Ezekiel 44

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 The man then brought me back to the outer gate of the sanctuary that faced east, but it was shut.

HINCV

1 तब वह व्यक्ति मुझे पवित्र स्थान के बाहरी द्वार पर वापस ले आया, जिसका मुंह पूर्व की ओर था, और वह बंद था.

BSB

2 And the LORD said to me, “This gate is to remain shut. It shall not be opened, and no man shall enter through it, because the LORD, the God of Israel, has entered through it. Therefore it will remain shut.

HINCV

2 याहवेह ने मुझसे कहा, “यह द्वार बंद रहे. यह खोला न जाय; कोई भी इसमें से प्रवेश न करे. यह बंद रहे क्योंकि याहवेह इस्राएल के परमेश्वर इस द्वार से प्रवेश किए हैं.

BSB

3 Only the prince himself may sit inside the gateway to eat in the presence of the LORD. He must enter by way of the portico of the gateway and go out the same way.”

HINCV

3 स्वयं राजकुमार ही द्वार के भीतर याहवेह के सामने भोजन करने के लिए बैठे. वह द्वार के मंडप के रास्ते भीतर आये और उसी रास्ते से बाहर जाये.”

BSB

4 Then the man brought me to the front of the temple by way of the north gate. I looked and saw the glory of the LORD filling His temple, and I fell facedown.

HINCV

4 तब वह व्यक्ति मुझे मंदिर के सामने उत्तरी द्वार के रास्ते पर ले आया. तब मैंने याहवेह के मंदिर को याहवेह के महिमा से भरते देखा, और मैं मुंह के बल गिरा.

BSB

5 The LORD said to me: “Son of man, pay attention; look carefully with your eyes and listen closely with your ears to everything I tell you concerning all the statutes and laws of the house of the LORD. Take careful note of the entrance to the temple, along with all the exits of the sanctuary.

HINCV

5 याहवेह ने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, ध्यान से देखो, पास जाकर सुनो और याहवेह के मंदिर के बारे में, जो विधि और नियम मैं तुम्हें बताता हूं, उन सब बातों पर ध्यान दो. मंदिर के प्रवेश और पवित्र स्थान के सब निकास द्वारों पर ध्यान दो.

BSB

6 Tell the rebellious house of Israel that this is what the Lord GOD says: ‘I have had enough of all your abominations, O house of Israel.

HINCV

6 इस्राएल के विद्रोही लोगों से कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: हे इस्राएल के लोगों! बहुत हो गये तुम्हारे घृणित काम.

BSB

7 In addition to all your other abominations, you brought in foreigners uncircumcised in both heart and flesh to occupy My sanctuary; you defiled My temple when you offered My food—the fat and the blood; you broke My covenant.

HINCV

7 दूसरे सब घृणित कार्यों के अलावा, जब तुम भोजन, चर्बी और खून चढ़ाये, तब तुम मेरे पवित्र स्थान में मन और शरीर से खतना-रहित विदेशियों को ले आये और इस प्रकार तुमने मेरे मंदिर को अपवित्र किया और मेरी वाचा को तोड़ा.

BSB

8 And you have not kept charge of My holy things, but have appointed others to keep charge of My sanctuary for you.’

HINCV

8 मेरे पवित्र चीज़ों के बारे में स्वयं अपना काम करने के बदले, तुमने दूसरों को मेरे पवित्र स्थान की ज़िम्मेदारी दे दी.

BSB

9 This is what the Lord GOD says: No foreigner uncircumcised in heart and flesh may enter My sanctuary—not even a foreigner who lives among the Israelites.

HINCV

9 परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मन और शरीर से खतना-रहित कोई भी विदेशी मेरे पवित्र स्थान पर प्रवेश करने न पाए, इस्राएलियों के बीच रहनेवाले विदेशी भी नहीं.

BSB

10 Surely the Levites who wandered away from Me when Israel went astray, and who wandered away from Me after their idols, will bear the consequences of their iniquity.

HINCV

10 “ ‘वे लेवी, जो मुझसे उस समय दूर हो गए, जब इस्राएल के लोग पथभ्रष्ट हो गये थे और जो मुझसे भटक कर अपने मूर्तियों के पीछे चल रहे थे, अवश्य है कि वे अपने पापों का फल भोगें.

