Isaiah 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the vision concerning Judah and Jerusalem that Isaiah son of Amoz saw during the reigns of Uzziah, Jotham, Ahaz, and Hezekiah, kings of Judah. | HINIRV 1 आमोस के पुत्र यशायाह का दर्शन, जिसको उसने यहूदा और यरूशलेम के विषय में उज्जियाह, योताम, आहाज, और हिजकिय्याह नामक यहूदा के राजाओं के दिनों में पाया। |
| BSB 2 Listen, O heavens, and give ear, O earth, for the LORD has spoken: “I have raised children and brought them up, but they have rebelled against Me. | HINIRV 2 हे स्वर्ग सुन, और हे पृथ्वी कान लगा; क्योंकि यहोवा कहता है: “मैंने बाल-बच्चों का पालन-पोषण किया, और उनको बढ़ाया भी, परन्तु उन्होंने मुझसे बलवा किया। |
| BSB 3 The ox knows its owner, and the donkey its master’s manger, but Israel does not know; My people do not understand.” | HINIRV 3 बैल तो अपने मालिक को और गदहा अपने स्वामी की चरनी को पहचानता है, परन्तु इस्राएल मुझे नहीं जानता, मेरी प्रजा विचार नहीं करती।” |
| BSB 4 Alas, O sinful nation, a people laden with iniquity, a brood of evildoers, children who act corruptly! They have forsaken the LORD; they have despised the Holy One of Israel and turned their backs on Him. | HINIRV 4 हाय, यह जाति पाप से कैसी भरी है! यह समाज अधर्म से कैसा लदा हुआ है! इस वंश के लोग कैसे कुकर्मी हैं, ये बाल-बच्चे कैसे बिगड़े हुए हैं! उन्होंने यहोवा को छोड़ दिया, उन्होंने इस्राएल के पवित्र को तुच्छ जाना है! वे पराए बनकर दूर हो गए हैं। |
| BSB 5 Why do you want more beatings? Why do you keep rebelling? Your head has a massive wound, and your whole heart is afflicted. | HINIRV 5 तुम बलवा कर करके क्यों अधिक मार खाना चाहते हो? तुम्हारा सिर घावों से भर गया, और तुम्हारा हृदय दुःख से भरा है। |
| BSB 6 From the sole of your foot to the top of your head, there is no soundness—only wounds and welts and festering sores neither cleansed nor bandaged nor soothed with oil. | HINIRV 6 पाँव से सिर तक कहीं भी कुछ आरोग्यता नहीं, केवल चोट और कोड़े की मार के चिन्ह और सड़े हुए घाव हैं जो न दबाये गए, न बाँधे गए, न तेल लगाकर नरमाये गए हैं। |
| BSB 7 Your land is desolate; your cities are burned with fire. Foreigners devour your fields before you—a desolation demolished by strangers. | HINIRV 7 तुम्हारा देश उजड़ा पड़ा है, तुम्हारे नगर भस्म हो गए हैं; तुम्हारे खेतों को परदेशी लोग तुम्हारे देखते ही निगल रहे हैं; वह परदेशियों से नाश किए हुए देश के समान उजाड़ है। |
| BSB 8 And the Daughter of Zion is abandoned like a shelter in a vineyard, like a shack in a cucumber field, like a city besieged. | HINIRV 8 और सिय्योन की बेटी दाख की बारी में की झोपड़ी के समान छोड़ दी गई है, या ककड़ी के खेत में के मचान या घिरे हुए नगर के समान अकेली खड़ी है। |
| BSB 9 Unless the LORD of Hosts had left us a few survivors, we would have become like Sodom, we would have resembled Gomorrah. | HINIRV 9 यदि सेनाओं का यहोवा हमारे थोड़े से लोगों को न बचा रखता, तो हम सदोम के समान हो जाते, और गमोरा के समान ठहरते। (योए. 2:32, रोम. 9:29) |
