Ezekiel 6
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And the word of the LORD came to me, saying, | HINIRV 1 फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा |
| BSB 2 “Son of man, set your face against the mountains of Israel and prophesy against them. | HINIRV 2 “हे मनुष्य के सन्तान अपना मुख इस्राएल के पहाड़ों की ओर करके उनके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर, |
| BSB 3 You are to say: ‘O mountains of Israel, hear the word of the Lord GOD! This is what the Lord GOD says to the mountains and hills, to the ravines and valleys: I am about to bring a sword against you, and I will destroy your high places. | HINIRV 3 और कह, हे इस्राएल के पहाड़ों, प्रभु यहोवा का वचन सुनो! प्रभु यहोवा पहाड़ों और पहाड़ियों से, और नालों और तराइयों से यह कहता है: देखो, मैं तुम पर तलवार चलवाऊँगा, और तुम्हारे पूजा के ऊँचे स्थानों को नाश करूँगा। |
| BSB 4 Your altars will be demolished and your incense altars will be smashed; and I will cast down your slain before your idols. | HINIRV 4 तुम्हारी वेदियाँ उजड़ेंगी और तुम्हारी सूर्य की प्रतिमाएँ तोड़ी जाएँगी; और मैं तुम में से मारे हुओं को तुम्हारी मूरतों के आगे फेंक दूँगा। |
| BSB 5 I will lay the corpses of the Israelites before their idols and scatter your bones around your altars. | HINIRV 5 मैं इस्राएलियों के शवों को उनकी मूरतों के सामने रखूँगा, और उनकी हड्डियों को तुम्हारी वेदियों के आस-पास छितरा दूँगा |
| BSB 6 Wherever you live, the cities will be laid waste and the high places will be demolished, so that your altars will be laid waste and desecrated, your idols smashed and obliterated, your incense altars cut down, and your works blotted out. | HINIRV 6 तुम्हारे जितने बसाए हुए नगर हैं, वे सब ऐसे उजड़ जाएँगे, कि तुम्हारे पूजा के ऊँचे स्थान भी उजाड़ हो जाएँगे, तुम्हारी वेदियाँ उजड़ेंगी और ढाई जाएँगी, तुम्हारी मूरतें जाती रहेंगी और तुम्हारी सूर्य की प्रतिमाएँ काटी जाएँगी; और तुम्हारी सारी कारीगरी मिटाई जाएगी। |
| BSB 7 The slain will fall among you, and you will know that I am the LORD. | HINIRV 7 तुम्हारे बीच मारे हुए गिरेंगे, और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ। |
| BSB 8 Yet I will leave a remnant, for some of you will escape the sword when you are scattered among the nations and throughout the lands. | HINIRV 8 “तो भी मैं कितनों को बचा रखूँगा। इसलिए जब तुम देश-देश में तितर-बितर होंगे, तब अन्यजातियों के बीच तुम्हारे कुछ लोग तलवार से बच जाएँगे। |
| BSB 9 Then in the nations to which they have been carried captive, your survivors will remember Me—how I have been grieved by their adulterous hearts that turned away from Me, and by their eyes that lusted after idols. So they will loathe themselves for the evil they have done and for all their abominations. | HINIRV 9 वे बचे हुए लोग, उन जातियों के बीच, जिनमें वे बँधुए होकर जाएँगे, मुझे स्मरण करेंगे; और यह भी कि हमारा व्यभिचारी हृदय यहोवा से कैसे हट गया है और व्यभिचारिणी की सी हमारी आँखें मूरतों पर कैसी लगी हैं, जिससे यहोवा का मन टूटा है। इस रीति से उन बुराइयों के कारण, जो उन्होंने अपने सारे घिनौने काम करके की हैं, वे अपनी दृष्टि में घिनौने ठहरेंगे। |
| BSB 10 And they will know that I am the LORD; I did not declare in vain that I would bring this calamity upon them. | HINIRV 10 तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ, और उनकी सारी हानि करने को मैंने जो यह कहा है, उसे व्यर्थ नहीं कहा।” |
| BSB 11 This is what the Lord GOD says: Clap your hands, stomp your feet, and cry out “Alas!” because of all the wicked abominations of the house of Israel, who will fall by sword and famine and plague. | HINIRV 11 प्रभु यहोवा यह कहता है: “अपना हाथ मारकर और अपना पाँव पटककर कह, इस्राएल के घराने के सारे घिनौने कामों पर हाय, हाय, क्योंकि वे तलवार, भूख, और मरी से नाश हो जाएँगे । |
| BSB 12 He who is far off will die by the plague, he who is near will fall by the sword, and he who remains will die by famine. So I will vent My fury upon them. | HINIRV 12 जो दूर हो वह मरी से मरेगा, और जो निकट हो वह तलवार से मार डाला जाएगा; और जो बचकर नगर में रहते हुए घेरा जाए, वह भूख से मरेगा। इस भाँति मैं अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से उतारूँगा। |
| BSB 13 Then you will know that I am the LORD, when their slain lie among their idols around their altars, on every high hill, on all the mountaintops, and under every green tree and leafy oak—the places where they offered fragrant incense to all their idols. | HINIRV 13 जब हर एक ऊँची पहाड़ी और पहाड़ों की हर एक चोटी पर, और हर एक हरे पेड़ के नीचे, और हर एक घने बांज वृक्ष की छाया में, जहाँ-जहाँ वे अपनी सब मूरतों को सुखदायक सुगन्ध-द्रव्य चढ़ाते हैं, वहाँ उनके मारे हुए लोग अपनी वेदियों के आस-पास अपनी मूरतों के बीच में पड़े रहेंगे; तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ। |
| BSB 14 I will stretch out My hand against them, and wherever they live I will make the land a desolate waste, from the wilderness to Diblah. Then they will know that I am the LORD.’” | HINIRV 14 मैं अपना हाथ उनके विरुद्ध बढ़ाकर उस देश को सारे घरों समेत जंगल से ले दिबला की ओर तक उजाड़ ही उजाड़ कर दूँगा। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।” |
Questions about Ezekiel 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.