BSB

11 Yet they shall be ministers in My sanctuary, having charge of the gates of the temple and ministering there. They shall slaughter the burnt offerings and other sacrifices for the people and stand before them to minister to them.

HINCV

11 वे मेरे पवित्र स्थान में सेवा कर सकते हैं; वे मंदिर के द्वारों की ज़िम्मेदारी लें और इसमें सेवा करें; वे लोगों के लिए होमबलिदान और चढ़ावा के पशुओं का वध करें, और लोगों के सामने खड़े होकर उनकी सेवा करें.

BSB

12 Because they ministered before their idols and became a stumbling block of iniquity to the house of Israel, therefore I swore with an uplifted hand concerning them that they would bear the consequences of their iniquity, declares the Lord GOD.

HINCV

12 पर क्योंकि उन्होंने अपने मूर्तियों के सामने उनकी सेवा की और इस्राएल के लोगों को पाप में गिराया, इसलिये मैंने हाथ उठाकर शपथ खाई है कि वे अपने पापों का फल अवश्य भोगें, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.

BSB

13 They must not approach Me to serve Me as priests or come near any of My holy things or the most holy things. They will bear the shame of the abominations they have committed.

HINCV

13 वे पुरोहित के रूप में मेरी सेवा करने मेरे पास न आएं या मेरे किसी पवित्र चीज़ के पास न आएं या परम पवित्र बलिदानों के पास न आएं; वे अवश्य ही अपने घृणित कामों के लिये लज्जित हों.

BSB

14 Yet I will appoint them to keep charge of all the work for the temple and everything to be done in it.

HINCV

14 और मैं उन्हें मंदिर के सुरक्षा के लिये ठहराऊंगा, ताकि मंदिर का सब काम किया जा सके.

BSB

15 But the Levitical priests, who are descended from Zadok and who kept charge of My sanctuary when the Israelites went astray from Me, are to approach Me to minister before Me. They will stand before Me to offer Me fat and blood, declares the Lord GOD.

HINCV

15 “ ‘परंतु लेवीय पुरोहित, जो सादोक के वंशज हैं और जो इस्राएलियों के मुझसे दूर हो जाने के समय मेरे पवित्र स्थान की सुरक्षा किए थे, वे मेरी सेवा करने के लिये मेरे पास आएं; वे चर्बी और खून का बलिदान चढ़ाने के लिये मेरे सामने आएं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.

BSB

16 They alone shall enter My sanctuary and draw near to My table to minister before Me. They will keep My charge.

HINCV

16 सिर्फ वे ही मेरे पवित्र स्थान में प्रवेश करें; सिर्फ वे ही मेरे सामने सेवा करने के लिये मेरी मेज़ के पास आएं और पहरेदार के रूप में मेरी सेवा करें.

BSB

17 When they enter the gates of the inner court, they are to wear linen garments; they must not wear anything made of wool when they minister at the gates of the inner court or inside the temple.

HINCV

17 “ ‘जब वे भीतरी आंगन के द्वार से प्रवेश करें, तब वे सन के कपड़े पहने; यह ज़रूरी है कि वे किसी भी प्रकार का ऊनी कपड़ा न पहने, जब वे भीतरी आंगन के द्वार पर सेवा कर रहे हों या मंदिर के भीतर सेवा कर रहे हों.

BSB

18 They are to wear linen turbans on their heads and linen undergarments around their waists. They must not wear anything that makes them perspire.

HINCV

18 वे अपने सिर पर सन के कपड़े की पगड़ी पहने और उनके कमर पर सन के कपड़े की चड्डी हों. वे ऐसी कोई भी चीज़ न पहने, जिससे उन्हें पसीना आए.

BSB

19 When they go out to the outer court, to the people, they are to take off the garments in which they have ministered, leave them in the holy chambers, and dress in other clothes so that they do not transmit holiness to the people with their garments.

HINCV

19 जब वे बाहरी आंगन में जाएं, जहां लोग हैं, तब वे उन कपड़ों को उतार दें, जिन्हें पहनकर वे सेवा कर रहे थे और वे उन कपड़ों को पवित्र कमरों में छोड़ दें, और दूसरा कपड़ा पहन लें, ताकि उनके कपड़ों के छूने के द्वारा लोग पवित्र न ठहरें.

