Jeremiah 23

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Woe to the shepherds who destroy and scatter the sheep of My pasture!” declares the LORD.

HINCV

1 “धिक्कार है उन चरवाहों पर जो मेरी चराई की भेड़ों को तितर-बितर कर रहे तथा उन्हें नष्ट कर रहे हैं!” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

2 Therefore this is what the LORD, the God of Israel, says about the shepherds who tend My people: “You have scattered My flock and driven them away, and have not attended to them. Behold, I will attend to you for the evil of your deeds, declares the LORD.

HINCV

2 इसलिये उन चरवाहों के विषय में, जो याहवेह की भेड़ों के रखवाले हैं, याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: “तुमने मेरी भेड़ों को तितर-बितर कर दिया है, उन्हें खदेड़ दिया है तथा उनकी देखभाल नहीं की है, इसलिये यह समझ लो कि मैं तुम्हारे अधर्म का प्रतिफल देने ही पर हूं.” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

3 Then I Myself will gather the remnant of My flock from all the lands to which I have banished them, and I will return them to their pasture, where they will be fruitful and multiply.

HINCV

3 “तत्पश्चात स्वयं मैं अपनी भेड़-बकरियों के बचे हुए लोगों को उन सारे देशों से एकत्र करूंगा, जहां मैंने उन्हें खदेड़ दिया था, मैं उन्हें उन्हीं के चराइयों में लौटा ले आऊंगा जहां वे सम्पन्‍न होते और संख्या में बढ़ते जाएंगे.

BSB

4 I will raise up shepherds over them who will tend them, and they will no longer be afraid or dismayed, nor will any go missing, declares the LORD.

HINCV

4 मैं उनके लिए चरवाहे भी तैयार करूंगा वे उनकी देखभाल करेंगे, तब उनके समक्ष किसी भी प्रकार का भय न रहेगा, उनमें से कोई भी न तो व्याकुल होगा और न ही कोई उनमें से खो जाएगा,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

5 Behold, the days are coming, declares the LORD, when I will raise up for David a righteous Branch, and He will reign wisely as King and will administer justice and righteousness in the land.

HINCV

5 “यह देख लेना कि ऐसे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब मैं दावीद के लिए एक धार्मिकतापूर्ण शाखा उत्पन्‍न करूंगा, वह राजा सदृश राज्य-काल करेगा तथा उसके निर्णय विद्वत्तापूर्ण होंगे उस देश में न्याय एवं धार्मिकतापूर्ण होगा.

BSB

6 In His days Judah will be saved, and Israel will dwell securely. And this is His name by which He will be called: The LORD Our Righteousness.

HINCV

6 तब उन दिनों में यहूदिया संरक्षित रखा जाएगा तथा इस्राएल सुरक्षा में निवास करेगा. उन दिनों उसकी पहचान होगी: ‘याहवेह हमारी धार्मिकता.’

BSB

7 So behold, the days are coming, declares the LORD, when they will no longer say, ‘As surely as the LORD lives, who brought the Israelites up out of the land of Egypt.’

HINCV

7 इसलिये यह देखना, ऐसे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब वे ऐसा कहना छोड़ देंगे, ‘जीवित याहवेह की शपथ, जिन्होंने इस्राएल वंशजों का मिस्र देश से निकास किया,’

BSB

8 Instead they will say, ‘As surely as the LORD lives, who brought and led the descendants of the house of Israel up out of the land of the north and all the other lands to which He had banished them.’ Then they will dwell once more in their own land.”

HINCV

8 बल्कि वे यह कहने लगेंगे, ‘जीवित याहवेह की शपथ, जो इस्राएल के परिवार के वंशजों को उस देश से जो उत्तर में है तथा उन सभी देशों में से जहां मैंने उन्हें खदेड़ दिया था, निकास कर लौटा ले आया हूं.’ तब वे अपनी मातृभूमि पर निवास करने लगेंगे.”

BSB

9 As for the prophets: My heart is broken within me, and all my bones tremble. I have become like a drunkard, like a man overcome by wine, because of the LORD, because of His holy words.

HINCV

9 भविष्यवक्ताओं के विषय में मैं यह कहूंगा: भीतर ही भीतर मेरा हृदय टूट चुका है; मेरी सारी अस्थियां थरथरा रही हैं. मेरी स्थिति मतवाले व्यक्ति के सदृश हो चुकी है, उस व्यक्ति के सदृश जो दाखमधु से अचंभित हो चुका है, इस स्थिति का कारण हैं याहवेह और उनके पवित्र वचन.

BSB

10 For the land is full of adulterers—because of the curse, the land mourns and the pastures of the wilderness have dried up—their course is evil and their power is misused.

