Deuteronomy 33
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the blessing that Moses the man of God pronounced upon the Israelites before his death. | HINCV 1 अपनी मृत्यु के पहले मोशेह ने, जो परमेश्वर के जन थे, इस्राएलियों को इन शब्दों में आशीर्वाद दिए. |
| BSB 2 He said: “The LORD came from Sinai and dawned upon us from Seir; He shone forth from Mount Paran and came with myriads of holy ones, with flaming fire at His right hand. | HINCV 2 उन्होंने कहा: “याहवेह सीनायी से आ गए और सेईर से उन पर सूर्योदय के समान प्रकट हुए; पारान पर्वत से उन्होंने अपनी रोशनी बिखेरी, और वह दस हज़ार पवित्र प्राणियों के बीच में दिखाई दिए, उनके दाएं हाथ से उन पर बिजली कौंध गई. |
| BSB 3 Surely You love the people; all the holy ones are in Your hand, and they sit down at Your feet; each receives Your words— | HINCV 3 वस्तुतः वह तो अपनी प्रजा से प्रेम ही करते हैं. याहवेह, आपके सभी पवित्र प्राणी आपके अधीन हैं, वे आपके चरणों में बैठ, आपकी आज्ञा स्वीकार करते हैं. |
| BSB 4 the law that Moses gave us, the possession of the assembly of Jacob. | HINCV 4 मोशेह से हमें व्यवस्था प्राप्त हुआ है, यह याकोब के वंशजों का खजाना है. |
| BSB 5 So the LORD became King in Jeshurun when the leaders of the people gathered, when the tribes of Israel came together. | HINCV 5 जब सारी प्रजा के प्रधान इकट्ठा हुए थे, जब इस्राएल के सारे गोत्र वहां थे, याहवेह यशुरून में शासक थे. |
| BSB 6 Let Reuben live and not die, nor his men be few.” | HINCV 6 “रियूबेन जीवित रहे, उसकी मृत्यु न हो, और न ही उसके गोत्र की गिनती कम हो.” |
| BSB 7 And concerning Judah he said: “O LORD, hear the cry of Judah and bring him to his people. With his own hands he defends his cause, but may You be a help against his foes.” | HINCV 7 यहूदाह के लिए मोशेह के वचन थे: “याहवेह, यहूदाह की विनती सुनिए, उसे अपने लोगों तक ले आइए. उसके हाथों को मजबूत कर दीजिए, आप ही उसके शत्रुओं के विरुद्ध उसकी सहायता बने रहें!” |
| BSB 8 Concerning Levi he said: “Give Your Thummim to Levi and Your Urim to Your godly one, whom You tested at Massah and contested at the waters of Meribah. | HINCV 8 लेवी के विषय में मोशेह के वचन थे, “याहवेह, आपका थुम्मीम और आपका उरीम आपके विश्वासयोग्य लोगों के अधिकार में बना रहे, जिसे आप मस्साह में परख चुके हैं, जिसके साथ आपने मेरिबाह जल के सोते पर वाद-विवाद किया था; |
| BSB 9 He said of his father and mother, ‘I do not consider them.’ He disregarded his brothers and did not know his own sons, for he kept Your word and maintained Your covenant. | HINCV 9 जिसने अपने पिता और अपनी माता के विषय में कहा था, ‘वे मेरे लिए कोई नहीं हैं.’ उसने अपने भाइयों को भी नहीं अपनाया, और न ही अपनी ही संतान को, क्योंकि वे आपके आदेश के पालक बने रहे, उन्होंने आपकी वाचा का सम्मान बनाए रखा. |
| BSB 10 He will teach Your ordinances to Jacob and Your law to Israel; he will set incense before You and whole burnt offerings on Your altar. | HINCV 10 वे ही हैं, जो याकोब को आपके नियमों की शिक्षा देंगे, और इस्राएल को आपके विधान की. वे आपके सामने धूप जलाएंगे, और आपकी वेदी पर पूरी होमबलि भी. |
