Ezekiel 48

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Now these are the names of the tribes: At the northern frontier, Dan will have one portion bordering the road of Hethlon to Lebo-hamath and running on to Hazar-enan on the border of Damascus with Hamath to the north, and extending from the east side to the west side.

HINIRV

1 “गोत्रें के भाग ये हों: उत्तरी सीमा से लगा हुआ हेतलोन के मार्ग के पास से हमात की घाटी तक, और दमिश्क की सीमा के पास के हसरेनान से उत्तर की ओर हमात के पास तक एक भाग दान का हो; और उसके पूर्वी और पश्चिमी सीमा भी हों।

BSB

2 Asher will have one portion bordering the territory of Dan from east to west.

HINIRV

2 दान की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक आशेर का एक भाग हो।

BSB

3 Naphtali will have one portion bordering the territory of Asher from east to west.

HINIRV

3 आशेर की सीमा से लगा हुआ, पूर्व से पश्चिम तक नप्ताली का एक भाग हो।

BSB

4 Manasseh will have one portion bordering the territory of Naphtali from east to west.

HINIRV

4 नप्ताली की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक मनश्शे का एक भाग।

BSB

5 Ephraim will have one portion bordering the territory of Manasseh from east to west.

HINIRV

5 मनश्शे की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक एप्रैम का एक भाग हो।

BSB

6 Reuben will have one portion bordering the territory of Ephraim from east to west.

HINIRV

6 एप्रैम की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक रूबेन का एक भाग हो।

BSB

7 Judah will have one portion bordering the territory of Reuben from east to west.

HINIRV

7 और रूबेन की सीमा से लगा हुआ, पूर्व से पश्चिम तक यहूदा का एक भाग हो।

BSB

8 Bordering the territory of Judah, from east to west, will be the portion you are to set apart. It will be 25,000 cubits wide, and the length of a tribal portion from east to west. In the center will be the sanctuary.

HINIRV

8 “यहूदा की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक वह अर्पण किया हुआ भाग हो, जिसे तुम्हें अर्पण करना होगा, वह पच्चीस हजार बाँस चौड़ा और पूर्व से पश्चिम तक किसी एक गोत्र के भाग के तुल्य लम्बा हो, और उसके बीच में पवित्रस्थान हो।

BSB

9 The special portion you set apart to the LORD shall be 25,000 cubits long and 10,000 cubits wide.

HINIRV

9 जो भाग तुम्हें यहोवा को अर्पण करना होगा, उसकी लम्बाई पच्चीस हजार बाँस और चौड़ाई दस हजार बाँस की हो।

BSB

10 This will be the holy portion for the priests. It will be 25,000 cubits long on the north side, 10,000 cubits wide on the west side, 10,000 cubits wide on the east side, and 25,000 cubits long on the south side. In the center will be the sanctuary of the LORD.

HINIRV

10 यह अर्पण किया हुआ पवित्र भाग याजकों को मिले; वह उत्तर ओर पच्चीस हजार बाँस लम्बा, पश्चिम ओर दस हजार बाँस चौड़ा, पूर्व ओर दस हजार बाँस चौड़ा और दक्षिण ओर पच्चीस हजार बाँस लम्बा हो; और उसके बीचोबीच यहोवा का पवित्रस्थान हो।

BSB

11 It will be for the consecrated priests, the descendants of Zadok, who kept My charge and did not go astray as the Levites did when the Israelites went astray.

HINIRV

11 यह विशेष पवित्र भाग सादोक की सन्तान के उन याजकों का हो जो मेरी आज्ञाओं को पालते रहें, और इस्राएलियों के भटक जाने के समय लेवियों के समान न भटके थे।

BSB

12 It will be a special portion for them set apart from the land, a most holy portion adjacent to the territory of the Levites.

HINIRV

12 इसलिए देश के अर्पण किए हुए भाग में से यह उनके लिये अर्पण किया हुआ भाग, अर्थात् परमपवित्र देश ठहरे; और लेवियों की सीमा से लगा रहे।

BSB

13 Bordering the territory of the priests, the Levites shall have an area 25,000 cubits long and 10,000 cubits wide. The whole length will be 25,000 cubits, and the width 10,000 cubits.