HINCV

10 देश व्यभिचारियों से परिपूर्ण हो चुका है; शाप के कारण देश विलाप में डूबा हुआ है, निर्जन प्रदेश के चराई शुष्क हो चुके हैं. उनकी जीवनशैली संकटमय है तथा उनका बल का उपयोग अन्याय के कामों में होता है.

BSB

11 “For both prophet and priest are ungodly; even in My house I have found their wickedness,” declares the LORD.

HINCV

11 “क्योंकि दोनों ही श्रद्धाहीन हैं, भविष्यद्वक्ता एवं पुरोहित; मेरे ही भवन में मैंने उनका अधर्म देखा है,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

12 “Therefore their path will become slick; they will be driven away into the darkness and fall into it. For I will bring disaster upon them in the year of their punishment,” declares the LORD.

HINCV

12 “इसलिये उनका मार्ग उनके लिए अंधकार में फिसलन सदृश हो जाएगा; वे अंधकार में धकेल दिए जाएंगे जहां उनका गिर जाना निश्चित है. क्योंकि मैं उन पर विपत्ति ले आऊंगा, जो उनके दंड का वर्ष होगा,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

13 “Among the prophets of Samaria I saw an offensive thing: They prophesied by Baal and led My people Israel astray.

HINCV

13 “मुझे शमरिया के भविष्यवक्ताओं में एक घृणास्पद संस्कार दिखाई दिया है: उन्होंने बाल से उत्प्रेरित हो भविष्यवाणी की है तथा मेरी प्रजा इस्राएल को रास्ते से भटका दिया है.

BSB

14 And among the prophets of Jerusalem I have seen a horrible thing: They commit adultery and walk in lies. They strengthen the hands of evildoers, so that no one turns his back on wickedness. They are all like Sodom to Me; the people of Jerusalem are like Gomorrah.”

HINCV

14 इसके सिवाय येरूशलेम के भविष्यवक्ताओं में भी मैंने एक भयानक बात देखी है: मेरे प्रति उनके संबंध में वैसा ही विश्वासघात हुआ है जैसा दाम्पत्य में व्यभिचार से होता है. वे बुराइयों के हाथों को सशक्त करने में लगे हुए हैं, परिणामस्वरूप कोई भी बुराई का परित्याग नहीं कर रहा. मेरी दृष्टि में वे सभी सोदोमवासियों सदृश हो चुके हैं; वहां के निवासी अमोराह सदृश हो गए हैं.”

BSB

15 Therefore this is what the LORD of Hosts says concerning the prophets: “I will feed them wormwood and give them poisoned water to drink, for from the prophets of Jerusalem ungodliness has spread throughout the land.”

HINCV

15 इसलिये भविष्यवक्ताओं के संबंध में याहवेह की वाणी है: “यह देख लेना कि मैं उन्हें नागदौन खिलाऊंगा तथा उन्हें पेय स्वरूप विष से भरा जल पिलाऊंगा, क्योंकि येरूशलेम के भविष्यवक्ताओं से ही श्रद्धाहीनता संपूर्ण देश में व्याप्‍त हो गई है.”

BSB

16 This is what the LORD of Hosts says: “Do not listen to the words of the prophets who prophesy to you. They are filling you with false hopes. They speak visions from their own minds, not from the mouth of the LORD.

HINCV

16 यह सेनाओं के याहवेह का आदेश है: “मत सुनो भविष्यवक्ताओं के वचन जो तुम्हारे लिए भविष्यवाणी कर रहे हैं; वे तुम्हें व्यर्थ की ओर ले जा रहे है. वे अपनी ही कल्पना के दर्शन का उल्लेख करते हैं, न कि याहवेह के मुख से उद्‍भूत संदेश को.

BSB

17 They keep saying to those who despise Me, ‘The LORD says that you will have peace,’ and to everyone who walks in the stubbornness of his own heart, ‘No harm will come to you.’

HINCV

17 जिन्हें मुझसे घृणा है वे यह आश्वासन देते रहते हैं, ‘याहवेह ने यह कहा है: तुम्हारे मध्य शांति व्याप्‍त रहेगी.’ तब तुम सभी के विषय में जो अपने हृदय के हठ में आचरण करते हो, मुझे यह कहना है: वे कहते तो हैं, ‘तुम पर विपत्ति के आने की कोई संभावना ही नहीं हैं.’

BSB

18 But which of them has stood in the council of the LORD to see and hear His word? Who has given heed to His word and obeyed it?

HINCV

18 कौन याहवेह की संसद में उपस्थित हुआ है, कि याहवेह को देखे तथा उनका स्वर सुने?

BSB

19 Behold, the storm of the LORD has gone out with fury, a whirlwind swirling down upon the heads of the wicked.

HINCV

19 ध्यान दो, कि याहवेह का प्रकोप आंधी सदृश प्रभावी हो चुका है, हां, बवंडर सदृश यह दुष्टों के सिरों पर भंवर सदृश उतर पड़ेगा.

