Isaiah 66
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is what the LORD says: “Heaven is My throne, and earth is My footstool. What kind of house will you build for Me? Or where will My place of repose be? | HINIRV 1 यहोवा यह कहता है: “आकाश मेरा सिंहासन और पृथ्वी मेरे चरणों की चौकी है; तुम मेरे लिये कैसा भवन बनाओगे, और मेरे विश्राम का कौन सा स्थान होगा? (प्रेरि. 7:48-50, मत्ती 5:34,35) |
| BSB 2 Has not My hand made all these things? And so they came into being,” declares the LORD. “This is the one I will esteem: he who is humble and contrite in spirit, who trembles at My word. | HINIRV 2 यहोवा की यह वाणी है, ये सब वस्तुएँ मेरे ही हाथ की बनाई हुई हैं, इसलिए ये सब मेरी ही हैं। परन्तु मैं उसी की ओर दृष्टि करूँगा जो दीन और खेदित मन का हो, और मेरा वचन सुनकर थरथराता हो। (भज. 34:18, मत्ती 5:3) |
| BSB 3 Whoever slaughters an ox is like one who slays a man; whoever sacrifices a lamb is like one who breaks a dog’s neck; whoever presents a grain offering is like one who offers pig’s blood; whoever offers frankincense is like one who blesses an idol. Indeed, they have chosen their own ways and delighted in their abominations. | HINIRV 3 “बैल का बलि करनेवाला मनुष्य के मार डालनेवाले के समान है; जो भेड़ का चढ़ानेवाला है वह उसके समान है जो कुत्ते का गला काटता है; जो अन्नबलि चढ़ाता है वह मानो सूअर का लहू चढ़ानेवाले के समान है; और जो लोबान जलाता है, वह उसके समान है जो मूरत को धन्य कहता है। इन सभी ने अपना-अपना मार्ग चुन लिया है, और घिनौनी वस्तुओं से उनके मन प्रसन्न होते हैं। |
| BSB 4 So I will choose their punishment and I will bring terror upon them, because I called and no one answered, I spoke and no one listened. But they did evil in My sight and chose that in which I did not delight.” | HINIRV 4 इसलिए मैं भी उनके लिये दुःख की बातें निकालूँगा, और जिन बातों से वे डरते हैं उन्हीं को उन पर लाऊँगा; क्योंकि जब मैंने उन्हें बुलाया, तब कोई न बोला, और जब मैंने उनसे बातें की, तब उन्होंने मेरी न सुनी; परन्तु जो मेरी दृष्टि में बुरा था वही वे करते रहे, और जिससे मैं अप्रसन्न होता था उसी को उन्होंने अपनाया।” |
| BSB 5 You who tremble at His word, hear the word of the LORD: “Your brothers who hate you and exclude you because of My name have said, ‘Let the LORD be glorified that we may see your joy!’ But they will be put to shame.” | HINIRV 5 तुम जो यहोवा का वचन सुनकर थरथराते हो यहोवा का यह वचन सुनो: “तुम्हारे भाई जो तुम से बैर रखते और मेरे नाम के निमित्त तुम को अलग कर देते हैं उन्होंने कहा है, ‘यहोवा की महिमा तो बढ़े, जिससे हम तुम्हारा आनन्द देखने पाएँ;’ परन्तु उन्हीं को लज्जित होना पड़ेगा। (2 थिस्स. 1:12) |
| BSB 6 Hear the uproar from the city; listen to the voice from the temple! It is the voice of the LORD, repaying His enemies what they deserve! | HINIRV 6 “सुनो, नगर से कोलाहल की धूम! मन्दिर से एक शब्द, सुनाई देता है! वह यहोवा का शब्द है, वह अपने शत्रुओं को उनकी करनी का फल दे रहा है! (प्रका. 16:1,17) |
| BSB 7 “Before she was in labor, she gave birth; before she was in pain, she delivered a boy. | HINIRV 7 “उसकी प्रसव-पीड़ा उठने से पहले ही उसने जन्मा दिया; उसको पीड़ाएँ होने से पहले ही उससे बेटा जन्मा। (प्रका. 12:2,5) |