BSB

20 They must not shave their heads or let their hair grow long, but must carefully trim their hair.

HINCV

20 “ ‘वे अपने सिर के बालों का मुंडन न करें और न ही उनके बाल लंबे हों, परंतु वे अपने सिर के बाल कटवाए.

BSB

21 No priest may drink wine before he enters the inner court.

HINCV

21 कोई भी पुरोहित दाखमधु न पिए, जब वह भीतरी आंगन में जाए.

BSB

22 And they shall not marry a widow or a divorced woman, but must marry a virgin of the descendants of the house of Israel, or a widow of a priest.

HINCV

22 वे किसी विधवा या तलाकशुदा स्त्री से विवाह न करें; वे सिर्फ इस्राएल वंश की कुंवारी कन्या या पुरोहित की विधवा से विवाह करें.

BSB

23 They are to teach My people the difference between the holy and the common and show them how to discern between the clean and the unclean.

HINCV

23 वे मेरे लोगों को सिखाएं कि पवित्र और सामान्य में क्या भिन्‍नता है और उन्हें दिखाएं कि अशुद्ध और शुद्ध के बीच कैसे भेद किया जाए.

BSB

24 In any dispute, they shall officiate as judges and judge according to My ordinances. They must keep My laws and statutes regarding all My appointed feasts, and they must keep My Sabbaths holy.

HINCV

24 “ ‘किसी झगड़े में, पुरोहित न्यायाधीश का काम करें और झगड़े का निर्णय मेरे अध्यादेशों के अनुसार करें. मेरे ठहराये गए सब त्योहारों पर, वे मेरे कानून और नियमों का पालन करें, और वे मेरे विश्राम दिनों को पवित्र माने.

BSB

25 A priest must not defile himself by going near a dead person. However, for a father, a mother, a son, a daughter, a brother, or an unmarried sister, he may do so,

HINCV

25 “ ‘कोई पुरोहित किसी व्यक्ति की लाश के पास जाकर अपने आपको अशुद्ध न करे; फिर भी, यदि मृत व्यक्ति उसकी माता या पिता, बेटा या बेटी, भाई या अविवाहित बहन हो, तब वह अपने आपको अशुद्ध कर सकता है.

BSB

26 and after he is cleansed, he must count off seven days for himself.

HINCV

26 जब वह शुद्ध हो जाए, तब वह सात दिन तक इंतजार करे.

BSB

27 And on the day he goes into the sanctuary, into the inner court, to minister in the sanctuary, he must present his sin offering, declares the Lord GOD.

HINCV

27 जिस दिन वह पवित्र स्थान के भीतरी आंगन में पवित्र स्थान में सेवा के लिये जाए, तब वह अपने लिये एक पाप बलिदान चढ़ाए, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.

BSB

28 In regard to their inheritance, I am their inheritance. You are to give them no possession in Israel, for I am their possession.

HINCV

28 “ ‘पुरोहितों का सिर्फ एक उत्तराधिकार है, और वह मैं हूं. तुम उन्हें इस्राएल में कोई भी चीज़ उनके अधिकार में नहीं दोगे, उनकी संपत्ति मैं हूं.

BSB

29 They shall eat the grain offerings, the sin offerings, and the guilt offerings. Everything in Israel devoted to the LORD will belong to them.

HINCV

29 वे अन्‍नबलि, पाप बलिदान और दोष बलिदान को खाएंगे, और इस्राएल में हर वह चीज़, जो याहवेह को चढ़ाई जाती है, उनके लिये होगी.

BSB

30 The best of all the firstfruits and of every contribution from all your offerings will belong to the priests. You are to give your first batch of dough to the priest, so that a blessing may rest upon your homes.

HINCV

30 पहली उपज की सबसे अच्छी चीज़ें और तुम्हारी सब विशेष भेटें पुरोहितों की होंगी. अपने गूंधे आटे से बना भोजन का पहला भाग उन्हें देना, ताकि तुम्हारे घर-परिवार पर आशीष हो.

BSB

31 The priests may not eat any bird or animal found dead or torn by wild beasts.

HINCV

31 पुरोहित ऐसे किसी पक्षी या पशु का मांस न खाएं, जो मरा पाया गया हो और न ही वे किसी ऐसे पशु या पक्षी का मांस खाएं, जो किसी जंगली जानवर के द्वारा फाड़ डाला गया हो.

Questions about Ezekiel 44? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.