Isaiah 35

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 The wilderness and the dry land will be glad; the desert will rejoice and blossom like a rose.

HINIRV

1 जंगल और निर्जल देश प्रफुल्लित होंगे, मरूभूमि मगन होकर केसर के समान फूलेगी;

BSB

2 It will bloom profusely and rejoice with joy and singing. The glory of Lebanon will be given to it, the splendor of Carmel and Sharon. They will see the glory of the LORD, the splendor of our God.

HINIRV

2 वह अत्यन्त प्रफुल्लित होगी और आनन्द के साथ जयजयकार करेगी। उसकी शोभा लबानोन की सी होगी और वह कर्मेल और शारोन के तुल्य तेजोमय हो जाएगी। वे यहोवा की शोभा और हमारे परमेश्वर का तेज देखेंगे।

BSB

3 Strengthen the limp hands and steady the feeble knees!

HINIRV

3 ढीले हाथों को दृढ़ करो और थरथराते हुए घुटनों को स्थिर करो। (इब्रा. 12:12)

BSB

4 Say to those with anxious hearts: “Be strong, do not fear! Behold, your God will come with vengeance. With divine retribution He will come to save you.”

HINIRV

4 घबरानेवालों से कहो, “हियाव बाँधो, मत डरो! देखो, तुम्हारा परमेश्वर बदला लेने और प्रतिफल देने को आ रहा है। हाँ, परमेश्वर आकर तुम्हारा उद्धार करेगा।”

BSB

5 Then the eyes of the blind will be opened and the ears of the deaf unstopped.

HINIRV

5 तब अंधों की आँखें खोली जाएँगी और बहरों के कान भी खोले जाएँगे;

BSB

6 Then the lame will leap like a deer and the mute tongue will shout for joy. For waters will gush forth in the wilderness, and streams in the desert.

HINIRV

6 तब लँगड़ा हिरन की सी चौकड़ियाँ भरेगा और गूँगे अपनी जीभ से जयजयकार करेंगे। क्योंकि जंगल में जल के सोते फूट निकलेंगे और मरूभूमि में नदियाँ बहने लगेंगी; (मत्ती 11:5, यशा. 41:17,18)

BSB

7 The parched ground will become a pool, the thirsty land springs of water. In the haunt where jackals once lay, there will be grass and reeds and papyrus.

HINIRV

7 मृगतृष्णा ताल बन जाएगी और सूखी भूमि में सोते फूटेंगे; और जिस स्थान में सियार बैठा करते हैं उसमें घास और नरकट और सरकण्डे होंगे।

BSB

8 And there will be a highway called the Way of Holiness. The unclean will not travel it—only those who walk in the Way—and fools will not stray onto it.

HINIRV

8 वहाँ एक सड़क अर्थात् राजमार्ग होगा, उसका नाम पवित्र मार्ग होगा; कोई अशुद्ध जन उस पर से न चलने पाएगा; वह तो उन्हीं के लिये रहेगा और उस मार्ग पर जो चलेंगे वह चाहे मूर्ख भी हों तो भी कभी न भटकेंगे।

BSB

9 No lion will be there, and no vicious beast will go up on it. Such will not be found there, but the redeemed will walk upon it.

HINIRV

9 वहाँ सिंह न होगा ओर न कोई हिंसक जन्तु उस पर न चढ़ेगा न वहाँ पाया जाएगा, परन्तु छुड़ाए हुए उसमें नित चलेंगे।

BSB

10 So the redeemed of the LORD will return and enter Zion with singing, crowned with everlasting joy. Gladness and joy will overtake them, and sorrow and sighing will flee.

HINIRV

10 और यहोवा के छुड़ाए हुए लोग लौटकर जयजयकार करते हुए सिय्योन में आएँगे; और उनके सिर पर सदा का आनन्द होगा; वे हर्ष और आनन्द पाएँगे और शोक और लम्बी साँस का लेना जाता रहेगा। (प्रका. 21:4)

Questions about Isaiah 35? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.