Joshua 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now Jericho was tightly shut up because of the Israelites. No one went out and no one came in.

HINCV

1 इस्राएलियों के कारण येरीख़ो नगर के फाटक बंद कर लिये गये थे. न तो कोई बाहर जा सकता था, न कोई अंदर आ सकता था.

BSB

2 And the LORD said to Joshua, “Behold, I have delivered Jericho into your hand, along with its king and its mighty men of valor.

HINCV

2 यहोशू से याहवेह ने कहा, “देखो, मैंने उसके राजा और उसकी सेनाओं के साथ, येरीख़ो को तुम्हारे अधीन कर दिया है.

BSB

3 March around the city with all the men of war, circling the city one time. Do this for six days.

HINCV

3 तुम्हें सब योद्धाओं के साथ एक बार नगर को पूरा घूमना होगा. यह तुम्हें छः दिन तक करना होगा.

BSB

4 Have seven priests carry seven rams’ horns in front of the ark. Then on the seventh day, march around the city seven times, while the priests blow the horns.

HINCV

4 संदूक के आगे-आगे सात पुरोहित नरसिंगे लिए हुए होंगे. सातवें दिन तुम्हें नगर के चारों ओर सात बार घूमना होगा. पुरोहित तुरही फूकंते रहेंगे.

BSB

5 And when there is a long blast of the ram’s horn and you hear its sound, have all the people give a mighty shout. Then the wall of the city will collapse and all your people will charge straight into the city.”

HINCV

5 जब वे नरसिंगा देर तक फूकेंगे, और तुम्हें तुरही का शब्द सुनाई देगा, तब सभी लोग ऊंची आवाज से जय जयकार करेंगे. तब येरीख़ो की दीवार गिर जाएगी, और सभी व्यक्ति नगर में सीधे प्रवेश कर पाएंगे.”

BSB

6 So Joshua son of Nun summoned the priests and said, “Take up the ark of the covenant and have seven priests carry seven rams’ horns in front of the ark of the LORD.”

HINCV

6 नून के पुत्र यहोशू ने पुरोहितों को बुलाकर उनसे कहा, “याहवेह के वाचा के संदूक को उठा लो और आप में से सात पुरोहित नरसिंगे लिए हुए उसके आगे-आगे चलें.”

BSB

7 And he told the people, “Advance and march around the city, with the armed troops going ahead of the ark of the LORD.”

HINCV

7 लोगों से यहोशू ने कहा “चलो, आगे बढ़ो. तुम्हें नगर के चारों ओर घूमना है. सैनिक याहवेह के संदूक के आगे-आगे चलें.”

BSB

8 After Joshua had spoken to the people, seven priests carrying seven rams’ horns before the LORD advanced and blew the horns, and the ark of the covenant of the LORD followed them.

HINCV

8 यहोशू ने दिये आदेश के मुताबिक, नरसिंगे लिए हुए सात पुरोहित आगे बढ़कर याहवेह के समक्ष नरसिंगे फूंकने लगे, और उनके पीछे याहवेह का संदूक था.

BSB

9 While the horns continued to sound, the armed troops marched ahead of the priests who blew the horns, and the rear guard followed the ark.

HINCV

9 नरसिंगे फूंकते हुए पुरोहितों के आगे सैनिक बढ़ गए, और पीछे-पीछे पुरोहित नरसिंगे फूंकते हुए चल रहे थे.

BSB

10 But Joshua had commanded the people: “Do not give a battle cry or let your voice be heard; do not let one word come out of your mouth until the day I tell you to shout. Then you are to shout!”

HINCV

10 यहोशू सैनिकों को यह आदेश दे चुके थे, “जब तक मैं तुम्हें जय जयकार करने को न कहूं, तब तक तुममें से कोई भी न तो जय जयकार करना, न तुम्हारा शब्द सुनाई दे और न तुम्हारे मुख से कोई भी आवाज निकले. तुम मेरे कहने पर ही जय जयकार करना.”

BSB

11 So he had the ark of the LORD carried around the city, circling it once. And the people returned to the camp and spent the night there.

HINCV

11 इस प्रकार यहोशू ने याहवेह के संदूक को लेकर नगर के चारों और घुमाया. फिर वे लौट आए तथा तंबू में रात बिताई.

BSB

12 Joshua got up early the next morning, and the priests took the ark of the LORD.

HINCV

12 अगले दिन प्रातः यहोशू शीघ्र उठे. और पुरोहितों ने याहवेह के संदूक को उठा लिया.

BSB

13 And the seven priests carrying seven rams’ horns kept marching ahead of the ark of the LORD and blowing the horns. The armed troops went in front of them and the rear guard followed the ark of the LORD, while the horns kept sounding.

HINCV

13 याहवेह के संदूक के आगे-आगे चल रहे सात पुरोहित सात नरसिंगे लिए हुए लगातार नरसिंगे फूंकते हुए बढ़ते चले जा रहे थे. अग्रगामी सैनिक उनके आगे चल रहे थे और याहवेह के संदूक के पीछे हथियार लिए हुए सैनिक चल रहे थे, सात पुरोहित लगातार नरसिंगे फूंकते जा रहे थे.

BSB

14 So on the second day they marched around the city once and returned to the camp. They did this for six days.

HINCV

14 दूसरे दिन भी वे नगर के चारों ओर घूमकर वापस तंबू में लौट आए. छः दिन उन्होंने इसी प्रकार किया.

