Ezekiel 14
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then some of the elders of Israel came and sat down before me. | HINIRV 1 फिर इस्राएल के कितने पुरनिये मेरे पास आकर मेरे सामने बैठ गए। |
| BSB 2 And the word of the LORD came to me, saying, | HINIRV 2 तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, |
| BSB 3 “Son of man, these men have set up idols in their hearts and put wicked stumbling blocks before their faces. Should I consult with them in any way? | HINIRV 3 “हे मनुष्य के सन्तान, इन पुरुषों ने तो अपनी मूरतें अपने मन में स्थापित की, और अपने अधर्म की ठोकर अपने सामने रखी है; फिर क्या वे मुझसे कुछ भी पूछने पाएँगे? |
| BSB 4 Therefore speak to them and tell them that this is what the Lord GOD says: ‘When any Israelite sets up idols in his heart and puts a wicked stumbling block before his face, and then comes to the prophet, I the LORD will answer him according to his great idolatry, | HINIRV 4 इसलिए तू उनसे कह, प्रभु यहोवा यह कहता है: इस्राएल के घराने में से जो कोई अपनी मूर्तियाँ अपने मन में स्थापित करके, और अपने अधर्म की ठोकर अपने सामने रखकर भविष्यद्वक्ता के पास आए, उसको, मैं यहोवा, उसकी बहुत सी मूरतों के अनुसार ही उत्तर दूँगा, |
| BSB 5 so that I may take hold of the hearts of the people of Israel. For because of their idols, they are all estranged from Me.’ | HINIRV 5 जिससे इस्राएल का घराना, जो अपनी मूर्तियाँ के द्वारा मुझे त्याग कर दूर हो गया है, उन्हें मैं उन्हीं के मन के द्वारा फँसाऊँगा। |
| BSB 6 Therefore tell the house of Israel that this is what the Lord GOD says: ‘Repent and turn away from your idols; turn your faces away from all your abominations. | HINIRV 6 “इसलिए इस्राएल के घराने से कह, प्रभु यहोवा यह कहता है: फिरो और अपनी मूर्तियाँ को पीठ के पीछे करो; और अपने सब घृणित कामों से मुँह मोड़ो। |
| BSB 7 For when any Israelite or any foreigner dwelling in Israel separates himself from Me, sets up idols in his heart, and puts a wicked stumbling block before his face, and then comes to the prophet to inquire of Me, I the LORD will answer him Myself. | HINIRV 7 क्योंकि इस्राएल के घराने में से और उसके बीच रहनेवाले परदेशियों में से भी कोई क्यों न हो, जो मेरे पीछे हो लेना छोड़कर अपनी मूर्तियाँ अपने मन में स्थापित करे, और अपने अधर्म की ठोकर अपने सामने रखे, और तब मुझसे अपनी कोई बात पूछने के लिये भविष्यद्वक्ता के पास आए, तो उसको मैं यहोवा आप ही उत्तर दूँगा। |
| BSB 8 I will set My face against that man and make him a sign and a proverb; I will cut him off from among My people. Then you will know that I am the LORD. | HINIRV 8 मैं उस मनुष्य के विरुद्ध होकर उसको विस्मित करूँगा, और चिन्ह ठहराऊँगा; और उसकी कहावत चलाऊँगा और उसे अपनी प्रजा में से नाश करूँगा; तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ। |
| BSB 9 But if the prophet is enticed to speak a message, then it was I the LORD who enticed him, and I will stretch out My hand against him and destroy him from among My people Israel. | HINIRV 9 यदि भविष्यद्वक्ता ने धोखा खाकर कोई वचन कहा हो, तो जानो कि मुझ यहोवा ने उस भविष्यद्वक्ता को धोखा दिया है; और मैं अपना हाथ उसके विरुद्ध बढ़ाकर उसे अपनी प्रजा इस्राएल में से नाश करूँगा। |
| BSB 10 They will bear their punishment—the punishment of the inquirer will be the same as that of the prophet— | HINIRV 10 वे सब लोग अपने-अपने अधर्म का बोझ उठाएँगे, अर्थात् जैसा भविष्यद्वक्ता से पूछनेवाले का अधर्म ठहरेगा, वैसा ही भविष्यद्वक्ता का भी अधर्म ठहरेगा। |
| BSB 11 in order that the house of Israel may no longer stray from Me and no longer defile themselves with all their transgressions. Then they will be My people and I will be their God, declares the Lord GOD.’” | HINIRV 11 ताकि इस्राएल का घराना आगे को मेरे पीछे हो लेना न छोड़े और न अपने भाँति-भाँति के अपराधों के द्वारा आगे को अशुद्ध बने; वरन् वे मेरी प्रजा बनें और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँ, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।” |
| BSB 12 And the word of the LORD came to me, saying, | HINIRV 12 तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, |
