Genesis 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 In the beginning God created the heavens and the earth.

HINCV

1 आदि में परमेश्वर ने आकाश एवं पृथ्वी को रचा.

BSB

2 Now the earth was formless and void, and darkness was over the surface of the deep. And the Spirit of God was hovering over the surface of the waters.

HINCV

2 पृथ्वी बिना आकार के तथा खाली थी, और पानी के ऊपर अंधकार था तथा परमेश्वर का आत्मा जल के ऊपर मंडरा रहा था.

BSB

3 And God said, “Let there be light,” and there was light.

HINCV

3 उसके बाद परमेश्वर ने कहा, “प्रकाश हो जाए,” और प्रकाश हो गया.

BSB

4 And God saw that the light was good, and He separated the light from the darkness.

HINCV

4 परमेश्वर ने प्रकाश को देखा कि अच्छा है. परमेश्वर ने प्रकाश को अंधकार से अलग किया.

BSB

5 God called the light “day,” and the darkness He called “night.” And there was evening, and there was morning—the first day.

HINCV

5 परमेश्वर ने प्रकाश को “दिन” तथा अंधकार को “रात” कहा और शाम हुई, फिर सुबह हुई—इस प्रकार पहला दिन हो गया.

BSB

6 And God said, “Let there be an expanse between the waters, to separate the waters from the waters.”

HINCV

6 फिर परमेश्वर ने कहा, “जल के बीच ऐसा विभाजन हो कि जल दो भागों में हो जाए.”

BSB

7 So God made the expanse and separated the waters beneath it from the waters above. And it was so.

HINCV

7 इस प्रकार परमेश्वर ने नीचे के जल और ऊपर के जल को अलग किया. यह वैसा ही हो गया.

BSB

8 God called the expanse “sky.” And there was evening, and there was morning—the second day.

HINCV

8 परमेश्वर ने इस अंतर को “आकाश” नाम दिया. और शाम हुई, फिर सुबह हुई—इस प्रकार दूसरा दिन हो गया.

BSB

9 And God said, “Let the waters under the sky be gathered into one place, so that the dry land may appear.” And it was so.

HINCV

9 फिर परमेश्वर ने कहा, “आकाश के नीचे का पानी एक जगह इकट्ठा हो जाए और सूखी भूमि दिखाई दे” और वैसा ही हो गया.

BSB

10 God called the dry land “earth,” and the gathering of waters He called “seas.” And God saw that it was good.

HINCV

10 परमेश्वर ने सूखी भूमि को “धरती” तथा जो जल इकट्ठा हुआ उसको “सागर” कहा और परमेश्वर ने देखा कि वह अच्छा है.

BSB

11 Then God said, “Let the earth bring forth vegetation: seed-bearing plants and fruit trees, each bearing fruit with seed according to its kind.” And it was so.

HINCV

11 फिर परमेश्वर ने कहा, “पृथ्वी से हरी घास तथा पेड़ उगने लगें: और पृथ्वी पर फलदाई वृक्षों में फल लगने लगें.” और वैसा हो गया.

BSB

12 The earth produced vegetation: seed-bearing plants according to their kinds and trees bearing fruit with seed according to their kinds. And God saw that it was good.

HINCV

12 पृथ्वी हरी-हरी घास, बीजयुक्त पौधे, जिनमें अपनी-अपनी जाति का बीज होता है तथा फलदाई वृक्ष, जिनके फलों में अपनी-अपनी जाति के बीज होते हैं, उगने लगे. परमेश्वर ने देखा कि यह अच्छा है.

BSB

13 And there was evening, and there was morning—the third day.

HINCV

13 फिर शाम हुई, फिर सुबह हुई—इस प्रकार तीसरा दिन हो गया.

BSB

14 And God said, “Let there be lights in the expanse of the sky to distinguish between the day and the night, and let them be signs to mark the seasons and days and years.

HINCV

14 फिर परमेश्वर ने कहा, “दिन को रात से अलग करने के लिए आकाश में ज्योतियां हों, और ये चिन्हों, समयों, दिनों एवं वर्षों के लिए होगा.

BSB

15 And let them serve as lights in the expanse of the sky to shine upon the earth.” And it was so.

HINCV

15 और आकाश में ज्योतियां हों, जिससे पृथ्वी को प्रकाश मिले,” और ऐसा ही हो गया.

BSB

16 God made two great lights: the greater light to rule the day and the lesser light to rule the night. And He made the stars as well.

HINCV

16 परमेश्वर ने दो बड़ी ज्योतियां बनाई—बड़ी ज्योति को दिन में तथा छोटी ज्योति को रात में राज करने हेतु बनाया. और परमेश्वर ने तारे भी बनाये.

BSB

17 God set these lights in the expanse of the sky to shine upon the earth,

HINCV

17 इन सभी को परमेश्वर ने आकाश में स्थिर किया कि ये पृथ्वी को रोशनी देते रहें,

BSB

18 to preside over the day and the night, and to separate the light from the darkness. And God saw that it was good.

HINCV

18 ताकि दिन और रात अपना काम पूरा कर सकें और रोशनी अंधकार से अलग हो. और परमेश्वर ने देखा कि यह अच्छा है.

