Ezekiel 21
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 1 याहवेह का यह वचन मेरे पास आया: |
| BSB 2 “Son of man, set your face against Jerusalem and preach against the sanctuaries. Prophesy against the land of Israel | HINCV 2 “हे मनुष्य के पुत्र, अपना चेहरा येरूशलेम के विरुद्ध करो और पवित्र स्थान के विरुद्ध प्रचार करो. इस्राएल देश के विरुद्ध भविष्यवाणी करो. |
| BSB 3 and tell her that this is what the LORD says: ‘I am against you, and I will draw My sword from its sheath and cut off from you both the righteous and the wicked. | HINCV 3 और उस देश से कहो: ‘याहवेह का यह कहना है: हे इस्राएल, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं. मैं अपनी तलवार म्यान से निकालूंगा और तुममें से धर्मी और दुष्ट दोनों को मार डालूंगा. |
| BSB 4 Because I will cut off both the righteous and the wicked, My sword will be unsheathed against everyone from south to north. | HINCV 4 क्योंकि मैं धर्मी और दुष्ट दोनों को मार डालने वाला हूं, इसलिये मेरी तलवार दक्षिण से लेकर उत्तर तक सब मनुष्यों के विरुद्ध उठेगी. |
| BSB 5 Then all flesh will know that I, the LORD, have taken My sword from its sheath, not to return it again.’ | HINCV 5 तब सब लोग जानेंगे मैं याहवेह ने म्यान से अपनी तलवार बाहर निकाली है; यह फिर म्यान में नहीं रखी जाएगी.’ |
| BSB 6 But you, son of man, groan! Groan before their eyes with a broken heart and bitter grief. | HINCV 6 “इसलिये हे मनुष्य के पुत्र, कराहो! टूटे हृदय और बड़े दुःखी होकर उनके सामने कराहो. |
| BSB 7 And when they ask, ‘Why are you groaning?’ you are to say, ‘Because of the news that is coming. Every heart will melt, and every hand will go limp. Every spirit will faint, and every knee will turn to water.’ Yes, it is coming and it will surely happen, declares the Lord GOD.” | HINCV 7 और जब वे तुमसे पूछें, ‘क्यों कराह रहे हो?’ तो तुम उनसे कहना, ‘उस समाचार के कारण, जो मुझे मिला है. हर एक का हृदय डर से भर जाएगा और हर एक का हाथ पंगु हो जाएगा; हर एक का मनोबल गिरेगा और हर एक के घुटने पानी के नाई कमजोर हो जाएंगे.’ यह होनेवाला है! यह निश्चय होगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.” |
| BSB 8 Again the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 8 फिर याहवेह का वचन मेरे पास आया: |
| BSB 9 “Son of man, prophesy and tell them that this is what the Lord says: ‘A sword, a sword, sharpened and polished— | HINCV 9 “हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो और कहो, ‘याहवेह का यह कहना है: “ ‘एक तलवार, एक तलवार, धारदार और चमकाई हुई— |
| BSB 10 it is sharpened for the slaughter, polished to flash like lightning! Should we rejoice in the scepter of My son? The sword despises every such stick. | HINCV 10 हत्या करने के लिये धारदार, बिजली की तरह कौंधने के लिये चमकाई हुई! “ ‘क्या हम मेरे शाही पुत्र के राजदंड पर आनंदित हों? तलवार हर एक लाठी को तुच्छ समझती है. |
| BSB 11 The sword is appointed to be polished, to be grasped in the hand. It is sharpened and polished, to be placed in the hand of the slayer. | HINCV 11 “ ‘तलवार को चमकाने के लिये, और हाथ से पकड़ने के लिये दी गई है; इसे धारदार बनाया और चमकाया गया है, और हत्या करनेवाले के हाथ में दिये जाने के लिये तैयार है. |
| BSB 12 Cry out and wail, O son of man, for the sword is wielded against My people; it is against all the princes of Israel! They are tossed to the sword with My people; therefore strike your thigh. | HINCV 12 हे मनुष्य के पुत्र, रोओ और विलाप करो, क्योंकि यह मेरे लोगों के विरुद्ध है; यह इस्राएल के सब राजकुमारों के विरुद्ध है. उन्हें मेरे लोगों सहित तलवार के आगे कर दिया गया है. इसलिये अपनी छाती पीटो. |
