Isaiah 48

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Listen to this, O house of Jacob, you who are called by the name of Israel, who have descended from the line of Judah, who swear by the name of the LORD, who invoke the God of Israel—but not in truth or righteousness—

HINCV

1 “हे याकोब के वंश, तुम जो इस्राएली कहलाते हो तथा जो यहूदाह की संतान हो, जो याहवेह के नाम की शपथ लेते हो जो इस्राएल के परमेश्वर की दोहाई देते हो— किंतु यह सब न तो सच्चाई से होता है और न धर्म से होता है—

BSB

2 who indeed call yourselves after the holy city and lean on the God of Israel; the LORD of Hosts is His name.

HINCV

2 क्योंकि वे पवित्र होने का दावा करते हैं वे इस्राएल के परमेश्वर पर भरोसा भी रखते हैं— जिनका नाम सर्वशक्तिमान याहवेह:

BSB

3 I foretold the former things long ago; they came out of My mouth and I proclaimed them. Suddenly I acted, and they came to pass.

HINCV

3 होनेवाली बातों को पहले ही बताया है, यह मेरे ही मुंह से निकली और सब सच हो गई.

BSB

4 For I knew that you are stubborn; your neck is iron and your forehead is bronze.

HINCV

4 इसलिये कि मुझे मालूम है कि तुम हठीले हो; तुम्हारी गर्दन लोहे की बनी हुई है, तथा तुम्हारा सिर कांस्य का बना है.

BSB

5 Therefore I declared it to you long ago; I announced it before it came to pass, so that you could not claim, ‘My idol has done this; my carved image and molten god has ordained it.’

HINCV

5 इस कारण मैंने यह बात पहले ही बता दी थी; उनके होने के पहले मैंने ये बता दिया था ताकि तुम यह न कहो कि, ‘यह तो मेरी मूर्तियों ने किया जिसको हमने बनाया था.’

BSB

6 You have heard these things; look at them all. Will you not acknowledge them? From now on I will tell you of new things, hidden things unknown to you.

HINCV

6 तुम सुन चुके हो; अब यह देख लो. क्या अब तुम इसकी घोषणा न करोगे? “अब मैं तुम्हें नई नई और गुप्‍त बातें सुनाऊंगा, जिन्हें तुम नहीं जानते.

BSB

7 They are created now, and not long ago; you have not heard of them before today. So you cannot claim, ‘I already knew them!’

HINCV

7 इसकी रचना अभी की गई है पहले से नहीं; परंतु आज से पहले तुमने इसके विषय में नहीं सुना है. कि तुम यह कह सको कि, ‘यह तो मुझे पहले से ही मालूम था.’

BSB

8 You have never heard; you have never understood; for a long time your ears have not been open. For I knew how deceitful you are; you have been called a rebel from birth.

HINCV

8 हां सच तुमने सुना नहीं, तुम्हें इसका ज्ञान तक न था; न तुम्हारे कान खोले गए थे क्योंकि मुझे मालूम था. कि तुम अवश्य धोखा दोगे; इस कारण गर्भ ही से तुम्हारा नाम अपराधी पड़ा है.

BSB

9 For the sake of My name I will delay My wrath; for the sake of My praise I will restrain it, so that you will not be cut off.

HINCV

9 अपने ही नाम के कारण मैंने अपने क्रोध को रोक रखा है; अपनी ही महिमा के निमित्त तुम्हारे हित में मैं इसे रोके रहा, कि तुम मिट न जाओ.

BSB

10 See, I have refined you, but not as silver; I have tested you in the furnace of affliction.

HINCV

10 यह देख, मैंने तुम्हें शुद्ध तो किया है, परंतु चांदी के समान मैंने तुम्हें दुःख देकर; जांच कर तुम्हें चुन लिया है.

BSB

11 For My own sake, My very own sake, I will act; for how can I let Myself be defamed? I will not yield My glory to another.

HINCV

11 अपने हित में, हां! अपने हित में, मैंने यह किया है. क्योंकि यह कैसे संभव हो सकता है कि मेरा नाम दूषित हो? अपनी महिमा किसी और को दो.