BSB

20 The anger of the LORD will not turn back until He has fully accomplished the purposes of His heart. In the days to come you will understand this clearly.

HINCV

20 याहवेह के कोप का बुझना उस समय तक नहीं होता जब तक वह अपने हृदय की बातें कार्यान्वयन की निष्पत्ति नहीं कर लेते. भावी अंतिम दिनों में तुम यह स्पष्ट समझ लोगे.

BSB

21 I did not send these prophets, yet they have run with their message; I did not speak to them, yet they have prophesied.

HINCV

21 जब मैंने इन भविष्यवक्ताओं को भेजा ही नहीं था, वे दौड़ पड़े थे; उनसे तो मैंने बात ही नहीं की थी, किंतु वे भविष्यवाणी करने लगे.

BSB

22 But if they had stood in My council, they would have proclaimed My words to My people and turned them back from their evil ways and deeds.”

HINCV

22 यदि वे मेरी संसद में उपस्थित हुए होते, तो वे निश्चयतः मेरी प्रजा के समक्ष मेरा संदेश भेजा करते, वे मेरी प्रजा को कुमार्ग से लौटा ले आते और वे अपने दुराचरण का परित्याग कर देते.

BSB

23 “Am I only a God nearby,” declares the LORD, “and not a God far away?”

HINCV

23 “क्या मैं परमेश्वर तब होता हूं, जब मैं तुम्हारे निकट हूं?” यह याहवेह की वाणी है, “क्या मैं तब परमेश्वर नहीं हूं, जब मैं तुमसे दूर होता हूं?

BSB

24 “Can a man hide in secret places where I cannot see him?” declares the LORD. “Do I not fill the heavens and the earth?” declares the LORD.

HINCV

24 क्या कोई व्यक्ति स्वयं को किसी छिपने के स्थान पर ऐसे छिपा सकता है, कि मैं उसे देख न सकूं?” यह याहवेह का प्रश्न है. “क्या आकाश और पृथ्वी मुझसे पूर्ण नहीं हैं?” यह याहवेह का प्रश्न है.

BSB

25 “I have heard the sayings of the prophets who prophesy lies in My name: ‘I had a dream! I had a dream!’

HINCV

25 “मैंने वह सुन लिया है जो झूठे भविष्यवक्ताओं ने मेरा नाम लेकर इस प्रकार भविष्यवाणी करते हैं: ‘मुझे एक स्वप्न आया था! सुना तुमने, मुझे एक स्वप्न आया था!’

BSB

26 How long will this continue in the hearts of these prophets who prophesy falsehood, these prophets of the delusion of their own minds?

HINCV

26 और कब तक? क्या उन भविष्यवक्ताओं के हृदय में जो झूठी भविष्यवाणी करते रहते हैं, कुछ सार्थक है, हां, वे भविष्यद्वक्ता जो अपने ही हृदय के भ्रम की भविष्यवाणी करते रहते हैं.

BSB

27 They suppose the dreams that they tell one another will make My people forget My name, just as their fathers forgot My name through the worship of Baal.

HINCV

27 जिनका एकमात्र लक्ष्य होता है उनके उन स्वप्नों के द्वारा, जिनका उल्लेख वे परस्पर करते रहते हैं, मेरी प्रजा मेरा नाम ही भूलना पसंद कर दे, ठीक जिस प्रकार बाल के कारण उनके पूर्वजों ने मेरा नाम भूलना पसंद कर रखा था.

BSB

28 Let the prophet who has a dream retell it, but let him who has My word speak it truthfully. For what is straw compared to grain?” declares the LORD.

HINCV

28 जिस भविष्यद्वक्ता ने स्वप्न देखा है वह अपने स्वप्न का उल्लेख करता रहे, किंतु जिस किसी को मेरा संदेश सौंपा गया है वह पूर्ण निष्ठा से मेरा संदेश प्रगट करे. भला भूसी तथा अन्‍न में कोई साम्य होता है?” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

29 “Is not My word like fire,” declares the LORD, “and like a hammer that smashes a rock?”

HINCV

29 “क्या मेरा संदेश अग्नि-सदृश नहीं?” यह याहवेह का प्रश्न है, “और क्या एक हथौड़े सदृश नहीं जो चट्टान को चूर्ण कर देता है?

BSB

30 “Therefore behold,” declares the LORD, “I am against the prophets who steal from one another words they attribute to Me.”

HINCV

30 “इसलिये यह समझ लो, मैं उन भविष्यवक्ताओं से रुष्ट हूं,” यह याहवेह की वाणी है, “जो एक दूसरे से मेरा संदेश छीनते रहते हैं.

BSB

31 “Yes,” declares the LORD, “I am against the prophets who wag their own tongues and proclaim, ‘The LORD declares it.’”

