Deuteronomy 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Moses summoned all Israel and said to them: Hear, O Israel, the statutes and ordinances that I declare in your hearing this day. Learn them and observe them carefully.

HINCV

1 फिर मोशेह ने सारे इस्राएल को बुलाकर कहा: सुनो, इस्राएल, आज मैं तुम्हारे सामने ये विधियां और नियम इस उद्देश्य से पेश कर रहा हूं, कि तुम इन्हें सुनकर कर सावधानीपूर्वक इनका पालन करें.

BSB

2 The LORD our God made a covenant with us at Horeb.

HINCV

2 होरेब पर्वत पर याहवेह, हमारे परमेश्वर ने हमसे वाचा बांधी थी.

BSB

3 He did not make this covenant with our fathers, but with all of us who are alive here today.

HINCV

3 यह वाचा याहवेह ने हमारे पूर्वज से नहीं, बल्कि हम सभी के साथ, जो आज यहां जीवित हैं, बांधी है.

BSB

4 The LORD spoke with you face to face out of the fire on the mountain.

HINCV

4 उस पर्वत पर याहवेह ने आग में होकर तुमसे आमने-सामने बातें की.

BSB

5 At that time I was standing between the LORD and you to declare to you the word of the LORD, because you were afraid of the fire and would not go up the mountain. And He said:

HINCV

5 उस अवसर पर मैं याहवेह और तुम्हारे बीच खड़ा हुआ था. तुम तो निकट आने के विचार से ही डर गए थे, तब मैं तुम्हारे लिए याहवेह की बातों को स्पष्ट करते हुए घोषित करता जा रहा था. आग के भय से तुम ऊपर नहीं जाना चाह रहे थे. याहवेह ने कहा था:

BSB

6 “I am the LORD your God, who brought you out of the land of Egypt, out of the house of slavery.

HINCV

6 “मैं ही हूं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर, जिसने तुम्हें मिस्र देश के बंधन से छुड़ाया.

BSB

7 You shall have no other gods before Me.

HINCV

7 “मेरे अलावा तुम किसी दूसरे को ईश्वर नहीं मानोगे.

BSB

8 You shall not make for yourself an idol in the form of anything in the heavens above, on the earth below, or in the waters beneath.

HINCV

8 तुम अपने लिए न तो आकाश की, न पृथ्वी की, और न जल की किसी वस्तु की मूर्ति बनाना.

BSB

9 You shall not bow down to them or worship them; for I, the LORD your God, am a jealous God, visiting the iniquity of the fathers on their children to the third and fourth generations of those who hate Me,

HINCV

9 न इनमें से किसी को दंडवत करना और न उसकी आराधना करना; मैं, याहवेह, जो तुम्हारा परमेश्वर हूं, जलन रखनेवाला परमेश्वर हूं, जो मुझे अस्वीकार करते हैं, मैं उनके पापों का प्रतिफल उनके बेटों, पोतों और परपोतों तक को दूंगा,

BSB

10 but showing loving devotion to a thousand generations of those who love Me and keep My commandments.

HINCV

10 किंतु उन हजारों पीढ़ियों पर, जिन्हें मुझसे प्रेम है तथा जो मेरे आदेशों का पालन करते हैं, अपनी करुणा प्रकट करता रहूंगा.

BSB

11 You shall not take the name of the LORD your God in vain, for the LORD will not leave anyone unpunished who takes His name in vain.

HINCV

11 तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के नाम का गलत इस्तेमाल नहीं करोगे, क्योंकि याहवेह उस व्यक्ति को बिना दंड दिए नहीं छोड़ेंगे, जो याहवेह का नाम व्यर्थ में लेता है.

BSB

12 Observe the Sabbath day by keeping it holy, as the LORD your God has commanded you.

HINCV

12 शब्बाथ को पवित्र दिन के रूप में मानना, जैसा कि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर का आदेश है.

