Jeremiah 15

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to me: “Even if Moses and Samuel should stand before Me, My heart would not go out to this people. Send them from My presence, and let them go!

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मुझसे कहा, “यदि मूसा और शमूएल भी मेरे सामने खड़े होते, तो भी मेरा मन इन लोगों की ओर न फिरता। इनको मेरे सामने से निकाल दो कि वे निकल जाएँ!

BSB

2 If they ask you, ‘Where shall we go?’ you are to tell them that this is what the LORD says: ‘Those destined for death, to death; those destined for the sword, to the sword; those destined for famine, to famine; and those destined for captivity, to captivity.’

HINIRV

2 और यदि वे तुझ से पूछें ‘हम कहाँ निकल जाएँ?’ तो कहना ‘यहोवा यह कहता है, जो मरनेवाले हैं, वे मरने को चले जाएँ, जो तलवार से मरनेवाले हैं, वे तलवार से मरने को; जो अकाल से मरनेवाले हैं, वे आकाल से मरने को, और जो बन्दी बननेवाले हैं, वे बँधुआई में चले जाएँ।’ (प्रका. 13:10)

BSB

3 I will appoint over them four kinds of destroyers, declares the LORD: the sword to kill, the dogs to drag away, and the birds of the air and beasts of the earth to devour and destroy.

HINIRV

3 मैं उनके विरुद्ध चार प्रकार के विनाश ठहराऊँगाः मार डालने के लिये तलवार, फाड़ डालने के लिये कुत्ते, नोच डालने के लिये आकाश के पक्षी, और फाड़कर खाने के लिये मैदान के हिंसक जन्तु, यहोवा की यह वाणी है। (प्रका. 6:8)

BSB

4 I will make them a horror to all the kingdoms of the earth because of what Manasseh son of Hezekiah king of Judah did in Jerusalem.

HINIRV

4 यह हिजकिय्याह के पुत्र, यहूदा के राजा मनश्शे के उन कामों के कारण होगा जो उसने यरूशलेम में किए हैं, और मैं उन्हें ऐसा करूँगा कि वे पृथ्वी के राज्य-राज्य में मारे-मारे फिरेंगे।

BSB

5 Who will have pity on you, O Jerusalem? Who will mourn for you? Who will turn aside to ask about your welfare?

HINIRV

5 “हे यरूशलेम, तुझ पर कौन तरस खाएगा, और कौन तेरे लिये शोक करेगा? कौन तेरा कुशल पूछने को तेरी ओर मुड़ेगा?

BSB

6 You have forsaken Me, declares the LORD. You have turned your back. So I will stretch out My hand against you and I will destroy you; I am weary of showing compassion.

HINIRV

6 यहोवा की यह वाणी है कि तू मुझ को त्याग कर पीछे हट गई है, इसलिए मैं तुझ पर हाथ बढ़ाकर तेरा नाश करूँगा; क्योंकि, मैं तरस खाते-खाते थक गया हूँ ।

BSB

7 I will scatter them with a winnowing fork at the gates of the land. I will bereave and destroy My people who have not turned from their ways.

HINIRV

7 मैंने उनको देश के फाटकों में सूप से फटक दिया है; उन्होंने कुमार्ग को नहीं छोड़ा, इस कारण मैंने अपनी प्रजा को निर्वंश कर दिया, और नाश भी किया है।

BSB

8 I will make their widows more numerous than the sand of the sea. I will bring a destroyer at noon against the mothers of young men. I will suddenly bring upon them anguish and dismay.

HINIRV

8 उनकी विधवाएँ मेरे देखने में समुद्र के रेतकणों से अधिक हो गई हैं; उनके जवानों की माताओं के विरुद्ध दुपहरी ही को मैंने लुटेरों को ठहराया है; मैंने उनको अचानक संकट में डाल दिया और घबरा दिया है।

BSB

9 The mother of seven will grow faint; she will breathe her last breath. Her sun will set while it is still day; she will be disgraced and humiliated. And the rest I will put to the sword in the presence of their enemies,” declares the LORD.

HINIRV

9 सात लड़कों की माता भी बेहाल हो गई और प्राण भी छोड़ दिया; उसका सूर्य दोपहर ही को अस्त हो गया; उसकी आशा टूट गई और उसका मुँह काला हो गया। और जो रह गए हैं उनको भी मैं शत्रुओं की तलवार से मरवा डालूँगा,” यहोवा की यही वाणी है।

BSB

10 Woe to me, my mother, that you have borne me, a man of strife and conflict in all the land. I have neither lent nor borrowed, yet everyone curses me.