| BSB 10 Hear the word of the LORD, you rulers of Sodom; listen to the instruction of our God, you people of Gomorrah! | HINIRV 10 हे सदोम के न्यायियों, यहोवा का वचन सुनो! हे गमोरा की प्रजा, हमारे परमेश्वर की व्यवस्था पर कान लगा। (उत्प. 13:13, यहे. 16:49) |
| BSB 11 “What good to Me is your multitude of sacrifices?” says the LORD. “I am full from the burnt offerings of rams and the fat of well-fed cattle; I take no delight in the blood of bulls and lambs and goats. | HINIRV 11 यहोवा यह कहता है, “तुम्हारे बहुत से मेलबलि मेरे किस काम के हैं? मैं तो मेढ़ों के होमबलियों से और पाले हुए पशुओं की चर्बी से अघा गया हूँ; मैं बछड़ों या भेड़ के बच्चों या बकरों के लहू से प्रसन्न नहीं होता। |
| BSB 12 When you come to appear before Me, who has required this of you—this trampling of My courts? | HINIRV 12 तुम जब अपने मुँह मुझे दिखाने के लिये आते हो, तब यह कौन चाहता है कि तुम मेरे आँगनों को पाँव से रौंदो? |
| BSB 13 Bring your worthless offerings no more; your incense is detestable to Me. New Moons, Sabbaths, and convocations—I cannot endure iniquity in a solemn assembly. | HINIRV 13 व्यर्थ अन्नबलि फिर मत लाओ; धूप से मुझे घृणा है। नये चाँद और विश्रामदिन का मानना, और सभाओं का प्रचार करना, यह मुझे बुरा लगता है। महासभा के साथ ही साथ अनर्थ काम करना मुझसे सहा नहीं जाता। |
| BSB 14 I hate your New Moons and your appointed feasts. They have become a burden to Me; I am weary of bearing them. | HINIRV 14 तुम्हारे नये चाँदों और नियत पर्वों के मानने से मैं जी से बैर रखता हूँ; वे सब मुझे बोझ से जान पड़ते हैं, मैं उनको सहते-सहते थक गया हूँ। |
| BSB 15 When you spread out your hands in prayer, I will hide My eyes from you; even though you multiply your prayers, I will not listen. Your hands are covered with blood. | HINIRV 15 जब तुम मेरी ओर हाथ फैलाओ, तब मैं तुम से मुख फेर लूँगा; तुम कितनी ही प्रार्थना क्यों न करो, तो भी मैं तुम्हारी न सुनूँगा; क्योंकि तुम्हारे हाथ खून से भरे हैं। (नीति. 1:28, मीका 3:4) |
| BSB 16 Wash and cleanse yourselves. Remove your evil deeds from My sight. Stop doing evil! | HINIRV 16 अपने को धोकर पवित्र करो: मेरी आँखों के सामने से अपने बुरे कामों को दूर करो; भविष्य में बुराई करना छोड़ दो, (1 पत. 2:1, याकू. 4:8) |
| BSB 17 Learn to do right; seek justice and correct the oppressor. Defend the fatherless and plead the case of the widow.” | HINIRV 17 भलाई करना सीखो; यत्न से न्याय करो, उपद्रवी को सुधारो; अनाथ का न्याय चुकाओ, विधवा का मुकद्दमा लड़ो।” |
| BSB 18 “Come now, let us reason together,” says the LORD. “Though your sins are like scarlet, they will be as white as snow; though they are as red as crimson, they will become like wool. | HINIRV 18 यहोवा कहता है, “आओ, हम आपस में वाद-विवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तो भी वे हिम के समान उजले हो जाएँगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तो भी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएँगे। |
| BSB 19 If you are willing and obedient, you will eat the best of the land. | HINIRV 19 यदि तुम आज्ञाकारी होकर मेरी मानो, |
| BSB 20 But if you resist and rebel, you will be devoured by the sword.” For the mouth of the LORD has spoken. | HINIRV 20 तो इस देश के उत्तम से उत्तम पदार्थ खाओगे; और यदि तुम न मानो और बलवा करो, तो तलवार से मारे जाओगे; यहोवा का यही वचन है।” |
