Genesis 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD said to Abram, “Leave your country, your kindred, and your father’s household, and go to the land I will show you. | HINCV 1 फिर याहवेह ने अब्राम से कहा, “अपने पिता के घर तथा अपने रिश्तेदारों को छोड़कर उस देश को चला जा, जो मैं तुम्हें दिखाऊंगा. |
| BSB 2 I will make you into a great nation, and I will bless you; I will make your name great, so that you will be a blessing. | HINCV 2 “मैं तुमसे एक बड़ी जाति बनाऊंगा, मैं तुम्हें आशीष दूंगा; मैं तुम्हारा नाम बड़ा करूंगा, और तुम एक आशीष होंगे. |
| BSB 3 I will bless those who bless you and curse those who curse you; and all the families of the earth will be blessed through you.” | HINCV 3 जो तुम्हें आशीष देंगे, मैं उन्हें आशीष दूंगा तथा जो तुम्हें शाप देगा; मैं उन्हें शाप दूंगा. तुमसे ही पृथ्वी के सब लोग आशीषित होंगे.” |
| BSB 4 So Abram departed, as the LORD had directed him, and Lot went with him. Abram was seventy-five years old when he left Haran. | HINCV 4 इसलिये याहवेह के आदेश के अनुसार अब्राम चल पड़े; लोत भी उनके साथ गये. जब अब्राम हारान से निकले, तब वे 75 वर्ष के थे. |
| BSB 5 And Abram took his wife Sarai, his nephew Lot, and all the possessions and people they had acquired in Haran, and set out for the land of Canaan. When they came to the land of Canaan, | HINCV 5 अब्राम अपने साथ उनकी पत्नी सारय, उनका भतीजा लोत, उनकी पूरी संपत्ति तथा हारान देश में प्राप्त दास और दासियों को लेकर कनान देश पहुंचे. |
| BSB 6 Abram traveled through the land as far as the site of the Oak of Moreh at Shechem. And at that time the Canaanites were in the land. | HINCV 6 वहां से अब्राम शेकेम में मोरेह के बांज वृक्ष तक पहुंच गए. उस समय उस देश में कनानी लोग रहते थे. |
| BSB 7 Then the LORD appeared to Abram and said, “I will give this land to your offspring.” So Abram built an altar there to the LORD, who had appeared to him. | HINCV 7 याहवेह ने अब्राम को दर्शन दिया और कहा, “तुम्हारे वंश को मैं यह देश दूंगा.” तब अब्राम ने उस स्थान पर याहवेह के सम्मान में, जो उन पर प्रकट हुए थे, एक वेदी बनाई. |
| BSB 8 From there Abram moved on to the hill country east of Bethel and pitched his tent, with Bethel to the west and Ai to the east. There he built an altar to the LORD, and he called on the name of the LORD. | HINCV 8 फिर अब्राम वहां से बेथेल के पूर्व में पर्वत की ओर बढ़ गए, वहीं उन्होंने तंबू खड़े किए. उनके पश्चिम में बेथेल तथा पूर्व में अय नगर थे. अब्राम ने वहां याहवेह के सम्मान में वेदी बनाई और आराधना की. |
| BSB 9 And Abram journeyed on toward the Negev. | HINCV 9 वहां से अब्राम नेगेव की ओर बढ़े. |
| BSB 10 Now there was a famine in the land. So Abram went down to Egypt to live there for a while because the famine was severe. | HINCV 10 उस देश में अकाल पड़ा, तब अब्राम कुछ समय के लिये मिस्र देश में रहने के लिये चले गए, क्योंकि उनके देश में भयंकर अकाल पड़ा था. |
| BSB 11 As he was about to enter Egypt, he said to his wife Sarai, “Look, I know that you are a beautiful woman, | HINCV 11 जब वे मिस्र देश के पास पहुंचे, तब अब्राम ने अपनी पत्नी सारय से कहा, “सुनो, मुझे मालूम है कि तुम एक सुंदर स्त्री हो. |
| BSB 12 and when the Egyptians see you, they will say, ‘This is his wife.’ Then they will kill me but will let you live. | HINCV 12 जब मिस्र के लोगों को यह पता चलेगा कि तुम मेरी पत्नी हो, तो वे मुझे मार डालेंगे और तुम्हें जीवित छोड़ देंगे. |
| BSB 13 Please say you are my sister, so that I will be treated well for your sake, and on account of you my life will be spared.” | HINCV 13 इसलिये तुम यह कहना कि तुम मेरी बहन हो, ताकि तुम्हारे कारण मेरी भलाई हो और वे मुझे नहीं मारें.” |
| BSB 14 So when Abram entered Egypt, the Egyptians saw that the woman was very beautiful. | HINCV 14 जब अब्राम मिस्र देश पहुंचे, तब मिस्रियों ने सारय को देखा कि वह बहुत सुंदर है. |
| BSB 15 When Pharaoh’s officials saw Sarai, they commended her to him, and she was taken into the palace of Pharaoh. | HINCV 15 और फ़रोह के अधिकारियों ने भी सारय को देखा, तो उन्होंने फ़रोह को उसकी सुंदरता के बारे में बताया और सारय को फ़रोह के महल में लाया गया. |
| BSB 16 He treated Abram well on her account, and Abram acquired sheep and cattle, male and female donkeys, menservants and maidservants, and camels. | HINCV 16 फ़रोह ने सारय के कारण अब्राम के साथ अच्छा व्यवहार किया. उसने उसे भेड़ें, बैल, गधे-गधियां, ऊंट तथा दास-दासियां दिए. |
| BSB 17 The LORD, however, afflicted Pharaoh and his household with severe plagues because of Abram’s wife Sarai. | HINCV 17 पर याहवेह ने अब्राम की पत्नी सारय के कारण फ़रोह तथा उसके घर पर बड़ी-बड़ी विपत्तियां डाली. |
| BSB 18 So Pharaoh summoned Abram and asked, “What have you done to me? Why didn’t you tell me she was your wife? | HINCV 18 इसलिये फ़रोह ने अब्राम को बुलवाया और उनसे कहा, “तुमने मेरे साथ यह क्या किया? तुमने मुझसे यह बात क्यों छिपाई कि यह तुम्हारी पत्नी है? |
| BSB 19 Why did you say, ‘She is my sister,’ so that I took her as my wife? Now then, here is your wife. Take her and go!” | HINCV 19 तुमने यह क्यों कहा, ‘यह मेरी बहन है’? इस कारण मैंने उसे अपनी पत्नी बनाने के उद्देश्य से अपने महल में रखा! इसलिये अब तुम उसे अपने साथ लेकर यहां से चले जाओ!” |
| BSB 20 Then Pharaoh gave his men orders concerning Abram, and they sent him away with his wife and all his possessions. | HINCV 20 तब फ़रोह ने अपने अधिकारियों को अब्राम के बारे में आदेश दिया और उन्होंने अब्राम को उनकी पत्नी और उनकी सब संपत्ति के साथ विदा किया. |
Questions about Genesis 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.