BSB

13 Six days you shall labor and do all your work,

HINCV

13 छः दिन मेहनत करते हुए तुम अपने सारे काम पूरे कर लोगे,

BSB

14 but the seventh day is a Sabbath to the LORD your God, on which you must not do any work—neither you, nor your son or daughter, nor your manservant or maidservant, nor your ox or donkey or any of your livestock, nor the foreigner within your gates, so that your manservant and maidservant may rest as you do.

HINCV

14 मगर सातवां दिन याहवेह तुम्हारे परमेश्वर का शब्बाथ है; इस दिन तुम कोई भी काम नहीं करोगे; तुम, तुम्हारे पुत्र-पुत्रियां, तुम्हारे पुरुष अथवा महिला सेवक न तुम्हारे गधे अथवा तुम्हारे सारे पशु अथवा तुम्हारे यहां रहनेवाले विदेशी, कि तुम्हारे सेवक-सेविकाएं भी तुम्हारे समान विश्राम कर सकें.

BSB

15 Remember that you were a slave in the land of Egypt, and that the LORD your God brought you out of there with a mighty hand and an outstretched arm. That is why the LORD your God has commanded you to keep the Sabbath day.

HINCV

15 तुम्हें याद रखना है कि तुम खुद मिस्र देश में दास थे और याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें वहां से अपनी बलवंत भुजा बढ़ाकर निकाला है; इसलिये याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें आदेश दिया है, कि शब्बाथ दिवस का पालन किया जाए.

BSB

16 Honor your father and your mother, as the LORD your God has commanded you, so that your days may be long and that it may go well with you in the land that the LORD your God is giving you.

HINCV

16 याहवेह, अपने परमेश्वर के आदेश के अनुसार अपने पिता अपनी माता का आदर करना, कि तुम लंबी आयु के हो जाओ और उस देश में तुम्हारा भला हो, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें दे रहे हैं.

BSB

17 You shall not murder.

HINCV

17 तुम मानव हत्या नहीं करना.

BSB

18 You shall not commit adultery.

HINCV

18 तुम व्यभिचार नहीं करना.

BSB

19 You shall not steal.

HINCV

19 तुम चोरी नहीं करना.

BSB

20 You shall not bear false witness against your neighbor.

HINCV

20 तुम अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठी गवाही नहीं देना.

BSB

21 You shall not covet your neighbor’s wife. You shall not covet your neighbor’s house or field, or his manservant or maidservant, or his ox or donkey, or anything that belongs to your neighbor.”

HINCV

21 तुम अपने पड़ोसी की पत्नी का लालच नहीं करना, और न तुम अपने पड़ोसी के घर का, उसके खेत का, न किसी सेवक, सेविका का; अथवा उसके बैल अथवा गधे का; उसकी किसी भी वस्तु का लालच नहीं करना.”

BSB

22 The LORD spoke these commandments in a loud voice to your whole assembly out of the fire, the cloud, and the deep darkness on the mountain; He added nothing more. And He wrote them on two tablets of stone and gave them to me.

HINCV

22 यह सब याहवेह ने उस पर्वत पर आग, बादल और गहरे अंधकार में से ऊंचे शब्द में तुम सभी से, अर्थात् इकट्ठी हुई महासभा से, कहे थे, इसमें उन्होंने और कुछ भी नहीं जोड़ा. इसके बाद उन्होंने यह सब दो पट्टियों पर उकेर कर मुझे दे दिया.

BSB

23 And when you heard the voice out of the darkness while the mountain was blazing with fire, all the heads of your tribes and your elders approached me,

HINCV

23 और फिर, जब तुमने उस तमस में से वह स्वर सुना, जब वह पर्वत आग में धधक रहा था, तब तुम सभी गोत्रपिता और प्रधान मेरे पास आ गए,

BSB

24 and you said, “Behold, the LORD our God has shown us His glory and greatness, and we have heard His voice out of the fire. Today we have seen that a man can live even if God speaks with him.

