Jeremiah 20

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When Pashhur the priest, the son of Immer and the chief official in the house of the LORD, heard Jeremiah prophesying these things,

HINCV

1 जब याहवेह के भवन के प्रमुख अधिकारी, इम्मर के पुत्र पुरोहित पशहूर ने येरेमियाह को इन विषयों पर भविष्यवाणी करते हुए सुना,

BSB

2 he had Jeremiah the prophet beaten and put in the stocks at the Upper Gate of Benjamin, which was by the house of the LORD.

HINCV

2 तब उसने भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को पिटवाया तथा ऊपरी बिन्यामिन द्वार में उन्हें काठ के बांक में जकड़ दिया, यह याहवेह के भवन के निकट ही था.

BSB

3 The next day, when Pashhur released Jeremiah from the stocks, Jeremiah said to him, “The LORD does not call you Pashhur, but Magor-missabib.

HINCV

3 अगले दिन, जब पशहूर ने उन्हें बांक से विमुक्त किया, येरेमियाह ने उससे कहा, “याहवेह द्वारा तुम्हें दिया गया नाम पशहूर नहीं, बल्कि मागोर-मिस्साबीब है.

BSB

4 For this is what the LORD says: ‘I will make you a terror to yourself and to all your friends. They will fall by the sword of their enemies before your very eyes. And I will hand Judah over to the king of Babylon, and he will carry them away to Babylon and put them to the sword.

HINCV

4 क्योंकि याहवेह का संदेश यह है: ‘तुम यह देखोगे कि मैं तुम्हें स्वयं के लिए तथा तुम्हारे सारे मित्रों के लिए आतंक बना देने पर हूं; तुम्हारे देखते-देखते वे अपने शत्रुओं की तलवार से वध किए जाएंगे. तब मैं सारे यहूदिया को बाबेल के राजा के हाथों में सौंप दूंगा, वह उन्हें बंदी बनाकर बाबेल ले जाएगा तथा तलवार से उनका संहार कर देगा.

BSB

5 I will give away all the wealth of this city—all its products and valuables, and all the treasures of the kings of Judah—to their enemies. They will plunder them, seize them, and carry them off to Babylon.

HINCV

5 मैं इस नगर की सारी धन संपदा इसकी सारी उपज एवं इसकी सारी मूल्यवान सामग्री उसे सौंप दूंगा—यहां तक कि यहूदिया के राजाओं की सारी निधि मैं उनके शत्रुओं के हाथों में सौंप दूंगा. वे उन्हें लूट लेंगे, उन्हें बंदी बना लेंगे तथा उन्हें बाबेल ले जाएंगे.

BSB

6 And you, Pashhur, and all who live in your house, will go into captivity. You will go to Babylon, and there you will die and be buried—you and all your friends to whom you have prophesied these lies.’”

HINCV

6 और तुम, पशहूर, तथा वे सभी जो तुम्हारे आवास में निवास कर रहे हैं, बंधुआई में ले जाए जाएंगे, तुम बाबेल में प्रवेश करोगे. और वहीं तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी वहीं तुम्हें गाड़ा जाएगा, तुम्हें तथा तुम्हारे उन सभी मित्रों को जिनके लिए तुमने झूठी भविष्यवाणी की थी.’”

BSB

7 You have deceived me, O LORD, and I was deceived. You have overcome me and prevailed. I am a laughingstock all day long; everyone mocks me.

HINCV

7 याहवेह, आपने मुझे प्रलोभित किया, कि मैं प्रलोभित हो गया; आपने मुझे गुमराह किया और आप मुझ पर प्रबल भी हो गए. सारे दिन मैं उपहास का बर्तन बना रहता हूं; सभी मेरा उपहास करते रहते हैं.

BSB

8 For whenever I speak, I cry out; I proclaim violence and destruction. For the word of the LORD has become to me a reproach and derision all day long.

HINCV

8 जब भी मैं कुछ कहना चाहता हूं, मैं उच्च स्वर में रोने लगता हूं; मेरी वाणी के विषय रह गए हैं हिंसा एवं विध्वंस. क्योंकि मेरे संदर्भ में याहवेह के संदेश का परिणाम हुआ है सतत निंदा एवं फटकार.

BSB

9 If I say, “I will not mention Him or speak any more in His name,” His message becomes a fire burning in my heart, shut up in my bones, and I become weary of holding it in, and I cannot prevail.

