Deuteronomy 21

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 If one is found slain, lying in a field in the land that the LORD your God is giving you to possess, and it is not known who killed him,

HINIRV

1 “यदि उस देश के मैदान में जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है किसी मारे हुए का शव पड़ा हुआ मिले, और उसको किसने मार डाला है यह पता न चले,

BSB

2 your elders and judges must come out and measure the distance from the victim to the neighboring cities.

HINIRV

2 तो तेरे पुरनिये और न्यायी निकलकर उस शव के चारों ओर के एक-एक नगर की दूरी को नापें;

BSB

3 Then the elders of the city nearest the victim shall take a heifer that has never been yoked or used for work,

HINIRV

3 तब जो नगर उस शव के सबसे निकट ठहरे, उसके पुरनिये एक ऐसी बछिया ले ले, जिससे कुछ काम न लिया गया हो, और जिस पर जूआ कभी न रखा गया हो।

BSB

4 bring the heifer to a valley with running water that has not been plowed or sown, and break its neck there by the stream.

HINIRV

4 तब उस नगर के पुरनिये उस बछिया को एक बारहमासी नदी की ऐसी तराई में जो न जोती और न बोई गई हो ले जाएँ, और उसी तराई में उस बछिया का गला तोड़ दें।

BSB

5 And the priests, the sons of Levi, shall come forward, for the LORD your God has chosen them to serve Him and pronounce blessings in His name and to give a ruling in every dispute and case of assault.

HINIRV

5 और लेवीय याजक भी निकट आएँ, क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा ने उनको चुन लिया है कि उसकी सेवा टहल करें और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें, और उनके कहने के अनुसार हर एक झगड़े और मारपीट के मुकद्दमे का निर्णय हो।

BSB

6 Then all the elders of the city nearest the victim shall wash their hands by the stream over the heifer whose neck has been broken,

HINIRV

6 फिर जो नगर उस शव के सबसे निकट ठहरे, उसके सब पुरनिए उस बछिया के ऊपर जिसका गला तराई में तोड़ा गया हो अपने-अपने हाथ धोकर कहें, (मत्ती 27:24)

BSB

7 and they shall declare, “Our hands did not shed this blood, nor did our eyes see it.

HINIRV

7 ‘यह खून हमने नहीं किया, और न यह काम हमारी आँखों के सामने हुआ है।

BSB

8 Accept this atonement, O LORD, for Your people Israel whom You have redeemed, and do not hold the shedding of innocent blood against them.” And the bloodshed will be atoned for.

HINIRV

8 इसलिए, हे यहोवा, अपनी छुड़ाई हुई इस्राएली प्रजा का पाप ढाँपकर निर्दोष खून का पाप अपनी इस्राएली प्रजा के सिर पर से उतार।’ तब उस खून के दोष से उनको क्षमा कर दिया जाएगा।

BSB

9 So you shall purge from among you the guilt of shedding innocent blood, since you have done what is right in the eyes of the LORD.

HINIRV

9 इस प्रकार वह काम करके जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है तू निर्दोष के खून का दोष अपने मध्य में से दूर करना।

BSB

10 When you go to war against your enemies and the LORD your God delivers them into your hand and you take them captive,

HINIRV

10 “जब तू अपने शत्रुओं से युद्ध करने को जाए, और तेरा परमेश्वर यहोवा उन्हें तेरे हाथ में कर दे, और तू उन्हें बन्दी बना ले,

BSB

11 if you see a beautiful woman among them, and you desire her and want to take her as your wife,

HINIRV

11 तब यदि तू बन्दियों में किसी सुन्दर स्त्री को देखकर उस पर मोहित हो जाए, और उससे ब्याह कर लेना चाहे,

BSB

12 then you shall bring her into your house. She must shave her head, trim her nails,

HINIRV

12 तो उसे अपने घर के भीतर ले आना, और वह अपना सिर मुँड़ाएँ, नाखून कटाएँ,

BSB

13 and put aside the clothing of her captivity. After she has lived in your house a full month and mourned her father and mother, you may have relations with her and be her husband, and she shall be your wife.