| BSB 11 Bless his substance, O LORD, and accept the work of his hands. Smash the loins of those who rise against him, and of his foes so they can rise no more.” | HINCV 11 याहवेह, उसकी संपदा को समृद्धि प्रदान कीजिए, उसके हाथों के परिश्रम को स्वीकार कीजिए; उसके शत्रुओं की कमर को चूर-चूर कर दीजिए, कि वे कभी उठ न सकें.” |
| BSB 12 Concerning Benjamin he said: “May the beloved of the LORD rest secure in Him; God shields him all day long, and upon His shoulders he rests.” | HINCV 12 बिन्यामिन के विषय में मोशेह ने कहा: “याहवेह का प्रिय, यह गोत्र उनके द्वारा दी गई सुरक्षा में रहता रहे, याहवेह उसे हमेशा सुरक्षा प्रदान करते रहते हैं, मानो वे याहवेह के दोनों कांधों के बीच सुरक्षित हैं.” |
| BSB 13 Concerning Joseph he said: “May his land be blessed by the LORD with the precious dew from heaven above and the deep waters that lie beneath, | HINCV 13 योसेफ़ के संबंध में मोशेह ने कहा: “याहवेह द्वारा उसका देश समृद्धि प्राप्त करता जाए, स्वर्ग की सर्वोत्तम वस्तुओं और ओस के द्वारा, और वह जल जो पृथ्वी की गहराई से उत्पन्न होता है; |
| BSB 14 with the bountiful harvest from the sun and the abundant yield of the seasons, | HINCV 14 सूर्य के प्रभाव से उत्पन्न उत्तम फल, और ऋतुओं में प्राप्त उत्तम उपज; |
| BSB 15 with the best of the ancient mountains and the bounty of the everlasting hills, | HINCV 15 सदा से प्रतिष्ठित पर्वतों से प्राप्त फल और सदा की पहाड़ियों से प्राप्त सर्वोत्तम वस्तुएं; |
| BSB 16 with the choice gifts of the land and everything in it, and with the favor of Him who dwelt in the burning bush. May these rest on the head of Joseph and crown the brow of the prince of his brothers. | HINCV 16 पृथ्वी की भरपूरी में से सर्वोत्तम वस्तुएं, और उनकी कृपादृष्टि, जो जलती हुई झाड़ी में प्रकट हुई. यह सब योसेफ़ के सिर पर उतर जाए, उसके सिर पर जो अपने भाइयों से अधिक यशस्वी हुआ. |
| BSB 17 His majesty is like a firstborn bull, and his horns are like those of a wild ox. With them he will gore the nations, even to the ends of the earth. Such are the myriads of Ephraim, and such are the thousands of Manasseh.” | HINCV 17 उसका वैभव वैसा ही है, जैसा सांड़ के पहिलौठे का; उसके सींग जंगली सांड़ के सींगों समान हैं. इनके प्रयोग से वह राष्ट्रों को घायल करेगा, उन्हें एक ही समय पर पृथ्वी के छोर तक हकाल देगा. ये ही हैं एफ्राईम के दस हज़ार; यही हैं मनश्शेह के हज़ार.” |
| BSB 18 Concerning Zebulun he said: “Rejoice, Zebulun, in your journeys, and Issachar, in your tents. | HINCV 18 मोशेह के वचन ज़ेबुलून के लिए ये थे, “ज़ेबुलून, तुम्हारी यात्राएं तुम्हारे लिए खुशी का विषय बनी रहें. इस्साखार, तुम अपने शिविरों में ही उल्लास करते रहो. |
| BSB 19 They will call the peoples to a mountain; there they will offer sacrifices of righteousness. For they will feast on the abundance of the seas and the hidden treasures of the sand.” | HINCV 19 वे लोगों को पर्वतों पर आमंत्रित करेंगे वहां वे उपयुक्त बलि चढ़ाएंगे; वे महासागर से उत्पन्न की भरपूरी के स्वामी होंगे, वे बालू में छुपे हुए खजाने प्राप्त करेंगे.” |
| BSB 20 Concerning Gad he said: “Blessed is he who enlarges the domain of Gad! He lies down like a lion and tears off an arm or a head. | HINCV 20 गाद के लिए मोशेह ने कहा: “धन्य है गाद का विस्तार! गाद का जीवन सिंह के समान है, वह भुजा को फाड़ देता है और खोपड़ी को भी. |
