Joshua 4

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When the whole nation had finished crossing the Jordan, the LORD said to Joshua,

HINCV

1 जब सब इस्राएली वंशज यरदन के पार हो गए, तब याहवेह ने यहोशू से कहा,

BSB

2 “Choose twelve men from among the people, one from each tribe,

HINCV

2 “हर गोत्र से एक-एक व्यक्ति करके बारह व्यक्ति अलग करो,

BSB

3 and command them: ‘Take up for yourselves twelve stones from the middle of the Jordan where the priests were standing, carry them with you, and set them down in the place where you spend the night.’”

HINCV

3 और उनसे कहो, ‘यरदन से बारह पत्थर, उस स्थान से उठाओ जहां पुरोहित खड़े थे. इन पत्थरों को अपने साथ ले जाओ और उन्हें उस स्थान पर रख देना, जहां तुम आज रात ठहरोगे.’”

BSB

4 So Joshua summoned the twelve men he had appointed from the Israelites, one from each tribe,

HINCV

4 तब यहोशू ने इस्राएल के हर गोत्र से एक-एक व्यक्ति चुने और ऐसे बारह व्यक्तियों को अलग किया

BSB

5 and said to them, “Cross over before the ark of the LORD your God into the middle of the Jordan. Each of you is to take a stone upon his shoulder, according to the number of the tribes of Israel,

HINCV

5 और उनसे कहा, “तुम्हारे परमेश्वर याहवेह की वाचा के संदूक के आगे यरदन के बीच में जाकर इस्राएल के गोत्रों की गिनती के अनुसार एक-एक पत्थर अपने कंधे पर रखे.

BSB

6 to serve as a sign among you. In the future, when your children ask, ‘What do these stones mean to you?’

HINCV

6 यह तुम्हारे लिए यादगार होगा. जब तुम्हारे बच्‍चे इन पत्थरों के बारे में पूछें,

BSB

7 you are to tell them, ‘The waters of the Jordan were cut off before the ark of the covenant of the LORD. When it crossed the Jordan, the waters were cut off.’ Therefore these stones will be a memorial to the Israelites forever.”

HINCV

7 तब तुम उन्हें बताना, ‘याहवेह की वाचा के संदूक के सामने यरदन का जल बहना रुक गया था; और जब इसे यरदन के पार ले जाया जा रहा था तब यरदन का जल दो भाग हो गया था.’ तो ये पत्थर हमेशा के लिए यादगार बन जाएंगे.”

BSB

8 Thus the Israelites did as Joshua had commanded them. They took up twelve stones from the middle of the Jordan, one for each tribe of Israel, just as the LORD had told Joshua; and they carried them to the camp, where they set them down.

HINCV

8 इस्राएल वंशजों ने वही किया, जैसा यहोशू ने उनसे कहा था. उन्होंने यरदन के बीच से बारह पत्थर उठा लिए; इस्राएल के गोत्रों की गिनती के अनुसार. उन्होंने वे पत्थर ले जाकर तंबू में रख दिए.

BSB

9 Joshua also set up twelve stones in the middle of the Jordan, in the place where the priests who carried the ark of the covenant stood. And the stones are there to this day.

HINCV

9 यहोशू ने भी बारह पत्थर यरदन के बीच उस जगह पर रखे, जहां पुरोहित वाचा का संदूक लिए खड़े थे, जो आज तक वहीं हैं.

BSB

10 Now the priests who carried the ark remained standing in the middle of the Jordan until the people had completed everything the LORD had commanded Joshua to tell them, just as Moses had directed Joshua. The people hurried across,

HINCV

10 याहवेह द्वारा यहोशू को कहे अनुसार, संदूक लिए हुए पुरोहित यरदन के मध्य में तब तक खड़े रहे, जब तक सब लोगों ने नदी को पार न कर लिया. यह उस आदेश के अनुसार था, जो मोशेह द्वारा यहोशू को दिया गया था.

BSB

11 and after everyone had finished crossing, the priests with the ark of the LORD crossed in the sight of the people.