HINIRV

13 और अपने बन्धन के वस्त्र उतारकर तेरे घर में महीने भर रहकर अपने माता पिता के लिये विलाप करती रहे; उसके बाद तू उसके पास जाना, और तू उसका पति और वह तेरी पत्नी बने।

BSB

14 And if you are not pleased with her, you are to let her go wherever she wishes. But you must not sell her for money or treat her as a slave, since you have dishonored her.

HINIRV

14 फिर यदि वह तुझको अच्छी न लगे, तो जहाँ वह जाना चाहे वहाँ उसे जाने देना; उसको रुपया लेकर कहीं न बेचना, और तेरा उससे शारीरिक सम्बंध था, इस कारण उससे दासी के समान व्यवहार न करना।

BSB

15 If a man has two wives, one beloved and the other unloved, and both bear him sons, but the unloved wife has the firstborn son,

HINIRV

15 “यदि किसी पुरुष की दो पत्नियाँ हों, और उसे एक प्रिय और दूसरी अप्रिय हो, और प्रिया और अप्रिय दोनों स्त्रियाँ बेटे जनें, परन्तु जेठा अप्रिय का हो,

BSB

16 when that man assigns his inheritance to his sons he must not appoint the son of the beloved wife as the firstborn over the son of the unloved wife.

HINIRV

16 तो जब वह अपने पुत्रों को अपनी सम्पत्ति का बँटवारा करे, तब यदि अप्रिय का बेटा जो सचमुच जेठा है यदि जीवित हो, तो वह प्रिया के बेटे को जेठांस न दे सकेगा;

BSB

17 Instead, he must acknowledge the firstborn, the son of his unloved wife, by giving him a double portion of all that he has. For that son is the firstfruits of his father’s strength; the right of the firstborn belongs to him.

HINIRV

17 वह यह जानकर कि अप्रिय का बेटा मेरे पौरूष का पहला फल है, और जेठे का अधिकार उसी का है, उसी को अपनी सारी सम्पत्ति में से दो भाग देकर जेठांसी माने।

BSB

18 If a man has a stubborn and rebellious son who does not obey his father and mother and does not listen to them when disciplined,

HINIRV

18 “यदि किसी का हठीला और विद्रोही बेटा हो, जो अपने माता-पिता की बात न माने, किन्तु ताड़ना देने पर भी उनकी न सुने,

BSB

19 his father and mother are to lay hold of him and bring him to the elders of his city, to the gate of his hometown,

HINIRV

19 तो उसके माता-पिता उसे पकड़कर अपने नगर से बाहर फाटक के निकट नगर के पुरनियों के पास ले जाएँ,

BSB

20 and say to the elders, “This son of ours is stubborn and rebellious; he does not obey us. He is a glutton and a drunkard.”

HINIRV

20 और वे नगर के पुरनियों से कहें, ‘हमारा यह बेटा हठीला और दंगैत है, यह हमारी नहीं सुनता; यह उड़ाऊ और पियक्कड़ है।’

BSB

21 Then all the men of his city will stone him to death. So you must purge the evil from among you, and all Israel will hear and be afraid.

HINIRV

21 तब उस नगर के सब पुरुष उसको पथराव करके मार डालें, इस रीति से तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना, तब सारे इस्राएली सुनकर भय खाएँगे।

BSB

22 If a man has committed a sin worthy of death, and he is executed, and you hang his body on a tree,

HINIRV

22 “फिर यदि किसी से प्राणदण्ड के योग्य कोई पाप हुआ हो जिससे वह मार डाला जाए, और तू उसके शव को वृक्ष पर लटका दे,

BSB

23 you must not leave the body on the tree overnight, but you must be sure to bury him that day, because anyone who is hung on a tree is under God’s curse. You must not defile the land that the LORD your God is giving you as an inheritance.

HINIRV

23 तो वह शव रात को वृक्ष पर टँगा न रहे, अवश्य उसी दिन उसे मिट्टी देना, क्योंकि जो लटकाया गया हो वह परमेश्वर की ओर से श्रापित ठहरता है; इसलिए जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तेरा भाग करके देता है उस भूमि को अशुद्ध न करना। (मत्ती 27:57,58, प्रेरि. 5:30)

Questions about Deuteronomy 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.