HINCV

24 और तुमने मुझसे विनती की, “सुनिए, याहवेह, हमारे परमेश्वर ने हम पर अपना तेज, अपनी प्रभुता दिखा दी है, हमने आग के बीच से उनकी आवाज भी सुन ली है; आज हमने साक्षात देख लिया है, कि परमेश्वर मनुष्य से बातचीत करते हैं, फिर भी मनुष्य जीवित रह जाता है.

BSB

25 But now, why should we die? For this great fire will consume us, and we will die, if we hear the voice of the LORD our God any longer.

HINCV

25 मगर अब, क्या यह ज़रूरी है कि हमारी मृत्यु हो? क्योंकि यह प्रचंड आग हमें चट करने पर है; अब यदि हमें याहवेह, हमारे परमेश्वर का स्वर और अधिक सुनना पड़ जाए, तो हमारी मृत्यु तय है.

BSB

26 For who of all flesh has heard the voice of the living God speaking out of the fire, as we have, and survived?

HINCV

26 क्योंकि, क्या यह कभी भी सुना गया है, कि किसी मनुष्य ने उस आग के बीच से जीवित परमेश्वर की आवाज सुनी हो, जिस प्रकार हमने सुनी और जीवित रह गया हो?

BSB

27 Go near and listen to all that the LORD our God says. Then you can tell us everything the LORD our God tells you; we will listen and obey.”

HINCV

27 आप ही पास जाकर सुन लीजिए, कि याहवेह हमारे परमेश्वर क्या कह रहे हैं; इसके बाद यहां लौटकर हमारे सामने वह बात दोहरा दीजिए, जो याहवेह हमारे परमेश्वर ने आपसे वहां कही है, हम वह सब सुनकर उसका पालन करेंगे.”

BSB

28 And the LORD heard the words you spoke to me, and He said to me, “I have heard the words that these people have spoken to you. They have done well in all that they have spoken.

HINCV

28 याहवेह ने तुम्हारे द्वारा मेरे सामने रखा प्रस्ताव सुना, तब याहवेह ने मुझसे कहा, “मैंने इन लोगों द्वारा भेजा प्रस्ताव सुन लिया है, जो उन्होंने तुम्हारे सामने प्रस्तुत किया है. उनकी यह बात सही है.

BSB

29 If only they had such a heart to fear Me and keep all My commandments always, so that it might be well with them and with their children forever.

HINCV

29 सही होगा कि उनमें ऐसी सच्चाई हो कि उनके हृदय में मेरे प्रति भय बना रहे, और वे हमेशा ही मेरे आदेशों का पालन करते रहें, कि उनका और उनकी संतान का सदा-सर्वदा भला ही होता रहे!

BSB

30 Go and tell them: ‘Return to your tents.’

HINCV

30 “जाकर उन्हें आदेश दो, अपने-अपने शिविरों में लौट जाओ.

BSB

31 But you stand here with Me, that I may speak to you all the commandments and statutes and ordinances you are to teach them to follow in the land that I am giving them to possess.”

HINCV

31 मगर तुम यहां मेरे ही पास खड़े रहो, कि मैं तुम्हारे सामने वे सभी आदेश, नियम और विधियां स्पष्ट कर सकूं, जिनकी तुम्हें उन्हें शिक्षा देनी है, कि वे इनका उस देश में जाकर पालन कर सकें, जिस देश मैं उन्हें अधिकार करने के लिए दे रहा हूं.”

BSB

32 So be careful to do as the LORD your God has commanded you; you are not to turn aside to the right or to the left.

HINCV

32 तब तुम सावधानीपूर्वक उन सभी आदेशों का पालन करोगे, जिसका आदेश याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने दिया है; न तो तुम दाएं मुड़ोगे, न बाएं.

BSB

33 You must walk in all the ways that the LORD your God has commanded you, so that you may live and prosper and prolong your days in the land that you will possess.

HINCV

33 जो मार्ग याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें दिखाया है, तुम सिर्फ उसी पर आगे बढ़ते जाओगे, कि तुम जीवित रह सको और तुम्हारा भला हो, कि तुम जिस देश पर अधिकार करोगे, उसमें तुम लंबी आयु के होते जाओ.

Questions about Deuteronomy 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.