Hosea 10

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Israel was a luxuriant vine, yielding fruit for himself. The more his fruit increased, the more he increased the altars. The better his land produced, the better he made the sacred pillars.

HINIRV

1 इस्राएल एक लहलहाती हुई दाखलता सी है, जिसमें बहुत से फल भी लगे, परन्तु ज्यों-ज्यों उसके फल बढ़े, त्यों-त्यों उसने अधिक वेदियाँ बनाईं जैसे-जैसे उसकी भूमि सुधरी, वैसे ही वे सुन्दर खम्भे बनाते गये।

BSB

2 Their hearts are devious; now they must bear their guilt. The LORD will break down their altars and demolish their sacred pillars.

HINIRV

2 उनका मन बटा हुआ है; अब वे दोषी ठहरेंगे। वह उनकी वेदियों को तोड़ डालेगा, और उनकी लाटों को टुकड़े-टुकड़े करेगा।

BSB

3 Surely now they will say, “We have no king, for we do not revere the LORD. What can a king do for us?”

HINIRV

3 अब वे कहेंगे, “हमारे कोई राजा नहीं है, क्योंकि हमने यहोवा का भय नहीं माना; इसलिए राजा हमारा क्या कर सकता है?”

BSB

4 They speak mere words; with false oaths they make covenants. So judgment springs up like poisonous weeds in the furrows of a field.

HINIRV

4 वे बातें बनाते और झूठी शपथ खाकर वाचा बाँधते हैं; इस कारण खेत की रेघारियों में धतूरे के समान दण्ड फूले फलेगा।

BSB

5 The people of Samaria will fear for the calf of Beth-aven. Indeed, its people will mourn over it with its idolatrous priests—those who rejoiced in its glory—for it has been taken from them into exile.

HINIRV

5 सामरिया के निवासी बेतावेन के बछड़े के लिये डरते रहेंगे, और उसके लोग उसके लिये विलाप करेंगे; और उसके पुजारी जो उसके कारण मगन होते थे उसके प्रताप के लिये इस कारण विलाप करेंगे क्योंकि वह उनमें से उठ गया है।

BSB

6 Yes, it will be carried to Assyria as tribute to the great king. Ephraim will be seized with shame; Israel will be ashamed of its wooden idols.

HINIRV

6 वह यारेब राजा की भेंट ठहरने के लिये अश्शूर देश में पहुँचाया जाएगा। एप्रैम लज्जित होगा, और इस्राएल भी अपनी युक्ति से लजाएगा।

BSB

7 Samaria will be carried off with her king like a twig on the surface of the water.

HINIRV

7 सामरिया अपने राजा समेत जल के बुलबुले के समान मिट जाएगा ।

BSB

8 The high places of Aven will be destroyed—it is the sin of Israel; thorns and thistles will overgrow their altars. Then they will say to the mountains, “Cover us!” and to the hills, “Fall on us!”

HINIRV

8 आवेन के ऊँचे स्थान जो इस्राएल के पाप हैं, वे नाश होंगे। उनकी वेदियों पर झड़बेरी, पेड़ और ऊँटकटारे उगेंगे; और उस समय लोग पहाड़ों से कहने लगेंगे, हमको छिपा लो, और टीलों से कि हम पर गिर पड़ो। (लूका 23:30, प्रका. 9:6)

BSB

9 Since the days of Gibeah you have sinned, O Israel, and there you have remained. Did not the battle in Gibeah overtake the sons of iniquity?

HINIRV

9 हे इस्राएल, तू गिबा के दिनों से पाप करता आया है; वे उसी में बने रहें; क्या वे गिबा में कुटिल मनुष्यों के संग लड़ाई में न फँसें?

BSB

10 I will chasten them when I please; nations will be gathered against them to put them in bondage for their double transgression.

HINIRV

10 जब मेरी इच्छा होगी तब मैं उन्हें ताड़ना दूँगा, और देश-देश के लोग उनके विरुद्ध इकट्ठे हो जाएँगे; क्योंकि वे अपने दोनों अधर्मों में फँसें हुए हैं।

BSB

11 Ephraim is a well-trained heifer that loves to thresh; but I will place a yoke on her fair neck. I will harness Ephraim, Judah will plow, and Jacob will break the hard ground.

HINIRV

11 एप्रैम सीखी हुई बछिया है, जो अन्न दाँवने से प्रसन्न होती है, परन्तु मैंने उसकी सुन्दर गर्दन पर जूआ रखा है; मैं एप्रैम पर सवार चढ़ाऊँगा; यहूदा हल, और याकूब हेंगा खींचेगा।

BSB

12 Sow for yourselves righteousness and reap the fruit of loving devotion; break up your unplowed ground. For it is time to seek the LORD until He comes and sends righteousness upon you like rain.

HINIRV

12 अपने लिये धार्मिकता का बीज बोओ, तब करुणा के अनुसार खेत काटने पाओगे; अपनी पड़ती भूमि को जोतो; देखो, अभी यहोवा के पीछे हो लेने का समय है, कि वह आए और तुम्हारे ऊपर उद्धार बरसाएँ। (यिर्म. 4:3)

BSB

13 You have plowed wickedness and reaped injustice; you have eaten the fruit of lies. Because you have trusted in your own way and in the multitude of your mighty men,

HINIRV

13 तुम ने दुष्टता के लिये हल जोता और अन्याय का खेत काटा है; और तुम ने धोखे का फल खाया है। और यह इसलिए हुआ क्योंकि तुम ने अपने कुव्यवहार पर, और अपने बहुत से वीरों पर भरोसा रखा था।

BSB

14 the roar of battle will rise against your people, so that all your fortresses will be demolished as Shalman devastated Beth-arbel in the day of battle, when mothers were dashed to pieces along with their children.

HINIRV

14 इस कारण तुम्हारे लोगों में हुल्लड़ उठेगा, और तुम्हारे सब गढ़ ऐसे नाश किए जाएँगे जैसा बेतर्बेल नगर युद्ध के समय शल्मन के द्वारा नाश किया गया; उस समय माताएँ अपने बच्चों समेत पटक दी गईं थी।

BSB

15 Thus it will be done to you, O Bethel, because of your great wickedness. When the day dawns, the king of Israel will be utterly cut off.

HINIRV

15 तुम्हारी अत्यन्त बुराई के कारण बेतेल से भी इसी प्रकार का व्यवहार किया जाएगा। भोर होते ही इस्राएल का राजा पूरी रीति से मिट जाएगा।

Questions about Hosea 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.