Ezekiel 24
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In the ninth year, on the tenth day of the tenth month, the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 1 नवें वर्ष के, दसवें माह के दसवें दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया: |
| BSB 2 “Son of man, write down today’s date, for on this very day the king of Babylon has laid siege to Jerusalem. | HINCV 2 “हे मनुष्य के पुत्र, आज के दिन को लिख लो, आज ही के दिन, क्योंकि बाबेल के राजा ने आज ही के दिन येरूशलेम की घेराबंदी की है. |
| BSB 3 Now speak a parable to this rebellious house and tell them that this is what the Lord GOD says: ‘Put the pot on the fire; put it on and pour in the water. | HINCV 3 इन विद्रोही लोगों को एक दृष्टांत सुनाओ और उनसे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘पकाने के बर्तन को चूल्हे पर रखो, चूल्हे पर रखो और उसमें पानी डालो. |
| BSB 4 Put in the pieces of meat, every good piece—thigh and shoulder—fill it with choice bones. | HINCV 4 तब उसमें मांस के टुकड़े डाल दो, सब अच्छे टुकड़े—जांघ और कंधा. इन उत्तम हड्डियों से उसे भर दो; |
| BSB 5 Take the choicest of the flock and pile the fuel beneath it. Bring it to a boil and cook the bones in it.’ | HINCV 5 झुंड के सबसे अच्छे पशु को लो. तब हड्डियों के लिये बर्तन के नीचे लकड़ियां डालो; उसे अच्छे से उबालो और उसमें हड्डियों को पकाओ. |
| BSB 6 Therefore this is what the Lord GOD says: ‘Woe to the city of bloodshed, to the pot now rusted, whose rust will not come off! Empty it piece by piece; cast no lots for its contents. | HINCV 6 क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘धिक्कार है रक्तपात करनेवाले शहर पर, धिक्कार है उस बर्तन पर, जिसमें जंग लगा है, जिसमें का जंग नहीं जाता है! उसमें से मांस को एक-एक टुकड़ा करके निकालो जो भी क्रम में ये टुकड़े आते हैं उन्हें निकालो. |
| BSB 7 For the blood she shed is still within her; she poured it out on the bare rock; she did not pour it on the ground to cover it with dust. | HINCV 7 “ ‘क्योंकि उस शहर ने जो रक्तपात किया है, वह अपने ही बीच किया है: उसने खून को खाली चट्टान पर उंडेल दिया है; उसने खून को भूमि पर नहीं उंडेला, जहां धूल उसे ढांप ले. |
| BSB 8 In order to stir up wrath and take vengeance, I have placed her blood on the bare rock, so that it would not be covered.’ | HINCV 8 कोप को भड़काने और बदला लेने के लिये मैंने उसके खून को खाली चट्टान पर डाला है, ताकि उसे ढांपा न जाय. |
| BSB 9 Yes, this is what the Lord GOD says: ‘Woe to the city of bloodshed! I, too, will pile the kindling high. | HINCV 9 इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘धिक्कार है रक्तपात करनेवाले शहर पर! मैं, भी लकड़ी का ऊंचा ढेर लगाऊंगा. |
| BSB 10 Pile on the logs and kindle the fire; cook the meat well and mix in the spices; let the bones be burned. | HINCV 10 लकड़ी का ढेर लगाओ और उसमें आग लगाओ. मांस को मसाले में मिलाकर उसे अच्छी तरह पकाओ; हड्डियों को हल्का सा जलने दो. |
| BSB 11 Set the empty pot on its coals until it becomes hot and its copper glows. Then its impurity will melt within; its rust will be consumed. | HINCV 11 तब खाली बर्तन को आग पर रखो जब तक कि यह गर्म होकर इसका तांबा लाल न हो जाए, ताकि इसकी अशुद्धता पिघल जाए और उसमें लगा जंग जल जाए. |
| BSB 12 It has frustrated every effort; its thick rust has not been removed, even by the fire. | HINCV 12 इसने सारे परिश्रम को बेकार किया है; इसमें लगा भारी जंग नहीं निकला है, और तो और आग से भी नहीं निकला. |
| BSB 13 Because of the indecency of your uncleanness I tried to cleanse you, but you would not be purified from your filthiness. You will not be pure again until My wrath against you has subsided. | HINCV 13 “ ‘तुम्हारी अशुद्धता काम-वासना है. क्योंकि मैंने तुम्हें साफ करने की कोशिश की, पर तुम अपनी अशुद्धता से साफ नहीं होते, अब तुम फिर तब तक साफ किए न जाओगे, जब तक कि मेरा कोप तुम्हारे विरुद्ध शांत न हो जाए. |
| BSB 14 I, the LORD, have spoken; the time is coming, and I will act. I will not refrain or show pity, nor will I relent. I will judge you according to your ways and deeds,’ declares the Lord GOD.” | HINCV 14 “ ‘मैं, याहवेह ने कहा है. मेरे लिये काम करने का समय आ गया है. मैं नहीं छोड़ूंगा; मैं दया नहीं करूंगा, न ही नरम होऊंगा. तुम्हारे चालचलन और तुम्हारे कार्यों के अनुसार तुम्हारा न्याय होगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’” |