| BSB 13 Surely testing will come! And what if even the scepter, which the sword despises, does not continue?’ declares the Lord GOD. | HINCV 13 “ ‘जांचने का समय निश्चय आएगा. और यदि राजदंड, जिसे तलवार तुच्छ समझती है, न रहे, तब क्या होगा? परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’ |
| BSB 14 ‘So then, son of man, prophesy and strike your hands together. Let the sword strike two times, even three. It is a sword that slays, a sword of great slaughter closing in on every side! | HINCV 14 “इसलिये तब, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो, और अपने हाथों को एक साथ पीटो. तलवार दो बार, वरन तीन बार चले. यह तलवार हत्या करने के लिये ही है, लोगों को सब तरफ से घेरकर यह तलवार घोर हत्या करने के लिए है. |
| BSB 15 So that their hearts may melt and many may stumble, I have appointed at all their gates a sword for slaughter. Yes, it is ready to flash like lightning; it is drawn for slaughter. | HINCV 15 ताकि उनके हृदय डर से भर जाएं और बहुतेरे ज़मीन पर गिरें, मैंने उनके सब द्वारों पर हत्या के लिये तलवार ठहराई है. देखो! बिजली की तरह चोट करने के लिये यह जाल बुना गया है, इसका उपयोग हत्या करने के लिये होगा. |
| BSB 16 Slash to the right; set your blade to the left—wherever your blade is directed. | HINCV 16 हे तलवार, अपने दाहिने तरफ काट, तब अपने बायें तरफ, जिधर भी तुम्हारा धार मुड़ता है, उधर काट. |
| BSB 17 I too will strike My hands together, and I will satisfy My wrath.’ I, the LORD, have spoken.” | HINCV 17 मैं भी ताली बजाऊंगा, और मेरा कोप शांत हो जाएगा. मैं याहवेह ने यह कहा है.” |
| BSB 18 Then the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 18 याहवेह का वचन मेरे पास आया: |
| BSB 19 “Now you, son of man, mark out two roads for the sword of the king of Babylon to take, both starting from the same land. And make a signpost where the road branches off to each city. | HINCV 19 “हे मनुष्य के पुत्र, बाबेल के राजा की तलवार ले जाने के लिये दो मार्गों को चिन्हांकित करो, दोनों मार्ग एक ही देश से शुरू हों. जहां से मार्ग विभाजित होकर शहर की ओर जाता हैं, वहां एक मार्ग-सूचक लगाओ. |
| BSB 20 Mark out one road for the sword to come against Rabbah of the Ammonites, and another against Judah into fortified Jerusalem. | HINCV 20 एक मार्ग को अम्मोनियों के रब्बाह के विरुद्ध तलवार के आने के लिये, और दूसरे मार्ग को यहूदिया और किलाबंदी किए हुए येरूशलेम के विरुद्ध चिन्हांकित करना. |
| BSB 21 For the king of Babylon stands at the fork in the road, at the junction of the two roads, to seek an omen: He shakes the arrows, he consults the idols, he examines the liver. | HINCV 21 क्योंकि बाबेल का राजा तिराहे पर अर्थात् दोनों मार्गों के मध्य संधि स्थल पर शकुन जानने के लिये रुकेगा: वह तीरों से साथ लाटरी डालेगा, वह अपनी मूर्तियों से सलाह लेगा, वह बलि किए हुए पशु के कलेजे को जांचेगा. |
| BSB 22 In his right hand appears the portent for Jerusalem, where he is to set up battering rams, to call for the slaughter, to lift a battle cry, to direct the battering rams against the gates, to build a ramp, and to erect a siege wall. | HINCV 22 उसके दाहिने हाथ में येरूशलेम के लिये चिट्ठी निकलेगी कि कहां वह युद्ध उपकरण लगाए, हत्या करने की आज्ञा दे, युद्ध घोष करवाए, प्रवेश द्वारों के विरुद्ध युद्ध उपकरण लगवाए, आक्रमण के लिये एक ढलान बनाए और घेराबंदी का काम करवाए. |
| BSB 23 It will seem like a false omen to the eyes of those who have sworn allegiance to him, but it will draw attention to their guilt and take them captive. | HINCV 23 यह उनके लिये एक झूठा शकुन जान पड़ेगा, जिन्होंने उससे राजभक्ति की शपथ खाई है, पर वह उन्हें उनके अपराध याद दिलाएगा और उन्हें बंदी बनाकर ले जाएगा. |