| BSB 21 He chose the best land for himself, because a ruler’s portion was reserved for him there. He came with the leaders of the people; he administered the LORD’s justice and His ordinances for Israel.” | HINCV 21 उसने तो सबसे अच्छी भूमि अपने लिए चुन ली है, क्योंकि वही शासक के लिए तय अंश आरक्षित था; उसने गोत्रपिताओं के साथ आकर, इस्राएल के लिए याहवेह के नियमों और याहवेह के न्याय का पालन किया.” |
| BSB 22 Concerning Dan he said: “Dan is a lion’s cub, leaping out of Bashan.” | HINCV 22 दान के विषय में मोशेह ने कहा: “दान तो सिंह का बच्चा है, जो बाशान से छलांग लगाता है.” |
| BSB 23 Concerning Naphtali he said: “Naphtali is abounding with favor, full of the blessing of the LORD; he shall take possession of the sea and the south.” | HINCV 23 नफताली के लिए मोशेह के वचन थे: “नफताली, तुम याहवेह की दी हुई समृद्धि में उनकी कृपादृष्टि में संतुष्ट हो; तुम जाकर सागर और दक्षिण क्षेत्र पर अधिकार कर लो.” |
| BSB 24 And concerning Asher he said: “May Asher be the most blessed of sons; may he be the most favored among his brothers and dip his foot in oil. | HINCV 24 आशेर के लिए मोशेह ने कहा: “आशेर तो याकोब के अन्य पुत्रों से अधिक धन्य है; उसे उसके भाइयों की भी कृपादृष्टि प्राप्त हो. उसके पांव तेल में जा पड़े. |
| BSB 25 May the bolts of your gate be iron and bronze, and may your strength match your days.” | HINCV 25 तुम्हारे फाटकों पर लोहे और कांस्य की शलाकाएं होंगी, तुम्हारा बल उतना ही होगा, जितने होंगे उम्र के साल. |
| BSB 26 “There is none like the God of Jeshurun, who rides the heavens to your aid, and the clouds in His majesty. | HINCV 26 “कोई भी नहीं है यशुरून के परमेश्वर के तुल्य, जो तुम्हारी सहायता के लिए आकाशमंडल में और अपनी भव्यता में बादलों में आना-जाना करते हैं. |
| BSB 27 The eternal God is your dwelling place, and underneath are the everlasting arms. He drives out the enemy before you, giving the command, ‘Destroy him!’ | HINCV 27 वह परमेश्वर, जो सनातन हैं, एक आसरा हैं, और उसके नीचे हैं वे भुजाएं, जो हमेशा के लिए हैं, याहवेह ने ही उस शत्रु को तुम्हारे सामने से खदेड़ दिया, और आदेश दिया, ‘नाश हो जाओ!’ |
| BSB 28 So Israel dwells securely; the fountain of Jacob lives untroubled in a land of grain and new wine, where even the heavens drip with dew. | HINCV 28 इसलिये अब इस्राएल का रहना सुरक्षा में है; याकोब का स्रोत अब अलग हो गया है. अब वह उस देश में बस चुका है, जो अन्न और नए अंगूरों के रस से भरा एक देश है, उस पर तो आकाश भी ओस वृष्टि करता है. |
| BSB 29 Blessed are you, O Israel! Who is like you, a people saved by the LORD? He is the shield that protects you, the sword in which you boast. Your enemies will cower before you, and you shall trample their high places.” | HINCV 29 इस्राएल! तुम धन्य हो, कौन है तुम्हारे समान, जिसे याहवेह ने ही मुक्त किया है? जो तुम्हारी सहायता की ढाल हैं, और तुम्हारे वैभव की तलवार! तब तुम्हारे सामने तुम्हारे शत्रु दुबक जाएंगे, तब तुम उनके पूजा स्थलों को रौंद डालोगे.” |
Questions about Deuteronomy 33? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.