HINIRV

13 याजकों की सीमा से लगा हुआ लेवियों का भाग हो, वह पच्चीस हजार बाँस लम्बा और दस हजार बाँस चौड़ा हो। सारी लम्बाई पच्चीस हजार बाँस की और चौड़ाई दस हजार बाँस की हो।

BSB

14 They must not sell or exchange any of it, and they must not transfer this best part of the land, for it is holy to the LORD.

HINIRV

14 वे उसमें से न तो कुछ बेचें, न दूसरी भूमि से बदलें; और न भूमि की पहली उपज और किसी को दी जाए। क्योंकि वह यहोवा के लिये पवित्र है।

BSB

15 The remaining area, 5,000 cubits wide and 25,000 cubits long, will be for common use by the city, for houses, and for pastureland. The city will be in the center of it

HINIRV

15 “चौड़ाई के पच्चीस हजार बाँस के सामने जो पाँच हजार बचा रहेगा, वह नगर और बस्ती और चराई के लिये साधारण भाग हो; और नगर उसके बीच में हो।

BSB

16 and will have these measurements: 4,500 cubits on the north side, 4,500 cubits on the south side, 4,500 cubits on the east side, and 4,500 cubits on the west side.

HINIRV

16 नगर का यह माप हो, अर्थात् उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की ओर साढ़े चार-चार हजार हाथ।

BSB

17 The pastureland of the city will extend 250 cubits to the north, 250 cubits to the south, 250 cubits to the east, and 250 cubits to the west.

HINIRV

17 नगर के पास उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, चराइयाँ हों। जो ढाई-ढाई सौ बाँस चौड़ी हों।

BSB

18 The remainder of the length bordering the holy portion and running adjacent to it will be 10,000 cubits on the east side and 10,000 cubits on the west side. Its produce will supply food for the workers of the city.

HINIRV

18 अर्पण किए हुए पवित्र भाग के पास की लम्बाई में से जो कुछ बचे, अर्थात् पूर्व और पश्चिम दोनों ओर दस-दस बाँस जो अर्पण किए हुए भाग के पास हो, उसकी उपज नगर में परिश्रम करनेवालों के खाने के लिये हो।

BSB

19 The workers of the city who cultivate it will come from all the tribes of Israel.

HINIRV

19 इस्राएल के सारे गोत्रों में से जो नगर में परिश्रम करें, वे उसकी खेती किया करें।

BSB

20 The entire portion will be a square, 25,000 cubits by 25,000 cubits. You are to set apart the holy portion, along with the city property.

HINIRV

20 सारा अर्पण किया हुआ भाग पच्चीस हजार बाँस लम्बा और पच्चीस हजार बाँस चौड़ा हो; तुम्हें चौकोर पवित्र भाग अर्पण करना होगा जिसमें नगर की विशेष भूमि हो।

BSB

21 The remaining area on both sides of the holy portion and of the property of the city will belong to the prince. He will own the land adjacent to the tribal portions, extending eastward from the 25,000 cubits of the holy district toward the eastern border, and westward from the 25,000 cubits to the western border. And in the center of them will be the holy portion and the sanctuary of the temple.

HINIRV

21 “जो भाग रह जाए, वह प्रधान को मिले। पवित्र अर्पण किए हुए भाग की, और नगर की विशेष भूमि की दोनों ओर अर्थात् उनकी पूर्व और पश्चिम की ओर के पच्चीस-पच्चीस हजार बाँस की चौड़ाई के पास, जो और गोत्रों के भागों के पास रहे, वह प्रधान को मिले। और अर्पण किया हुआ पवित्र भाग और भवन का पवित्रस्थान उनके बीच में हो।

BSB

22 So the Levitical property and the city property will lie in the center of the area belonging to the prince—the area between the borders of Judah and Benjamin.