| BSB 24 Therefore this is what the Lord GOD says: ‘Because you have drawn attention to your guilt, exposing your transgressions, so that your sins are revealed in all your deeds—because you have come to remembrance—you shall be taken in hand. | HINCV 24 “इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: ‘इसलिये कि तुमने अपने किए गये सब पापों को प्रगट करके, अपने खुले विद्रोह के द्वारा अपने अपराधों को याद किया है—क्योंकि तुमने ऐसा किया है, इसलिये तुम्हें बंदी बना लिया जाएगा. |
| BSB 25 And you, O profane and wicked prince of Israel, the day has come for your final punishment.’ | HINCV 25 “ ‘हे इस्राएल के अशुद्ध और दुष्ट राजकुमार, तुम्हारा दिन आ गया है, तुम्हें दंड देने का अंतिम समय आ गया है, |
| BSB 26 This is what the Lord GOD says: ‘Remove the turban, and take off the crown. Things will not remain as they are: Exalt the lowly and bring low the exalted. | HINCV 26 परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: अपनी पगड़ी उतार दो, मुकुट को हटा दो. जैसे स्थिति पहले थी, वैसे अब न रहेगी: नीचे दर्जे के लोग ऊंचे किए जाएंगे और जो ऊंचे दर्जे के हैं, वे नीचे किए जाएंगे. |
| BSB 27 A ruin, a ruin, I will make it a ruin! And it will not be restored until the arrival of Him to whom it belongs, to whom I have assigned the right of judgment.’ | HINCV 27 विनाश! विनाश! मैं इसका विनाश कर दूंगा! मुकुट वापस नहीं दिया जाएगा, जब तक कि वह न आ जाए, जो इसका सही हकदार है; उसे मैं यह दे दूंगा.’ |
| BSB 28 Now prophesy, son of man, and declare that this is what the Lord GOD says concerning the Ammonites and their contempt: ‘A sword! A sword is drawn for slaughter, polished to consume, to flash like lightning— | HINCV 28 “और तुम, हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यवाणी करो और कहो, ‘अम्मोनियों और उनकी बेइज्जती के बारे में परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘एक तलवार, एक तलवार, जो हत्या करने के लिये निकाली गई, नाश करने के लिए चमकाई गई है और उसकी चमक बिजली जैसी हो! |
| BSB 29 while they offer false visions for you and lying divinations about you—to be placed on the necks of the wicked who are slain, whose day has come, the time of their final punishment. | HINCV 29 तुम्हारे बारे में झूठे दर्शन और झूठे शकुन विचार के बावजूद, तलवार उन दुष्टों के गर्दन पर रखी जाएगी, जिनका वध किया जाना है, जिनका दिन आ गया है, जिन्हें दंड देने का अंतिम समय आ गया है. |
| BSB 30 Return the sword to its sheath! In the place where you were created, in the land of your origin, I will judge you. | HINCV 30 “ ‘तलवार को फिर उसके म्यान में रखो. मैं तुम्हारा न्याय उस स्थान पर करूंगा, जहां तुम्हारी सृष्टि हुई, तुम्हारे पुरखों के देश में. |
| BSB 31 I will pour out My anger upon you; I will breathe the fire of My fury against you; I will hand you over to brutal men, skilled in destruction. | HINCV 31 मैं तुम पर अपना कोप उंडेलूंगा और मेरा भयंकर क्रोध तुम पर भड़केगा; मैं तुम्हें ऐसे क्रूर लोगों के हाथों में सौंप दूंगा, जो विनाश करने में निपुण हैं. |
| BSB 32 You will be fuel for the fire. Your blood will stain your own land. You will not be remembered, for I, the LORD, have spoken.’” | HINCV 32 तुम आग के लिए ईंधन होगे, तुम्हारा खून तुम्हारे ही देश में गिरेगा, तुम्हें फिर याद नहीं किया जाएगा; क्योंकि मैं, याहवेह ने कहा है.’” |
Questions about Ezekiel 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.