Genesis 36

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is the account of Esau (that is, Edom).

HINIRV

1 एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है।

BSB

2 Esau took his wives from the daughters of Canaan: Adah daughter of Elon the Hittite, Oholibamah daughter of Anah and granddaughter of Zibeon the Hivite,

HINIRV

2 एसाव ने तो कनानी लड़कियाँ ब्याह लीं; अर्थात् हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और ओहोलीबामा को जो अना की बेटी, और हिब्बी सिबोन की नातिन थी।

BSB

3 and Basemath daughter of Ishmael and sister of Nebaioth.

HINIRV

3 फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहन थी, ब्याह लिया।

BSB

4 And Adah bore Eliphaz to Esau, Basemath gave birth to Reuel,

HINIRV

4 आदा ने तो एसाव के द्वारा एलीपज को, और बासमत ने रूएल को जन्म दिया।

BSB

5 and Oholibamah gave birth to Jeush, Jalam, and Korah. These were the sons of Esau, who were born to him in the land of Canaan.

HINIRV

5 और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और कोरह को उत्पन्न किया, एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।

BSB

6 Later, Esau took his wives and sons and daughters and all the people of his household, along with his livestock, all his other animals, and all the property he had acquired in Canaan, and he moved to a land far away from his brother Jacob.

HINIRV

6 एसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय किया था, लेकर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।

BSB

7 For their possessions were too great for them to dwell together; the land where they stayed could not support them because of their livestock.

HINIRV

7 क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के कारण उस देश में, जहाँ वे परदेशी होकर रहते थे, वे समा न सके।

BSB

8 So Esau (that is, Edom) settled in the area of Mount Seir.

HINIRV

8 एसाव जो एदोम भी कहलाता है, सेईर नामक पहाड़ी देश में रहने लगा।

BSB

9 This is the account of Esau, the father of the Edomites, in the area of Mount Seir.

HINIRV

9 सेईर नामक पहाड़ी देश में रहनेवाले एदोमियों के मूलपुरुष एसाव की वंशावली यह है

BSB

10 These are the names of Esau’s sons: Eliphaz son of Esau’s wife Adah, and Reuel son of Esau’s wife Basemath.

HINIRV

10 एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात् एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल।

BSB

11 The sons of Eliphaz were Teman, Omar, Zepho, Gatam, and Kenaz.

HINIRV

11 और एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात् तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज।

BSB

12 Additionally, Timna, a concubine of Esau’s son Eliphaz, gave birth to Amalek. These are the grandsons of Esau’s wife Adah.

HINIRV

12 एसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नामक एक रखैल थी, जिसने एलीपज के द्वारा अमालेक को जन्म दिया: एसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए।

BSB

13 These are the sons of Reuel: Nahath, Zerah, Shammah, and Mizzah. They are the grandsons of Esau’s wife Basemath.

HINIRV

13 रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात् नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा एसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए।

BSB

14 These are the sons of Esau’s wife Oholibamah (daughter of Anah and granddaughter of Zibeon) whom she bore to Esau: Jeush, Jalam, and Korah.

HINIRV

14 ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी, और सिबोन की नातिन और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्र हुए: अर्थात् उसने एसाव के द्वारा यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।

BSB

15 These are the chiefs among the sons of Esau. The sons of Eliphaz the firstborn of Esau: Chiefs Teman, Omar, Zepho, Kenaz,

HINIRV

15 एसाववंशियों के अधिपति ये हुए: अर्थात् एसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तेमान अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति,

BSB

16 Korah, Gatam, and Amalek. They are the chiefs of Eliphaz in the land of Edom, and they are the grandsons of Adah.

HINIRV

16 कोरह अधिपति, गाताम अधिपति, अमालेक अधिपति एलीपज वंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए: और ये ही आदा के वंश में हुए।

BSB

17 These are the sons of Esau’s son Reuel: Chiefs Nahath, Zerah, Shammah, and Mizzah. They are the chiefs descended from Reuel in the land of Edom, and they are the grandsons of Esau’s wife Basemath.

HINIRV

17 एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात् नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति रूएलवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए; और ये ही एसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए।

BSB

18 These are the sons of Esau’s wife Oholibamah: Chiefs Jeush, Jalam, and Korah. They are the chiefs descended from Esau’s wife Oholibamah, the daughter of Anah.

