Deuteronomy 14

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 You are sons of the LORD your God; do not cut yourselves or shave your foreheads on behalf of the dead,

HINIRV

1 “तुम अपने परमेश्वर यहोवा के पुत्र हो; इसलिए मरे हुओं के कारण न तो अपना शरीर चीरना, और न भौहों के बाल मुण्डाना । (रोम. 9:4)

BSB

2 for you are a people holy to the LORD your God. The LORD has chosen you to be a people for His prized possession out of all the peoples on the face of the earth.

HINIRV

2 क्योंकि तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये एक पवित्र प्रजा है, और यहोवा ने तुझको पृथ्वी भर के समस्त देशों के लोगों में से अपनी निज सम्पत्ति होने के लिये चुन लिया है। (तीतु. 2:14, 1 पत. 2:9)

BSB

3 You must not eat any detestable thing.

HINIRV

3 “तू कोई घिनौनी वस्तु न खाना।

BSB

4 These are the animals that you may eat: The ox, the sheep, the goat,

HINIRV

4 जो पशु तुम खा सकते हो वे ये हैं, अर्थात् गाय-बैल, भेड़-बकरी,

BSB

5 the deer, the gazelle, the roe deer, the wild goat, the ibex, the antelope, and the mountain sheep.

HINIRV

5 हिरन, चिकारा, मृग, जंगली बकरी, साबर, नीलगाय, और बनैली भेड़।

BSB

6 You may eat any animal that has a split hoof divided in two and that chews the cud.

HINIRV

6 अतः पशुओं में से जितने पशु चिरे या फटे खुरवाले और पागुर करनेवाले होते हैं उनका माँस तुम खा सकते हो।

BSB

7 But of those that chew the cud or have a completely divided hoof, you are not to eat the following: the camel, the rabbit, or the rock badger. Although they chew the cud, they do not have a divided hoof. They are unclean for you,

HINIRV

7 परन्तु पागुर करनेवाले या चिरे खुरवालों में से इन पशुओं को, अर्थात् ऊँट, खरगोश, और शापान को न खाना, क्योंकि ये पागुर तो करते हैं परन्तु चिरे खुर के नहीं होते, इस कारण वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं।

BSB

8 as well as the pig; though it has a divided hoof, it does not chew the cud. It is unclean for you. You must not eat its meat or touch its carcass.

HINIRV

8 फिर सूअर, जो चिरे खुर का तो होता है परन्तु पागुर नहीं करता, इस कारण वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है। तुम न तो इनका माँस खाना, और न इनकी लोथ छूना।

BSB

9 Of all the creatures that live in the water, you may eat anything with fins and scales,

HINIRV

9 “फिर जितने जलजन्तु हैं उनमें से तुम इन्हें खा सकते हो, अर्थात् जितनों के पंख और छिलके होते हैं।

BSB

10 but you may not eat anything that does not have fins and scales; it is unclean for you.

HINIRV

10 परन्तु जितने बिना पंख और छिलके के होते हैं उन्हें तुम न खाना; क्योंकि वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं।

BSB

11 You may eat any clean bird,

HINIRV

11 “सब शुद्ध पक्षियों का माँस तो तुम खा सकते हो।

BSB

12 but these you may not eat: the eagle, the bearded vulture, the black vulture,

HINIRV

12 परन्तु इनका माँस न खाना, अर्थात् उकाब, हड़फोड़, कुरर;

BSB

13 the red kite, the falcon, any kind of kite,

HINIRV

13 गरूड़, चील और भाँति-भाँति के शाही;

BSB

14 any kind of raven,

HINIRV

14 और भाँति-भाँति के सब काग;

BSB

15 the ostrich, the screech owl, the gull, any kind of hawk,

HINIRV

15 शुतुर्मुर्ग, तहमास, जलकुक्कट, और भाँति-भाँति के बाज;

BSB

16 the little owl, the great owl, the white owl,

HINIRV

16 छोटा और बड़ा दोनों जाति का उल्लू, और घुग्घू;

BSB

17 the desert owl, the osprey, the cormorant,

HINIRV

17 धनेश, गिद्ध, हाड़गील;

BSB

18 the stork, any kind of heron, the hoopoe, or the bat.