BSB

12 Listen to Me, O Jacob, and Israel, whom I have called: I am He; I am the first, and I am the last.

HINCV

12 “हे याकोब, हे मेरे बुलाये हुए इस्राएल: मैं वही हूं; मैं ही आदि और अंत हूं.

BSB

13 Surely My own hand founded the earth, and My right hand spread out the heavens; when I summon them, they stand up together.

HINCV

13 इसमें कोई संदेह नहीं कि मेरे हाथों ने पृथ्वी की नींव रखी, मेरे दाएं हाथ ने आकाश को बढ़ाया है; जब मैं कहता हूं, वे एक साथ खड़े हो जाते हैं.

BSB

14 Come together, all of you, and listen: Which of the idols has foretold these things? The LORD’s chosen ally will carry out His desire against Babylon, and His arm will be against the Chaldeans.

HINCV

14 “तुम सब मेरी बात ध्यान से सुनो: उनमें से कौन है, जिसने इन बातों को बताया? याहवेह उससे प्रेम करते हैं वही बाबेल के बारे में याहवेह की इच्छा पूरी करेगा; याहवेह का हाथ कसदियों के ऊपर उठेगा.

BSB

15 I, even I, have spoken; yes, I have called him. I have brought him, and he will succeed in his mission.

HINCV

15 मैंने कह दिया है; और मैंने उनको बुलाया है. मैं उसे लाया हूं, तथा याहवेह ही उसके काम को सफल करेंगे.

BSB

16 Come near to Me and listen to this: From the beginning I have not spoken in secret; from the time it happened, I was there.” And now the Lord GOD has sent me, accompanied by His Spirit.

HINCV

16 “मेरे पास आकर यह सुनो, “शुरू से अब तक मैंने कोई बात नहीं छुपाई; जिस समय ऐसा होता है, तब मैं वहां हूं.” और अब प्रभु याहवेह ने मुझे तथा अपनी आत्मा को भेज दिया है.

BSB

17 Thus says the LORD your Redeemer, the Holy One of Israel: “I am the LORD your God, who teaches you for your benefit, who directs you in the way you should go.

HINCV

17 तुम्हें छुड़ाने वाला इस्राएल के पवित्र परमेश्वर, याहवेह यों कहते हैं: “मैं ही याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो तुम्हें वही सिखाता हूं, जो तुम्हारे लिए सही है, और जिस मार्ग में तुम्हें चलना चाहिये.

BSB

18 If only you had paid attention to My commandments, your peace would have been like a river, and your righteousness like waves of the sea.

HINCV

18 यदि तुमने मेरी बातों पर मात्र ध्यान दिया होता, तब तो तुम्हारी शांति नदी के समान, और तुम्हारा धर्म सागर की लहरों के समान होता.

BSB

19 Your descendants would have been as countless as the sand, and your offspring as numerous as its grains; their name would never be cut off or eliminated from My presence.”

HINCV

19 तुम्हारे वंश बालू के कण के समान होते, मेरे कारण उनके नाम न तो मिटाए न ही काटे जाएंगे.”

BSB

20 Leave Babylon! Flee from the Chaldeans! Declare it with a shout of joy, proclaim it, let it go out to the ends of the earth, saying, “The LORD has redeemed His servant Jacob!”

HINCV

20 बाबेल से निकल जाओ, कसदियों के बीच से भाग जाओ! जय जयकार के साथ बताओ, “याहवेह ने अपने सेवक याकोब को छुड़ा लिया है; यह बात पृथ्वी के छोर तक फैलाओ.”

BSB

21 They did not thirst when He led them through the deserts; He made water flow for them from the rock; He split the rock, and water gushed out.

HINCV

21 जब याहवेह उन्हें मरुस्थल में से लेकर आए थे, वे प्यासे नहीं हुए; उनके लिए याहवेह ने चट्टान से जल निकाला था; उन्होंने चट्टान को चीरा और उसमें से जल फूट पड़ा था.

BSB

22 “There is no peace,” says the LORD, “for the wicked.”

HINCV

22 “दुष्टों को कोई शांति नहीं मिलेगी,” यह याहवेह का वचन है.

Questions about Isaiah 48? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.