BSB

19 And there was evening, and there was morning—the fourth day.

HINCV

19 और शाम हुई, फिर सुबह हुई—इस प्रकार चौथा दिन हो गया.

BSB

20 And God said, “Let the waters teem with living creatures, and let birds fly above the earth in the open expanse of the sky.”

HINCV

20 फिर परमेश्वर ने कहा, “पानी में पानी के जंतु और आकाश में उड़नेवाले पक्षी भर जायें.”

BSB

21 So God created the great sea creatures and every living thing that moves, with which the waters teemed according to their kinds, and every winged bird after its kind. And God saw that it was good.

HINCV

21 परमेश्वर ने बड़े-बड़े समुद्री-जीवों तथा सब जातियों के जंतुओं को भी बनाया, और समुद्र को समुद्री-जीवों से भर दिया तथा सब जाति के पक्षियों की भी सृष्टि की और परमेश्वर ने देखा कि यह अच्छा है.

BSB

22 Then God blessed them and said, “Be fruitful and multiply and fill the waters of the seas, and let birds multiply on the earth.”

HINCV

22 इन्हें परमेश्वर ने यह कहकर आशीष दी, “समुद्र में सभी जंतु, तथा पृथ्वी में पक्षी भर जायें.”

BSB

23 And there was evening, and there was morning—the fifth day.

HINCV

23 तब शाम हुई, फिर सुबह हुई—पांचवां दिन हो गया.

BSB

24 And God said, “Let the earth bring forth living creatures according to their kinds: livestock, land crawlers, and beasts of the earth according to their kinds.” And it was so.

HINCV

24 फिर परमेश्वर ने कहा, “पृथ्वी से प्रत्येक जाति के जीवित प्राणी उत्पन्‍न हों: पालतू पशु, रेंगनेवाले जंतु तथा हर एक जाति के वन पशु उत्पन्‍न हों.”

BSB

25 God made the beasts of the earth according to their kinds, the livestock according to their kinds, and everything that crawls upon the earth according to its kind. And God saw that it was good.

HINCV

25 परमेश्वर ने हर एक जाति के वन-पशुओं को, हर एक जाति के पालतू पशुओं को तथा भूमि पर रेंगनेवाले हर एक जाति के जीवों को बनाया. और परमेश्वर ने देखा कि यह अच्छा है.

BSB

26 Then God said, “Let Us make man in Our image, after Our likeness, to rule over the fish of the sea and the birds of the air, over the livestock, and over all the earth itself and every creature that crawls upon it.”

HINCV

26 फिर परमेश्वर ने कहा, “हम अपने स्वरूप के अनुसार अपनी समानता में मनुष्य की रचना करें कि वे सागर की मछलियों, आकाश के पक्षियों, पालतू पशुओं, भूमि पर रेंगनेवाले हर एक जीव तथा सारी पृथ्वी पर राज करें.”

BSB

27 So God created man in His own image; in the image of God He created him; male and female He created them.

HINCV

27 इसलिये परमेश्वर ने अपने स्वरूप में मनुष्य को बनाया, परमेश्वर के ही स्वरूप में परमेश्वर ने उन्हें बनाया; नर और नारी करके उसने उन्हें बनाया.

BSB

28 God blessed them and said to them, “Be fruitful and multiply, and fill the earth and subdue it; rule over the fish of the sea and the birds of the air and every creature that crawls upon the earth.”

HINCV

28 परमेश्वर ने उन्हें यह आशीष दी, “फूलो फलो और संख्या में बढ़ो और पृथ्वी में भर जाओ और सब पर अधिकार कर लो. सागर की मछलियों, आकाश के पक्षियों व पृथ्वी के सब रेंगनेवाले जीव-जन्तुओं पर तुम्हारा अधिकार हो.”

BSB

29 Then God said, “Behold, I have given you every seed-bearing plant on the face of all the earth, and every tree whose fruit contains seed. They will be yours for food.

HINCV

29 तब परमेश्वर ने उनसे कहा, “मैंने तुम्हारे खाने के लिए बीज वाले पौधे और बीज वाले फल के पेड़ आदि दिये हैं जो तुम्हारे भोजन के लिये होंगे.

BSB

30 And to every beast of the earth and every bird of the air and every creature that crawls upon the earth—everything that has the breath of life in it—I have given every green plant for food.” And it was so.

HINCV

30 और पृथ्वी के प्रत्येक पशुओं, आकाश के सब पक्षियों और पृथ्वी पर रेंगनेवाले सब जीव-जन्तुओं को—प्रत्येक प्राणी को जिसमें जीवन का श्वास है—मैं प्रत्येक हरे पौधे भोजन के लिये देता हूं.” और वैसा ही हो गया.

BSB

31 And God looked upon all that He had made, and indeed, it was very good. And there was evening, and there was morning—the sixth day.

HINCV

31 परमेश्वर ने अपनी बनाई हर चीज़ को देखा, और वह बहुत ही अच्छी थी. और शाम हुई, फिर सुबह हुई—इस प्रकार छठवां दिन हो गया.

Questions about Genesis 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.