HINIRV

18 सारस, भाँति-भाँति के बगुले, हुदहुद, और चमगादड़।

BSB

19 All flying insects are unclean for you; they may not be eaten.

HINIRV

19 और जितने रेंगनेवाले जन्तु हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; वे खाए न जाएँ।

BSB

20 But you may eat any clean bird.

HINIRV

20 परन्तु सब शुद्ध पंखवालों का माँस तुम खा सकते हो।

BSB

21 You are not to eat any carcass; you may give it to the foreigner residing within your gates, and he may eat it, or you may sell it to a foreigner. For you are a holy people belonging to the LORD your God. You must not cook a young goat in its mother’s milk.

HINIRV

21 “जो अपनी मृत्यु से मर जाए उसे तुम न खाना; उसे अपने फाटकों के भीतर किसी परदेशी को खाने के लिये दे सकते हो, या किसी पराए के हाथ बेच सकते हो; परन्तु तू तो अपने परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्र प्रजा है। बकरी का बच्चा उसकी माता के दूध में न पकाना।

BSB

22 You must be sure to set aside a tenth of all the produce brought forth each year from your fields.

HINIRV

22 “बीज की सारी उपज में से जो प्रतिवर्ष खेत में उपजे उसका दशमांश अवश्य अलग करके रखना।

BSB

23 And you are to eat a tenth of your grain, new wine, and oil, and the firstborn of your herds and flocks, in the presence of the LORD your God at the place He will choose as a dwelling for His Name, so that you may learn to fear the LORD your God always.

HINIRV

23 और जिस स्थान को तेरा परमेश्वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उसमें अपने अन्न, और नये दाखमधु, और टटके तेल का दशमांश, और अपने गाय-बैलों और भेड़-बकरियों के पहलौठे अपने परमेश्वर यहोवा के सामने खाया करना; जिससे तुम उसका भय नित्य मानना सीखोगे।

BSB

24 But if the distance is too great for you to carry that with which the LORD your God has blessed you, because the place where the LORD your God will choose to put His Name is too far away,

HINIRV

24 परन्तु यदि वह स्थान जिसको तेरा परमेश्वर यहोवा अपना नाम बनाएँ रखने के लिये चुन लेगा बहुत दूर हो, और इस कारण वहाँ की यात्रा तेरे लिये इतनी लम्बी हो कि तू अपने परमेश्वर यहोवा की आशीष से मिली हुई वस्तुएँ वहाँ न ले जा सके,

BSB

25 then exchange it for money, take the money in your hand, and go to the place the LORD your God will choose.

HINIRV

25 तो उसे बेचकर, रुपये को बाँध, हाथ में लिये हुए उस स्थान पर जाना जो तेरा परमेश्वर यहोवा चुन लेगा,

BSB

26 Then you may spend the money on anything you desire: cattle, sheep, wine, strong drink, or anything you wish. You are to feast there in the presence of the LORD your God and rejoice with your household.

HINIRV

26 और वहाँ गाय-बैल, या भेड़-बकरी, या दाखमधु, या मदिरा, या किसी भाँति की वस्तु क्यों न हो, जो तेरा जी चाहे, उसे उसी रुपये से मोल लेकर अपने घराने समेत अपने परमेश्वर यहोवा के सामने खाकर आनन्द करना।

BSB

27 And do not neglect the Levite within your gates, since he has no portion or inheritance among you.

HINIRV

27 और अपने फाटकों के भीतर के लेवीय को न छोड़ना, क्योंकि तेरे साथ उसका कोई भाग या अंश न होगा।

BSB

28 At the end of every three years, bring a tenth of all your produce for that year and lay it up within your gates.

HINIRV

28 “तीन-तीन वर्ष के बीतने पर तीसरे वर्ष की उपज का सारा दशमांश निकालकर अपने फाटकों के भीतर इकट्ठा कर रखना;

BSB

29 Then the Levite (because he has no portion or inheritance among you), the foreigner, the fatherless, and the widow within your gates may come and eat and be satisfied. And the LORD your God will bless you in all the work of your hands.

HINIRV

29 तब लेवीय जिसका तेरे संग कोई निज भाग या अंश न होगा वह, और जो परदेशी, और अनाथ, और विधवाएँ तेरे फाटकों के भीतर हों, वे भी आकर पेट भर खाएँ; जिससे तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे सब कामों में तुझे आशीष दे।

Questions about Deuteronomy 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.