BSB

15 Then on the seventh day, they got up at dawn and marched around the city seven times in the same manner. That was the only day they circled the city seven times.

HINCV

15 सातवें दिन वे सबेरे उठ गए, तथा उसी रीति से, परंतु सात बार, नगर के चारों ओर घूमे; केवल सातवें दिन ही वे सात बार घूमे.

BSB

16 After the seventh time around, the priests blew the horns, and Joshua commanded the people, “Shout! For the LORD has given you the city!

HINCV

16 सातवीं बार जब पुरोहितों ने नरसिंगे फूंके, तब यहोशू ने लोगों से कहा, “जय जयकार करो! क्योंकि याहवेह ने यह नगर हमें दे दिया है.

BSB

17 Now the city and everything in it must be devoted to the LORD for destruction. Only Rahab the prostitute and all those with her in her house will live, because she hid the spies we sent.

HINCV

17 समस्त नगर एवं सभी कुछ जो नगर में है, उस पर याहवेह का अधिकार है. केवल राहाब तथा जितने लोग उसके घर में होंगे, जीवित रहेंगे, क्योंकि उसने उन दोनों को छिपा रखा था, जिनको हमने भेजा था.

BSB

18 But keep away from the things devoted to destruction, lest you yourself be set apart for destruction. If you take any of these, you will set apart the camp of Israel for destruction and bring disaster upon it.

HINCV

18 तुम सब अर्पित की हुई वस्तुओं से दूर रहना, तुम उसका लालच न करना, ऐसा न हो कि तुम उनमें से अपने लिए कुछ वस्तु रख लो, और इस्राएलियों पर शाप और कष्ट का कारण बन जाओ.

BSB

19 For all the silver and gold and all the articles of bronze and iron are holy to the LORD; they must go into His treasury.”

HINCV

19 सोना, चांदी, कांस्य तथा लौह की सभी वस्तुएं याहवेह के लिए पवित्र हैं. ये सभी याहवेह के भंडार में रखी जाएंगी.”

BSB

20 So when the rams’ horns sounded, the people shouted. When they heard the blast of the horn, the people gave a great shout, and the wall collapsed. Then all the people charged straight into the city and captured it.

HINCV

20 पुरोहितों ने नरसिंगें फूंके, और लोगों ने जय जयकार किया, और नगर की दीवार गिर गई, और लोग नगर में घुस गए. और नगर पर हमला किया.

BSB

21 With the edge of the sword they devoted to destruction everything in the city—man and woman, young and old, oxen, sheep, and donkeys.

HINCV

21 नगर की हर एक वस्तु को उन्होंने पूरा नष्ट कर दिया. स्त्री-पुरुष, युवा और वृद्ध, बैल, भेड़ें तथा गधे, सभी तलवार से मार दिए गए.

BSB

22 Meanwhile, Joshua told the two men who had spied out the land, “Go into the house of the prostitute and bring out the woman and all who are with her, just as you promised her.”

HINCV

22 उन दोनों व्यक्तियों को, जिन्हें यहोशू ने नगर की छानबीन करने भेजा था, उनको यहोशू ने आदेश दिया, “राहाब तथा उसका सब कुछ वहां से निकाल लाओ, ताकि उससे किया गया वायदा पूरा हो.”

BSB

23 So the young spies went in and brought out Rahab, her father and mother and brothers, and all who belonged to her. They brought out her whole family and settled them outside the camp of Israel.

HINCV

23 तब वे दो व्यक्ति ने राहाब, उसके पिता, उसकी माता, उसके भाई तथा उसकी पूरी संपत्ति को वहां से निकाल लाए. उन्होंने उसके संबंधियों को भी वहां से निकाला और इन सभी को इस्राएल के पड़ाव के बाहर स्थान दिया.

BSB

24 Then the Israelites burned up the city and everything in it. However, they put the silver and gold and articles of bronze and iron into the treasury of the LORD’s house.

HINCV

24 उन्होंने नगर को तथा नगर की सब वस्तुओं को आग में जला दिया. केवल सोना, चांदी, कांस्य तथा लौह की वस्तुएं याहवेह के भवन के भंडार में रख दी.

BSB

25 And Joshua spared Rahab the prostitute, with her father’s household and all who belonged to her, because she hid the men Joshua had sent to spy out Jericho. So she has lived among the Israelites to this day.

HINCV

25 राहाब और उसके पिता का पूरा परिवार तथा उसकी पूरी संपत्ति को यहोशू ने नष्ट नहीं किया. वे आज तक इस्राएल के बीच रह रहे हैं, क्योंकि उसने यहोशू द्वारा येरीख़ो का भेद लेने भेजे गये लोगों को छिपा रखा था.

BSB

26 At that time Joshua invoked this solemn oath: “Cursed before the LORD is the man who rises up and rebuilds this city, Jericho; at the cost of his firstborn he will lay its foundations; at the cost of his youngest he will set up its gates.”

HINCV

26 तब यहोशू ने उनसे पवित्र शपथ करके कहा: “याहवेह के सम्मुख वह व्यक्ति शापित है, जो इस नगर येरीख़ो का फिर से निर्माण करेगा. “इसकी नींव रखने के समय वह अपना बड़ा बेटा खो देगा, तथा इसके पूरा हो जाने पर छोटा बेटा मर जायेगा.”

BSB

27 So the LORD was with Joshua, and his fame spread throughout the land.

HINCV

27 याहवेह यहोशू के साथ थे तथा उनकी प्रशंसा पूरे देश में फैल गई.

Questions about Joshua 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.