HINIRV

22 जो प्रधान का भाग होगा, वह लेवियों के बीच और नगरों की विशेष भूमि हो। प्रधान का भाग यहूदा और बिन्यामीन की सीमा के बीच में हो।

BSB

23 As for the rest of the tribes: Benjamin will have one portion extending from the east side to the west side.

HINIRV

23 “अन्य गोत्रों के भाग इस प्रकार हों: पूर्व से पश्चिम तक बिन्यामीन का एक भाग हो।

BSB

24 Simeon will have one portion bordering the territory of Benjamin from east to west.

HINIRV

24 बिन्यामीन की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक शिमोन का एक भाग।

BSB

25 Issachar will have one portion bordering the territory of Simeon from east to west.

HINIRV

25 शिमोन की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक इस्साकार का एक भाग।

BSB

26 Zebulun will have one portion bordering the territory of Issachar from east to west.

HINIRV

26 इस्साकार की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक जबूलून का एक भाग।

BSB

27 And Gad will have one portion bordering the territory of Zebulun from east to west.

HINIRV

27 जबूलून की सीमा से लगा हुआ पूर्व से पश्चिम तक गाद का एक भाग।

BSB

28 The southern border of Gad will run from Tamar to the waters of Meribath-kadesh, then along the Brook of Egypt and out to the Great Sea.

HINIRV

28 और गाद की सीमा के पास दक्षिण ओर की सीमा तामार से लेकर मरीबा-कादेश नामक सोते तक, और मिस्र के नाले और महासागर तक पहुँचे।

BSB

29 This is the land you are to allot as an inheritance to the tribes of Israel, and these will be their portions,” declares the Lord GOD.

HINIRV

29 जो देश तुम्हें इस्राएल के गोत्रों को बाँटना होगा वह यही है, और उनके भाग भी ये ही हैं, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

BSB

30 “These will be the exits of the city: Beginning on the north side, which will be 4,500 cubits long,

HINIRV

30 “नगर के निकास ये हों, अर्थात् उत्तर की ओर जिसकी लम्बाई चार हजार पाँच सौ बाँस की हो।

BSB

31 the gates of the city will be named after the tribes of Israel. On the north side there will be three gates: the gate of Reuben, the gate of Judah, and the gate of Levi.

HINIRV

31 उसमें तीन फाटक हों, अर्थात् एक रूबेन का फाटक, एक यहूदा का फाटक, और एक लेवी का फाटक हो; क्योंकि नगर के फाटकों के नाम इस्राएल के गोत्रों के नामों पर रखने होंगे।

BSB

32 On the east side, which will be 4,500 cubits long, there will be three gates: the gate of Joseph, the gate of Benjamin, and the gate of Dan.

HINIRV

32 पूरब की ओर सीमा चार हजार पाँच सौ बाँस लम्बी हो, और उसमें तीन फाटक हों; अर्थात् एक यूसुफ का फाटक, एक बिन्यामीन का फाटक, और एक दान का फाटक हो।

BSB

33 On the south side, which will be 4,500 cubits long, there will be three gates: the gate of Simeon, the gate of Issachar, and the gate of Zebulun.

HINIRV

33 दक्षिण की ओर सीमा चार हजार पाँच सौ बाँस लम्बी हो, और उसमें तीन फाटक हों; अर्थात् एक शिमोन का फाटक, एक इस्साकार का फाटक, और एक जबूलून का फाटक हो।

BSB

34 And on the west side, which will be 4,500 cubits long, there will be three gates: the gate of Gad, the gate of Asher, and the gate of Naphtali.

HINIRV

34 और पश्चिम की ओर सीमा चार हजार पाँच सौ बाँस लम्बी हो, और उसमें तीन फाटक हों; अर्थात् एक गाद का फाटक, एक आशेर का फाटक और नप्ताली का फाटक हो।

BSB

35 The perimeter of the city will be 18,000 cubits, and from that day on the name of the city will be: THE LORD IS THERE.”

HINIRV

35 नगर के चारों ओर का घेरा अठारह हजार बाँस का हो, और उस दिन से आगे को नगर का नाम ‘यहोवा शाम्मा’ रहेगा।”

Questions about Ezekiel 48? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.