| BSB 15 Then the word of the LORD came to me, saying, | HINCV 15 याहवेह का वचन मेरे पास आया: |
| BSB 16 “Son of man, behold, I am about to take away the desire of your eyes with a fatal blow. But you must not mourn or weep or let your tears flow. | HINCV 16 “हे मनुष्य के पुत्र, मैं एक ही प्रहार में तुमसे तुम्हारे आंखों की खुशी छीनने ही वाला हूं. तौभी तुम शोकित न हो, न ही रोओ और न ही आंसू बहाओ. |
| BSB 17 Groan quietly; do not mourn for the dead. Put on your turban and strap your sandals on your feet; do not cover your lips or eat the bread of mourners.” | HINCV 17 चुपचाप कराहो; मरे हुओं के लिये शोकित न हो. अपनी पगड़ी बांधे रहना और अपनी जूती पहने रहना; अपनी दाढ़ी और मूंछ को न ढांकना या शोक करनेवालों की प्रथा अनुसार होनेवाला भोजन न करना.” |
| BSB 18 So I spoke to the people in the morning, and in the evening my wife died. And the next morning I did as I had been commanded. | HINCV 18 इसलिये सुबह मैं लोगों से बात किया, और शाम को मेरी पत्नी मर गई. उसके अगले सुबह मैंने वैसा ही किया, जैसा मुझे आदेश दिया गया था. |
| BSB 19 Then the people asked me, “Won’t you tell us what these things you are doing mean to us?” | HINCV 19 तब लोग मुझसे पूछने लगे, “क्या तुम हमें नहीं बताओगे कि इन चीज़ों का हमसे क्या लेना देना है? तुम ऐसा क्यों कर रहे हो?” |
| BSB 20 So I answered them, “The word of the LORD came to me, saying: | HINCV 20 इसलिये मैंने उनसे कहा, “याहवेह का वचन मेरे पास आया: |
| BSB 21 Tell the house of Israel that this is what the Lord GOD says: ‘I am about to desecrate My sanctuary, the pride of your power, the desire of your eyes, and the delight of your soul. And the sons and daughters you left behind will fall by the sword.’ | HINCV 21 इस्राएल के लोगों से कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं अपने पवित्र स्थान को अपवित्र करने ही वाला हूं—वह दृढ़ गढ़, जिस पर घमंड करते हो, तुम्हारे आंखों की खुशी, तुम्हारे स्नेह का पात्र. तुम्हारे बेटे और बेटियां, जो तुम्हारे पीछे रह जाएंगे, वे तलवार से मारे जाएंगे. |
| BSB 22 Then you will do as I have done: You will not cover your lips or eat the bread of mourners. | HINCV 22 और तुम वैसा ही करोगे, जैसा मैंने किया है. तुम अपने दाढ़ी और मूंछ को नहीं ढंकोगे या शोक करनेवालों की प्रथा अनुसार होनेवाला भोजन नहीं खाओगे. |
| BSB 23 Your turbans will remain on your heads and your sandals on your feet. You will not mourn or weep, but you will waste away because of your sins, and you will groan among yourselves. | HINCV 23 तुम अपने सिर पर अपनी पगड़ी रखोगे और अपने पांवों में अपनी जूतियां पहनोगे. तुम न तो शोक मनाओगे और न ही रोओगे पर अपने पापों और अपने ही बीच कराहने के कारण, तुम बरबाद हो जाओगे. |
| BSB 24 ‘Thus Ezekiel will be a sign for you; you will do everything that he has done. When this happens, you will know that I am the Lord GOD.’ | HINCV 24 यहेजकेल तुम्हारे लिए एक चिन्ह ठहरेगा; तुम वैसा ही करोगे, जैसा कि उसने किया है. जब ये बातें होंगी, तब तुम जानोगे कि मैं परम प्रधान याहवेह हूं.’ |
| BSB 25 And you, son of man, know that on the day I take away their stronghold, their pride and joy—the desire of their eyes which uplifted their souls—and their sons and daughters as well, | HINCV 25 “और हे मनुष्य के पुत्र, जिस दिन मैं उनके दृढ़ गढ़, उनका आनंद और महिमा, उनके आंखों की खुशी, उनके हृदय की इच्छा, और साथ ही साथ उनके बेटे और बेटियों को छीन लूंगा— |
| BSB 26 on that day a fugitive will come and tell you the news. | HINCV 26 उसी दिन बचकर भाग निकलने वाला एक व्यक्ति आकर तुम्हें वह समाचार देगा. |
| BSB 27 On that day your mouth will be opened to him who has escaped; you will speak and no longer be mute. So you will be a sign to them, and they will know that I am the LORD.” | HINCV 27 उस समय तुम्हारा मुंह खुलेगा; तुम उस व्यक्ति से बात करोगे और फिर चुप न रहोगे. इस प्रकार तुम उनके लिये एक चिन्ह ठहरोगे, और वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.” |
Questions about Ezekiel 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.