HINIRV

10 हे मेरी माता, मुझ पर हाय, कि तूने मुझ ऐसे मनुष्य को उत्पन्न किया जो संसार भर से झगड़ा और वाद-विवाद करनेवाला ठहरा है! न तो मैंने ब्याज के लिये रुपये दिए, और न किसी से उधार लिए हैं, तो भी लोग मुझे कोसते हैं। परमेश्वर की प्रतिक्रिया

BSB

11 The LORD said: “Surely I will deliver you for a good purpose; surely I will intercede with your enemy in your time of trouble, in your time of distress.

HINIRV

11 यहोवा ने कहा, “निश्चय मैं तेरी भलाई के लिये तुझे दृढ़ करूँगा; विपत्ति और कष्ट के समय मैं शत्रु से भी तेरी विनती कराऊँगा।

BSB

12 Can anyone smash iron—iron from the north—or bronze?

HINIRV

12 क्या कोई पीतल या लोहा, अर्थात् उत्तर दिशा का लोहा तोड़ सकता है?

BSB

13 Your wealth and your treasures I will give up as plunder, without charge for all your sins within all your borders.

HINIRV

13 तेरे सब पापों के कारण जो सर्वत्र देश में हुए हैं मैं तेरी धन-सम्पत्ति और खजाने, बिना दाम दिए लुट जाने दूँगा।

BSB

14 Then I will enslave you to your enemies in a land you do not know, for My anger will kindle a fire that will burn against you.”

HINIRV

14 मैं ऐसा करूँगा कि वह शत्रुओं के हाथ ऐसे देश में चला जाएगा जिसे तू नहीं जानती है, क्योंकि मेरे क्रोध की आग भड़क उठी है, और वह तुम को जलाएगी।”

BSB

15 You understand, O LORD; remember me and attend to me. Avenge me against my persecutors. In Your patience, do not take me away. Know that I endure reproach for Your honor.

HINIRV

15 हे यहोवा, तू तो जानता है; मुझे स्मरण कर और मेरी सुधि लेकर मेरे सतानेवालों से मेरा पलटा ले। तू धीरज के साथ क्रोध करनेवाला है, इसलिए मुझे न उठा ले; तेरे ही निमित्त मेरी नामधराई हुई है।

BSB

16 Your words were found, and I ate them. Your words became my joy and my heart’s delight. For I bear Your name, O LORD God of Hosts.

HINIRV

16 जब तेरे वचन मेरे पास पहुँचे, तब मैंने उन्हें मानो खा लिया, और तेरे वचन मेरे मन के हर्ष और आनन्द का कारण हुए; क्योंकि, हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, मैं तेरा कहलाता हूँ।

BSB

17 I never sat with the band of revelers, nor did I celebrate with them. Because Your hand was on me, I sat alone, for You have filled me with indignation.

HINIRV

17 तेरी छाया मुझ पर हुई; मैं मन बहलानेवालों के बीच बैठकर प्रसन्न नहीं हुआ; तेरे हाथ के दबाव से मैं अकेला बैठा, क्योंकि तूने मुझे क्रोध से भर दिया था।

BSB

18 Why is my pain unending, and my wound incurable, refusing to be healed? You have indeed become like a mirage to me—water that is not there.

HINIRV

18 मेरी पीड़ा क्यों लगातार बनी रहती है? मेरी चोट की क्यों कोई औषधि नहीं है? क्या तू सचमुच मेरे लिये धोखा देनेवाली नदी और सूखनेवाले जल के समान होगा?

BSB

19 Therefore this is what the LORD says: “If you return, I will restore you; you will stand in My presence. And if you speak words that are noble instead of worthless, you will be My spokesman. It is they who must turn to you, but you must not turn to them.

HINIRV

19 यह सुनकर यहोवा ने यह कहा, “यदि तू फिरे, तो मैं फिर से तुझे अपने सामने खड़ा करूँगा। यदि तू अनमोल को कहे और निकम्मे को न कहे, तब तू मेरे मुख के समान होगा। वे लोग तेरी ओर फिरेंगे, परन्तु तू उनकी ओर न फिरना।

BSB

20 Then I will make you a wall to this people, a fortified wall of bronze; they will fight against you but will not overcome you, for I am with you to save and deliver you, declares the LORD.

HINIRV

20 मैं तुझको उन लोगों के सामने पीतल की दृढ़ शहरपनाह बनाऊँगा; वे तुझ से लड़ेंगे, परन्तु तुझ पर प्रबल न होंगे, क्योंकि मैं तुझे बचाने और तेरा उद्धार करने के लिये तेरे साथ हूँ, यहोवा की यह वाणी है। मैं तुझे दुष्ट लोगों के हाथ से बचाऊँगा,

BSB

21 I will deliver you from the hand of the wicked and redeem you from the grasp of the ruthless.”

HINIRV

21 और उपद्रवी लोगों के पंजे से छुड़ा लूँगा।”

Questions about Jeremiah 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.