HINCV

31 यह समझ लो, मैं उन भविष्यवक्ताओं से रुष्ट हूं,” यह याहवेह की वाणी है, “जो अपनी जीभ का प्रयोग कर यह वाणी कहते हैं, ‘यह प्रभु की वाणी है.’

BSB

32 “Indeed,” declares the LORD, “I am against those who prophesy false dreams and retell them to lead My people astray with their reckless lies. It was not I who sent them or commanded them, and they are of no benefit at all to these people,” declares the LORD.

HINCV

32 यह समझ लो, मैं उन सभी से रुष्ट हूं जिन्होंने झूठे स्वप्नों को भविष्यवाणी का स्वरूप दे दिया है,” यह याहवेह की वाणी है. “तथा इन स्वप्नों को मेरी प्रजा के समक्ष प्रस्तुत करके अपने लापरवाह झूठों तथा दुस्साहसमय गर्वोक्ति द्वारा उन्हें भरमाते है. मैंने न तो उन्हें कोई आदेश दिया है और न ही उन्हें भेजा है. मेरी प्रजा को इनसे थोड़ा भी लाभ नहीं हुआ है,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

33 “Now when this people or a prophet or priest asks you, ‘What is the burden of the LORD?’ you are to say to them, ‘What burden? I will forsake you, declares the LORD.’

HINCV

33 “अब यदि ऐसी स्थिति आए, जब जनसाधारण अथवा भविष्यद्वक्ता अथवा पुरोहित तुमसे यह प्रश्न करें, ‘क्या है याहवेह का प्रकाशन?’ तब तुम्हें उन्हें उत्तर देना होगा, ‘कौन सा प्रकाशन?’ याहवेह की वाणी है, मैं तुम्हारा परित्याग कर दूंगा.

BSB

34 As for the prophet or priest or anyone who claims, ‘This is the burden of the LORD,’ I will punish that man and his household.

HINCV

34 तब उस भविष्यद्वक्ता अथवा पुरोहित अथवा उन लोगों के विषय में जो यह कहते हैं, ‘याहवेह का सारगर्भित प्रकाशन,’ उस पर मेरी ओर से दंड प्रभावी हो जाएगा उस पर तथा उसके परिवार पर.

BSB

35 This is what each man is to say to his friend and to his brother: ‘What has the LORD answered?’ or ‘What has the LORD spoken?’

HINCV

35 तुममें से हर एक अपने-अपने पड़ोसी एवं अपने बंधु से यह पूछेगा: ‘क्या था याहवेह का प्रत्युत्तर?’ अथवा, ‘क्या प्रकट किया है याहवेह ने?’ या

BSB

36 But refer no more to the burden of the LORD, for each man’s word becomes the burden, so that you pervert the words of the living God, the LORD of Hosts, our God.

HINCV

36 ‘क्योंकि याहवेह का प्रकाशन तुम्हें स्मरण न रह जाएगा,’ क्योंकि हर एक व्यक्ति के अपने ही वचन प्रकाशन हो जाएंगे. तुमने जीवन्त परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह हमारे परमेश्वर के संदेश को तोड़ मरोड़ दिया है.

BSB

37 Thus you are to say to the prophet: ‘What has the LORD answered you?’ and ‘What has the LORD spoken?’

HINCV

37 उस भविष्यद्वक्ता से तुम यह प्रश्न करोगे: ‘क्या उत्तर दिया है याहवेह ने तुम्हें?’ तथा ‘याहवेह ने क्या कहा है?’

BSB

38 But if you claim, ‘This is the burden of the LORD,’ then this is what the LORD says: Because you have said, ‘This is the burden of the LORD,’ and I specifically told you not to make this claim,

HINCV

38 क्योंकि यदि तुम कहोगे, ‘याहवेह का वह प्रकाशन,’ निश्चयतः यह याहवेह की बात है: इसलिये कि तुमने इस प्रकार कहा है, ‘याहवेह का वह प्रकाशन,’ मैंने भी तुम्हें यह संदेश भेजा है तुम यह नहीं कहोगे, ‘यह याहवेह का वह प्रकाशन है.’

BSB

39 therefore I will surely forget you and will cast you out of My presence, both you and the city that I gave to you and your fathers.

HINCV

39 इसलिये ध्यान से सुनो, मैं निश्चयतः तुम्हें भूलना पसंद करके तुम्हें अपनी उपस्थिति से दूर कर दूंगा, इस नगर को भी जो मैंने तुम्हें एवं तुम्हारे पूर्वजों को प्रदान किया था.

BSB

40 And I will bring upon you everlasting shame and perpetual humiliation that will never be forgotten.”

HINCV

40 मैं तुम्हारे साथ ऐसी चिरस्थायी लज्जा, ऐसी चिरस्थायी निंदा सम्बद्ध कर दूंगा जो अविस्मरणीय हो जाएगी.”

Questions about Jeremiah 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.