| BSB 8 Who has heard of such as this? Who has seen such things? Can a country be born in a day or a nation be delivered in an instant? Yet as soon as Zion was in labor, she gave birth to her children. | HINIRV 8 ऐसी बात किसने कभी सुनी? किसने कभी ऐसी बातें देखी? क्या देश एक ही दिन में उत्पन्न हो सकता है? क्या एक जाति क्षण मात्र में ही उत्पन्न हो सकती है? क्योंकि सिय्योन की प्रसव-पीड़ा उठी ही थीं कि उससे सन्तान उत्पन्न हो गए। |
| BSB 9 Shall I bring a baby to the point of birth and not deliver it?” says the LORD. “Or will I who deliver close the womb?” says your God. | HINIRV 9 यहोवा कहता है, क्या मैं उसे जन्माने के समय तक पहुँचाकर न जन्माऊँ? तेरा परमेश्वर कहता है, मैं जो गर्भ देता हूँ क्या मैं कोख बन्द करूँ? |
| BSB 10 Be glad for Jerusalem and rejoice over her, all who love her. Rejoice greatly with her, all who mourn over her, | HINIRV 10 “हे यरूशलेम से सब प्रेम रखनेवालों, उसके साथ आनन्द करो और उसके कारण मगन हो; हे उसके विषय सब विलाप करनेवालों उसके साथ हर्षित हो! |
| BSB 11 so that you may nurse and be satisfied at her comforting breasts; you may drink deeply and delight yourselves in her glorious abundance. | HINIRV 11 जिससे तुम उसके शान्तिरूपी स्तन से दूध पी पीकर तृप्त हो; और दूध पीकर उसकी महिमा की बहुतायत से अत्यन्त सुखी हो।” |
| BSB 12 For this is what the LORD says: “I will extend peace to her like a river, and the wealth of nations like a flowing stream; you will nurse and be carried on her arm, and bounced upon her knees. | HINIRV 12 क्योंकि यहोवा यह कहता है, “देखो, मैं उसकी ओर शान्ति को नदी के समान, और जाति-जाति के धन को नदी की बाढ़ के समान बहा दूँगा; और तुम उससे पीओगे, तुम उसकी गोद में उठाए जाओगे और उसके घुटनों पर कुदाए जाओगे। |
| BSB 13 As a mother comforts her son, so will I comfort you, and you will be consoled over Jerusalem.” | HINIRV 13 जिस प्रकार माता अपने पुत्र को शान्ति देती है, वैसे ही मैं भी तुम्हें शान्ति दूँगा; तुम को यरूशलेम ही में शान्ति मिलेगी। |
| BSB 14 When you see, you will rejoice, and you will flourish like grass; then the hand of the LORD will be revealed to His servants, but His wrath will be shown to His enemies. | HINIRV 14 तुम यह देखोगे और प्रफुल्लित होंगे; तुम्हारी हड्डियाँ घास के समान हरी-भरी होंगी; और यहोवा का हाथ उसके दासों के लिये प्रगट होगा, और उसके शत्रुओं के ऊपर उसका क्रोध भड़केगा। (यूह. 16:22) |
| BSB 15 For behold, the LORD will come with fire—His chariots are like a whirlwind—to execute His anger with fury and His rebuke with flames of fire. | HINIRV 15 “क्योंकि देखो, यहोवा आग के साथ आएगा, और उसके रथ बवण्डर के समान होंगे, जिससे वह अपने क्रोध को जलजलाहट के साथ और अपनी चितौनी को भस्म करनेवाली आग की लपट से प्रगट करे। (2 थिस्स. 1:8) |
| BSB 16 For by fire and by His sword, the LORD will execute judgment on all flesh, and many will be slain by the LORD. | HINIRV 16 क्योंकि यहोवा सब प्राणियों का न्याय आग से और अपनी तलवार से करेगा; और यहोवा के मारे हुए बहुत होंगे। |