| BSB 13 “Son of man, if a land sins against Me by acting unfaithfully, and I stretch out My hand against it to cut off its supply of food, to send famine upon it, and to cut off from it both man and beast, | HINIRV 13 “हे मनुष्य के सन्तान, जब किसी देश के लोग मुझसे विश्वासघात करके पापी हो जाएँ, और मैं अपना हाथ उस देश के विरुद्ध बढ़ाकर उसका अन्नरूपी आधार दूर करूँ, और उसमें अकाल डालकर उसमें से मनुष्य और पशु दोनों को नाश करूँ, |
| BSB 14 then even if these three men—Noah, Daniel, and Job—were in it, their righteousness could deliver only themselves, declares the Lord GOD. | HINIRV 14 तब चाहे उसमें नूह, दानिय्येल और अय्यूब ये तीनों पुरुष हों, तो भी वे अपने धार्मिकता के द्वारा केवल अपने ही प्राणों को बचा सकेंगे; प्रभु यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 15 Or if I send wild beasts through the land to leave it childless and desolate, with no man passing through it for fear of the beasts, | HINIRV 15 यदि मैं किसी देश में दुष्ट जन्तु भेजूँ जो उसको निर्जन करके उजाड़ कर डालें, और जन्तुओं के कारण कोई उसमें होकर न जाएँ, |
| BSB 16 then as surely as I live, declares the Lord GOD, even if these three men were in it, they could not deliver their own sons or daughters. They alone would be delivered, but the land would be desolate. | HINIRV 16 तो चाहे उसमें वे तीन पुरुष हों, तो भी प्रभु यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, न वे पुत्रों को और न पुत्रियों को बचा सकेंगे; वे ही अकेले बचेंगे; परन्तु देश उजाड़ हो जाएगा। |
| BSB 17 Or if I bring a sword against that land and say, ‘Let a sword pass through it,’ so that I cut off from it both man and beast, | HINIRV 17 यदि मैं उस देश पर तलवार खींचकर कहूँ, ‘हे तलवार उस देश में चल;’ और इस रीति मैं उसमें से मनुष्य और पशु नाश करूँ, |
| BSB 18 then as surely as I live, declares the Lord GOD, even if these three men were in it, they could not deliver their own sons or daughters. They alone would be delivered. | HINIRV 18 तब चाहे उसमें वे तीन पुरुष भी हों, तो भी प्रभु यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, न तो वे पुत्रों को और न पुत्रियों को बचा सकेंगे, वे ही अकेले बचेंगे। |
| BSB 19 Or if I send a plague into that land and pour out My wrath upon it through bloodshed, cutting off from it both man and beast, | HINIRV 19 यदि मैं उस देश में मरी फैलाऊँ और उस पर अपनी जलजलाहट भड़काकर उसका लहू ऐसा बहाऊँ कि वहाँ के मनुष्य और पशु दोनों नाश हों, |
| BSB 20 then as surely as I live, declares the Lord GOD, even if Noah, Daniel, and Job were in it, they could not deliver their own sons or daughters. Their righteousness could deliver only themselves. | HINIRV 20 तो चाहे नूह, दानिय्येल और अय्यूब भी उसमें हों, तो भी, प्रभु यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, वे न पुत्रों को और न पुत्रियों को बचा सकेंगे, अपने धार्मिकता के द्वारा वे केवल अपने ही प्राणों को बचा सकेंगे। |
| BSB 21 For this is what the Lord GOD says: ‘How much worse will it be when I send against Jerusalem My four dire judgments—sword, famine, wild beasts, and plague—in order to cut off from it both man and beast? | HINIRV 21 “क्योंकि प्रभु यहोवा यह कहता है: मैं यरूशलेम पर अपने चारों दण्ड पहुँचाऊँगा, अर्थात् तलवार, अकाल, दुष्ट जन्तु और मरी, जिनसे मनुष्य और पशु सब उसमें से नाश हों। (प्रका. 6:8) |
| BSB 22 Yet, behold, some survivors will be left in it—sons and daughters who will be brought out. They will come out to you, and when you see their conduct and actions, you will be comforted regarding the disaster I have brought upon Jerusalem—all that I have brought upon it. | HINIRV 22 तो भी उसमें थोड़े से पुत्र-पुत्रियाँ बचेंगी जो वहाँ से निकालकर तुम्हारे पास पहुँचाई जाएँगी, और तुम उनके चाल चलन और कामों को देखकर उस विपत्ति के विषय में जो मैं यरूशलेम पर डालूँगा, वरन् जितनी विपत्ति मैं उस पर डालूँगा, उस सब के विषय में शान्ति पाओगे। |
| BSB 23 They will bring you consolation when you see their conduct and actions, and you will know that it was not without cause that I have done all these things within it,’ declares the Lord GOD.” | HINIRV 23 जब तुम उनका चाल चलन और काम देखो, तब वे तुम्हारी शान्ति के कारण होंगे; और तुम जान लोगे कि मैंने यरूशलेम में जो कुछ किया, वह बिना कारण नहीं किया, प्रभु यहोवा की यही वाणी हैं।” |
Questions about Ezekiel 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.