Jeremiah 9

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Oh, that my head were a spring of water, and my eyes a fountain of tears! I would weep day and night over the slain daughter of my people.

HINCV

1 अच्छा होता कि मेरा सिर जल का सोता तथा मेरे नेत्र आंसुओं से भरे जाते कि मैं घात किए गए अपने प्रिय लोगों के लिए रात-दिन विलाप करता रहता!

BSB

2 If only I had a traveler’s lodge in the wilderness, I would abandon my people and depart from them, for they are all adulterers, a crowd of faithless people.

HINCV

2 अच्छा होता कि मैं मरुभूमि में यात्रियों का आश्रय-स्थल होता, कि मैं अपने लोगों को परित्याग कर उनसे दूर जा सकता; उन सभी ने व्यभिचार किया है, वे सभी विश्‍वासघातियों की सभा हैं.

BSB

3 “They bend their tongues like bows; lies prevail over truth in the land. For they proceed from evil to evil, and they do not take Me into account,” declares the LORD.

HINCV

3 “वे अपनी जीभ का प्रयोग अपने धनुष सदृश करते हैं; देश में सत्य नहीं असत्य व्याप्‍त हो चुका है. वे एक संकट से दूसरे संकट में प्रवेश करते जाते हैं; वे मेरे अस्तित्व ही की उपेक्षा करते हैं,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

4 “Let everyone guard against his neighbor; do not trust any brother, for every brother deals craftily, and every friend spreads slander.

HINCV

4 “उपयुक्त होगा कि हर एक अपने पड़ोसी से सावधान रहे; कोई अपने भाई-बन्धु पर भरोसा न करे. क्योंकि हर एक भाई का व्यवहार धूर्ततापूर्ण होता है, तथा हर एक पड़ोसी अपभाषण करता फिरता है.

BSB

5 Each one betrays his friend; no one tells the truth. They have taught their tongues to lie; they wear themselves out committing iniquity.

HINCV

5 हर एक अपने पड़ोसी से छल कर रहा है, और सत्य उसके भाषण में है ही नहीं. अपनी जीभ को उन्होंने झूठी भाषा में प्रशिक्षित कर दिया है; अंत होने के बिंदु तक वे अधर्म करते जाते हैं.

BSB

6 You dwell in the midst of deception; in their deceit they refuse to know Me,” declares the LORD.

HINCV

6 तुम्हारा आवास धोखे के मध्य स्थापित है; धोखा ही वह कारण है, जिसके द्वारा वे मेरे अस्तित्व की उपेक्षा करते हैं,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

7 Therefore this is what the LORD of Hosts says: “Behold, I will refine them and test them, for what else can I do because of the daughter of My people?

HINCV

7 इसलिये सेनाओं के याहवेह की चेतावनी यह है: “यह देख लेना, कि मैं उन्हें आग में शुद्ध करूंगा तथा उन्हें परखूंगा, क्योंकि अपने प्रिय लोगों के कारण मेरे समक्ष इसके सिवा और कौन सा विकल्प शेष रह जाता है?

BSB

8 Their tongues are deadly arrows; they speak deception. With his mouth a man speaks peace to his neighbor, but in his heart he sets a trap for him.

HINCV

8 उनकी जीभ घातक बाण है; जिसका वचन फंसाने ही का होता है. अपने मुख से तो वह अपने पड़ोसी को कल्याण का आश्वासन देता है, किंतु मन ही मन वह उसके लिए घात लगाने की युक्ति करता रहता है.

BSB

9 Should I not punish them for these things? declares the LORD. Should I not avenge Myself on such a nation as this?”

HINCV

9 क्या उपयुक्त नहीं कि मैं उन्हें इन कृत्यों के लिए दंड दूं?” यह याहवेह की वाणी है. “क्या मैं इस प्रकार के राष्ट्र से स्वयं बदला न लूं?”