| BSB 17 “Those who consecrate and purify themselves to enter the groves—to follow one in the center of those who eat the flesh of swine and vermin and rats—will perish together,” declares the LORD. | HINIRV 17 “जो लोग अपने को इसलिए पवित्र और शुद्ध करते हैं कि बारियों में जाएँ और किसी के पीछे खड़े होकर सूअर या चूहे का माँस और अन्य घृणित वस्तुएँ खाते हैं, वे एक ही संग नाश हो जाएँगे, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 18 “And I, knowing their deeds and thoughts, am coming to gather all nations and tongues, and they will come and see My glory. | HINIRV 18 “क्योंकि मैं उनके काम और उनकी कल्पनाएँ, दोनों अच्छी रीति से जानता हूँ; और वह समय आता है जब मैं सारी जातियों और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवालों को इकट्ठा करूँगा; और वे आकर मेरी महिमा देखेंगे। |
| BSB 19 I will establish a sign among them, and I will send survivors from among them to the nations—to Tarshish, Put, and the archers of Lud; to Tubal, Javan, and the islands far away who have not heard of My fame or seen My glory. So they will proclaim My glory among the nations. | HINIRV 19 मैं उनमें एक चिन्ह प्रगट करूँगा; और उनके बचे हुओं को मैं उन जातियों के पास भेजूँगा जिन्होंने न तो मेरा समाचार सुना है और न मेरी महिमा देखी है, अर्थात् तर्शीशियों और धनुर्धारी पूलियों और लूदियों के पास, और तुबलियों और यूनानियों और दूर द्वीपवासियों के पास भी भेज दूँगा और वे जाति-जाति में मेरी महिमा का वर्णन करेंगे। |
| BSB 20 And they will bring all your brothers from all the nations as a gift to the LORD on horses and chariots and wagons, on mules and camels, to My holy mountain Jerusalem,” says the LORD, “just as the Israelites bring an offering in a clean vessel to the house of the LORD.” | HINIRV 20 जैसे इस्राएली लोग अन्नबलि को शुद्ध पात्र में रखकर यहोवा के भवन में ले आते हैं, वैसे ही वे तुम्हारे सब भाइयों को भाइयों को जातियों से घोड़ों, रथों, पालकियों, खच्चरों और साँड़नियों पर चढ़ा-चढ़ाकर मेरे पवित्र पर्वत यरूशलेम पर यहोवा की भेंट के लिये ले आएँगे, यहोवा का यही वचन है। |
| BSB 21 “And I will select some of them as priests and Levites,” says the LORD. | HINIRV 21 और उनमें से मैं कुछ लोगों को याजक और लेवीय पद के लिये भी चुन लूँगा। |
| BSB 22 “For just as the new heavens and the new earth, which I will make, will endure before Me,” declares the LORD, “so your descendants and your name will endure. | HINIRV 22 “क्योंकि जिस प्रकार नया आकाश और नई पृथ्वी, जो मैं बनाने पर हूँ, मेरे सम्मुख बनी रहेगी, उसी प्रकार तुम्हारा वंश और तुम्हारा नाम भी बना रहेगा; यहोवा की यही वाणी है। (2 पत. 3:13, प्रका. 21:1) |
| BSB 23 From one New Moon to another and from one Sabbath to another, all mankind will come to worship before Me,” says the LORD. | HINIRV 23 “फिर ऐसा होगा कि एक नये चाँद से दूसरे नये चाँद के दिन तक और एक विश्रामदिन से दूसरे विश्रामदिन तक समस्त प्राणी मेरे सामने दण्डवत् करने को आया करेंगे; यहोवा का यही वचन है। |
| BSB 24 “As they go forth, they will see the corpses of the men who have rebelled against Me; for their worm will never die, their fire will never be quenched, and they will be a horror to all mankind.” | HINIRV 24 “तब वे निकलकर उन लोगों के शवों पर जिन्होंने मुझसे बलवा किया दृष्टि डालेंगे; क्योंकि उनमें पड़े हुए कीड़े कभी न मरेंगे, उनकी आग कभी न बुझेगी, और सारे मनुष्यों को उनसे अत्यन्त घृणा होगी।” (मर. 9:48) |
Questions about Isaiah 66? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.