Isaiah 55

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Come, all you who are thirsty, come to the waters; and you without money, come, buy, and eat! Come, buy wine and milk without money and without cost!

HINIRV

1 “अहो सब प्यासे लोगों, पानी के पास आओ; और जिनके पास रुपया न हो, तुम भी आकर मोल लो और खाओ! दाखमधु और दूध बिन रुपये और बिना दाम ही आकर ले लो। (यूह. 7:37, प्रका. 21:6, प्रका. 22:17)

BSB

2 Why spend money on that which is not bread, and your labor on that which does not satisfy? Listen carefully to Me, and eat what is good, and your soul will delight in the richest of foods.

HINIRV

2 जो भोजनवस्तु नहीं है, उसके लिये तुम क्यों रुपया लगाते हो, और जिससे पेट नहीं भरता उसके लिये क्यों परिश्रम करते हो? मेरी ओर मन लगाकर सुनो, तब उत्तम वस्तुएँ खाने पाओगे और चिकनी-चिकनी वस्तुएँ खाकर सन्तुष्ट हो जाओगे।

BSB

3 Incline your ear and come to Me; listen, so that your soul may live. I will make with you an everlasting covenant—My loving devotion promised to David.

HINIRV

3 कान लगाओ, और मेरे पास आओ; सुनो, तब तुम जीवित रहोगे; और मैं तुम्हारे साथ सदा की वाचा बाँधूँगा, अर्थात् दाऊद पर की अटल करुणा की वाचा। (भज. 89:28, नीति. 4:20, प्रेरि. 13:34)

BSB

4 Behold, I have made him a witness to the nations, a leader and commander of the peoples.

HINIRV

4 सुनो, मैंने उसको राज्य-राज्य के लोगों के लिये साक्षी और प्रधान और आज्ञा देनेवाला ठहराया है। (इब्रा. 2:10, इब्रा. 5:9, प्रका. 1:5)

BSB

5 Surely you will summon a nation you do not know, and nations who do not know you will run to you. For the LORD your God, the Holy One of Israel, has bestowed glory on you.”

HINIRV

5 सुन, तू ऐसी जाति को जिसे तू नहीं जानता बुलाएगा, और ऐसी जातियाँ जो तुझे नहीं जानती तेरे पास दौड़ी आएँगी, वे तेरे परमेश्वर यहोवा और इस्राएल के पवित्र के निमित्त यह करेंगी, क्योंकि उसने तुझे शोभायमान किया है।

BSB

6 Seek the LORD while He may be found; call on Him while He is near.

HINIRV

6 “जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो; (प्रेरि. 17:27)

BSB

7 Let the wicked man forsake his way and the unrighteous man his thoughts; let him return to the LORD, that He may have compassion, and to our God, for He will freely pardon.

HINIRV

7 दुष्ट अपनी चाल चलन और अनर्थकारी अपने सोच-विचार छोड़कर यहोवा ही की ओर फिरे, वह उस पर दया करेगा, वह हमारे परमेश्वर की ओर फिरे और वह पूरी रीति से उसको क्षमा करेगा।

BSB

8 “For My thoughts are not your thoughts, neither are your ways My ways,” declares the LORD.

HINIRV

8 क्योंकि यहोवा कहता है, मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं है, न तुम्हारी गति और मेरी गति एक सी है। (रोम. 11:33)

BSB

9 “For as the heavens are higher than the earth, so My ways are higher than your ways and My thoughts than your thoughts.

HINIRV

9 क्योंकि मेरी और तुम्हारी गति में और मेरे और तुम्हारे सोच विचारों में, आकाश और पृथ्वी का अन्तर है।

BSB

10 For just as rain and snow fall from heaven and do not return without watering the earth, making it bud and sprout, and providing seed to sow and food to eat,

HINIRV

10 “जिस प्रकार से वर्षा और हिम आकाश से गिरते हैं और वहाँ ऐसे ही लौट नहीं जाते, वरन् भूमि पर पड़कर उपज उपजाते हैं जिस से बोनेवाले को बीज और खानेवाले को रोटी मिलती है, (2 कुरि. 9:10)

BSB

11 so My word that proceeds from My mouth will not return to Me empty, but it will accomplish what I please, and it will prosper where I send it.

HINIRV

11 उसी प्रकार से मेरा वचन भी होगा जो मेरे मुख से निकलता है; वह व्यर्थ ठहरकर मेरे पास न लौटेगा, परन्तु, जो मेरी इच्छा है उसे वह पूरा करेगा, और जिस काम के लिये मैंने उसको भेजा है उसे वह सफल करेगा।

BSB

12 You will indeed go out with joy and be led forth in peace; the mountains and hills will burst into song before you, and all the trees of the field will clap their hands.

HINIRV

12 “क्योंकि तुम आनन्द के साथ निकलोगे, और शान्ति के साथ पहुँचाए जाओगे; तुम्हारे आगे-आगे पहाड़ और पहाड़ियाँ गला खोलकर जयजयकार करेंगी, और मैदान के सब वृक्ष आनन्द के मारे ताली बजाएँगे।

BSB

13 Instead of the thornbush, the cypress will grow, and instead of the brier, the myrtle will spring up; this will make a name for the LORD, an everlasting sign, never to be destroyed.”

HINIRV

13 तब भटकटैयों के बदले सनोवर उगेंगे; और बिच्छू पेड़ों के बदले मेंहदी उगेगी; और इससे यहोवा का नाम होगा, जो सदा का चिन्ह होगा और कभी न मिटेगा।”

Questions about Isaiah 55? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.