BSB

10 I will take up a weeping and wailing for the mountains, a dirge over the wilderness pasture, for they have been scorched so no one passes through, and the lowing of cattle is not heard. Both the birds of the air and the beasts have fled; they have gone away.

HINCV

10 पर्वतों के लिए मैं विलाप करूंगा और चराइयों एवं निर्जन क्षेत्रों के लिए मैं शोक के गीत गाऊंगा. क्योंकि अब वे सब उजाड़ पड़े है कोई भी उनके मध्य से चला फिरा नहीं करता, वहां पशुओं के रम्भाने का स्वर सुना ही नहीं जाता. आकाश के पक्षी एवं पशु भाग चुके हैं, वे वहां हैं ही नहीं.

BSB

11 “And I will make Jerusalem a heap of rubble, a haunt for jackals; and I will make the cities of Judah a desolation, without inhabitant.”

HINCV

11 “येरूशलेम को मैं खंडहरों का ढेर, और सियारों का बसेरा बना छोड़ूंगा; यहूदिया प्रदेश के नगरों को मैं उजाड़ बना दूंगा वहां एक भी निवासी न रहेगा.”

BSB

12 Who is the man wise enough to understand this? To whom has the mouth of the LORD spoken, that he may explain it? Why is the land destroyed and scorched like a desert, so no one can pass through it?

HINCV

12 कौन है वह बुद्धिमान व्यक्ति जो इसे समझ सकेगा? तथा कौन है वह जिससे याहवेह ने बात की कि वह उसकी व्याख्या कर सके? सारा देश उजाड़ कैसे हो गया? कैसे मरुभूमि सदृश निर्जन हो गई, कि कोई भी वहां से चला फिरा नहीं करता?

BSB

13 And the LORD answered, “It is because they have forsaken My law, which I set before them; they have not walked in it or obeyed My voice.

HINCV

13 याहवेह ने उत्तर दिया, “इसलिये कि उन्होंने मेरे विधान की अवहेलना की है, जो स्वयं मैंने उनके लिए नियत किया तथा उन्होंने न तो मेरे आदेशों का पालन किया और न ही उसके अनुरूप आचरण ही किया.

BSB

14 Instead, they have followed the stubbornness of their hearts and gone after the Baals, as their fathers taught them.”

HINCV

14 बल्कि, वे अपने हठीले हृदय की समझ के अनुरूप आचरण करते रहे; वे अपने पूर्वजों की शिक्षा पर बाल देवताओं का अनुसरण करते रहें.”

BSB

15 Therefore this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “Behold, I will feed this people wormwood and give them poisoned water to drink.

HINCV

15 इसलिये सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने निश्चय किया: “यह देख लेना, मैं उन्हें पेय के लिए कड़वा नागदौन तथा विष से भरा जल दूंगा.

BSB

16 I will scatter them among the nations that neither they nor their fathers have known, and I will send a sword after them until I have finished them off.”

HINCV

16 मैं उन्हें ऐसे राष्ट्रों के मध्य बिखरा दूंगा जिन्हें न तो उन्होंने और न उनके पूर्वजों ने जाना है, मैं उनके पीछे उस समय तक तलवार तैयार रखूंगा, जब तक उनका पूर्ण अंत न हो जाए.”

BSB

17 This is what the LORD of Hosts says: “Take note, and summon the wailing women; send for the most skillful among them.

HINCV

17 यह सेनाओं के याहवेह का आदेश है: “विचार करके उन स्त्रियों को बुला लो, जिनका व्यवसाय ही है विलाप करना, कि वे यहां आ जाएं; उन स्त्रियों को, जो विलाप करने में निपुण हैं,

BSB

18 Let them come quickly and take up a lament over us, that our eyes may overflow with tears, and our eyelids may gush with water.

HINCV

18 कि वे यहां तुरंत आएं तथा हमारे लिए विलाप करें कि हमारे नेत्रों से आंसू उमड़ने लगे, कि हमारी पलकों से आंसू बहने लगे.

