Jeremiah 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 These are the words of Jeremiah son of Hilkiah, one of the priests in Anathoth in the territory of Benjamin.

HINIRV

1 हिल्किय्याह का पुत्र यिर्मयाह जो बिन्यामीन क्षेत्र के अनातोत में रहनेवाले याजकों में से था, उसी के ये वचन हैं।

BSB

2 The word of the LORD came to Jeremiah in the thirteenth year of the reign of Josiah son of Amon king of Judah,

HINIRV

2 यहोवा का वचन उसके पास आमोन के पुत्र यहूदा के राजा योशिय्याह के राज्य के दिनों में उसके राज्य के तेरहवें वर्ष में पहुँचा।

BSB

3 and through the days of Jehoiakim son of Josiah king of Judah, until the fifth month of the eleventh year of Zedekiah son of Josiah king of Judah, when the people of Jerusalem went into exile.

HINIRV

3 इसके बाद योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के दिनों में, और योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के ग्यारहवें वर्ष के अन्त तक भी प्रगट होता रहा जबकि उसी वर्ष के पाँचवें महीने में यरूशलेम के निवासी बँधुआई में न चले गए।

BSB

4 The word of the LORD came to me, saying:

HINIRV

4 तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,

BSB

5 “Before I formed you in the womb I knew you, and before you were born I set you apart and appointed you as a prophet to the nations.”

HINIRV

5 “गर्भ में रचने से पहले ही मैंने तुझ पर चित्त लगाया, और उत्पन्न होने से पहले ही मैंने तुझे अभिषेक किया; मैंने तुझे जातियों का भविष्यद्वक्ता ठहराया।” (गला. 1:15)

BSB

6 “Ah, Lord GOD,” I said, “I surely do not know how to speak, for I am only a child!”

HINIRV

6 तब मैंने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा! देख, मैं तो बोलना भी नहीं जानता, क्योंकि मैं कम उम्र का हूँ।”

BSB

7 But the LORD told me: “Do not say, ‘I am only a child.’ For to everyone I send you, you must go, and all that I command you, you must speak.

HINIRV

7 परन्तु यहोवा ने मुझसे कहा, “मत कह कि मैं कम उम्र का हूँ; क्योंकि जिस किसी के पास मैं तुझे भेजूँ वहाँ तू जाएगा, और जो कुछ मैं तुझे आज्ञा दूँ वही तू कहेगा।

BSB

8 Do not be afraid of them, for I am with you to deliver you,” declares the LORD.

HINIRV

8 तू उनसे भयभीत न होना, क्योंकि तुझे छुड़ाने के लिये मैं तेरे साथ हूँ, यहोवा की यही वाणी है।” (प्रेरि. 26:17, प्रेरि. 18:9,10)

BSB

9 Then the LORD reached out His hand, touched my mouth, and said to me: “Behold, I have put My words in your mouth.

HINIRV

9 तब यहोवा ने हाथ बढ़ाकर मेरे मुँह को छुआ; और यहोवा ने मुझसे कहा, “देख, मैंने अपने वचन तेरे मुँह में डाल दिये हैं।

BSB

10 See, I have appointed you today over nations and kingdoms to uproot and tear down, to destroy and overthrow, to build and plant.”

HINIRV

10 “सुन, मैंने आज के दिन तुझे जातियों और राज्यों पर ठहराया है; उन्हें गिराने और ढा देने के लिये, नाश करने और काट डालने के लिये, उन्हें बनाने और रोपने के लिये।” (प्रका. 10:11)

BSB

11 And the word of the LORD came to me, asking, “Jeremiah, what do you see?” “I see a branch of an almond tree,” I replied.

HINIRV

11 यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, “हे यिर्मयाह, तुझे क्या दिखाई पड़ता है?” मैंने कहा, “मुझे बादाम की एक टहनी दिखाई देती है।”

BSB

12 “You have observed correctly,” said the LORD, “for I am watching over My word to accomplish it.”

HINIRV

12 तब यहोवा ने मुझसे कहा, “तुझे ठीक दिखाई पड़ता है, क्योंकि मैं अपने वचन को पूरा करने के लिये जागृत हूँ।”

BSB

13 Again the word of the LORD came to me, asking, “What do you see?” “I see a boiling pot,” I replied, “and it is tilting toward us from the north.”

HINIRV

13 फिर यहोवा का वचन दूसरी बार मेरे पास पहुँचा, और उसने पूछा, “तुझे क्या दिखाई देता है?” मैंने कहा, “मुझे उबलता हुआ एक हण्डा दिखाई देता है जिसका मुँह उत्तर दिशा की ओर से है।”

BSB

14 Then the LORD said to me, “Disaster from the north will be poured out on all who live in the land.

HINIRV

14 तब यहोवा ने मुझसे कहा, “इस देश के सब रहनेवालों पर उत्तर दिशा से विपत्ति आ पड़ेगी।

BSB

15 For I am about to summon all the clans and kingdoms of the north,” declares the LORD. “Their kings will come and set up their thrones at the entrance of the gates of Jerusalem. They will attack all her surrounding walls and all the other cities of Judah.

HINIRV

15 यहोवा की यह वाणी है, मैं उत्तर दिशा के राज्यों और कुलों को बुलाऊँगा; और वे आकर यरूशलेम के फाटकों में और उसके चारों ओर की शहरपनाह, और यहूदा के और सब नगरों के सामने अपना-अपना सिंहासन लगाएँगे।

BSB

16 I will pronounce My judgments against them for all their wickedness, because they have forsaken Me, and they have burned incense to other gods and worshiped the works of their own hands.

HINIRV

16 उनकी सारी बुराई के कारण मैं उन पर दण्ड की आज्ञा दूँगा; क्योंकि उन्होंने मुझे त्याग कर दूसरे देवताओं के लिये धूप जलाया और अपनी बनाई हुई वस्तुओं को दण्डवत् किया है।

BSB

17 Get yourself ready. Stand up and tell them everything that I command you. Do not be intimidated by them, or I will terrify you before them.

HINIRV

17 इसलिए तू अपनी कमर कसकर उठ; और जो कुछ कहने की मैं तुझे आज्ञा दूँ वही उनसे कह। तू उनके मुख को देखकर न घबराना, ऐसा न हो कि मैं तुझे उनके सामने घबरा दूँ। (लूका 12:35)

BSB

18 Now behold, this day I have made you like a fortified city, an iron pillar, and bronze walls against the whole land—against the kings of Judah, its officials, its priests, and the people of the land.

HINIRV

18 क्योंकि सुन, मैंने आज तुझे इस सारे देश और यहूदा के राजाओं, हाकिमों, और याजकों और साधारण लोगों के विरुद्ध गढ़वाला नगर, और लोहे का खम्भा, और पीतल की शहरपनाह बनाया है।

BSB

19 They will fight against you but will never overcome you, since I am with you to deliver you,” declares the LORD.

HINIRV

19 वे तुझ से लड़ेंगे तो सही, परन्तु तुझ पर प्रबल न होंगे, क्योंकि बचाने के लिये मैं तेरे साथ हूँ, यहोवा की यही वाणी है।”

Questions about Jeremiah 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.