घमंड से भरी बातें कर रहा था इसलिये मैं उधर लगातार देखता रहा. मैं तब तक देखता रहा जब तक कि उसका वध करके उसके शरीर को नष्ट न कर दिया गया और धधकती आग में न फेंक दिया गया.

BSB

12 As for the rest of the beasts, their dominion was removed, but they were granted an extension of life for a season and a time.

HINCV

12 (दूसरे पशुओं का अधिकार छीन लिया गया था, पर कुछ समय के लिये उन्हें प्राण दान दिया गया था.)

BSB

13 In my vision in the night I continued to watch, and I saw One like the Son of Man coming with the clouds of heaven. He approached the Ancient of Days and was led into His presence.

HINCV

13 “रात को मैंने अपने दर्शन में देखा कि मनुष्य के पुत्र के समान कोई आकाश के बादलों के साथ आ रहा था. वह अति प्राचीन के पास आया और उसे उनके सामने लाया गया.

BSB

14 And He was given dominion, glory, and kingship, that the people of every nation and language should serve Him. His dominion is an everlasting dominion that will not pass away, and His kingdom is one that will never be destroyed.

HINCV

14 उसे अधिकार, महिमा और सर्वोच्च शक्ति दी गई; सब जाति और हर भाषा के लोग उसकी आराधना किए. उसका प्रभुत्व चिरस्थायी है, जो कभी खत्म नहीं होगा, और उसका राज्य ऐसा राज्य है, जो कभी नाश न होगा.

BSB

15 I, Daniel, was grieved in my spirit, and the visions in my mind alarmed me.

HINCV

15 “मैं, दानिएल, मन में बहुत व्याकुल हुआ, और जो दर्शन मैंने अपने मन में देखा, उससे मैं विचलित हो गया.

BSB

16 I approached one of those who were standing there, and I asked him the true meaning of all this. So he told me the interpretation of these things:

HINCV

16 वहां खड़े लोगों में से एक के पास मैं गया और उससे इन सारी बातों का अर्थ पूछा. “उसने यह कहकर मुझे इन बातों का अर्थ बताया:

BSB

17 ‘These four great beasts are four kings who will arise from the earth.

HINCV

17 ‘चार बड़े पशु चार राजा हैं, जिनका पृथ्वी पर उदय होगा.

BSB

18 But the saints of the Most High will receive the kingdom and possess it forever—yes, forever and ever.’

HINCV

18 पर सर्वोच्च परमेश्वर के पवित्र लोगों को ही राज्य मिलेगा और वे उसे अपने अधिकार में सदाकाल तक रखेंगे—जी हां, सदाकाल तक.’

BSB

19 Then I wanted to know the true meaning of the fourth beast, which was different from all the others—extremely terrifying—devouring and crushing with iron teeth and bronze claws, then trampling underfoot whatever was left.

HINCV

19 “तब मेरे मन में उस चौथे पशु के अर्थ को जानने की इच्छा हुई, जो दूसरे सारे पशुओं से भिन्‍न था और जो अपने लोहे के दांतों और कांसे के पंजों के साथ बहुत डरावना था—वह पशु जो अपने शिकार को दबाकर खा जाता था और बचे हुए भाग को अपने पांवों से कुचल डालता था.

BSB

20 I also wanted to know about the ten horns on its head and the other horn that came up, before which three of them fell—the horn whose appearance was more imposing than the others, with eyes and with a mouth that spoke words of arrogance.

HINCV

20 मुझे इन बातों का भी अर्थ जानने की इच्छा हुई; उसके सिर के दस सींग, और वह दूसरा सींग, जिसके निकल आने से, वहां के पहले के तीन सींग गिर गए—यह सींग जो दूसरे सीगों से ज्यादा रोबदार दिखता था और जिसकी आंखें और एक मुंह था, जिससे वह घमंड से भरी बातें करता था.

BSB

21 As I watched, this horn was waging war against the saints and prevailing against them,

HINCV

21 जैसा कि मैंने देखा, कि वह सींग पवित्र लोगों से युद्ध कर रहा था और उनको तब तक हराता रहा,

BSB

22 until the Ancient of Days arrived and pronounced judgment in favor of the saints of the Most High, and the time came for them to possess the kingdom.

HINCV

22 जब तक कि अति प्राचीन ने आकर सर्वोच्च परमेश्वर के पवित्र लोगों के पक्ष में न्याय का फैसला न दे दिया, और वह समय आया, जब उन्होंने राज्य पर अधिकार कर लिया.

BSB

23 This is what he said: ‘The fourth beast is a fourth kingdom that will appear on the earth, different from all the other kingdoms, and it will devour the whole earth, trample it down, and crush it.

HINCV

23 “उसने मुझे यह अर्थ बताया: ‘वह चौथा पशु एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर प्रगट होगा. यह दूसरे सब राज्यों से भिन्‍न होगा. यह सारी पृथ्वी को रौंदते और कुचलते हुए नाश कर डालेगा.

BSB

24 And the ten horns are ten kings who will rise from this kingdom. After them another king, different from the earlier ones, will rise and subdue three kings.

HINCV

24 वे दस सींग दस राजा हैं, जो इस राज्य से आएंगे. उनके बाद, एक दूसरा राजा आयेगा, जो पहले के राजाओं से भिन्‍न होगा; वह तीन राजाओं को अपने अधीन कर लेगा.

BSB

25 He will speak out against the Most High and oppress the saints of the Most High, intending to change the appointed times and laws; and the saints will be given into his hand for a time, and times, and half a time.

HINCV

25 वह सर्वोच्च परमेश्वर के विरुद्ध बोलेगा और उसके पवित्र लोगों को सताएगा और ठहराए गये समयों और कानूनों को बदलने की कोशिश करेगा. पवित्र लोग एक समय, समयों और आधा समय के लिए उसके अधीन कर दिए जाएंगे.

BSB

26 But the court will convene, and his dominion will be taken away and completely destroyed forever.

HINCV

26 “ ‘पर न्यायाधीश बैठेंगे, और उसकी शक्ति उससे छीन ली जाएगी और उसे हमेशा के लिये पूरी तरह नाश कर दिया जाएगा.

BSB

27 Then the sovereignty, dominion, and greatness of the kingdoms under all of heaven will be given to the people, the saints of the Most High. His kingdom will be an everlasting kingdom, and all rulers will serve and obey Him.’

HINCV

27 तब सर्वोच्च परमेश्वर के पवित्र लोगों को आकाश के नीचे के सब राज्यों की सत्ता, शक्ति और महानता दे दी जाएगी. उसका राज्य सदाकाल तक बना रहनेवाला राज्य होगा, और सब शासक उसकी आराधना करेंगे और उसकी बात मानेंगे.’

BSB

28 Thus ends the matter. As for me, Daniel, my thoughts troubled me greatly, and my face turned pale. But I kept the matter to myself.”

HINCV

28 “यहां उस विषय का अंत होता है. मैं, दानिएल, अपने विचारों से बहुत व्याकुल हो गया, और मेरा चेहरा पीला पड़ गया, पर यह बात मैं अपने मन में ही रखी.”

Questions about Daniel 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.