BSB

19 For the sound of wailing is heard from Zion: ‘How devastated we are! How great is our shame! For we have abandoned the land because our dwellings have been torn down.’”

HINCV

19 क्योंकि ज़ियोन से यह विलाप सुनाई दे रहा है: ‘कैसे हो गया है हमारा विनाश! हम पर घोर लज्जा आ पड़ी है! क्योंकि हमने अपने देश को छोड़ दिया है क्योंकि उन्होंने हमारे आवासों को ढाह दिया है.’”

BSB

20 Now, O women, hear the word of the LORD. Open your ears to the word of His mouth. Teach your daughters to wail, and one another to lament.

HINCV

20 स्त्रियों, अब तुम याहवेह का संदेश सुनो; तुम्हारे कान उनके मुख के वचन सुनें. अपनी पुत्रियों को विलाप करना सिखा दो; तथा हर एक अपने-अपने पड़ोसी को शोक गीत सिखाए.

BSB

21 For death has climbed in through our windows; it has entered our fortresses to cut off the children from the streets, the young men from the town squares.

HINCV

21 क्योंकि मृत्यु का प्रवेश हमारी खिड़कियों से हुआ है यह हमारे महलों में प्रविष्ट हो चुका है; कि गलियों में बालक नष्ट किए जा सकें तथा नगर चौकों में से जवान.

BSB

22 Declare that this is what the LORD says: “The corpses of men will fall like dung upon the open field, like newly cut grain behind the reaper, with no one to gather it.”

HINCV

22 यह वाणी करो, “याहवेह की ओर से यह संदेश है: “ ‘मनुष्यों के शव खुले मैदान में विष्ठा सदृश पड़े हुए दिखाई देंगे, तथा फसल काटनेवाले द्वारा छोड़ी गई पूली सदृश, किंतु कोई भी इन्हें एकत्र नहीं करेगा.’”

BSB

23 This is what the LORD says: “Let not the wise man boast in his wisdom, nor the strong man in his strength, nor the wealthy man in his riches.

HINCV

23 याहवेह की ओर से यह आदेश है: “न तो बुद्धिमान अपनी बुद्धि का अहंकार करे न शक्तिवान अपने पौरुष का न धनाढ्य अपनी धन संपदा का,

BSB

24 But let him who boasts boast in this, that he understands and knows Me, that I am the LORD, who exercises loving devotion, justice and righteousness on the earth—for I delight in these things,” declares the LORD.

HINCV

24 जो गर्व करे इस बात पर गर्व करे: कि उसे मेरे संबंध में यह समझ एवं ज्ञान है, कि मैं याहवेह हूं जो पृथ्वी पर निर्जर प्रेम, न्याय एवं धार्मिकता को प्रयोग करता हूं, क्योंकि ये ही मेरे आनंद का विषय है,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

25 “Behold, the days are coming,” declares the LORD, “when I will punish all who are circumcised only in the flesh—

HINCV

25 “यह ध्यान रहे कि ऐसे दिन आ रहे हैं,” याहवेह यह वाणी दे रहे हैं, “जब मैं उन सभी को दंड दूंगा, जो ख़तनित होने पर भी अख़तनित ही हैं—

BSB

26 Egypt, Judah, Edom, Ammon, Moab, and all the inhabitants of the desert who clip the hair of their temples. For all these nations are uncircumcised, and the whole house of Israel is uncircumcised in heart.”

HINCV

26 मिस्र, यहूदिया, एदोम, अम्मोन वंशज, मोआब तथा वे सभी, जिनका निवास मरुभूमि में है, जो अपनी कनपटी के केश क़तर डालते हैं. ये सभी जनता अख़तनित हैं, तथा इस्राएल के सारे वंशज वस्तुतः हृदय में अख़तनित ही हैं.”

Questions about Jeremiah 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.