Haggai 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In the second year of the reign of Darius, on the first day of the sixth month, the word of the LORD came through Haggai the prophet to Zerubbabel son of Shealtiel, governor of Judah, and to Joshua son of Jehozadak, the high priest, stating | HINCV 1 राजा दारयावेश के शासनकाल के द्वितीय वर्ष के छठवें महीने के पहले दिन शिअलतिएल के पुत्र यहूदिया के राज्यपाल ज़ेरुब्बाबेल, तथा यहोत्सादाक के पुत्र महापुरोहित यहोशू के पास याहवेह का यह वचन हाग्गय भविष्यवक्ता के द्वारा पहुंचा: |
| BSB 2 that this is what the LORD of Hosts says: “These people say, ‘The time has not yet come to rebuild the house of the LORD.’” | HINCV 2 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “ये लोग कहते हैं, ‘याहवेह के भवन के पुनर्निर्माण का समय अभी नहीं आया है.’” |
| BSB 3 Then the word of the LORD came through Haggai the prophet, saying: | HINCV 3 तब हाग्गय भविष्यवक्ता के द्वारा याहवेह का यह वचन आया: |
| BSB 4 “Is it a time for you yourselves to live in your paneled houses, while this house lies in ruins?” | HINCV 4 “क्या यह समय है कि तुम खुद पक्के, भव्य घरों में रहो, और यह भवन उजाड़ पड़ा रहे?” |
| BSB 5 Now this is what the LORD of Hosts says: “Consider carefully your ways. | HINCV 5 तब सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “अपने चालचलन पर सावधानीपूर्वक ध्यान दो. |
| BSB 6 You have planted much but harvested little. You eat but never have enough. You drink but never have your fill. You put on clothes but never get warm. You earn wages to put into a bag pierced through.” | HINCV 6 तुमने बोया तो बहुत, पर तुम्हें फसल थोड़ी मिली. तुम खाते तो हो, किंतु तुम्हारा पेट कभी नहीं भरता. तुम पीते तो हो, किंतु तुम्हारी प्यास कभी नहीं बुझती. तुम कपड़े पहनते तो हो, किंतु तुम्हें उससे गर्मी नहीं मिलती. तुम मजदूरी तो कमाते हो, किंतु यह कैसे खर्च हो जाती है तुम्हें पता भी नहीं चलता.” |
| BSB 7 This is what the LORD of Hosts says: “Consider carefully your ways. | HINCV 7 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “अपने चालचलन पर सावधानीपूर्वक ध्यान दो. |
| BSB 8 Go up into the hills, bring down lumber, and build the house, so that I may take pleasure in it and be glorified, says the LORD. | HINCV 8 ऊपर पहाड़ों में जाओ और इमारती लकड़ी नीचे लाकर मेरे भवन को बनाओ, ताकि मुझे खुशी मिले और मेरा आदर हो,” याहवेह का कहना है. |
| BSB 9 You expected much, but behold, it amounted to little. And what you brought home, I blew away. Why? declares the LORD of Hosts. Because My house still lies in ruins, while each of you is busy with his own house. | HINCV 9 “तुमने बहुत फसल पाने की आशा की थी, पर थोड़ा ही मिला. और जब तुम उसे लेकर घर आए, तो मैंने उसे उड़ा दिया. क्यों?” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है. “क्योंकि मेरा भवन उजाड़ पड़ा है, और तुममें से हर एक अपने-अपने घर में व्यस्त है. |
| BSB 10 Therefore, on account of you the heavens have withheld their dew and the earth has withheld its crops. | HINCV 10 इसलिये, तुम्हारे कारण ही आकाश ने ओस और भूमि ने उपज पैदा करना रोक दिया है. |
| BSB 11 I have summoned a drought on the fields and on the mountains, on the grain, new wine, and oil, and on whatever the ground yields, on man and beast, and on all the labor of your hands.” | HINCV 11 मैंने आदेश दिया है कि खेतों और पहाड़ों पर, अनाज, नये अंगूर की दाखमधु, जैतून तेल और भूमि की हर एक उपज पर, लोगों और घरेलू पशुओं पर, और तुम्हारे सब मेहनत पर अकाल पड़े.” |
| BSB 12 Then Zerubbabel son of Shealtiel and Joshua son of Jehozadak, the high priest, as well as all the remnant of the people, obeyed the voice of the LORD their God and the words of the prophet Haggai, because the LORD their God had sent him. So the people feared the LORD. | HINCV 12 तब शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल, यहोत्सादाक का पुत्र महापुरोहित यहोशू, और सब बचे हुए लोगों ने याहवेह, अपने परमेश्वर के वचन और हाग्गय भविष्यवक्ता के संदेश का पालन किया, क्योंकि याहवेह उनके परमेश्वर ने उसे भेजा था. और लोगों ने याहवेह का भय माना. |
| BSB 13 Haggai, the messenger of the LORD, delivered the message of the LORD to the people: “I am with you,” declares the LORD. | HINCV 13 तब याहवेह के संदेशवाहक हाग्गय ने लोगों को याहवेह का यह संदेश दिया: “मैं तुम्हारे साथ हूं,” याहवेह घोषणा करते हैं. |
| BSB 14 So the LORD stirred the spirit of Zerubbabel son of Shealtiel, governor of Judah, and the spirit of Joshua son of Jehozadak, the high priest, as well as the spirit of all the remnant of the people. And they came and began the work on the house of the LORD of Hosts, their God, | HINCV 14 तब याहवेह ने यहूदिया के राज्यपाल शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल, और यहोत्सादाक के पुत्र महापुरोहित यहोशू तथा सारे बचे हुए लोगों की आत्मा को उभारा. वे सब आये और सर्वशक्तिमान याहवेह, अपने परमेश्वर के भवन के निर्माण का कार्य शुरू किए, |
| BSB 15 on the twenty-fourth day of the sixth month, in the second year of King Darius. | HINCV 15 और यह कार्य राजा दारयावेश के शासनकाल के छठवें महीने के चौबीसवें दिन शुरू हुआ. दारयावेश के शासनकाल के दूसरे वर्ष, |
Questions about Haggai 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.