| BSB 21 See how the faithful city has become a harlot! She once was full of justice; righteousness resided within her, but now only murderers! | HINIRV 21 जो नगरी विश्वासयोग्य थी वह कैसे व्यभिचारिणी हो गई! वह न्याय से भरी थी और उसमें धार्मिकता पाया जाता था, परन्तु अब उसमें हत्यारे ही पाए जाते हैं। |
| BSB 22 Your silver has become dross; your fine wine is diluted with water. | HINIRV 22 तेरी चाँदी धातु का मैल हो गई, तेरे दाखमधु में पानी मिल गया है। |
| BSB 23 Your rulers are rebels, friends of thieves. They all love bribes and chasing after rewards. They do not defend the fatherless, and the plea of the widow never comes before them. | HINIRV 23 तेरे हाकिम हठीले और चोरों से मिले हैं। वे सब के सब घूस खानेवाले और भेंट के लालची हैं। वे अनाथ का न्याय नहीं करते, और न विधवा का मुकद्दमा अपने पास आने देते हैं। |
| BSB 24 Therefore the Lord GOD of Hosts, the Mighty One of Israel, declares: “Ah, I will be relieved of My foes and avenge Myself on My enemies. | HINIRV 24 इस कारण प्रभु सेनाओं के यहोवा, इस्राएल के शक्तिमान की यह वाणी है: “सुनो, मैं अपने शत्रुओं को दूर करके शान्ति पाऊँगा, और अपने बैरियों से बदला लूँगा। |
| BSB 25 I will turn My hand against you; I will thoroughly purge your dross; I will remove all your impurities. | HINIRV 25 मैं तुम पर हाथ बढ़ाकर तुम्हारा धातु का मैल पूरी रीति से भस्म करूँगा और तुम्हारी मिलावट पूरी रीति से दूर करूँगा। |
| BSB 26 I will restore your judges as at first, and your counselors as at the beginning. After that you will be called the City of Righteousness, the Faithful City.” | HINIRV 26 मैं तुम में पहले के समान न्यायी और आदिकाल के समान मंत्री फिर नियुक्त करूँगा। उसके बाद तू धर्मपुरी और विश्वासयोग्य नगरी कहलाएगी।” |
| BSB 27 Zion will be redeemed with justice, her repentant ones with righteousness. | HINIRV 27 सिय्योन न्याय के द्वारा, और जो उसमें फिरेंगे वे धार्मिकता के द्वारा छुड़ा लिए जाएँगे। |
| BSB 28 But rebels and sinners will together be shattered, and those who forsake the LORD will perish. | HINIRV 28 परन्तु बलवाइयों और पापियों का एक संग नाश होगा, और जिन्होंने यहोवा को त्यागा है, उनका अन्त हो जाएगा। |
| BSB 29 Surely you will be ashamed of the sacred oaks in which you have delighted; you will be embarrassed by the gardens that you have chosen. | HINIRV 29 क्योंकि जिन बांजवृक्षों से तुम प्रीति रखते थे, उनसे वे लज्जित होंगे, और जिन बारियों से तुम प्रसन्न रहते थे, उनके कारण तुम्हारे मुँह काले होंगे। |
| BSB 30 For you will become like an oak whose leaves are withered, like a garden without water. | HINIRV 30 क्योंकि तुम पत्ते मुर्झाए हुए बांज वृक्ष के, और बिना जल की बारी के समान हो जाओगे। |
| BSB 31 The strong man will become tinder and his work will be a spark; both will burn together, with no one to quench the flames. | HINIRV 31 बलवान तो सन और उसका काम चिंगारी बनेगा, और दोनों एक साथ जलेंगे, और कोई बुझानेवाला न होगा। |
Questions about Isaiah 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.