HINCV

11 जब सभी पार हो गए, तब याहवेह की वाचा के संदूक को लिए हुए पुरोहित सब लोगों के आगे चले.

BSB

12 The Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh crossed over before the Israelites, armed for battle as Moses had instructed them.

HINCV

12 मोशेह के कहे अनुसार रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह का आधा गोत्र युद्ध के लिए हथियार लेकर इस्राएल वंशजों के आगे चला.

BSB

13 About 40,000 troops armed for battle crossed over before the LORD into the plains of Jericho.

HINCV

13 इनकी संख्या लगभग चालीस हजार थी, जो युद्ध के लिए पूरे तैयार थे. याहवेह की उपस्थिति में ये युद्ध के लिए आगे बढ़े और येरीख़ो के पास मैदान में पहुंचे.

BSB

14 On that day the LORD exalted Joshua in the sight of all Israel, and they revered him all the days of his life, just as they had revered Moses.

HINCV

14 यह वह दिन था, जब याहवेह ने यहोशू को इस्राएलियों के बीच आदर के साथ ऊपर उठाया. जिस प्रकार अपने जीवनकाल में मोशेह आदर के योग्य थे.

BSB

15 Then the LORD said to Joshua,

HINCV

15 याहवेह ने यहोशू से कहा,

BSB

16 “Command the priests who carry the ark of the Testimony to come up from the Jordan.”

HINCV

16 “वाचा का संदूक उठानेवाले पुरोहितों से कहो कि वे यरदन नदी से बाहर आ जाएं.”

BSB

17 So Joshua commanded the priests, “Come up from the Jordan.”

HINCV

17 तब यहोशू ने पुरोहितों से कहा, “यरदन से बाहर आ जायें.”

BSB

18 When the priests carrying the ark of the covenant of the LORD came up out of the Jordan and their feet touched the dry land, the waters of the Jordan returned to their course and overflowed all the banks as before.

HINCV

18 उस समय ऐसा हुआ, कि जैसे ही याहवेह की वाचा का संदूक लिए पुरोहित यरदन से बाहर आए तथा उनके पांव सूखी भूमि पर पड़े, यरदन नदी फिर से पहले जैसी बहने लगी.

BSB

19 On the tenth day of the first month the people went up from the Jordan and camped at Gilgal on the eastern border of Jericho.

HINCV

19 यह पहले महीने का दसवां दिन था, जब लोग यरदन नदी पार कर निकल आए, और गिलगाल में येरीख़ो के पूर्व में अपने पड़ाव डाल दिया.

BSB

20 And there at Gilgal Joshua set up the twelve stones they had taken from the Jordan.

HINCV

20 यरदन में से उठाए गए वे बारह पत्थर यहोशू ने गिलगाल में खड़े कर दिए.

BSB

21 Then Joshua said to the Israelites, “In the future, when your children ask their fathers, ‘What is the meaning of these stones?’

HINCV

21 इस्राएल वंशजों से यहोशू ने कहा, “जब भविष्य में तुम्हारे बच्‍चे अपने पिता से यह पूछे, ‘क्या अर्थ है इन पत्थरों का?’

BSB

22 you are to tell them, ‘Israel crossed the Jordan on dry ground.’

HINCV

22 तब तुम अपने बच्‍चे को यह बताना, ‘इस्राएल ने यरदन नदी को सूखी भूमि पर चलते हुए पार किया था.’

BSB

23 For the LORD your God dried up the waters of the Jordan before you until you had crossed over, just as He did to the Red Sea, which He dried up before us until we had crossed over.

HINCV

23 क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने नदी पार करने तक यरदन के जल को सुखाए रखा था; ठीक जिस प्रकार याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने लाल सागर को सूखा दिया था, जब तक हम पार न हो गए थे;

BSB

24 He did this so that all the peoples of the earth may know that the hand of the LORD is mighty, and so that you may always fear the LORD your God.”

HINCV

24 पृथ्वी के सभी मनुष्यों को यह मालूम हो जाए कि याहवेह का हाथ कितना महान है, ताकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के प्रति तुम्हारें मन में आदर और भय हो.”

Questions about Joshua 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.