HINCV

9 किंतु यदि मैं यह निश्चय करूं, “अब मैं याहवेह का उल्लेख ही नहीं करूंगा अथवा अब मैं उनकी ओर से कोई भी संदेश भेजा न करूंगा,” तब आपका संदेश मेरे हृदय में प्रज्वलित अग्नि का रूप ले लेता है, वह प्रज्वलित अग्नि जो मेरी अस्थियों में बंद है. अब यह मेरे लिए असह्य हो रही है; इसे दूर रखते-रखते मैं व्यर्थ हो चुका हूं.

BSB

10 For I have heard the whispering of many: “Terror is on every side! Report him; let us report him!” All my trusted friends watch for my fall: “Perhaps he will be deceived so that we may prevail against him and take our vengeance upon him.”

HINCV

10 मैंने अनेकों को दबे स्वर में यह कहते सुना है, “चारों ओर आतंक व्याप्‍त हो चुका है! फटकार करो उनकी! निःसंदेह हमें उनकी फटकार करनी ही होगी!” ये मेरे विश्वास्य मित्रों के शब्द हैं जिन्हें मेरे पतन में रुचि है. वे विचार कर रहे हैं, “संभव है वह फंदे में फंस जाए; और हम उसे अपने वश में कर लें तथा उससे अपना बदला ले लें.”

BSB

11 But the LORD is with me like a fearsome warrior. Therefore, my persecutors will stumble and will not prevail. Since they have not succeeded, they will be utterly put to shame, with an everlasting disgrace that will never be forgotten.

HINCV

11 किंतु याहवेह मेरे साथ शक्तिवान योद्धा के सदृश हैं जिसका आतंक चारों ओर व्याप्‍त है; इसलिये मेरे उत्पीड़क मुझ पर प्रबल न होंगे बल्कि लड़खड़ा जाएंगे. अपनी विफलता पर उन्हें घोर लज्जा का सामना करना पड़ेगा यह ऐसी चिरस्थायी लज्जा होगी; जिसे भूलना पसंद करना संभव न होगा.

BSB

12 O LORD of Hosts, who examines the righteous, who sees the heart and mind, let me see Your vengeance upon them, for to You I have committed my cause.

HINCV

12 फिर भी सेनाओं के याहवेह, आप तो सद्‍वृत्त की विवेचना करते रहते हैं, आपकी दृष्टि मन एवं हृदय का आंकलन करती रहती है, कुछ ऐसा कीजिए कि मैं आपके द्वारा उनसे लिए गए बदले का प्रत्यक्षदर्शी हो जाऊं, क्योंकि अपना मुकदमा मैंने आपको ही सौंप रखा है.

BSB

13 Sing to the LORD! Praise the LORD! For He rescues the life of the needy from the hands of evildoers.

HINCV

13 याहवेह के लिए गायन हो! याहवेह का स्तवन हो! क्योंकि उन्होंने निस्सहाय के प्राणों को बुरे बंधन से उद्धार प्रदान किया है.

BSB

14 Cursed be the day I was born! May the day my mother bore me never be blessed.

HINCV

14 शापित हो वह दिन जिसमें मैंने जन्म लिया! जिस दिन मेरी माता ने मुझे जन्म दिया, उसे धन्य न कहा जाए!

BSB

15 Cursed be the man who brought my father the news, saying, “A son is born to you,” bringing him great joy.

HINCV

15 शापित हो वह व्यक्ति जिसने मेरे पिता को अत्यंत हर्षित कर दिया, जब उसने उन्हें यह संदेश दिया, “आपका एक पुत्र पैदा हुआ है!”

BSB

16 May that man be like the cities that the LORD overthrew without compassion. May he hear an outcry in the morning and a battle cry at noon,

HINCV

16 उस संदेशवाहक की नियति वही हो जो उन नगरों की हुई थी, जिन्हें याहवेह ने निर्ममता से नष्ट कर दिया था. उसे प्रातःकाल से ही पीड़ा की कराहट सुनाई देने लगी, तथा दोपहर में युद्ध की चेतावनी की वाणी.

BSB

17 because he did not kill me in the womb so that my mother might have been my grave, and her womb forever enlarged.

HINCV

17 क्योंकि मेरे जन्म के पूर्व ही मेरी जीवन लीला उसने समाप्‍त नहीं कर दी, कि मेरी माता ही मेरी कब्र हो जाती, और मेरी माता स्थायी रूप से गर्भवती रह जाती.

BSB

18 Why did I come out of the womb to see only trouble and sorrow, and to end my days in shame?

HINCV

18 मैं गर्भ से बाहर ही क्यों आ गया कि संकट और शोक देखूं, कि मेरे जीवन के दिन लज्जा में जिए जाएं?

Questions about Jeremiah 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.