HINIRV

18 एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में ये हुए; अर्थात् यूश अधिपति, यालाम अधिपति, कोरह अधिपति, अना की बेटी ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही हुए।

BSB

19 All these are the sons of Esau (that is, Edom), and they were their chiefs.

HINIRV

19 एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए।

BSB

20 These are the sons of Seir the Horite, who were living in the land: Lotan, Shobal, Zibeon, Anah,

HINIRV

20 सेईर जो होरी नामक जाति का था, उसके ये पुत्र उस देश में पहले से रहते थे; अर्थात् लोतान, शोबाल, सिबोन, अना,

BSB

21 Dishon, Ezer, and Dishan. They are the chiefs of the Horites, the descendants of Seir in the land of Edom.

HINIRV

21 दीशोन, एसेर, और दीशान: एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए।

BSB

22 The sons of Lotan were Hori and Hemam. Timna was Lotan’s sister.

HINIRV

22 लोतान के पुत्र, होरी, और हेमाम हुए; और लोतान की बहन तिम्ना थी।

BSB

23 These are the sons of Shobal: Alvan, Manahath, Ebal, Shepho, and Onam.

HINIRV

23 शोबाल के ये पुत्र हुए: अर्थात् आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम।

BSB

24 These are the sons of Zibeon: Aiah and Anah. (This is the Anah who found the hot springs in the wilderness as he was pasturing the donkeys of his father Zibeon.)

HINIRV

24 और सीदोन के ये पुत्र हुए: अय्या, और अना; यह वही अना है जिसको जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते-चराते गरम पानी के झरने मिले।

BSB

25 These are the children of Anah: Dishon and Oholibamah daughter of Anah.

HINIRV

25 और अना के दीशोन नामक पुत्र हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नामक बेटी हुई।

BSB

26 These are the sons of Dishon: Hemdan, Eshban, Ithran, and Cheran.

HINIRV

26 दीशोन के ये पुत्र हुए: हेमदान, एशबान, यित्रान, और करान।

BSB

27 These are the sons of Ezer: Bilhan, Zaavan, and Akan.

HINIRV

27 एसेर के ये पुत्र हुए: बिल्हान, जावान, और अकान।

BSB

28 These are the sons of Dishan: Uz and Aran.

HINIRV

28 दीशान के ये पुत्र हुए: ऊस, और अरान।

BSB

29 These are the chiefs of the Horites: Chiefs Lotan, Shobal, Zibeon, Anah,

HINIRV

29 होरियों के अधिपति ये हुए: लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, सिबोन अधिपति, अना अधिपति,

BSB

30 Dishon, Ezer, and Dishan. They are the chiefs of the Horites, according to their divisions in the land of Seir.

HINIRV

30 दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति; सेईर देश में होरी जातिवाले ये ही अधिपति हुए।

BSB

31 These are the kings who reigned in the land of Edom before any king reigned over the Israelites:

HINIRV

31 फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए;

BSB

32 Bela son of Beor reigned in Edom; the name of his city was Dinhabah.

HINIRV

32 बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है।

BSB

33 When Bela died, Jobab son of Zerah from Bozrah reigned in his place.

HINIRV

33 बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ।

BSB

34 When Jobab died, Husham from the land of the Temanites reigned in his place.

HINIRV

34 योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।

BSB

35 When Husham died, Hadad son of Bedad, who defeated Midian in the country of Moab, reigned in his place. And the name of his city was Avith.

HINIRV

35 फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद उसके स्थान पर राजा हुआ यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है।

BSB

36 When Hadad died, Samlah from Masrekah reigned in his place.

HINIRV

36 हदद के मरने पर, मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।

BSB

37 When Samlah died, Shaul from Rehoboth on the Euphrates reigned in his place.

HINIRV

37 फिर सम्ला के मरने पर, शाऊल जो महानद के तटवाले रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।

BSB

38 When Shaul died, Baal-hanan son of Achbor reigned in his place.

HINIRV

38 शाऊल के मरने पर, अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।

BSB

39 When Baal-hanan son of Achbor died, Hadad reigned in his place. His city was named Pau, and his wife’s name was Mehetabel daughter of Matred, the daughter of Me-zahab.

HINIRV

39 अकबोर के पुत्र बाल्हानान के मरने पर, हदर उसके स्थान पर राजा हुआ और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेज़ाहाब की नातिन और मत्रेद की बेटी थी।

BSB

40 These are the names of Esau’s chiefs, according to their families and regions, by their names: Chiefs Timna, Alvah, Jetheth,

HINIRV

40 फिर एसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों, और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं तिम्ना अधिपति, अल्वा अधिपति, यतेत अधिपति,

BSB

41 Oholibamah, Elah, Pinon,

HINIRV

41 ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति,

BSB

42 Kenaz, Teman, Mibzar,

HINIRV

42 कनज अधिपति, तेमान अधिपति, मिबसार अधिपति,

BSB

43 Magdiel, and Iram. These were the chiefs of Edom, according to their settlements in the land they possessed. Esau was the father of the Edomites.

HINIRV

43 मग्दीएल अधिपति, ईराम अधिपति एदोमवंशियों ने जो देश अपना कर लिया था, उसके निवास-स्थानों में उनके ये ही अधिपति हुए; और एदोमी जाति का मूलपुरुष एसाव है।

Questions about Genesis 36? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.